Blog

  • Driver ने साथियों संग मिलकर Traffic पुलिसकर्मियों पर किया हमला, लोगों ने बचाई जान

    Driver ने साथियों संग मिलकर Traffic पुलिसकर्मियों पर किया हमला, लोगों ने बचाई जान

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित कोटपुतली में नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक के ड्राइवर और उसके साथियों ने मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की राॅड से पुलिसकर्मी का सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी पर लात घूंसे बरसाते रहे। इस दौरान हाईवे पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस कर्मियों को बचाया। घटना कोटपुतली के पास स्थित पावटा चैकी की है। स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को हाॅस्पिटल में एडमिट कराया। घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम छोटेलाल और कृष्ण है।

    थानाधिकारी ने बताया हमले में 2 ट्रैफिक कर्मी घायल हुए हैं। इसमें छोटेलाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरेापी ट्रक ड्राइवर पहले तो काफी देर तक बहसबाजी करता रहा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों ट्रैफिक कर्मियों पर धावा बोल दिया। छोटेलाल के सिर में लोहे की राॅड से वार करने के कारण वे अचेत होकर जमीन पर गिर गए। वहीं कृष्ण के हाथ में भी गंभीर चोट आई हैं।

    हादसे के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती कृष्ण सैनी ने पुलिस को बताया कि ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। ऐसे में ट्रक ड्राइवर को रोका तो पहले तो उसने पुलिस बूथ को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद ट्रक को सर्विस लेन में खड़ा कर दिया इससे चारों ओर जाम लग गया। उसे ट्रक हटाने के लिए बोला तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद पावटा निवासी यूसुफ ने लोहे की राॅड से छोटेलाल पर धावा बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी यूसुफ को अरेस्ट कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Punjab: इस इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसरः हुसैनपुरा चौक में 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, दुकान की जगह को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जगह को लेकर हुए विवाद के चलते एक-दूसरे के साथ काफी समय से रंजिश रखी जा रही थी। दोनों के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके चलते कल दोनों पड़ोसी आमने-सामने आ गए। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार चले। इस घटना में दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक पक्ष के पीड़ित परिवार ने बताया कि हमें जगह देने का आश्वासन बाद में उनकी जगह पर दूसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया।

    जिसके चलते उनके साथ जगह को लेकर रंजिश रखी जा रही थी। पीड़ित पक्ष ने कहा कि देर रात बिल्लू और उसके साथियों ने मिलकर हम पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी है लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, थाना ए डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पुरानी रंजिश का मामला है और जगह को लेकर विवाद था। जिसके चलते दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटन में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Congress ने 2 नेताओं पर लिया एक्शन, किया निलंबित

    Congress ने 2 नेताओं पर लिया एक्शन, किया निलंबित

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने 2 नेताओं के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। पार्टी ने विजय देवताले और असावरी देवताले को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। दोनों चंद्रपुर जिले के नेता हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते पार्टी ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 

  • Punjab: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोहल्ला गुरु अमरदास कालोनी में व्यक्ति का कत्ल हुआ है। दरअसल, घर में रह रहे दो पक्षों झगड़ा हो गया था। इस दौरान मनोज नामक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का कत्ल कर दिया। वहीं हादसे में मनोज कुमार भी घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शाम सुंदर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिन देर शाम मनोज और शाम सुंदर में झगड़ा हो गया था। इस घटना में शाम सुंदर की रात 9 बजे मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनोज कुमार के कुछ रिश्तेदारों पर मारपीट के आरोप लगे है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

    पूछताछ के बाद कत्ल के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा। वहीं फूलचंद ने बताया कि उन्हें सुबह 8 बजे पता चला कि शाम सुंदर की मौत हो गई जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति का कहना हैकि पहले भी दोनों में विवाद हो चुका है। आरोप है कि मनोज का भांजा चिट्टे बेचता है। आरोप है कि उन सभी ने मिलकर उसके भाई का कत्ल किया। व्यक्ति का कहना है कि खान, मनोज और उसके भांजे ने मिलकर शाम सुंदर का कत्ल किया है। वहीं पूजा ने बताया कि पति के साथ उनका झगड़ा हुआ था तो पति ने कहा कि वह अपने भाई के पास चली जाए। लेकिन उसने कहा कि पैसे नहीं है उसके पास, ऐसे में वह कहीं नहीं जाएगी और वहीं पर ही वह घूमती रही। पीड़िता का आरोप है कि लाला मनोज सहित 3 लोगों ने शाम सुंदर का कत्ल किया था।

