Blog

  • पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्र की मौत

    पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्र की मौत

    अदोनी अर्बन : अदोनी के एक छात्र की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी बुधवार को छात्र के दादा सूर्या बाबू और चाचा श्रीनिवासुलू ने दी। कुरनूल जिले के कौथलम मंडल के कुंबलुरु कैंप के श्रीकांत और विजयलक्षी की दो बेटियां हैं। श्रीकांत जहां कांस्टेबल हैं, वहीं विजयलक्षी एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

    श्रीकांत का जोड़ा अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अदोनी में आकर बस गया। सबसे बड़ी बेटी जाह्नवी (23) ने अपनी डिग्री तक की पढ़ाई अदोनी में की। 2021 में वह सिएटल, यूएसए में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में एमएस कोर्स में शामिल हुईं। जाह्नवी एमएस का कोर्स और चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसी क्रम में वह सोमवार की रात सिएटल में कॉलेज से अपने कमरे की ओर जाते समय सड़क पार कर रही थी, तभी सिएटल पुलिस के एक गश्ती वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

    जाह्नवी वाहन के नीचे फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह जानकर मां विजयलक्ष्मी अचानक बेहोश हो गईं। बेटी के माता-पिता, जिन्हें चार महीने में एमएस पूरा करने और अमेरिका में अच्छी नौकरी पाने और जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने की उम्मीद थी, शोक में डूब गए। पता चला है कि जाह्नवी का शव तीन दिन में घर लाया जाएगा।

  • बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर लिखे मिले खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे

    बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर लिखे मिले खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे

    चंडीगढ़ः गणतंत्र दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड के दोनों तरफ सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखे हुए हैं। सेक्टर 42 मोहाली जाने वाली सड़क पर लगे इस बोर्ड पर नीली स्याही से ये नारे लिखे गए हैं।

    बता दें कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए आज चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर ग्राउंड मार्च भी निकाला गया। प्रदर्शनकारी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी जगतार सिंह की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। 26 जनवरी को सेक्टर 42 में खालिस्तान का नारा लिखे जाने से चंडीगढ़ पुलिस अज्ञात लोगों पर शक जता रही है।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान

    जालंधरः लतीफपुरा मामले को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान

    जालंधर/वरुणः गणतंत्र दिवस पर आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराने पहुंचे। उनके जांलधर दौरे की सूचना मिलने पर लतीफपुरा निवासी जो कि कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं आज उनके द्वारा मोतीपुरा से गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम तक रोष मार्च किया जाना था और राज्यपाल को मांग पत्र दिया जाना था। लेकिन उससे पहले ही लतीफपुरा निवासियों और उनका साथ देने आए अलग-अलग जत्थे बंदियों को पुलिस द्वारा आस-पास ही नजरबंद कर लिया गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। 

    इस मामले को लेकर किसान यूनियन के बागी गुरदीप सिंह पंडाल ने कहा कि वह लोग शांति पूर्वक राज्यापल से मिलना चाहते थे, अपनी तकलीफों के बारें में बताना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की की। इस दौरान किसान यूनियन व लतीफपुरा लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जालंधर में आने वाले कौंसलर चुनावों में रोष प्रदर्शन करेंगे। 2 तारीख से लगातार शहर के हर एक एमएलए के घर-घर जाकर इन सरकारों की पोल खोल रैलियां की जाएंगी। 

    बता दें कि आज प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने रोष मार्च शुरू किया गया था, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। इस दौरान पुलिस और लतीफपुरा वासियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली। किसान जत्थेबंदी के लीडर जोकि कई दिनों से इनका प्रतिनिधित्व कर रहे थे इस धक्का-मुक्की के दौरान चोटे आई, जिसके बाद वह वहीं पर लेट गए और मुहल्ला निवासी द्वारा उनका उपचार किया गया। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वह राज्य स्तरीय समागम तक रोष मार्च जरूर निकालेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।

