Blog

  • पंजाब:  रिश्वत के मामले में आप विधायक गिरफ्तार

    पंजाब: रिश्वत के मामले में आप विधायक गिरफ्तार

    बठिंडा: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कोटफत्ता बठिंडा देहाती से आप के विधायक हैं। कोटफत्ता को विजिलेंस ने राजपुरा से गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले बठिंडा में उनके प्राइवेट पीए रिशम सिंह को 4 लाख रिश्वत ते समेत पकड़ा गया था। उस वक्त विधायक से भी करीब 4 घंटे तक सर्किट हाउस में पूछताछ की गई थी।

    हालांकि उस वक्त विजिलेंस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई थी। बठिंडा के सर्किट हाउस में कुछ दिन पहले जब उनके प्राइवेट PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम ली तो विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे।

    विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के दौरान PA रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को सर्किट हाउस में बैठाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई।

  • रामशहर में छुटटी काटने आए फौजी पर धारदार हथियारों से हमला

    रामशहर में छुटटी काटने आए फौजी पर धारदार हथियारों से हमला

    पहले नालागढ़ ले जाया फिर गंभीर होने पर पीजीआई भेजा

    डीएसपी बददी प्रियंक बोले होगी कडी कार्यवाही

    बददी/ सचिन बैंसल : पुलिस स्टेशन रामशहर के तहत छुटटी काटने आए एक फौजी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी जब तक मारते रहे जब तक वो अधमरा नहीं हो गया। घायल अवस्था में फौजी को नागरिक चिकित्सालय ले जाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको पीजीआई रैफर किया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। रामशहर एरिया के निवासी पवन कुमार ने बताया कि कल मेरा फौजी भाई छुटटी आने के बाद रामशहर आया था और कुछ लोगों ने उसके उपर जानलेवा किया गया और उसको जान से मारने की कोशिश की गई।

    पवन ने आरोप लगाया कि उसके फौजी भाई कि शादी हुई थी और यह सिर्फ नौ दिन चली और उनका तलाक का केस चला हुआ है। यह घटना शिमला रोड चडक्की मोड पर हुआ है। पवन ने आरोप लगाया कि यह हमला मेरे भाई के ससुर व पांच छह युवकों ने साजिशन करवा रहा है और वो इसकी जान लेना चाहता है। इससे पहले भी यह हमारे परिवार पर जानलेवा हमला करवा चुका है और हमारी बहन व माता को अगवा करने का प्रयास किया था लेकिन उस केस में भी पुलिस ने उचित कार्यवाही नहीं की। वहीं दूसरी ओर बददी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः SGPC और सत्कार कमेटी की प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी, बेअदबी के आरोप में करवाई बंद, देखें वीडियो

    पंजाबः SGPC और सत्कार कमेटी की प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी, बेअदबी के आरोप में करवाई बंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में सिख लिटरेचर छापने वाली संस्था भाई चतर सिंह जीवन सिंह के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों ने कार्रवाई कर दी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सत्कार कमेटी के सदस्य बुधवार शाम प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचे और वहां हो रही बेअदबियों के बाद प्रिंटिंग को बंद करवा दिया गया है। सत्कार कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि भाई चतर सिंह जीवन सिंह में लंबे समय से गुटका साहिब की छपाई का काम चलता आ रहा है।

    मनजीत सिंह को प्रिंटिंग प्रेस में हो रही बेअदबियों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए यहां कुछ समय सेवा करने का मन बनाया। जिसके बाद यहां हो रही बेअदबी की बातें सच साबित हुईं। जिसके बाद इस कार्रवाई को करने का फैसला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रवासी मजदूर प्रिंटिंग का काम कर रहे थे।

    जहां इस प्रिंटिंग प्रेस में मर्यादा का उल्लंघन हो रहा था। वहीं इस प्रेस में गुटका व शराब का सेवन भी किया जाता था। इतना ही नहीं, यहां मजदूर बीड़ी भी पीते थे। प्रिंटिंग प्रेस में हो रही बेअदबी सामने आने के बाद सत्कार कमेटी, एसजीपीसी अपने साथ पुलिस को लेकर प्रिंटिंग प्रेस में पहुंची। जिसके बाद प्रिंटिंग प्रेस में काम को बंद करवा दिया गया और प्रेस के बाहर भी लॉक लगवा दिया गया है।

