Blog

  • चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़े ये ख़बर, ऐसा करने पर चालान के साथ हो सकता लाइसेंस डिसमिस

    चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़े ये ख़बर, ऐसा करने पर चालान के साथ हो सकता लाइसेंस डिसमिस

    चंडीगढ़ः जिलें में अब वाहन चालकों के चालान तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से हो रहे हैं। इसलिए शहर की सड़कों पर वाहन लेकर निकलने से पहले नियमों को जान लें नहीं तो भारी भरकम चालान तो होगा ही साथ में लाइसेंस डिसमिस भी हो सकता है। बता दें कि पूरे शहर में 242 लोकेशन पर 2200 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक वायलेशन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसका मतलब यह है कि अगर वाहन चालक कहीं भी यातायात नियम की अनदेखी करता है तो उसका चालान कटना तय है। क्योंकि शहर के हर लाइट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल हैं और ये पूरी तरह के वर्किंग मोड में आ चुके हैं।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया था उद्घाटन 

    बता दें कि चंडीगढ़ में 27 मार्च 2022 को  सेक्टर-17 स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) का केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था। तब से अब तक सीसीटीवी कैमरों के जरिए 92,667 आनलाइन चालान काटे जा चुके हैं। इनमें 57,197 ओवर स्पीड और 34,770 रेड लाइट जंप के चालान शामिल हैं। गौरतलब है कि 18 जुलाई से इन सभी सीसीटीवी कैमरों पूरी तरह से काम करना शुरू कर दिया है। अब ड्राइविंग करते हुए वाहन चालक जितनी गलतियां करेंगे, अब एक साथ सभी का चालान काटकर पुलिस घर भेजेगी। एक बार में चालान कटने पर कैमरे की फुटेज में आने वाली सभी गलतियों का अलग-अलग चालान कटेगा।

    नियम तोड़ने पर भरना होगा चालान

    रेड लाइट जंप करने पर 1000 रुपये का चालान और ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड।
    ओवरस्पीड का पहली बार में एक हजार रुपये का चालान, दूसरी बार में दो हजार और तीसरी बार में 5 हजार का चालान। इसके बाद पकड़े गए तो ड्राइविंग लाइसेंस डिसमिस।
    विद आउट हेलमेट पकड़े जाने पर एक हजार का चालान और लाइसेंस सस्पेंड।
    विद आउट सीट बेल्ट पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का चालान।

    सीसीटीवी से हो रहे चालान

    चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) से पूरे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए 24 घंटे टीम तैनात रहती है। अब सीसीटीवी कैमरों से हर ट्रैफिक वायलेशन पर  चालान काटे जा रहे हैं। अभी तक कैमरा के जरिए ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप के चालान किए जा रहे थे, लेकिन अब सोमवार से ड्राइविंग करते हुए सिगरेट पीने, गाड़ियों पर जेड ब्लैक शीशे लगाने पर, विद आउट सीट बेल्ट, बिद आउट हेलमेट, जेब्रा क्रासिंग, ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप सहित हर प्रकार के छोटे से बड़े ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर चालान कटेगा।

  • पंजाबः 14 साल के लड़के की हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 14 साल के लड़के की हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल में वीरवार रात हुई 14 साल के किशोर शवन की हत्या के मामले में सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में 15 जुलाई को दो पक्षों में झड़प के बाद समझौता हुआ था।

    मृतक सावन कुमार अपने भाई के साथ इलाज के लिए सिविल अस्पताल आ गया, तभी अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात वाली रात जब हमलावर किशोर को मौत के घाट उतार कर भागे तो पुलिस उसी रात से आरोपियों के पीछे लग गई। पुलिस ने एक आरोपी को तो उसी रात दबोच लिया था।

    वहीं दूसरे आरोपी को अगले दिन पकड़ा। पुलिस ने कई धार्मिक स्थानों पर भी आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की थी। पहले जो दो आरोपी पकड़े गए थे, उनकी पहचान साहिल बिरला और अभिषेक विडलान के रूप में हुई है।

    यह हुआ था सिविल अस्पताल में

    शवन और सुमित इमरजेंसी के बाहर बैठे हुए थे। उनके परिवार के बाकी लोग बाहर साइड पर खड़े हुए थे। इस दौरान उक्त सभी आरोपी तेजधार हथियार लेकर आए। शवन और सुमित ने उन्हें देख लिया था। सुमित इमरजेंसी से बाहर की तरफ भाग गया। शवन इमरजेंसी के अंदर चला गया था। आरोपियों ने शवन को इमरजेंसी में जाते देखा और गेट का शीशा तोड़ उस पर वार करने शुरू कर दिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली, जिसमें आरोपी शवन को मारते नजर आ रहे हैं।

