Blog

  • Punjab: विवाद के बाद प्रवासी ने साथी को छत से धक्का दिया, मौत

    Punjab: विवाद के बाद प्रवासी ने साथी को छत से धक्का दिया, मौत

    जालंधरः एक प्रवासी ने दूसरे प्रवासी को छत से धक्का दे दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल पुत्र जानकी दास निवासी प्रताप बाग के रूप में हुई है। प्रताप बाग मंडी रोड पर बने क्वार्टरों में रहने वाले दोनों प्रवासी युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

    शुक्रवार को दोनों के बीच पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया और इस पर गुस्साए साथी प्रवासी कुंदन ने गोपाल को धक्का दे दिया और वह असंतुलित होकर बेसमेंट में गिर गया। जिसमें उसे काफी गंभीर चोटें आईं। गोपाल को घायल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। 

    थाना-3 में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने कहा- अस्पताल की ओर से उन्हें सूचना दी गई थी कि उक्त स्थान पर ऐसी घटना हुई है और प्रवासी की मौत हो गई है। घटना के बाद उसे सीधे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। धक्का देने वाले प्रवासी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar: महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री Balkar Singh की कोठी का किया घेराव

    Jalandhar: महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री Balkar Singh की कोठी का किया घेराव

    जालंधर, ENS: आप सरकार के खिलाफ आज मनरेगा मजदूर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का कहना है कि आप सरकार द्वारा इस स्कीम को बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर मजदूर महिलाओं ने आज कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव किया। उनका कहना हैकि वह 300 रुपए दिहाड़ी में काम करती है, उसी में वह किराया भी लगाकर नौकरी पर पहुंचती है। लेकिन सरकार द्वारा स्कीम बंद कर दी गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करने के लिए 4 गांवों से महिलाएं पहुंची है।

    उनका कहना हैकि अब सरकार द्वारा स्कीम बंद हो जाने से वह घर का गुजारा कैसे करेंगी। जिसको लेकर आज मनरेगा मजदूर महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करते हुए नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने कोठी में बुला लिया है और उनसे इस मामले को लेकर महिलाओं की बातचीत चल रही है। जबकि कुछ महिलाएं कोठी के बाहर बैठी हुई है। काफी देर चली बातचीत के बाद कुछ महिलाओं में सहमति बन गई, जबकि अन्य महिलाओं ने कल भारी संख्या में कोठी का घेराव करने की चेतावनी दी है। 

  • Students को बड़ा झटकाः College में इस चीज़ पर लगी रोक,  ड्रेस कोड लागू

    Students को बड़ा झटकाः College में इस चीज़ पर लगी रोक, ड्रेस कोड लागू

    बॉम्बे: हाई कोर्ट में स्कूल और कॉलेज में बुर्का-हिजाब पहनने की इजाजत की मांग करने वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने अपना फैसल सुना दिया है। हाई कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिय है। स्कूल-कॉलेज में नियमानुसार ड्रेस कोड लागू रहेगा। 

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका रद्द करते हुए कहा, कॉलेज में ‘हिजाब बैन’ सही। चेंबूर के आचार्य-मराठा कॉलेज ने ड्रेस कोड के जरिए हिजाब पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया था। हिजाब बैन को 9 छात्राओं की तरफ से दी गई चुनौती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

    याचिका में दावा किया गया है कि हिजाब पर प्रतिबंध धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। हालांकि, कॉलेज की ओर से हाईकोर्ट में याचिका में लगाए गए आरोपों का जोरदार खंडन किया गया। किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं, सभी छात्रों-कॉलेज पर एक समान नियम लागू होगा।

  • Jalandhar: महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री Balkar Singh की कोठी का किया घेराव, देखें Live 

    जालंधर, ENS: आप सरकार के खिलाफ आज मनरेगा मजदूर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का कहना है कि आप सरकार द्वारा इस स्कीम को बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर मजदूर महिलाओं ने आज कैबिनेट मंत्री की कोठी का घेराव किया। उनका कहना हैकि वह 300 रुपए दिहाड़ी में काम करती है, उसी में वह किराया भी लगाकर नौकरी पर पहुंचती है। लेकिन सरकार द्वारा स्कीम बंद कर दी गई है।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करने के लिए 4 गांवों से महिलाएं पहुंची है। उनका कहना हैकि अब सरकार द्वारा स्कीम बंद हो जाने से वह घर का गुजारा कैसे करेंगी। जिसको लेकर आज मनरेगा मजदूर महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह की कोठी का घेराव करते हुए नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान कुछ महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने कोठी में बुला लिया है और उनसे इस मामले को लेकर महिलाओं की बातचीत चल रही है। जबकि कुछ महिलाएं कोठी के बाहर बैठी हुई है। 