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः आप पार्टी ने चुनावों से पहले कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज वेस्ट हलके में आप पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की मौजूदगी में विपक्ष पार्टियों को बड़ा झटका देते हुए कई कार्यकताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया है।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, चेयरमैन राजविंदर कौर, ज्वाइंट सैक्रेटरी हरचरण संधू की मौजूदगी में परमिदर सिंह रोनी, नीटा बहल, मनोज वढेरा, ऋषि कपूर, राकेश, शैंकी गुप्ता, सहदेव, एओआई बलाक के प्रधान गगन कलेर, शिव भगत, अमित रूद्रा, सागर भगत सहित कई कार्यकता आप पार्टी में शामिल करवाया।

    इस दौरान शीतल अंगुराल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उन्होंने उन लोगों को आप पार्टी में शामिल करवाया है जो दिन रात उनकी पार्टी के मेहनत कर रहे थे, लेकिन आज वह भाजपा पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस और अकाली दल के कई कार्यकताओं को भी आप पार्टी में शामिल करवाया गया। 

  • जालंधरः बाइक चुराने आया चोर मौके पर काबू, देखें CCTV 

    जालंधरः बाइक चुराने आया चोर मौके पर काबू, देखें CCTV 

    जालंधर/वरुणः महानगर में बाइक चोरी करने आए चोर को लोगों ने मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि अज्ञात व्यक्ति बाइक को खोलने की कोशिश करता है। इस दौरान उससे बाइक गिर जाती है। बाइक गिरने की आवाज सुनकर बाइक का मालिक घर से बाहर आ जाता हैं और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए बाइक मालिक करण कपूर ने बताया कि एक नशेड़ी घर के बाहर बाइक का हैंडल खोलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उससे बाइक गिर गई। बाइक गिरने की आवाज सुनकर जब हम बाहर आए तो देखा कि हमारी बाइक गिरी हुई है। वहीं उक्त नशेड़ी को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है, आरोपी को थाने लेकर मामले की जांच की जाएगी।

  • पंजाबः आयुर्वेद विभाग में 8 क्लर्कों सहित एक सेवक को सौंपे नियुक्ति पत्र

    पंजाबः आयुर्वेद विभाग में 8 क्लर्कों सहित एक सेवक को सौंपे नियुक्ति पत्र

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से किये वायदे के मुताबिक राज्य के नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में और विस्तार करने के मद्देनज़र पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बुधवार को डायरैक्टोरेट आयुर्वेद, पंजाब में नव-नियुक्त आठ क्लर्कों और एक सेवक को नियुक्ति पत्र सौंपे। स्वास्थ्य मंत्री ने नव-नियुक्त नौजवानों को दिल से बधाई देते हुये उनको पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ना सहने योग्य ( ज़ीरो टालरैंस) नीति अपनाई है और नौकरी के दौरान ऐसी कोताही या अनियमितता करने वाले किसी भी मुलाज़िम को बख़्शा नहीं जायेगा।

    उन्होंने कहा कि मान सरकार पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है और जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित सभी विभागों में खाले पड़े पदों को भरा जायेगा जिससे पंजाब के लोगों को सरकारी अस्पतालों में विश्व स्तरीय और मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आयुर्वेदिक इलाज प्रणालियों के सम्बन्ध में आम लोगों को जागरूक करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नशों के दुष्प्रभावों से निजात दिलाने के लिए आयुर्वैदिक इलाज ढंग बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकतें हैं।

    इस दौरान समूह उम्मीदवारों ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हुये भरोसा दिया कि वह अपनी ड्यूटी सौहर्दयता, ईमानदारी और पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके पर कमिशनर आयुष डॉ. अभिनव त्रिखा, डायरैक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. शशि भूषण, डायरैक्टर होम्योपैथी डॉ. बलेहार सिंह और ज़िला आयुर्वेदिक और युनानी अफ़सर संगरूर डॉ. रवि डूमरा के इलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः मार्केट कमेटी का पूर्व चेयरमैन गिरफ़्तार