  • खनन माफिया की दबंगई, डीसएसपी का दिन दिहाड़े मर्डर

    खनन माफिया की दबंगई, डीसएसपी का दिन दिहाड़े मर्डर

    रेत खनन मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हरियाणा के नूंह जिले में खनन माफिया के लोगों डीएसपी के ऊपर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल, एक सूचना के आधार पर डीएसपी सुरेंद्र खनन रोकने के लिए गए थे। जब अवैध पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो डंपर ड्राइवर ने उनके ऊपर ही डंपर चढ़ा दिया। घटनास्थल पर नूंह के एसपी और आईजी मौजूद हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

    अवैध खनन की डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई को मिली थी सूचना 

    घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिला के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव की है। गांव से सटी अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना डीएसपी (तावडू) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को मिली थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देख पहाड़ी के पास खड़े डंपर लेकर उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे।

    रोकने पर चालक ने डीएसपी के ऊपर चढाया डंपर

    वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया और भाग गया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूंह वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे हैं। डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे।

    हादसे के बाद खनन माफिया मौके से फरार

    खनन माफियाओं ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया। इस दर्दनाक हादसे में डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खनन माफिया मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी नूंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व एसडीएम व तहसीलदार तावडू घटनास्थल पर पहुंच गए है।

    आरोपियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू

    आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस द्वारा गांव व अरावली पहाड़ में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। बता दें कि तावडू उपमंडल के अरावली क्षेत्र की पहाड़ियों में भारी मात्रा में खनन माफिया अवैध खनन में लगे हैं। आईजी दक्षिण रेंज के अलावा पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

  • पानी के तेज़ बहाव में बही स्कूल बस, देखें वीडियो

    चंपावत: उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश कहर बरपा रही है। बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन की खबरें आ रही है। चंपावत में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूर्णागिरि मार्ग स्थित किरोड़ा नाले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेने जा रही बस तेज बहाव में बह गई। बस में सवार चालक कमलेश कार्की व एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई है जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

    गनीमत रही कि बस में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक बस चालक को कुछ देर रुकने को कहा गया मगर उफनते नाले के बीच वह बस को ले लाया। हादसे में स्कूल बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। जेसीबी की मदद से स्कूल बस को खाई से निकाल लिया गया है।

    इधर, नाला उफान पर होने की वजह से फिलहाल पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात भी बंद किया गया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। जिले में बारिश के बाद नदियां-नाले उफान पर हैं। बारिश के बाद भूस्खन से सड़कें भी बंद हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।   

  • पंजाबः नशे की हालत में थाने पुलिस मुलाजिमों से भिड़ा युवक, कार को मारी टक्कर

    पंजाबः नशे की हालत में थाने पुलिस मुलाजिमों से भिड़ा युवक, कार को मारी टक्कर

    पठानकोटः जिले के भरोली कलां गांव से अजीब मामला सामने आया है। नशे की हालत में युवक पहले थाना डिवीजन नं.1 में जाकर अपनी शिकायत लिखने की जिद करने लगा। बोला-मुझे बार-बार अज्ञात नंबर से फोन आ रहे हैं, शिकायत लिखो। पुलिस उसे नशे की हालत में होने की बात कही तो पुलिस मुलाजिमों से ही भिड़ गया। बहसबाजी के बाद वापस जाने लगा तो पुलिस कर्मी की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस टीम युवक काे मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची तो वहां पर भी हंगामा शुरू कर दिया।

    डॉक्टर का आरोपः नशे में युवक बोला, नर्स से शादी करवा ले जाऊंगा साथ

    अस्पताल में डाॅक्टर की कुर्सी पर बैठकर डाॅक्टर और स्टाफ से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। व्यक्ति खुद को आर्मी अफसर बताकर इंग्लिश झाड़ने लगा। इमरजेंसी में तैनात डाॅक्टर का आरोप है कि व्यक्ति ने ड्यूटी पर डाॅक्टर से हाथापाई की और स्टाफ नर्स को शादी करवाकर साथ लेकर जाने की बात कही। नशे में धुत युवक ने इमरजेंसी में खूब खूब हंगामा किया। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. मकुल जुल्का के बयान पर थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस ने भरोली कलां के रघुनाथ कालोनी निवासी आकाशदीप सिंह के खिलाफ 186, 353, 332, 354ए के तहत मामला दर्ज किया है। मेडिकल अफसर डाॅ.मकुल जुल्का ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी इमरजेंसी में नाइट ड्यूटी थी।