  • CTET Centre City Slip जारी,  इस Website से करें डाउनलोड

    CTET Centre City Slip जारी, इस Website से करें डाउनलोड

    नई दिल्लीः सीबीएसई ने सीटीईटी एग्जाम सेंटर सिटी स्लिप जारी कर दी है। सीटीईटी का फुल फॉर्म सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट है। हिंदी में इसे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कहते हैं। सीबीएसई सीटीईटी सेंटर सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस साल जुलाई में सीटीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इसी वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीटीईटी परीक्षा 07 जुलाई को होगी। अभ्यर्थी सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन डिटेल एंटर करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें यह पता चल जाएगा कि परीक्षा देने के लिए किस शहर में जाना है। सीटीईटी जुलाई सत्र की परीक्षा को ज्यादा समय नहीं बचा है। 

    सीटीईटी परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता है। सीटीईटी 2024 परीक्षा 7 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी। बता दें कि सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी। आपकी शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड से मिल जाएगी। पेपर 2 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और पेपर 1 दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे के बीच होगा। सभी उम्मीदवारों को सीटीईटी पेपर सॉल्व करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का वक्त दिया जाएगा।

  • ध्वनिमत से Om Birla चुने गए Lok Sabha speaker, देखें वीडियो

    ध्वनिमत से Om Birla चुने गए Lok Sabha speaker, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए हैं। बिरला को ध्वनिमत से 18वीं लोकसभा का नया स्पीकर चुना गया। जिसके बाद पीएम मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी उन्हें आसन तक लेकर पहुंचे। ध्वनिमत पर विपक्ष ने डिविजन की मांग नहीं की। ओम बिरला के नाम पर विपक्ष का विरोध न करना मोदी सरकार के लिए भी किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा। उम्मीद यही की जा रही थी कि विपक्ष वोटिंग की मांग करेगा और फिर पूरी प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। लेकिन अचानक ट्विस्ट तब आया जब ध्वनिमत से बिरला को अध्यक्ष चुने जाने पर विपक्ष ने वोटिंग की मांग ही नहीं रखी और इसे मान लिया। पीएम मोदी ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिरला को बधाई दी। कोटा से तीसरी बार के सांसद ओम बिरला ने दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का बनकर इतिहास रच दिया है। लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले वह तीसरे शख्स हैं। उनसे पहले बलराम जाखड़ 9 सालों तक स्पीकर रहे थे। अगर बिरला पूरे 5 सालों तक स्पीकर बने रहते है,तो यह एक रिकॉर्ड बनेगा। अब तक कोई भी 10 सालों तक स्पीकर नहीं रहा है। 

    ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि आप आने वाले 5 साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमोदन किया। इस प्रस्ताव को प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक अध्यक्ष) भर्तृहरि महताब ने सदन में मतदान के लिए रखा और इसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष महताब ने बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। जब बिरला ने अध्यक्षीय आसन ग्रहण किया तो मोदी, राहुल गांधी और रीजीजू ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी।

    विपक्ष ने ओम बिरला के सामने के सुरेश को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो विपक्ष ने डिविजन की मांग नहीं की। जिसके बाद ध्वनिमत से ही बिरला को अध्यक्ष चुन लिया गया। बता दें कि सूत्रों के हवाले से ये जानकारी पहले ही सामने आई थी कि विपक्ष संभवतः वोटिंग के लिए दबाव नहीं बनाएगा। अगर ध्वनिमत से चुनाव परिणाम आ जाता है तो उसे मान लिया जाएगा। कल रात मल्लिकार्जुन खरगे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। बैठक में रामगोपाल यादव और कुछ अन्य नेताओं ने ये प्रस्ताव रखा था। नेताओं का कहना था कि इंडिया गठबंधन के पास संख्या बल नहीं है। वहीं इंडिया गठबंधन के कुछ सांसद गैर हाज़िर भी रहेंगे। ऐसे में अगर वोटिंग हुई तो इंडिया गठबंधन की संख्या और कम दिखेगी, जबकि एनडीए संख्याबल में बेहद मज़बूत दिखेगा।

  • Inverter के साथ भूलकर भी न करें यह गलती, लग सकती है भयंकर आग

    Inverter के साथ भूलकर भी न करें यह गलती, लग सकती है भयंकर आग

    इन्वर्टर के होने से हर मौसम में बहुत आराम रहता है, लेकिन इसकी अहमियत सबसे ज़्यादा गर्मी में पता चलती है। जैसे हर इलेक्ट्रॉनिक सामान गर्मी में ओवरहीट होने का शिकार होते हैं, वैसे ही अगर इन्वर्टर की ठीक से देखभाल न की जाए तो इसमें भी ओवरहीटिंग से आग लगने का खतरा रहता है। गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक सामान में शॉर्ट सर्किट होना या आग लगना आम बात है। किसी तरह की कोई घटना न हो, इसलिए सावधान रहना बहुत जरूरी है।

