Blog

  • तीन करोड़ की लागत से होगी क्षतिग्रस्त दभोटा पुल की मुरम्मत

    तीन करोड़ की लागत से होगी क्षतिग्रस्त दभोटा पुल की मुरम्मत

    पुल को लेकर हुआ था धरना प्रदर्शन व चक्का जाम हरदीप बावा ने पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर करवाया कार्य प्रारंभ  बददी/सचिन बैंसल: 9 माह में बनकर तैयार होगा पुल-अशोक राणा: नालागढ़ उपमंडल के तहत पंजाब को हिमाचल से जोडऩे वाले दभोटा पुल की पंजाब सरकार ने ड़ेढ साल बाद सुध ली है। जुलाई 2023 में बरसात में क्षतिग्रस्त हुए दभोटा पुल के नवनिर्माण की शुरुआत आज पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग ने कर दी है। इस पुल को लेकर प्रदेश के उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ ने दभोटा व भरतगढ़ पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर इसी पुल पर धरना दिया था और तब जाकर पंजाब व हिमाचल सरकार की नींद खुली थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर आकर पुल के काम के शुरुआत की वहीं हिमाचल सरकार की ओर से नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा उपस्थित रहे। इस पुल का निर्माण तीन करोड रुपये की राशि से हो रहा है जिसमें हिमाचल व पंजाब ने डेढ़-डेढ़ करोड रुपये की राशि जारी की है क्योंकि यह पुल पंजाब व हिमाचल के हिस्से में पड़ता है। पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अपनी टीम व ठेकेदार के साथ दभोटा गांव पहुंचे और उन्होने विधायक हरदीप सिंह बावा के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त पुल का काम शुुरु करवाया वहीं लंबे समय से पुल के लिए लड़ाई लडने वाले लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व महासचिव अनिल मलिक ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। पंजाब से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य 9 माह में किया जाएगा और ठेकेदार को टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। वहीं हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बहुत देर पहले अपने हिस्से का ड़ेढ करोड़ पंजाब सरकार को दे दिया थावहीं पंजाब ने भी इतने ही पैसे डाले हैं। उन्होने कहा कि पहले नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव और बाद में लोकसभा की आचार संहिता लगने के कारण पुल निर्माण में कुछ बिलंब हुआ है लेकिन अब रिकार्ड तोड 9 माह में इसके टूटे हुए पिल्लरों की मुरम्मत करके इसको चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो पुल का सुरक्षित हिस्सा है उसके दोनो ओर मजबूत कंक्रीट वाल भी लगाई जाएगी। वहीं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि हमने इस पुल को लेकर अप्रैल में एक बड़ा धरना दिया था और हम कई बार एसडीएम आंनदपुर साहिब तथा पंजाब के लोक निर्माण विभाग को भी मिले थे। कई बार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी ज्ञापन भेजा गया। उन्होने कहा कि हरदीप बावा ने जो काम शुभारंभ करवाया है उससे उद्योग संगठन संतुष्ट है। राणा ने कहा कि हर काम में देरी हो ही जाती है लेकिन अब आशा है कि यह पुल रिकार्ड तोड 9 माह में बनकर जनता को समर्पित होगा।
  • Punjab News: Murder Case मे वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: Murder Case मे वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने मर्डर केस मे वांछित दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पक्की गली, महा सिंह गेट, सन्नी कुमार निवासी फतेह सिंह कॉलोनी अमृतसर के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए DCP विजय आलम सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को गौरव कुमार का युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। थोड़ी देर बाद गौरव घर से अपने दोस्त सागर के साथ हिंदुस्तान बस्ती लोहगढ़ चौक पर दूध लेने गया था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात युवको ने सड़क पर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी और गौरव को चाकुओं से गोदकर मौके से फरार होने लगे। तो वहा मौजूद राहगीरों ने आरोपी दर्पण को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की और अस्पताल ले जाते समय गौरव की मृत्यु हो गई।

    पुलिस ने मृतक गौरव की मां रानी पत्नी अशोक कुमार निवासी गली नंबर 2, साउथ विहार बोहरी साहिब रोड, प्रेम नगर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को जांच मे पता चला कि तीनो आरोपी गोल्डन टेंपल के नजदीक हेरीटेज स्ट्रीट पर टूरिस्टों की फोटोग्राफी का काम करते थे।

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरव पर चाकुओं से हमला करने वाले आशीष कुमार और सन्नी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस इस मामले मे आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल कर क़त्ल की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News : अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 1 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News : अवैध पिस्टलों और जिंदा कारतूसों सहित 1 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: CIA 1 की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार वासी गांव चंडवाला बिश्नोइया नजदीक डब्बवाली जिला हरियाणा के रूप मे हुई है। पुलिस को आरोपी की प्राथमिक जांच मे पता चला कि वह कोई काम नहीं करता था इसलिए उसने तस्करी का रास्ता चुना।

    इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि सीआईए के नवदीप सिंह की टीम ने उक्त आरोपी को किसान चौक से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल, 2 मैगज़ीने और 5 जिंदा कारतूस बरमाद किए है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह असला मध्य प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • हरोली: आपस में टकराईं दो कारें

    हरोली: आपस में टकराईं दो कारें

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव कांगड़ में दो कारें आमने-सामने टकरा गई परंतु कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह पुत्र भ्रम सिंह गांव कड तहसील घनारी जिला ऊना की कार संख्या (यूके 06 एवी 9555) का सामने से आ रही कार जिसमें नवजोत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह जिला लुधियाना की गाडी संख्या (पीवी 10 इ क्यू 9513) से टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाड़ीयों को कुछ नुकसान हुआ है।

  • लठियाणी-कोडरा सड़क पर वाहनों की आवाजाही 7 दिनों के लिए बंद, वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा यातायात