  • केंद्र सरकार ने साइकिल उद्योग को दी बड़ी राहत 

    केंद्र सरकार ने साइकिल उद्योग को दी बड़ी राहत 

    लुधियानाः केंद्र सरकार ने लुधियाना के साइकिल उद्योग को राहत दी है। केंद्र सरकार ने साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाने के मुद्दे को लेकर 30 जून तक राहत देते हुए छोटे उद्योगों को फीस में 80 फीसदी की छूट देने पर सहमति जताई है। इससे उद्योग जगत में खुशी है। दरअसल, साइकिल इंडस्ट्री को रिफ्लेक्टर संबंधी आ रही समस्याओं को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान पीयूष गोयल और सोम प्रकाश ने कारोबारियों को पहली जनवरी से 30 जून तक राहत प्रदान की। साथ ही एमएसएमई के तहत आने वाली माइक्रो इंडस्ट्री को लगने वाली फीस में भी 80 फीसदी तक की रिबेट दी।

    बता दें कि साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों के डेलीगेशन ने केंद्रीय इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से मुलाकात कर समस्याओं पर विस्तृत जानकारी देकर मांगपत्र दिया। मंत्रियों ने समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद डेलीगेशन को हफ्ते में हल का आश्वासन दिया था। भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि हर साल करीब डेढ़ करोड़ से अधिक साइकिल बनते हैं।

    विश्व प्रतिस्पर्धा में भारतीय साइकिलों की अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और बढ़ाने के लिए 1 जनवरी 2023 से साइकिलों पर 10 से 12 रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है। इसके चलते अब देश में कोई भी साइकिल निर्माता कंपनी बिना रिफ्लेक्टर वाली साइकिल नहीं बनाएगी, ना ही कोई भी कारोबारी बिना रिफ्लेक्टर के साइकिल बेचेगा। कंपनियों को भारतीय मानक निर्माता (बीआईएस) से लाइसेंस का प्रमाण-पत्र (सीओसी) भी अनिवार्य कर दिया गया है।

    जिस निर्माता के पास सीओसी नहीं होगा, वह साइकिल नहीं बना पाएगा और सीओसी के वार्षिक लाइसेंस का शुल्क एक लाख रुपए निर्धारित किया गया है। इसके चलते साइकिल की कीमत भी प्रभावित होगी। साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े छोटे उद्योगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान, यूसीपीएमए के बीएस चावला, सुधीर महाजन, सुरिंदर सिंह चौहान, तरसेम थापर मौजूद रहे।

  • जालंधर की लड़की का पड़ोसी राज्य में कत्ल

    जालंधर की लड़की का पड़ोसी राज्य में कत्ल

    ऊनाः हिमाचल में ऊना के अंब के घेवट बेहड़ में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। युवती जालंधर के फिल्लौर की रहने वाली है। युवती के पिता रामजी ने बताया कि 2 दिन पहले बलजीत कौर (21) अपनी मां कश्मीर कौर को किसी सहेली की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। 24 जनवरी को उन्हें बलजीत की लाश मिलने की सूचना मिली।

    पुलिस को युवती की लाश के पास फोन बरामद हुआ था। सिम नंबर के आधार पर जांच की गई तो लड़की फिल्लौर की रहने वाली मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। बलजीत के पिता रामजी ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं तक पढ़ी हैं। 20 तारीख को ही उसके भाई सुखबीर सिंह ने उसे सेकेंड हैंड मोबाइल दिलाया था। 

    इससे पहले उसकी बेटी के पास मोबाइल नहीं था। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने उसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में बलजीत कौर के पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः भारी संख्या में कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः भारी संख्या में कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोहाली : कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा आज मोहाली में रोष मार्च निकला जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा बेअदबी के आरोपियों को सजा देने की मांग भी की जा रही है। जानकारी मिली है कि मोहाली में 18 किलोमीटर तक यह रोष मार्च निकला जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में ट्रेक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में सवार प्रदर्शनकारियों ने मार्च में हिस्सा लिया।

