पठानकोट/अनमोलः ज़िला पठानकोट के मोहल्ला ब्रह्मा शेल में बीती रात एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण सारा सामान जल कर राख हो गया। इस संबंधी जानकरी देते हुए घर की मालकिन ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी और उसके पति उसे लेने के लिये वहां पर आए हुए थे। रात के समय दोनों बेटे घर पर सोये हुए थे कि रात को घर मे शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। दोनों बच्चों ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई। लोगो मे फायर बिग्रेड को फोन कर सूचित किया और उन्होंने मोके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, परन्तु तब तक पूरे घर का सामान जल कर राख हो चुका था।
Blog
-

KGMU के निर्माणाधीन भवन में लगी आग, कार्डियोलॉजी बिल्डिंग में मची अफरातफरी, देखें वीडियो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगलगी की बड़ी घटना सामने आई है। आग किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी। केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग की निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग लगने से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। तत्काल फायर बिग्रेड को फोन किया गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। केजीएमयू की इस बिल्डिंग को अभी ऑपरेशनल नहीं बनाया गया था। इस कारण आग का असर आम मरीजों पर होता नहीं दिखा है। अब तक इस मामले में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं आई है।
दमकल की गाड़ियों ने आग की उठती लपटों पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया है। फायर बिग्रेड की टीम की पहले इस आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। केजीएमयू में लगी आग का प्रभाव ऐसा था कि दूर से लोगों ने लपटों को उठते हुए देखा। केजीएमयू के बाहर से भी लोगों ने आग की लपटों को देखकर इसकी भयावहता अंदाजा लगाया। हालांकि, इस बिल्डिंग में अधिक लोगों के नहीं रहने के कारण आग लगते ही उनके निकालने की बात सामने आई है। दरअसल, यहां पर मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान आग लगने का मामला सामने आया।
इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूर वहां से अपनी जान बचाने को भागे। केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग की बिल्डिंग के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान वहां पर ऊपरी तल में निर्माण का कार्य पूरा कराया जा रहा है। भवन के पिलर निर्माण को लेकर बेल्डिंग का का काम किया जा रहा था। बेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़कने की बात कही जा रही है। दरअसल, भीषण गर्मी के कारण हर कुछ सूखा हुआ था। बेल्डिंग की चिंगारी ने तुरंत ही आग को भड़का दिया। निर्माणाधीन बिल्डिंग से आग के शोले निकालने लगे। आग लगने के बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू कर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
-

विवादों में घिरी सनी देओल की Gadar-2! जानें पूरा मामला, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक गदर का दूसरा पार्ट जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए शूटिंग जारी है जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग अभी जारी ही थी कि इसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा होने के बाद ऐसा लगता है कि मेकर्स के लिए काफी मुश्किलें खड़ी होने वाली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस सीन का वीडियो वायरल हुआ है उसमें सनी देओल और अमीषा पटेल गुरुद्वारे रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
इस सीन को लेकर ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने निर्माताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसजीपीसी ने नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने सनी को टैग करते हुए लिखा, ‘हमने गदर 2 के आपत्तिजनक दृश्यों को गुरुद्वारा साहिब की सीमा के भीतर शूट करने पर कड़ी आपत्ति जताई।’ वीडियो में एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने सनी से पूजा स्थल में इस तरह के दृश्य फिल्माने के लिए सवाल किया।

जिसको लेकर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सीन गुरुद्वारा के बाहरी हिस्से में फिल्माया गया है। मैं और मेरी पूरी यूनिट सबकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं। हमारा कोई मकसद नहीं किसी को ठेस पहुंचाने का, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो मैं उन लोगों को माफी मांगता हूं जो भी आहत हुए हैं। हालांकि, गदर 2 के निर्माताओं ने अभी तक विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, पहला भाग सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 9 जून को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।
-

