Blog

  • पंजाबः आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, येलो अलर्ट जारी

    पंजाबः आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बीते दिन ठंड का प्रकोप बना रहा। रूपनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, राज्य के अन्य स्थानों में पटियाला में भी रात में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पठानकोट का न्यूनतम तापमान 7.3, जबकि बठिंडा में भी रात में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    हरियाणा के झज्जर में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6, कुरुक्षेत्र में 7.7 और करनाल में 7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह भिवानी और सिरसा में क्रमश: न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • पंजाबः ED का बड़ा एक्शन, तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति की जब्त

    पंजाबः ED का बड़ा एक्शन, तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति की जब्त

    चंडीगढ़ः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामलों की जांच के सिलसिले में धन शोधन रोधी कानून के तहत 7.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है। यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पंजाब पुलिस द्वारा गुरदीप सिंह रानो और राजेश कुमार के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अलग-अलग प्राथमिकी से बहार आया है। ईडी ने मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया है।

    बता दें कि कुर्क की गई संपत्तियों में गुरदीप सिंह रानो और उनके परिवार के सदस्यों की पंजाब में 16 अचल संपत्तियां और राजेश कुमार और उनके परिवार के सदस्यों की 11 अचल संपत्तियां शामिल हैं। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि संपत्ति में बैंक खातों में शेष राशि, नकदी और सोने के गहने जैसी चल संपत्ति भी शामिल है।

    ईडी ने पुलिस की प्राथमिकी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि रानो के विदेश में रह रहे संदिग्ध ड्रग तस्करों सिमरनजीत सिंह और तनवीर बेदी के साथ संबंध थे। इसमें कहा गया है कि राजेश कुमार अपने द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीला पदार्थ बेच रहा था। इन दोनों ही मामलों में ईडी ने कहा कि ज्यादातर अचल संपत्तियां नकद में खरीदी गई थी और आरोपित नकदी खरीदी गई संपत्ति के कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं कर पाया।

  • जालंधरः आप पार्टी के समारोह में माइक छीनने बाद एक और वीडियो हुई वायरल

    जालंधरः आप पार्टी के समारोह में माइक छीनने बाद एक और वीडियो हुई वायरल

    जालंधर, वरुण/हर्षः आप पार्टी में समारोह दौरान आप नेताओ में खींचातानी देखने को मिली। दरअसल, इस समरोह में आप विधायको ने अलग-अलग पार्टी के नेताओं को आप में शामिल करवाना था। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक और कैंट के हलका इंचार्ज सोढी के बीच माईक पर बोलने को लेकर  खींचातानी हो गई। बता दें कि आप विधायको द्वारा कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं को पार्टी में जॉइन करवाने के लिए रखे गए कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवारों के नाम अनाउंस किए जा रहे थे।

    शायद कैंट के कुछ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेताओं का नाम नहीं लिया। इसलिए हाथ में लिस्ट पकड़े जालंधर कैंट के प्रभारी हॉकी ओलिंपियन सुरिंदर सिंह सोढी विधायक के पास आ गए। उन्होंने सीधे विधायक से माईक छीनने की कोशिश की। इसी बीच आप के एक तीसरे नेता ने पीछे से हाथ डालकर कर माईक छीन लिया। 

    मामला यही नहीं खत्म हुआ, इसके बाद कांग्रेस के नेताओं को जब कार्यक्रम में आप में शामिल करवाया गया तो कांग्रेस के नेता अपने साथ बड़ा हार लेकर आए थे, लेकिन हार इतना भी बड़ा नहीं था कि उसमें मंच के सारे लोग समा जाते। इस दौरान कैबिनेट मंत्री निज्जर के सामने हार पहनाने दौरान अपना-अपना सिर फंसाने के लिए भी काफी संघर्ष हुआ। कैंट के प्रभारी की हार में पगड़ी नहीं फंसी तो उन्होंने हार के पीछे से ही अपना चेहरा दिखा कर फोटो करवाई। इस दौरान भी विधायक और कैंट हलका इंचार्ज में संघर्ष देखने को मिला।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, 3 दिन तक ये रास्ते रहेंगे बंद

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, 3 दिन तक ये रास्ते रहेंगे बंद

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी जरूरी काम से निकल रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल के लिए कुछ रास्तों को सुबह से लेकर दोपहर तक बंद कर दिया है। ऐसे में लोगों को परेशान का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम रोड 3 दिन के लिए सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