    पंजाबः मार्केट कमेटी का पूर्व चेयरमैन गिरफ़्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान बुधवार को मार्केट कमेटी खेमकरन के पूर्व चेयरमैन अमृतबीर सिंह, निवासी गांव आसल उताड़, ज़िला तरन तारन को माल हलका पल्ला मेघा के पटवारी बलकार सिंह और गांव पल्ला मेघा, फ़िरोज़पुर के एक प्राईवेट व्यक्ति बिल्लू सिंह की मिलीभुगत के साथ ज़मीन एक्वायर करने के दौरान 55,54,118 रुपए का गबन करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि पंजाब सरकार ने बी.एस.एफ. के लिये गांव पल्ला मेघा नज़दीक न्यू मुहंमदी वाला में एक नयी सरहदी चौकी स्थापित करने के लिए साल 2002 से 2012 के दौरान 46 कनाल ज़मीन एक्वायर की थी।

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त कथित दोषी पटवारी, जिसको कानूनगो के तौर पर बख़ार्स्त किया गया है और दो व्यक्तियों बिल्लू सिंह निवासी पल्ला मेघा और अमृतबीर सिंह निवासी गांव आसल उताड़ के साथ मिलीभुगत करके उक्त ज़मीन प्राप्ति मामले के दौरान 1,11,08, 236 रुपए का गबन किया था। मुलजिम पटवारी ने उक्त मुलजिमों के साथ मिलीभुगत करके माल रिकार्ड में हेराफेरी करते हुये एक्वायर करने वाली ज़मीन के मालिकों के तौर पर उक्त सह- मुलजिमों के नाम दर्ज कर दिए। इसके बाद, पटवारी ने 07-11-2012 को उपरोक्त दोनों सह- मुलजिमों को जाली माल रिकार्ड के आधार पर 55,54,118 रुपए के मुआवज़े के दो बैंक चैक जारी करवा दिए।

    इसके इलावा मुलजिम पटवारी ने अन्य मुलजिमों और अपने आप को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए साथ लगती सरकारी ज़मीन एक्वायर करने की बजाय 16 कनाल 16 मरले की निजी ज़मीन एक्वायर करवा दी थी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस विजिलेंस जांच के आधार पर आई.पी.सी. की धाराओं 218, 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) के अंतर्गत तारीख़ 21-02-2023 को मुकदमा नंबर 05 विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी थी। उन्होंने कहा कि इस ज़मीन प्राप्ति प्रक्रिया के साथ सम्बन्धित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिकाओं की भी जांच की जायेगी और बाकी मुलजिमों को भी जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा जिसके लिए टीमों का गठन किया जा चुका है।

  • दिल्ली में आप पार्टी का मेयर बनने पर कालका में जश्न का माहौल 

    दिल्ली में आप पार्टी का मेयर बनने पर कालका में जश्न का माहौल 

    चंडीगढ़/प्रवेशः दिल्ली में मेयर पद की जीत पर आम आदमी पार्टी कालका के स्थानीय कार्यालय में जशन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लौहगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में सभी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इस दौरान कार्यकताओं ने ढोल बजाकर और नाच गाकर खुशी का इजहार किया एवं  जनता में लड्डू बांटे गए। उप्पल ने बताया कि कई दिनों से काफी जद्दोजहद चल रही थी। लेकिन आखिर जीत सच्चाई की हुई और संवैधानिक तरीके से आम आदमी पार्टी का मेयर चुना गया। शैली ओबरॉय दिल्ली नगर निगम की मेयर चुनी गई।  

    इसको लेकर आम आदमी पार्टी का मनोबल काफी ऊंचा हो गया और अब दिल्ली में प्रभावशाली तरीके से विकास होने की संभावनाएं बढ़ चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। जानकारी देते हुए आप नेता रंजीत उप्पल ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है की तानाशाही, धक्का शाही ,बिल्कुल नहीं चलेगी। इस देश में संवैधानिक तरीके से एवं लोकतांत्रिक तरीके से ही कार्य होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे दिल्ली के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा अभी आम आदमी पार्टी की सत्ता दिल्ली में  और पंजाब में है।