  • पंजाबः सड़क पर युवकों का हुंडदंग, देखें कार के बोनट पर जानलेवा सफर, वीडियो वायरल

    पंजाबः सड़क पर युवकों का हुंडदंग, देखें कार के बोनट पर जानलेवा सफर, वीडियो वायरल

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में देर रात की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कार के बोनट पर चढ़ कर लेटकर स्टंट कर रहा है। सफेद रंग की कार में एक युवक कार के सनरुफ से बोनट पर सवार युवक का वीडियो भी बना रहा है। हैरानी की बात ये है कि जिस तरह के स्टंट युवक कर रहे किसी की जान भी जा सकती थी। सड़क पर कारें आ जा रही हैं फिर भी युवक बेखौफ दिख रहे हैं।

    सवाल ये है कि कौन हैं ये लोग जो खुद की और लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद अमृतसर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वीडियो में धुधंला ही सही पर कार का नंबर नजर आ रहा है पुलिस अफसर कार मालिक की तलाश में जुटे हैं। दरअसल वीडियो रील बनाने के चक्कर में इस तरह की हरकतें अक्सर सामने आ रही हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि मोटर व्हिकल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है लापरवाही से वाहन चलाने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

  • सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर न हम पर डालो चाहे जितना जोर लगालो

    सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर न हम पर डालो चाहे जितना जोर लगालो

    सरस्वती विद्या मंदिर बददी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

    संजीव शर्मा, अशोक राणा, वसुंधरा व सचिन बैंसल ने बांटे ईनाम

    बददी/सचिन बैसल : सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बददी ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा और राणा पैकेजिंग के निदेशक अशोक राणा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा व युवा उद्यमी वसुंधरा नागल तथा सचिन बैंसल ने भाग लिया। यश्कर नाग व नारायण सिंह ने भी यहां आकर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अतिथियों द्वारा स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वही स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत पड़ी और स्कूल में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

    विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य महेश कुमार ने बताया कि हमारा विद्यालय छात्रों को सर्वागीण विकास व शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। हमारे विद्यालय के दसवीं के पिछले वर्ष के 10 छात्र मेरिट में आए जिनको सरकार ने लैपटॉप  प्रदान किए। आए हुए अतिथियों द्वारा गत वर्ष में अपनी कक्षा में प्रथम आए छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें नर्सरी कक्षा में प्रथम परी, यूकेजी अयनाश कुंडल, प्रथम कक्षा रिद्धि हिमांशु, द्वितीय क्लास लक्की सैनी, तीसरी कक्षा के हिमांशु, चौथी कक्षा के आदित्य कुमार, पांचवी कक्षा के असीमा, छठी कक्षा के आदर्श धीमान, सातवीं कक्षा के रिया, आठवीं देवांशु, नवमी के ईशा, दशम कक्षा के अंचल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में इतनी  सी खुशी  (नर्सरी कक्षा), सुनो गौर से दुनिया वालो (तृतीय कक्षा), दुर्गा श्तोत्र ऐ गिरिनान्दिनी  (अंजली कक्षा सप्तम ) , गीत बहुत प्यारा है वतन हमारा (कक्षा अष्टम), लकडी की काठी, काठी पे घोडा (के जी कक्षा ) , पढोगे लिखोगे तो बनोगे नबाब (कक्षा द्वितीय ), मेरा मुल्क मेरा देश (चतुर्थ कक्षा की बहिनें), रोहरू जाना मेरी अमिए (नाटी कक्षा षष्टम बहिनें)एक बट्टा दो (प्रथम कक्षा), अंगूर खट्टे हैं (नाटक कक्षा पंचम भैया), तेरी मिटटी में मिल जावां (चतुर्थ कक्षा भैया) बम बम भोले, मस्ती में डोले  (के जी कक्षा ), रिमिक्स कांटा लगा (दशम कक्षा भैया), मैंने पायल है छनकाई (कक्षा सप्तम बहिनें) पंजाबी भांगडा मुखडे ते पाउँगा प्लेखा ( दशम कक्षा बहिनें),ओ देश मेरे (कक्षा षष्टम बहिनें) , बिंद्राबन ओ तेरी गोजरिया  (नाटी कक्षा अष्टम बहिनें) (हिमाचली और उत्तराखंड) , देशभक्ति रिमिक्स जय हो –  (नेहा प्रिय कक्षा नवम), हवन करेंगें (कक्षा सप्तम भैया), पंजाबी गिद्दा औंदिया कुडिए जान्दिये कुडिए (कक्षा पंचम बहिने), पिरमिड – वतन वालो (दशम कक्षा भैया),नाटी रामिक्स – प्यारी इंद्रा ( नवम कक्षा बहिनें), मोबाइल नाटक (कक्षा सप्तम) , राज्यस्थानी – रंगीलो मारो डोलना -(बहिन काजल व् साथी कक्षा दशम) पंजाबी भांगडा पौने पंज – ( नवम कक्षा भैया),सोलो रिमिक्स- तुम प्रेम हो तुम मनप्रीत हो –  (दशम कक्षा भैया) पंजाबी गिद्दा – नि मैं नाच्चा  नि मैं नाच्चा ( सप्तम, अष्टम और नवम कक्षा बहिनें) द्वारा प्रस्तुत किया गया जिस पर पंडाल झूमने को मजबूर हो गया।  कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूली बच्चों से लेकर स्कूल के अध्यापक अध्यापिका आएं उपस्थित रहे।

  • पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू

    पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू

    सिरमौरः हिमाचल में जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में दुकानदारों की होशियारी से नकली नोट छाप कर दुकानों पर चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी होशियारी से असली नोट स्कैन कर प्रिंटर से नोट की छपाई कर दुकानों पर चला रहा था। दुकानदारों ने नकली नोट से सामान खरीदने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

    गौरतलब हो कि काला अंब बस स्टैंड पर दुकान चलाने वाले बिलासपुर हरियाणा निवासी सुशील कुमार के पास सिगरेट लेने के लिए एक व्यक्ति आया। सिगरेट की डिब्बी खरीदने के बाद आरोपी ने दुकानदार को 50 व 20 का नोट दिया। दुकानदार को जब नोट के नकली होने पर शक हुआ, तो उसने स्थानीय दुकानदारों को इशारा कर अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी पहले भी पास की दुकान में नकली नोट से सामान खरीद चुका था, इसलिए दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहले ही प्लान बनाया था। आरोपी को दबोच कर कालाअंब पुलिस के हवाले किया गया। जब पुलिस ने आरोपी शाहीन निवासी कुंदन का बाग नाहन की तलाशी ली तो उसके पास से 100 रुपए के पांच व 50 रुपए के 5 कुल 750 रुपए बरामद किए गए।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कमरे से प्रिंटर व लैपटॉप बरामद किया है। प्राथमिक छानबीन में पाया गया कि आरोपी असली नोट को स्कैन कर कलर प्रिंटर से नोट के प्रिंट निकाल रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाहन के कुंदन का बाग निवासी शाहिन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • 153 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हुए केस दर्ज

    153 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हुए केस दर्ज

    अहमदाबाद : गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले साल राज्य और केंद्र सरकार के 158 कर्मचारियों सहित 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उनमें पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी।

    जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने बताया कि एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए थे। इसके अनुसार पिछले साल जिन 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए उनमें से 94 लोग ऐसे थे, जो बिचौलियों के रूप में काम करते थे, जबकि 158 सरकारी कर्मचारी थे, जिनमें 13 केंद्र सरकार के कर्मचारी भी शामिल थे।एजेंसी ने राज्य सरकार के पांच कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था और उनके पास से 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था।