    लठियाणी-कोडरा सड़क पर वाहनों की आवाजाही 7 दिनों के लिए बंद, वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा यातायात

    ऊना/सुशील पंडित: लठियाणी-कोडरा सड़क के किलोमीटर 5/580 से 5/630 तक के हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 3 दिसम्बर तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।यह आदेश सड़क मार्ग पर इंटरलोक कंक्रीट ब्लॉक बिछाने के उन्नयन कार्य को लेकर जारी किए गए हैं ताकि कार्य त्वरित और सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने बताया कि यातायात को वैकल्पिक मार्ग लठियाणी-कोडरा वाया पडयोला-धरेट मार्ग की ओर मोड़ा गया है।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

  • मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन

    मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना में मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। यह जानकारी निदेशक एवं आयुक्त (मनरेगा) ग्रामीण विकास विभाग, राघव शर्मा ने देते हुए बताया कि राज्य के ज़िला चम्बा, कुल्लु, ऊना व सोलन में मनरेगा के तहत लोकपाल की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति आवश्यक योग्यता की जानकारी एवं आवेदन फार्म विभाग की वेवसाइट से डाउनलोक कर सकते हैं।

  • NIA ने Jalandhar सहित इन राज्यों में दी दबिश

    NIA ने Jalandhar सहित इन राज्यों में दी दबिश

    जालंधर, ENS: देश में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी की साजिश की जांच के तहत आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब सहित कई राज्यों के 9 स्थानों पर दबिश दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एनआईए टीमों ने हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों, पंजाब के जालंधर जिले और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में “आतंकवादी-गैंगस्टर सिंडिकेट मामले” में संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली।

    जांच एजेंसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग लेनदेन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि “आतंकवादी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए ने बुधवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों में 9 स्थानों पर दविंदर बंबीहा सिंडिकेट के सहयोगियों से जुड़े परिसरों की व्यापक तलाशी ली।” अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर बंबीहा 2016 में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

  • हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान बनी मानसी राणा

    हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान बनी मानसी राणा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान बनी मानसी राणा, पांचवां नैशनल मध्यप्रदेश के इंदौर में खेलेगी। मानसी राणा ने थ्रो बाल में एक वालंटियर्स के रूप में काम करना शुरू किया था और आज हिमाचल की टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला।

    थ्रो बाल फैडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से मध्यप्रदेश के इंदौर में 9से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। बहीं पर हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाली 34वीं नैशनल थ्रो बाल जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता 9से11 दिसंबर 2024 तक चलेगी । बहीं पर जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल की थ्रो बाल की खिलाड़ी मानसी राणा एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ साथ अनुशासन एकता और सभी टीम खिलाड़ियों को साथ लेकर चलती है ।मानसी राणा इससे पहले चार नैशनल में खेल चुकी हैं। मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश के थाना कलां में एक वालंटियर्स के रूप में टीम के साथ खेलना शुरू किया था, उसके बाद, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना के हैदराबाद में खेल चुकी है।और पांचवां नैशनल मध्यप्रदेश के इंदौर में खेलने की प्रैक्टिस कर रही है।

    बहीं पर मानसी राणा को हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर गर्ल टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने पर मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर,अक्षय शर्मा सहित राष्ट्रीय मैच रैफरी व कोच यशवीर सिंह,कोच पूर्ण चंद शर्मा,कोच मुरारी लाल सहित अन्य थ्रो बाल कोच व पदाधिकारियों के साथ साथ तलमेहडा स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल सहित अन्य स्टाफ स

  • जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

    जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

    ऊन/सुशील पंडित: जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को होनी निश्चित हुई थी।

    यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक ऊना सोमलाल धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म सहित अन्य सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं।

  • ऊना- हमीरपुर हाईवे पर अरनियाला फाटक की जगह अंडर पास का हो निर्माण: अरुण कौशल

    ऊना- हमीरपुर हाईवे पर अरनियाला फाटक की जगह अंडर पास का हो निर्माण: अरुण कौशल

    सांसद अनुराग ठाकुर को पत्र सौंपकर उठाई कई रेल माँगे

    ऊना/सुशील पंडित: अरूण कौशल द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर मिलकर उन्हें रेलवे की माँगो को लेकर माँग पत्र सौंपा गया है। जिस में अरुण कौशल ने ऊना और हमीरपुर दोनों जिलो को जोड़े वाले सुपर हाईवे पर पड़ते अरनियाला फाटक की जगह रेलवे अंडर पास बनाने की माँग उठाई और रेलवे कार्य समिति के गठन की माँग रखी है।

    वहीं उनके द्वारा ऊना हिमाचल से हरिद्वार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी का दौलतपुर चौक स्टेशन तक विस्तार की माँग भी रखीं हैं। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों की आवाजाही बढ़ने की वजह से राज्य राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिस से आपातकालीन सेवाओं में दिक़्क़तें आती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा समय – समय पर जनता की समस्याओं को लेकर माँग पत्र सौंपे गए जिस पर हमारे लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लोकसभा में इन मुद्दों को उठाया और जनता की सभी समस्याओं का रिकॉर्ड समय पर समाधान किया जाता रहा हैं।

    इस साल फ़रवरी महीने में अंबाला रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया को मेल भेजकर ऊना हिमाचल से सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार की माँग उठाई थी वहीं ऊना हिमाचल स्टेशन के दुसरे प्लेटफार्म के लिए लूप लाइन से निर्माण कार्य में देरी पर उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद तेज़ी आई थी।

    वहीं दौलतपुर चौक स्टेशन पर जल्द वाशिंग लाइन का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा जिस ले चंडीगढ़ और नंगल डैम से चलने वाली ट्रेनों का विस्तार होगा। ये सब हमारे सांसद के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।