Blog

  • भाजपा सासंद किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज

    भाजपा सासंद किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज

    चंडीगढ़ः निगम दफ्तर में बीते दिन बैठक दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान आप पार्टी के पार्षदों और सासंद किरण खेर द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। जहां आप पार्षदों ने सासंद किरण खेर पर गाली-गालौच के आरोप लगाए वहीं किरण खेर ने आप पार्षदों पर गाली-गालौच के आरोप लगाए गए। वहीं इस हंगामे के बाद अब सांसद किरण खेर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आप पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने शिकायत में लिखा है कि मेरी पार्षद हाउस में एक मीटिंग थी। जिस दौरान किरण खेर ने मेरी सीट पर आ कर गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पार्षद ने आरोप लगाए है कि जब किरण ने खेर को रोकने की कोशिश की तो उसने उसे मारने और पीटने की धमकियां दी। जसबीर सिंह ने मांग की है कि उसके साथ और उसके परिवार के साथ किरण खेर उनके कुछ भी गलत कर सकती हैं। इसलिए किरण खेर के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए।

  • ब्लॉक टाॅस्क फोर्स मे बनी रणनीति, युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता बंगाणा  

    ब्लॉक टाॅस्क फोर्स मे बनी रणनीति, युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता बंगाणा  

    ब्लॉक टाॅस्क फोर्स मे बनी रणनीति, युवाओं को नशे से बचाना प्राथमिकता बंगाणा  
    ऊना,/सुशील पंडित :नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम बंगाणा ब्लॉक के जन जन में पहुंचाई जाएगी। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार  की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग में अभियान को जमीनी स्तर तक पहुँचने के लिए रणनीति बनाई गई। मीटिंग में नशे से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम  ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सब से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
    मनोज कुमार ने कहा कि नशे की समस्या चिंताजनक होती जा रही है। नशे से होने वाली मौतें विचलित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं पर नशे का सबसे ज्यादा प्रभाव है। इसलिए नशा मुक्त अभियान के तहत किशोरों और युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद युवाओं में जागरूकता के साथ-साथ  बचाव के लिए कारगर कदम उठाना है। उन्होंने कहा इस अभियान के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से युवाओं और किशोरों के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निरन्तरता में चलाए जाएंगे ताकि किशोरों को सशक्त एवं जिम्मेदार बनाया जा सके।
    एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत अंब ब्लाॅक के सभी स्कूलों में छठी क्लास से बाहरवीं क्लास के छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा और समुदाय के अलावा अभिभावकों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में नशे से संबंधित उपचार सेवाओं का दायरा बढ़ाना भी अभियान का लक्ष्य है। अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों और ग्राम पंचायतों में भी टास्क फोर्स कमेटियों का गठन किया जाएगा जिससे हर स्तर पर सामुदायिक भागेदारी सुनिश्चित हो सके। 
    इससे पहले नशा मुक्त अभियान ऊना के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार, पंकज पंडित, सतपाल और साहिल कुमार ने नशा मुक्त ऊना अभियान के लक्ष्यों और रणनीति के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत करवाया।इस अवसर पर बीएमओ डॉ नरेश शर्मा, बीड़ीओ सुरेन्द्र जेटली, एएसआई रविंदर कुमार और नरेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार, सीडीपीओ रूपेश कुमार, नायाब तहसीलदार रमन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना हमारी प्राथमिकता, विपक्ष के बोल झूठ का पुलिंदा: भुट्टो 

    कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना हमारी प्राथमिकता, विपक्ष के बोल झूठ का पुलिंदा: भुट्टो 

    कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना हमारी प्राथमिकता,विपक्ष के बोल झूठ का पुलिंदा: भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विश्राम गृह बंगाणा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाना है और हमने 6 माह के कार्यकाल में उसी पर काम किया है। भुट्टो ने कहा कि विपक्ष क्या कहता है, क्या कर रहा है इससे हमने कुछ नहीं लेना है। यह बातें विधायक भुट्टो ने रेस्ट हाउस वंगाणा में एक बैठक के दौरान कहीं। 
    भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के नेतृत्व में कुटलैहड़ विस क्षेत्र प्रगति की राह पर चल रहा है। कुटलैहड़ के विकास के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत हो रही है शायद विपक्ष इस विकास को नहीं पचा पा रहा है। 
    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने हमें कुटलैहड़ का नेतृत्व सौंपा है और शायद 20 बर्षो तक पानी ओर सड़कों की राजनीति करने वाले जब से सत्ता से बाहर हुए है तब से अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे है। हालांकि उपमण्डल बंगाणा का हर विभाग ईमानदारी से अपना काम कर रहा है। विभागों के हर कार्य में पूरी पारदर्शिता झलक रही है। लेकिन मान्यवर शायद यही सोच रहे है कि पूर्व सरकार के समय सरकार और सत्ता का दुरुपयोग करके उपमण्डल बंगाणा के विभागों में जो लूट खसूट होती आई है अब भी शायद वही होगी। लेकिन हम विपक्ष को यह बता देना चाहते हैं कि उपमण्डल बंगाणा के हर विभाग में हर कार्य पारदर्शिता और पूरी ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। विपक्ष विना वजह तर्कसंगत बयान बाजी करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहा है। 
    विधायक ने कहा कि अगर रोजी रोटी के लिए कोई युवा ठेकेदारी या फिर अन्य व्यवसाय कर रहा है तो वह अपने परिवार के निर्वाह के लिए रोजी रोटी कमा रहे है। इसमें विपक्ष को क्यों पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इन बेतुके बयानों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के नेतृत्व में लठियानी मदली पुल निर्माण के लिए 922 करोड़ 60 करोड़ की पेयजल योजनाएं शिवा प्रोजेक्ट के लिए 46 करोड़ 22 करोड़ की भरमौती से उठाऊ पेयजल योजना जो किसानों के खेतों तक पहुंचेगी, 433 करोड़ बिभिन्न कार्यो जैसे पूर्व भाजपा सरकार के समय से पड़े अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए खेल मैदान निर्माण सड़कों, रास्तों व ब्रिज निर्माण के लिए ओर लोअर कुटलैहड़ में रिघ लगवाने के लिए स्वीकृत किया जा चुके है।कई कार्यो का निर्माण भी शुरू हो चुका है इस बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व हमीरपुर लोकसभा के युकां अध्यक्ष राणा रणबीर सिंह, महासचिव प्रवीण पादा, ठाकुर किशोरी हटली पंचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या

    कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में एक बच्ची को भी गोली लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है। संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। संजीव इस वक्त हत्या के मामले में यूपी की मैनपुरी जेल में बंद था। संजीव जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। 90 के दशक में संजीव माहेश्वरी ने अपना खौफ पैदा शुरू किया था, फिर धीरे-धीरे वह पुलिस और आम लोगों के लिए सिर दर्द बनता चला गया। शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था।

    इसी नौकरी के दौरान जीवा ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद उसने 90 के दशक में कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती दो करोड़ की मांग की थी।लेकिन इस घटना से एक बार फिर से पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। क्योंकि इससे पहले प्रयागराज में पुलिस की मौजदूगी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी।

  • पंजाबः आबाद कैम्प में पहुंचे पंजाब के राजपाल, सरपंचों और लोगों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो 

    पंजाबः आबाद कैम्प में पहुंचे पंजाब के राजपाल, सरपंचों और लोगों की सुनी मुश्किलें, देखें वीडियो 

    गुरदासपुर :  गुरदासपुर के सरहदी क़स्बा डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट मे लगे आबाद कैम्प में पंजाब के राजपाल बनवारी लाल प्रोहित पहुंचे। इस कैम्प मैं उन्होनें सरपंचों और लोगों की मुश्किलों को सुना और उन्हें हल करने का भी भरोसा दिया। पंजाब के राज्यपाल  बनवाली लाल परोहिल ने डेरा बाबा नानक हलके के गांव धर्म कोट के स्कूल में लोगो की मुस्कले सुनी और इस मौके उन्होंने ने कहा मैने लोगो की मुश्किलें सुनी है और उनको समझने की भी कोशिश की है, नशे के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा की पहले से ही नशा रोकने के लिए गावो में कमेटीया बनाई है जो नशे को रोकने का काम कर रही। उन्होंने ने कहा की आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए हमे  सब  के साथ रल  मिल कर  काम करेगे।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे साथ मुकाबला तो नही कर सकता पर नशे की लत लगाकर हमारे देश को कमजोर करना चाहता है। हम ऐसा नहीं होने देगे,   इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस के बाद  उन्हें करतारपुर कोरीडोर का भी दौरा किया और वहां के अदिकारीओ के साथ मीटिंग भी की। 

  • अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

    अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

    अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर


    ऊना/ सुशील पंडित :प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि इन वर्गों के अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

    महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में गत वित्त वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 51 आंगनबाड़ी वर्कर तथा 46 आंगनबाड़ी सहायिकाएं एकीकृत बाल विकास योजनाएं में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवधि में 6 साल तक आयुवर्ग के 948 शिशुओं तथा 260 माताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 209 बच्चे प्री-स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में से 13 ज़िला ऊना के अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल हैं, जिन्हें 230 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। मनरेगा के तहत 1,106 जाब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 154 छात्र व छात्राओं को कौशल विकास भत्ता और 60 को बेरोजगारी भत्ता तथा 3 औद्योगिक कौशल विकास भत्ते का लाभ प्रदान किया गया है।

     कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के तहत अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, इसाई और पारसी को शामिल किया गया है और ज़िला ऊना में सिक्ख व मुस्लिम वर्ग की जनसंख्या काफी होने के बावजूद इन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को शामिल कर कार्यक्रम के उद्देश्य के सार्थक परिणाम सामने लाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करवाने हेतु संचालित योजनाओं के आवेदनों को त्वरित हल करने निर्देश दिये।

    उन्होंने बताया कि जिला में गत वित्त वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित 51 आंगनबाड़ी वर्कर तथा 46 आंगनबाड़ी सहायिकाएं एकीकृत बाल विकास योजनाएं में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस अवधि में 6 साल तक आयुवर्ग के 948 शिशुओं तथा 260 माताओं को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 209 बच्चे प्री-स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 45 विद्यार्थियों में से 13 ज़िला ऊना के अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल हैं, जिन्हें 230 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना के तहत एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। मनरेगा के तहत 1,106 जाब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष में 154 छात्र व छात्राओं को कौशल विकास भत्ता और 60 को बेरोजगारी भत्ता तथा 3 औद्योगिक कौशल विकास भत्ते का लाभ प्रदान किया गया है।
    बैठक में रामपुर स्वां पुल के नज़दीक सिंथैटिक ट्रेक के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि युवाओं को नशे की प्रवृति को छोड़कर उनका रुझान खेल गतिविधियों की ओर बढ़ाया जा सके। जबकि खेलों में रूचि रखने वाले व सेना भर्ती के इच्छुक युवाओं को नियमित तैयारी करने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध होगा।

    अल्पसंख्यक मेधावी विद्यार्थियों के छात्रवृति का प्रावधान
    उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के 9वीं व 10वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष की परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किये हों तथा परिवार की सालाना आय दो लाख रूपये तक हो, उन विद्यार्थियों को मासिक 230 रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जबकि जमा एक व दो के मेधावी विद्यार्थी जिनके गत परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक और परिवार की सालाना आय एक लाख तक हो के लिए भी मासिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान है।

    आर्थिक क्रियाकलाप शुरू करने के  लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा
    महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को आर्थिक क्रियाकलाप शुरू करने के लिए अधिवृद्धित ऋण सहायता योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 98 हज़ार रूपये तथा शहरी क्षेत्र में रहने वाले सालाना आय के व्यक्ति पात्र होंगे। इस योजना के तहत आवेदक दुकान के लिए 5 लाख तथा रोजगार के लिए मशीन एवं गाड़ी खरीद के लिए 20 लाख रूपये तक का ऋण ले सकते हैं। जिसके लिए 10 लाख रूपये तक की ऋण राशि पर 6 प्रतिशत  जबकि इससे अधिक ऋण राशि के लिए 8 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अभी तक जिला ऊना से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने पात्र अल्पसंख्यक युवाओं से आहवान किया कि वे अपनी आर्थिकी में सुधार लाने के लिए इन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आएं तथा संबन्धित विभाग भी इस दिशा में लोगों को जागरुक करके योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, प्रबन्धक डीआईसी अखिल शर्मा, ज़िला खेल अधिकारी चन्द्रमोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश

    संगरूरः पंजाब में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला के घर विजीलेंस ने दबिश दी है। इससे पहले विजीलेंस की टीम में विजय इंदर सिंगला के पटियाला में स्थित घर पर दबिश दी थी। जिसके बाद आज विजीलेंस की टीम संगरूर में उनके घर पर पहुंची है। जहां विजीलेंस की टीम ने 2 घंटे तक जांच की। बताया जा रहा है कि विजीलेंस की टीम ने विजय इंदर सिंगला के घर के अंदर की जगह से साथ-साथ बाहर सड़क का माप भी लिया है। 

  • पंजाबः लूटेरा गैंग के 12 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः लूटेरा गैंग के 12 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    पटियाला : पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के 12 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गैंग ने अब तक 25 से 30 वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों को कब्जे से 12 बोर की रायफल, 315 बोर की पिस्टल, चोरी की 14 मोटरसाइकिल तेजधार हथियार बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरमनजीत मोनू, जसपिंदर सिंह, हैप्पी धीमान, सहजप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, गोपाल सिंह, जसविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पिछले 3-4 माह से लूटपाट की घटनाओं को लेकर ये पटियाला में काफी सक्रिय थे। पुलिस पूछताछ में पता चला हैकि आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 102 पेटियां अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 102 पेटियां अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल : एसएसपी पठानकोट के निर्देशो पर कार्रवाई करते हुए पठानकोट पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा पठानकोट के सुजानपुर में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को 102 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई है।

    पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दो शराब तस्कर सुजानपुर में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी की गई और 102 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे शराब तस्कर की तलाश जारी है। पुलिस शराब तस्करी के सारे लिंक खंगालने में जुटी हुई हैं जिसके जरिए पठानकोट में शराब तस्करी का कारोबार किया जा रहा है।

  • जालंधरः लाखों की डकैती के मामले 8 गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः लाखों की डकैती के मामले 8 गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कस्बा नूरमहल में बीते दिनों घर पर धावा बोलकर 13 आरोपियों ने डकैती की थी। जिसमें लाखों की चोरी हुई थी। आज पुलिस ने लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 5 बाइक, 1.80 हजार रुपए नगदी, 2 पिस्तौल, 4 जिंदा रौंद, सोनू की अंगूठी और लूट के पैसों से खरीदा गया फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव रूड़की थाना गोराया, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी उर्फ घोड़ा, निवासी गांव कदौंला थाना नूरमहल, कुलदीप सिंह उर्फ दिप्पी निवासी गांव वडाला, जगजीव सिंह उर्फ जग्गा निवासी सलारपुर थाना सदर जमशेर, हर्षप्रीत सिंह उर्फ हनी निवासी कंदौला कलां थाना नूरमहल, जसमीत सिंह निवासी सलारपुर थाना सदर जमशेर, राजदीप सिंह निवासी गांव सुनाड़ा खुर्द थाना जमशेर और जुवराज सिंह उर्फ यूवी निवासी रानीवाल उपलां के रूप में हुई है।

    एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 29-5-2023 को उन्हें शशी भूषण निवासी पासियां नूरमहल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह दुकान से दोपहर के समय जब वह खाना खाने के लिए घर गया था। इस दौरान उसकी गली में बिना नंबर के 2 बाइक खड़े थे और उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिस दौरान उसने जब अपने घर का दरवाजा खटखटाया तो घर के अंदर अज्ञात व्यक्तियों में से एक के पास बंदूक दिखाई और बाकी अन्य उसके साथी सामान लूटकर फरार हो गए।

    इस संबंधी थाना नूरमहल की पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 43 आईपीसी धारा 454, 342, 392 और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। जिसके बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इनमें से 5 आरोपी फरार है। जिनकी पहचान गगनदीप सिंह निवासी गांव भूरे गिल अजनाला, मनप्रीत मसीह उर्फ मौनू निवासी गांव भूरे गिल अजनाला, आकाशदीप सिंह उर्फ मद्दी निवासी गांव तारागढ़ तलांवा थाना जंडियाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा निवासी धालीवाल थाना सदर नकोदर और जसविंदर कुमार उर्फ मौनू गिल निवासी नूरमहल के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का कोर्ट मेंम रिमांड हासिल करेगी ताकि पूछताछ दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर और खुलासे हो सके।