    पीड़िता ने कहा कि 9 बजे तक वह मौके पर थी तब तक कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद वह देवर के पास गई तो 11.30 बजे तक उसने पता किया तो सब ठीक था। लेकिन आज सुबह शाम सुंदर की मौत के बारे में पता चला। पूजा ने कहा कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की, शाम सुंदर का कत्ल किया गया है। पीड़िता ने कहाकि दूसरे पक्ष आरोप लगा रहे है कि शाम सुंदर ने लाला को चाकू मारा है, जिसके चलते वह घायल हुआ है। पीड़िता ने कहा कि अगर शाम सुंदर ने चाकू से हमला किया है तो मौत उसकी कैसे हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है। 

  • Jalandhar: पार्षद सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, चन्नी का आरोप, जल्द गिर जाएंगी आप सरकार , देखें वीडियो

    Jalandhar: पार्षद सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, चन्नी का आरोप, जल्द गिर जाएंगी आप सरकार , देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर कांग्रेस सासंद चन्नी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहाकि आज पूर्व पार्षद लखबीर बाजवा सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे नेताओं से पार्टी इस सीट से जीत की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं सीएम भगवंत मान के जालंधर में घर लेने को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्होंने घर नहीं लिया, 15 दिन के लिए कोठी किराये पर ली है, जिसके बाद उन्होंने वापिस चले जाना। चन्नी ने कहा कि अगर सीएम मान सही में जालंधर में घर लेकर रह लें तो उससे सभी को फायदा होगा। चन्नी ने कहा कि थोड़े दिनों में सरकार टूटने वाली है। उन्होंने कहा कि बड़ी गिनती में विधायक इकट्ठे होकर सीएम मान के खिलाफ खड़े हो रहे है।

    उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके में पानी का बुरा हाल है। इलाकों में गंदा पानी आने से लोग परेशान है। जिसको लेकर मशीने लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आप सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अकाली दल के दो फाड़ को लेकर कहा कि यह उनका अपना मसला है। वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सासंद पहले छोड़कर चला गया था, जिसके बाद अब विधायक पार्टी छोड़कर चला गया, जिसके बाद आज उपचुनाव करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जहां लाहौर कामयाब नहीं वहां पिछौड़ भी कामयाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन दल बदलूओं को लोग सबक सिखाएंगे। वहीं सुरिंदर कौर पर स्मार्ट सिटी घोटाले और डंप को लेकर चन्नी ने कहा कि ना तो पार्षद वहां से डंप को हटवा सकती है। उन्होंने कहा कि वह एक ईमानदार नेत्री है। 

  • Punjab: 10 माह पहले विदेश गए युवक की मौत

    Punjab: 10 माह पहले विदेश गए युवक की मौत

    लुधियानाः कनाडा में रह रहे पंजाब के लुधियाना के युवक ने नियाग्रा फॉल में कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी पुष्टि कनाडा पुलिस ने की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चरनजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि लुधियाना के गांव अब्बूवाल का चरनजीत पिछले एक हफ्ते से लापता था। लगभग बीते वीरवार को उसने अपने दोस्तों से नियाग्रा फॉल में काम पर जाने की बात कही थी। उस दिन से चरनजीत वापस नहीं लौटा।

    गांव में रहने वाले उसके परिवार के सदस्य रोजाना चरनजीत के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। कनाडा पुलिस चरनदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी। कनाडा पुलिस के अनुसार चरनजीत सिंह ने नियाग्रा फॉल में कूदकर सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चरनजीत के दोस्तों ने उसके शव की पहचान की है, लेकिन कनाडा पुलिस ने डीएनए जांच के बाद शव देने की बात कही है। चरनदीप ने अपना मोबाइल फोन किनारे रख नियाग्रा फॉल में छलांग लगाई थी।

  • Jalandhar: उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अकाली दल के दो फाड़ को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar: उम्मीदवार सुरजीत कौर ने अकाली दल के दो फाड़ को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर और अकाली नेता राजपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए हैं, उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर को टिकट देना हाईकमान का फैसला है और जालंधर आम चुनाव की कमान बीबी जागीर कौर, डॉ. सुखविंदर सुखी और गुर प्रताप सिंह वडाला और महिंदर सिंह केपी को सौंपी है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल के हस्तक्षेप के बाद ही टिकट बीबी सुरजीत कौर को दी गई है।

    उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं और पार्टी में दो गुट बनते नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते उन्होंने जिला अकाली जत्था के अध्यक्ष कुलवंत सिंह मन्ना पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्हें बताए बिना चुनाव चिन्ह वापस ले लिया। कुलवंत सिंह डीसी कार्यालय जाते है और कागज वापस लेने के लिए जाली हस्ताक्षर किए है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह एक गरीब परिवार से हैं। पार्टी दो हिस्सों में बंट गई है और इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। बीबी सुरजीत कौर और उनके सहयोगियों ने फैसला लिया है कि पार्टी उनका समर्थन करे या न करे, वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाई अमृत पाल सिंह के माता-पिता और सिमरजीत सिंह मान से भी अपील की कि वह इस चुनाव में उनका समर्थन करें क्योंकि पार्टी ने उनका साथ छोड़ दिया है।

  • Jalandhar: नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

    Jalandhar: नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS:  गांव रायपुर की नहर से व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने शव को देखकर घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई हरबंस ने लोगों की मदद से बाद शव को बाहर निकला गया। शव की तलाशी दौरान कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी ने रखवा दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • T-20 World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में मची उथल-पुथल, 2 दिग्गजों ने छोड़ा साथ

    T-20 World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम में मची उथल-पुथल, 2 दिग्गजों ने छोड़ा साथ

    नई दिल्लीः T20 World Cup 2024 में श्रीलंका की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम को बुरे प्रदर्शन के चलते ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट की चैंपियन रह चुकी श्रीलंकाई टीम ने उम्मीद से बेहद खराब प्रदर्शन किया है। टीम इस हार को भुला भी नहीं पाई है कि श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल होना शुरू हो गया है। 2 दिन में श्रीलंका टीम के 2 दिग्गजों ने साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट को अभी और भी झटका लग सकता है।

    श्रीलंका टीम के सलाहकार कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से कल शाम को इस्तीफा दे दिया था। महेला जयवर्धने श्रीलंका के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। उनके इस इस्तीफे से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अगले ही कुछ घंटों के बाद बोर्ड को एक और बड़ा झटका लगा। टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि क्रिस सिल्वरवुड ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपना पद छोड़ा है। लेकिन चर्चा ये है कि वह टीम के प्रदर्शन से काफी निराश थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस सिल्वरवुड ने अपने इस्तीफे में लिखा कि अंतरराष्ट्रीय कोच होने के मतलब है कि अपने परिवार से लंबे समय तक दूर रहना। परिवार के साथ बातचीत के बाद भारी मन से मैंने ये निर्णय लिया है कि मुझे घर लौटना चाहिए। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं यहां से कई सुखद यादें लेकर लौटूंगा।

    क्रिस सिल्वरवुड ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई थी। उनकी कोचिंग में श्रीलंका ने 2022 का एशिया कप जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भी श्रीलंका ने 3-2 से जीत हासिल की थी। वहीं, 2023 के एशिया कप में भी श्रीलंका उपविजेता बना था। हालांकि वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक था।

  • NTA को Supreme Court ने जारी किया एक और नोटिस

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2024 के लिए अंकों की गणना में कथित विसंगतियों के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस भेजा। यह नोटिस एक लोकप्रिय लर्निंग एप्लिकेशन की याचिका के बाद भेजा गया, जिसमें परीक्षा के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) शीट पर “असंगत” मूल्यांकन के बारे में चिंता जताई गई थी। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की एक अवकाश पीठ ने 8 जुलाई तक NTA से जवाब मांगा है।

    अन्य संबंधित मामलों के साथ इस याचिका की सुनवाई के लिए भी यह तारीख तय की गई है। याचिका में परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को OMR शीट के वितरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डाला गया है। इसमें दावा किया गया है कि कई छात्रों को उनकी OMR शीट नहीं मिली, जो उम्मीदवारों के लिए उनके उत्तरों को सत्यापित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। न्यायाधीशों ने एनटीए से इन शीटों से संबंधित शिकायतों के समाधान में शामिल प्रोटोकॉल को स्पष्ट करने के लिए कहा है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या छात्रों को इन्हें प्रदान करने के लिए कोई निर्धारित समयसीमा है।