    स्थितियां पूर्ण रूप से बदल रही है। जनता चैन और सुख का सांस ले रही है।आने वाला समय हरियाणा का है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में आएगी और हरियाणा की भी रूपरेखा को बदल कर रख देगी। इस वक्तव्य के दौरान उनके साथ ईश्वर सिंह, कैप्टन अमरजीत सिंह, स्वर्ण पाल सिंह, घनश्याम टकरा ,नवीन चौहान ,ओम सिंह कैंथ ,गुरमेल सिंह मेला, बलविंदर पंच, रामनाथ, राजेंद्र मीणा विश्वनाथ सिंह, विकी गिल ,बंटी सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • पंजाबः Pearl Group को लेकर सीएम मान ने जारी किए ये आदेश

    पंजाबः Pearl Group को लेकर सीएम मान ने जारी किए ये आदेश

    चंडीगढ: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पर्ल ग्रुप के कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। सीएम मान ने ट्वीट के जरिए सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पर्ल ग्रुप की जायदादों पर रैड एंट्री दर्ज की जाएगी। जानकारी के अनुसार पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए सीएम भगवंत मान ने सख्ती अपनाई है। उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज के साथ मीटिंग की।

    इस मीटिंग में उन्होंने पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने पंजाब में लूट मचा रखी है। लोगों की खून-पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है। इसलिए उन्होंने पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए पर्ल ग्रुप की जायदादों की पहचान कर रैड एंट्री और खरीद पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा और उनके सारे पैसे वापिस लौटाने की कोशिशें जारी हैं। 

  • पंजाबः ई-फार्मेसी कपंनियों के खिलाफ लामबंद हुए दवा विक्रेता

    पंजाबः ई-फार्मेसी कपंनियों के खिलाफ लामबंद हुए दवा विक्रेता

    पठानकोटः डिस्ट्रिक्ट होलसेल एवं रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन पठानकोट की ओर से स्थानीय होटल में अध्यक्ष अजय सूद एवं महासचिव दपिन्द्र अरोड़ा की अध्यक्षता में वार्षिक जनरल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के ऑर्गेनाइजिंग सचिव एवं पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव एलआर सोढी, सचिव सुनील महाजन तथा पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव संजीव कपूर अपनी टीम सहित उपस्थित हुए। इस दौरान देशभर के दवा कारोबारियों को मौजूदा समय में पेश आ रही समस्याओं पर गहन चर्चा की गई तथा साथ ही ई-फार्मेसी से प्रभावित हो रहे दवा कारोबारियों के प्रति सरकार की अनदेखी को लेकर रोष जाहिर किया गया।

    अध्यक्ष अजय सूद ने कहा कि पूरे देश के केमिस्ट कारोबारी सबसे अधिक टैक्स देकर देश की खुशहाली में अपना बड़ा योगदान दे रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन कंपनियों के कारण प्रभावित हो रहे कारोबार की तरफ सरकार की अनदेखी भविष्य में चिंता पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने के चलते अब करियाना एवं अन्य दुकानों पर भी दवाओं की बिक्री शुरू हो गई है। जोकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एकता में ही मजबूती हैं तथा एसोसिएशन के साथ जिले भर से होलसेल एवं केमिस्ट कारोबारी जुड़ रहे हैं। जिनके हितों हेतु एसोसिएशन हमेशा कार्य करती रहेगी।

    मुख्यातिथि एलआर सोढी एवं सुनील महाजन ने ई-फार्मेसी के चलते केमिस्टों के प्रभावित हो रहे व्यापार एवं व्यापारी वर्ग के संघर्ष में बढ़-चढ़कर साथ देने का आश्वासन भी दिया।  वहीं, पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव संजीव कपूर ने भी दवा कारोबारियों के संघर्ष में सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान फूड लाइसेंस के बारे में केमिस्टों को जानकारी दी गई। महासचिव दीपेंद्र अरोड़ा ने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत हर केमिस्ट को फूड लाइसेंस लेना जरूरी है तथा फूड सप्लाई विभाग एवं अधिकारियों द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के चलते उनकी एसोसिएशन द्वारा इसमें अपनी कार्रवाई में तेजी लाते हुए करीब 100 फूड लाइसेंसों की कागजी कार्यवाही को पूरा कर लिया गया है।