    रात करीब 11.35 बजे पुलिस टीम नशे में धुत आकाशदीप सिंह निवासी रघुनाथ कालाेनी का मेडिकल करवाने के लिए पहुंची। नशे में धुत आकाशदीप डाॅक्टर की कुर्सी पर बैठ गया और गाली-गलाैज करने लगा। आकाशदीप ने ड्यूटी पर माैजूद स्टाफ नर्स को कहने लगा कि उसने तेरे साथ शादी करवाकर ही जाना है। सूचना मिलने पर डाॅ. कटोच मेडिकल अफसर भी पहुंच गए। उनके और पुलिस पार्टी के समझाने के बाद भी आकाशदीप ने डाॅ. कटोच के हाथापाई शुरू कर दी। किसी तरह आकाशदीप का ब्लड सैंपल लिया गया, जिसकी रिपाेर्ट एक दाे दिन में आ जाएगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी आकाशदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

    थाना डिवीजन नं.1 में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा था युवक

    एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि भरोली कलां के रघुनाथ कालोनी का आकाशदीप थाना डिवीजन नं.1 में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा था। उनका कहना था कि एक ही नंबर से उसके मोबाइल पर बार-बार फोन आते हैं। वह नशे की हालत में था, इसलिए उसको कहा गया कि वह अगले दिन सुबह आकर शिकायत दे। इस पर वह पुलिस को ही बुरा-भला कहने और वापस जाते वक्त गाड़ी को मोड़ते हुए पुलिस मुलाजिम की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस मुलाजिम ने कहा कि ध्यान से गाड़ी मोड़ो। इसको लेकर फिर भड़क उठा और खुद को आर्मी अफसर बताकर रौब झाड़ने लगा। इसके चलते मामला बढ़ गया।

  • Punjab Weather Update: IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

    Punjab Weather Update: IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले दाे दिन से तेज धूप और उमस ने लाेगाें काे बेहाल कर दिया। हालांकि अब मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने के कारण मंगलवार से पंजाब में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

    कुछ जिलों में भारी वर्षा के आसार

    पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलावार को कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है, जबकि बुधवार व वीरवार को पूरे राज्य में भारी वर्षा की संभावना है। कृषि माहिरों ने किसानों को भी आगाह किया है। माहिरों ने किसानों को कहा कि अगर भारी वर्षा होती है तो सब्जी व नरमे वाले खेतों में पानी जमा न होने दें। इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। 22 जुलाई तक फसलों पर किसी भी तरह के कीटनाशक व अन्य दवाओं का छिड़काव न करें।

    दोपहर के बाद छाएंगे बादल

    जिले में मानसून के तेवर अलग ही है। बादल और बारिश का कोई नामो निशान नहीं है। सूर्य देव आसमान से धूप बरसा रहे हैं। सुबह मौसम के तल्ख तेवरों ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सुबह से हवा भी बंद है। सुबह से पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 123 के स्तर पर था। मौसम विभाग की मानें तो दोपहर एक बजे के बाद बादलों की एंट्री शहर में होगी। कुछ ही देर में बादल पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लेंगे। दो बजे के बाद बारिश की संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान की माने तो कल और परसो भी भारी बारिश हो सकती है।

  • नूपुर शर्मा का वीडियो देखने के कारण युवक पर चाकू से किया हमला

    नूपुर शर्मा का वीडियो देखने के कारण युवक पर चाकू से किया हमला

    दरभंगा: बिहार के सीतामढ़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर नूपुर शर्मा का वीडियो मोबाइल में देखने के लिए एक युवक पर चाकुओं से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में घायल युवक की हालत गंभीर है और उसे दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। युवक को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है।

    क्या है पूरा मामला

    घटना में घयल युवक का नाम अंकित झा है। बताया जा रहा है कि अंकित पान की दुकान पर गया था। इस दौरान वो अपने मोबाइल में नुपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां मोहम्मद बिलाल नामक युवक आया और नूपुर शर्मा का वीडियो देखने की वजह से अंकित के साथ विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर दोनो के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अंकित पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में अंकित बुरी तरह घायल हो गया।

    दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल के ICU में भर्ती अंकित झा ने हिंदी समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि, ‘मैं दुकान पर पान खा रहा था। उस समय मैं नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी एक युवक पीछे से आया और बोला ये क्यों देख रहे हो? क्या तुम नूपुर शर्मा का समर्थन करते हो? मैंने कहा- हां मैं नूपुर शर्मा का समर्थन करता हूं। इतने में उसने हाथापाई शुरू कर दी। वो मुझसे जीत नहीं पाया। इसके बाद अपने कुछ अन्य साथी लाकर पीछे से चाक़ू मार दिया।’

    पुलिस का क्या कहना है?

    इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम नहीं है। पुलिस घटना को आपसी विवाद का मामला बता रही है। इलाके के  डीएसपी विनोद कुमार का कहना है कि यह दो दोस्तों के बीच हुई वारदात है। पान की दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी। पुलिस ने नूपुर शर्मा के वीडियो वाली बात को पूरी तरह खारिज कर दिया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

  • पंजाबः सिमरजीत मान की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुई FIR

    पंजाबः सिमरजीत मान की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुई FIR

    चंडीगढ़: पंजाब में संगरूर से सासंद सिमरजीत सिंह मान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया था, उनका यह विवादित बयान अब राज्य में तूल पकड़ा दिखाई दे रहा है। दरअसल, सिमरजीत मान ने भगत सिंह को आतंकवादी करार दिया था। जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

    भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव ने करवाया मामला दर्ज 

    इस मामले को लेकर अब दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव, टीना कपूर शर्मा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गई। इसमें उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान के हमारे महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के प्रति बयानों से बहुत आहत हैं, जिन्होंने हमारे देश के लिए कम उम्र में अपना जीवन बलिदान कर दिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानी के लिए उनका बयान एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हर व्यक्ति को प्रभावित करता है।

    5 लाख 1 हजार रुपए का रखा गया ईनाम

    बता दें कि बीते दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह के खटकड़ कलां में जबरविरोधी कमेटी के राष्ट्रीय प्रधान ने सिमरजीत सिंह मान को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जो कोई भी सिमरजीत सिंह की पगड़ी उतारकर और थप्पड़ मारकर खटकड़ कलां में लेकर आएगा उसे 5 लाख 1 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

    खटकड़ कलां में किया गया रोष प्रदर्शन

    इसके कुछ देर बाद ही राष्ट्रीय प्रधान ने लोगों के साथ सिमरजीत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन करके खटकड़ कलां का हाईवे जाम कर दिया गया। इसी के साथ बीते दिन जालंधर में भाजपा ने रोष मार्च निकाला। सिमरजीत मान के खिलाफ राजनीतिक दलों को साथ-साथ युवा संगठनों ने भी मोर्चा खोला।

    शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में जहां युवाओं ने चंडीगढ़-जालंधर हाइवे बंद किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एक ज्ञापन भी डीसी को सौंपा।

  • पंजाबः रात इतने बजे से पहले क्लब, ढाबे और रेस्तरां होंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः रात इतने बजे से पहले क्लब, ढाबे और रेस्तरां होंगे बंद, आदेश जारी

    लुधियानाः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस कोस्तुभ शर्मा ने रात में पुलिस कमिश्नरेट, लुधियाना के परिसर के भीतर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, रात 11:45 बजे के बाद रेस्तरां, ढाबों, क्लबों और आइसक्रीम पार्लरों को पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए है।

    मारपीट व लूटपाट का बना रहता डर

    पुलिस कमिश्नर लुधियाना के संज्ञान में आया है कि कमिश्नरेट लुधियाना के इलाके में रात के समय काफी देर तक रेस्टोरेंट, ढाबे, क्लब, आइसक्रीम पार्लर या स्टूडियो आदि लंबे समय तक खुले रहते हैं जहां लोग इन दुकानों के बाहर बैठकर शराब आदि का सेवन करते हैं। जिससे मारपीट व लूटपाट का भय बना रहता है।

    दो महीने तक लागू रहेंगे ये आदेश

    इसलिए रात के समय होटल/ढाबों और शराब की दुकानों पर इस तरह की अवैध घटनाओं को रोकने के लिए जनहित में विशेष कदम उठाते हुए पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना क्षेत्र में रात के समय रेस्तरां, ढाबा, क्लब, आइसक्रीम पार्लर या स्टूडियो आदि रात 11:45 बजे से पूर्ण बंद के बाद आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि ये आदेश जनहित में एकतरफा जारी किए गए हैं। ये प्रतिबंध आदेश अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।

  • पंजाबः यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल

    पंजाबः यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हुंदल धारीवाल कलेर अजनाला से अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में यात्री गंभीर घायल हो गए, हालांकि जानी नुकसान से बचाव रहा।

    जानकारी के अनुसार अजनाला से आ रही मिनी बस जब गुरुद्वारा मोर्चा साहिब नजदीक पहुंची तो अमृतसर साइड से एक एक्टिवा आ रही थी, जिसे बचाते हुए बस का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। इस दौरान बस सवार दर्जन भर यात्री सहित ड्राईवर भी घायल हो गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।