    वहीं सविधान चौक (बीएमसी) से कूल रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है। ऐसे में गुरु नानक मिशन चौक और सविधान चौक पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मी खुद इन चौक पर तैनात है और ट्रैफिक निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद वहां पर काफी समय से लोग जाम में फंसे हुए है। 

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के Coming Soon के लगें होर्डिंग्स

    पंजाबः नवजोत सिद्धू के Coming Soon के लगें होर्डिंग्स

    लुधियानाः पटियाला जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर असमंजस की स्थिति है, लेकिन देर रात शहर में उनके स्वागत के बोर्ड लग गए हैं। स्वागत के बोर्ड पर उनके फोटो के अलावा निजी सचिव सुरिंदर ढल्ला की फोटो भी लगाई गई है। बोर्डों पर सिद्धू के जल्द आने की बात भी लिखी हुई है।

  • जालंधरः पानी पीने के बहाने घर में घुसे चोर, चकमा देकर मोबाइल ले उड़े

    जालंधरः पानी पीने के बहाने घर में घुसे चोर, चकमा देकर मोबाइल ले उड़े

    परिवार बोला लोग घर में भी नहीं है सुरक्षित

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आती शेर सिंह कॉलोनी पानी पीने के बहाने दो युवक घर पर आए और घर से मोबाइल फोन लेकर रफू चक्कर हो गए। घटना वहां नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घर के मालिक शेर सिंह कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी बेटी दोपहर घर के दरवाजे के पास बेटी धूप सेक रही थी कि इतने में दो युवक उनके घर के बाहर आए और उनकी बेटी को पानी पिलाने के लिए कहने लगे। अजय ने बताया कि उसकी बेटी ने अंदर से लाकर एक युवक को पानी पिला दिया इतने में ही दूसरा युवक बोला कि उसे भी प्यास लगी है उसे भी पानी दे दीजिए। अजय ने बताया कि जब उसकी बेटी दोबारा पानी लेने के लिए अंदर गई तो वह अपना मोबाइल फोन नजदीक बेड के पास रख कर चली गई और जब उसने बाहर आकर देखा तो दोनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। बेड पर रखा मोबाइल वह नहीं था। युवक मोबाइल फोन लेकर जब भागे उसी दौरान वहां उसके घर के पास लगे नजदीक सीसीटीवी कैमरों में वह कैद हो गए।

    मोहल्ले निवासी बोले अब लोग घर में भी नहीं है सुरक्षित

    घटना के बाद इकट्ठे हुए लोगों ने बताया कि जिस तरह चोर व लुटेरे घर में दाखिल होकर बिना खौफ से लोगों के घरों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि अब लोग घर भी सुरक्षित नहीं है उन्होंने अपील की है कि पुलिस को अपने गश्त बढ़ानी चाहिए जिससे चोरों के मन में पुलिस का खौफ बना रहे।

    थाना प्रभारी बोले मामले की जा रही है जांच

    थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि परिवारिक सदस्यों ने उन्हें शिकायत दी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उन्होंने अपने कब्जे में ले ली है जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 24 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 24 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका किसी पुराने गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कुछ कामों को करने में जल्दी दिखाएंगे, जिससे आपसे कोई कुछ गड़बड़ी हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना अधिक है, लेकिन आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन पर अमल करें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। जीवनसाथी से आप संतान के भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं पर निवेश करने के लिए बातचीत कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ सूचना लेकर आएगा। जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप किसी गलत काम के लिए हां ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। विभिन्न क्षेत्रों में आपकी सफलता की कुछ नयी राह बनेंगी और आपको पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप अपने परिजनों से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेंगे, लेकिन यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, जो लोग नेटवर्किंग क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी व्यापार में कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप किसी कठिन से कठिन काम को समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से किसी बात पर उलझनें से बचना होगा। उनकी बातों को सुने व समझें। आप अपने डेली रूटीन में योग व्यायाम को बनाकर शारीरिक कष्टों से दूर रह सकते हैं। आपकी एक से अधिक कामों से इनकम हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने विपक्षियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, लेकिन आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों की बातों का पूरा मान रखेंगे। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको यदि व्यवसाय संबंधित कुछ कामों के लिए धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी अपने कुछ मित्रों व करीबियों से घनिष्टता बढ़ेगी। कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच भी दिखा कर लेना होगा, नहीं तो से गलती हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि आपने संतान के किसी फैसले को आवेश में आकर लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपकी किसी नए वाहन अथवा गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय स्वभाव में नरमी लानी होगी। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर ना जाने दे, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हट सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ नई उपलब्धियां लेकर आएगा, लेकिन आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। यदि पारिवारिक रिश्तों में कुछ अनबन चल रही है, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को  प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने रुके हुए कामों को भी समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र यदि आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने सभी कार्यों को जिम्मेदारी से करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपकी संतान की नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। रचनात्मक कार्य को भी आज आपको बल मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण कुछ असुविधा रहेगी। 