क्या बंद हो रहे 500 के नोट? RBI गर्वनर का आया बड़ा बयान
2000 रुपये के नोट वापसी को लेकर दी अहम जानकारी
नई दिल्ली: 2000 हजार के नोट को लेकर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वीरवार को अहम जानकारी साझा की है। RBI गवर्नर ने 500 और 1000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने RBI की MPC मीटिंग में बंद हुए नोटों को चल रही अटकलों को लेकर बात साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि 500 के नोटों को बंद नहीं किया जाएगा और न ही बंद हुए 1000 रुपये के नोट की छपाई दोबारा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल रिजर्व बैंक का इन 500 की करंसी को बंद करने का कोई प्लान नहीं है।
बता दें, वीरवार को RBI की MPC बैठक के तीसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बात कही है। आम जनता के बीच अटकलें लगाई जा रही थीं कि 500 का नोट भी बंद हो जायेगा। जिसको आज RBI गवर्नर ने साफ कर दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल RBI का 500 रुपये के नोटों को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। बता दें, हाल ही में सरकार ने 2000 के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है। जिसके बाद करीब 50% 2000 के नोट बैंकों में जमा किये जा चुके हैं।
वहीं 2000 के नोटों को लेकर आरबीआई गर्वनर ने कहा कि अब तक करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2023 तक चलन में रहे मूल्य के नोटों का लगभग आधा है। जो हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप है।” उन्होंने 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने को लेकर आम जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जनता से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे अपनी सुविधानुसार 2,000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए बैंक शाखाओं में जाएं। जल्दी करने का कोई कारण नहीं है। उसी समय, कृपया इसे अंतिम क्षण तक न छोड़ें।”
बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय बैंक ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि बंद किए गए 2,000 रुपये के अधिकांश नोट 30 सितंबर की समय सीमा तक वापस आ जाएंगे। आरबीआई ने पिछले महीने एक अधिसूचना के माध्यम से सभी बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करने से रोकने की सलाह दी थी।हालांकि, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को नवंबर 2016 में आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत मुख्य रूप से नोटबंदी को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा की आवश्यकता को तेजी से पूरा करने के लिए पेश किया गया था। 2000 रुपये के बैंकनोटों को पेश करने का उद्देश्य एक बार अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाने के बाद पूरा हो गया था। इसलिए, 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। भारतीय रिज़र्व बैंक की ‘स्वच्छ नोट नीति’ के अनुसरण में, 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को संचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
-

कांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक
बारांः राजस्थान के बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बदमाशों ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति गौरव शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में गंभीर घायल नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद में कोटा रेफर कर दिया गया। शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया की नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित निजी जगह पर बैठे हुए थे। वहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर फायर दिया। गोली गौरव शर्मा के सिर में लगी इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके से एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसने शर्मा को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर अन्य परिचितों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
लोगों ने घायल नगर अध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनके परिजनों, परिचितों और समर्थकों की भीड़ लग गई। बारां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल कोटा रेफर कर दिया गया। एसपी चौधरी ने बताया की फिलहाल घटना को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक संभवतया किसी प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर रंजिश के चलते हमला किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें गठित कर भेजी गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद बारां शहर में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।
-

ਪੰਜਾਬ : 4 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ ਲੈ ਕੋ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਜ਼ਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਕ ਇਕ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਇਥੇ ਇਕ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਨੂੰ ਰਾਹ ਚ ਰੋਕ ਉਸ ਨਾਲ ਕੁੱਟ-ਮਾਰ ਕਰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਖਮੀ ਕਰਕੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਏਜੇਂਸੀ ਦਾ ਕਰੀਬ ਇਕ ਲੱਖ 22 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਕੈਸ਼ ਲੁਟ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਉਥੇ ਹੀ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਾ ਚ ਹੋ ਗਏ ਹਨ।
ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਚ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਥੇ ਹੀ ਏਜੇਂਸੀ ਮਲਿਕ ਅਕਸ਼ੇ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਜਖਮੀ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਮੁਲਾਜਿਮ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰੋਜਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੈਸ ਏਜੇਂਸੀ ਦਾ ਕੈਸ਼ ਲੈਕੇ ਬੈਂਕ ਚ ਜਮਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਪਿੰਡ ਮਾੜੀਆ ਵਾਲ ਨੇੜੇ ਚਾਰ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਨੌਜਵਾਨ ਖੜੇ ਸਨ ਜਿਹਨਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਰਾਹ ਚ ਘੇਰਾ ਪਾ ਰੋਕ ਕੇ ਮਾਰ ਕੁੱਟ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਜੋ ਨਕਦੀ ਕਰੀਬ ਸਵਾ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਸੀ ਲੈ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਉਸਤੇ ਦਾਤਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਖਮੀ ਕਰ ਉਥੇ ਸੁੱਟ ਗਏ ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਏਜੇਂਸੀ ਮਲਿਕ ਵਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਚ ਸ਼ਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਸੰਬੰਧ ਚ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ |
-

बालासोरः हादसे से चंद सेकेंड पहले ट्रेन के अंदर का खौफनाक वीडियो आया सामने! ऐसे मचा त्राहिमाम
ओडिशाः बालासोर के बहानागा में घातक ट्रेन दुर्घटना से कुछ सेकेंड पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के अंदर का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है। कथित तौर पर कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्रियों में से एक द्वारा बनाए गए वीडियो में एक सफाई कर्मचारी एक एसी कोच के फर्श को पोछा लगा रहा है, जबकि अन्य यात्री या तो अपनी बर्थ पर सो रहे थे या अपने सह-यात्रियों के साथ बातचीत करने में व्यस्त थे। दावा किया जा रहा है कि यह उसी ट्रेन के भीतर का वीडियो है। कथित वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि अचानक झटका लगने से वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और फोन हाथ से फिसल गया।
कथित वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि वीडियो बनाने वाला वह शख्स गिर गया और हर तरफ चीख-पुकार और त्राहिमाम हो गया। ट्रेन में सब कुछ अंधेरा हो गया था। वीडियो के अचानक खत्म होने से पहले कोच में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो की सच्चाई अभी तक पता नहीं चल सकी है, लेकिन यात्रियों की चीखें आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। 2 जून की शाम को शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने और एक खड़ी मालगाड़ी और यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक साथ टकराने से कुल 288 यात्रियों की जान चली गई।
वायरल होने वाले इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग हिल गया। हालांकि, इस वीडियो के पीछे सच्चाई क्या है अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही जी न्यूज इसकी कोई पुष्टि करता है। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में घुस गई और बहानगर बाजार स्टेशन के ठीक बाद मेन लाइन के बजाय वहीं खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। सीबीआई ने ट्रेन हादसे की जांच जीआरपी से अपने हाथ में ले ली है और फिलहाल जांच जारी है।
-