    बताते चलें कि दिल्ली के द्वारका इलाके के एक मकान में इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। ये मामला काफी दिल दहला देने वाला है। जिसके घर में इन्वर्टर है उसके मन में तो ये सवाल जरूर होगा कि आखिर आग किन कारणों से लग जाती है, और हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

    एक्सपर्ट कहते हैं कि इन्वर्टर में चार्जिंग बताने वाली लाइट जब खराब हो जाती है तो लोग उसपर खास ध्यान नहीं देते हैं और इससे बैटरी के ओवरचार्जिंग का खतरा बढ़ जाता है। ओवरचार्जिंग से बैटरी बहुत तेजी से गर्म हो जाती है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

    वोल्टेजः अगर घर पर ज्यादा वोल्टेज है तो इन्वर्टर के सर्किट शॉर्ट हो सकते हैं, जिससे आग लग सकती है।
    वायरिंगः अगर इन्वर्टर की वायरिंग बहुत पुरानी हो गई है या अच्छी क्वालिटी की नहीं है तो इससे तार शॉर्ट होने के खतरा बढ़ जाता है।

    बैटरी का पानीः बैटरी में पानी का लेवल जांचने के लिए एक इंडिकेटर होता है। उसे रेगुलर देखते रहें, क्योंकि अगर बैटरी में पानी कम हो गया है तो इसकी वजह से लोड बढ़ सकता है और बैटरी फट भी सकती है।

    सफाईः किसी भी सामान की लाइफ बढ़ाना है तो साफ-सफाई जरूरी है। मेंटेनेंस न होने पर इन्वर्टर के अंदर धूल और गंदगी जम जाती है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है। साथ ही ये भी देखें कि जहां पर आपने इन्वर्टर और बैटरी को रखा है, वहां पर हवा का सर्कूलेशन होती रहे, ताकि बैटरी हीट न होने पाए।

  • Punjab: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 3 की मौत

    Punjab: जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 3 की मौत

    पटियालाः जिले में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां जिले के गांव चतर नगर में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिलबाग सिंह, जसविंदर सिंह और सतविंदर सिंह के रूप में हुई है। जिनमें दिलबाग सिंह और उसका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव नोगावां के रहने वाले है। जबकि दूसरे पक्ष में सतविंदर सिंह सत्ती गांव चतर नगर का रहने वाला है। इसके अलावा गांव चतर नगर के हरजिंदर सिंह जिंदा और हरप्रीत सिंह घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से झगड़ा चल रहा था। इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • महंगाई का झटकाः 2 रुपए महंगा हुआ दूध

    महंगाई का झटकाः 2 रुपए महंगा हुआ दूध

    कर्नाटकः दुग्ध महासंघ ने मंगलवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन इसी बीच उपभोक्ताओं के लिए एक फायदे की खबर भी है। केएमएफ ने यह भी कहा है कि वह अपने आधे और एक लीटर के पैकेट में दूध की मात्रा 50 मिलीलीटर तक बढ़ाएगा।

    कर्नाटक की सरकार ने ईंधन पर बिक्री कर बढ़ा दिया है, जिसके बाद राज्य में पेट्रोल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं। केएमएफ ने अपने एक बयान में कहा, “वर्तमान फसल का मौसम है, ऐसे में सभी जिला दुग्ध संघों में दूध का भंडारण हर दिन बढ़ रहा है और वर्तमान भंडारण एक करोड़ लीटर के करीब है। इस पृष्ठभूमि में, प्रत्येक पैकेट की कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की जा रही है। उपभोक्ताओं को केवल आधा लीटर (500 एमएल) और एक लीटर (1000 एमएल) पैकेट में अतिरिक्त 50 मिलीलीटर दूध दिए जाने का फैसला किया गया है।”

    वर्तमान में, नंदिनी के 500 मिलीलीटर टोंड दूध पैकेट की कीमत 22 रुपये है। दो रुपये प्रति लीटर की  बढ़ोतरी के साथ 550 मिलीलीटर के दूध के पैकेट की कीमत अब 24 रुपये होगी। इसी तरह, 1000 मिलीलीटर (1 लीटर) पैकेट की कीमत पहले 42 रुपये थी और अब 44 रुपये में 1,050 मिलीलीटर दूध का पैकेट बेचा जाएगा। 

  • कहासुनी में शराबी बेटे ने मां के सिर पर किया वार, मौत

    कहासुनी में शराबी बेटे ने मां के सिर पर किया वार, मौत

    पानीपत : एक व्यक्ति ने अपनी ही 61 वर्षीय मां की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हुए झगड़े में महेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडे मारे, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना पानीपत जिले के सेक्टर-11 की है।

    पुलिस ने बताया कि महेंद्र का उसकी मां के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा रहता था और इसी के चलते दोनों में आपसी कहासुनी हुई। जिसके चलते महेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडे मार दिए और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करता था। आरोपी महेंद्र की बहन सीमा ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।