ਪੰਜਾਬ: 8 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਮੋਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ: ਜ਼ਿਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਚੋਣੇ ਵਿਖੇ ਸਨਸਨੀਖੇਜ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿਚ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਪਿੰਡ ਅੰਦਰ ਕੁਝ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਤੇ 8 ਅਣਪਛਾਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕੁਝ ਗੋਲੀਆਂ ਘਰ ਦੇ ਗੇਟ ਦੇ ਆਰ ਪਾਰ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆ ਘਰ ਦੇ ਵੇਹੜੇ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਮਾਲਿਕ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ (55) ਨੂੰ ਜਾ ਵੱਜੀਆਂ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।
ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪਤਨੀ ਭਜਨ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਜਦੋ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਘਰ ਦੇ ਵੇਹੜੇ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਣ ਦੀ ਅਵਾਜ ਆਈ ਗੋਲੀਆਂ ਗੇਟ ਦੇ ਆਰ ਪਾਰ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਦੀ ਛਾਤੀ ਵਿੱਚ ਵੱਜੀਆਂ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਸਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਅਨਪਛਾਤੇ 8 ਹਮਲਾਵਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਆਏ ਸੀ, ਜਿਹੜੇ ਪਿੰਡ ਚ ਲੱਗੇ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਏ। ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਕਿੰਨੇ ਅਤੇ ਕਿਉ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਕੁਝ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਪਾਇਆ।
-

14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हथौड़ा मारकर हत्या
लखनऊः देश में इन दिनों लव जिहाद के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खासकर पिछले दिन राजधानी दिल्ली में जिस तरह साहिल ने अपनी प्रेमिका का मर्डर किया है उसने हिलाकर रख दिया है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर आई है। जहा 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
लखनऊ के इंदिरा नगर थाने का है मामला
दरअसल, यह मामला लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां फतहापुरवा तकरोही गांव में के निवासी शाहिद ने एक 14 साल की बच्ची को की हत्या की है। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर पहले रेप किया, इसके बाद पकड़ जान के डर से लड़की के सिर पर हथोड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि यह पूरी घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।
हथौड़ा मार की हत्या, फिर पंखे से लटका दी डेड बॉडी
आरोपी शाहित इतना बड़ा शातिर निकला कि वारदात को अंजाम देन के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की। हत्या के बाद आरोपी ने लड़की के शव को पंखे से लटका दिया, ताकि लोगों को सुसाइड लगे। हालांकि मामला सामने आया गया और पुलिस ने गंभरीता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਵਲੋਂ ਚਲਾਇਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲਣ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਆਮ ਹੀ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਇੰਝ ਜਾਪਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਰਾਸਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਖੌਫ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਚੱਬੇਵਾਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਵਲੋਂ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਭੀਲੋਵਾਲ ਚੌਂਕ ਚ ਸਥਿਤ ਇਕ ਹਾਰਡ ਵੇਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਇਹ ਗੋਲੀਆਂ ਦੁਕਾਨ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸੀ਼ਸ਼ੇ ਦੇ ਲੱਗੀਆਂ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸ਼ੀਸਾ ਟੁੱਟ ਗਿਆ। ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹੈ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਉਂਦੇ ਸਾਰ ਹੀ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ 4 ਫਾਇਰ ਦੁਕਾਨ ਵੱਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਜੋ ਕਿ ਦੁਕਾਨ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਦੇ ਜਾ ਲੱਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਵੀ ਕੋਈ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਨਹੀਂ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਫਿਰ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਕਿਸ ਵਲੋਂ ਅਜਿਹਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਥਾਣਾ ਚੱਬੇਵਾਲ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਡੀਐਸਪੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਨੂੰ ਖੰਗਾਲ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਜਲਦ ਹੀ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਜੇਲ੍ਹ ਚ ਸੁੱਟਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿ਼ਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਦੋਵੇਂ ਹਮਲਾਵਰ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋਏ ਹਨ ਤੇ ਹੁਣ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਨੂੰ ਆਧਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