    मीन राशिफल। आज का दिन आपको खर्चे बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे। यदि आपने दिखावे में आकर अत्यधिक धन व्यय किया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरते, नहीं तो कोई उनकी बड़ी डील को फाइनल करने मे रोड़ा अटका सकते हैं। आप घर व बाहर लोगों के साथ तालमेल बनाने में बेहतर कामयाब रहेंगे और आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत आज रंग लाएगी, लेकिन आप जल्दबाजी में किसी काम को ना करें।

  • जालंधर: इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी रणजीत सिंह जीता मोड़ का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    जालंधर: इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी रणजीत सिंह जीता मोड़ का हुआ एक्सीडेंट, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी रंजीत सिंह जीता मोड गत रात्रि अपने गांव काला सिंघिया घर जा रहे थे। जब वह मॉडल हाउस घास मंडी पहुंचे तो सड़क पर लगे बिजली के खंभे से उनकी गाड़ी टकरा गई। एक्सीडेंट के दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    रंजीत सिंह ने बताया कि वह रविदास चौक की तरफ से अपने घर जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार गाड़ी के आगे आ गया जिसको बचाते बचाते गाड़ी सड़क पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और मोटरसाइकिल चालक वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

  • ਜਲੰਧਰ: ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਦੀਪ ਚਾਹਲ ਨੇ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਦੇ ਹੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਇਹ ਹਦਾਇਤਾਂ

    ਜਲੰਧਰ: ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਦੀਪ ਚਾਹਲ ਨੇ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਦੇ ਹੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਇਹ ਹਦਾਇਤਾਂ

    ਜਲੰਧਰ/ ਵਰੁਣ :  ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਆਈ ਪੀ ਐਸ, ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਫ਼ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰਾਂਨ ਦੇ ਨਾਲ ਦਫ਼ਤਰ ਕਾਨਫਰੰਸ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਡੀਸੀਪੀ, ਏਡੀਸੀਪੀ, ਏਸੀਪੀ, ਸਾਰੇ ਥਾਣਾ ਮੁੱਖੀ, ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਤਮਾਮ ਯੂਨਿਟਾਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਹਾਜਰ ਸਨ। ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਸਟਾਫ਼ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ  ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਕੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਹਰ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਕਾਇਮ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਹਰ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਯੋਗਦਾਨ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ , ਜੂਆ, ਦੜਾ ਸੱਟਾਂ, ਗਲਤ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਅੰਦਾਜ਼ ਨਾਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਉਪਰੰਤ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਸਖਤ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਭਗੌੜੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਅਤੇ ਕ੍ਰਿਮੀਨਲ ਪ੍ਰਵਿਰਤੀ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਬਾਰ ਬਾਰ ਕਰਾਇਮ ਕਰਨ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਕੇਲ ਪਾਉਣ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪੀਸੀਆਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਜੂਲੋ ਟੀਮਾਂ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੈਟਰੋਲਿੰਗ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਐਕਟਿਵ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਪੈਂਡਿੰਗ ਦਰਖਾਸਤਾਂ,ਅਨਟ੍ਰੇਸ ਮਾਮਲਿਆ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ,ਪਬਲਿਕ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹਾਜ਼ਰ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਜੋਰ ਦੇ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਿਊਟੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੁਤਾਹੀ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਕਤਈ ਵੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਪੈਂਡਿੰਗ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ,ਅਨਟ੍ਰੇਸ ਮਾਮਲਿਆ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ, ਪਬਲਿਕ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹਾਜ਼ਰ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਾਨਯੋਗ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਹਿਬ ਨੇ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਜੋਰ ਦੇ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਿਊਟੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੁਤਾਹੀ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਕਤਈ ਵੀ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः विधायक के घर पहुंची विजिलेंस की दबिश 

    पंजाबः विधायक के घर पहुंची विजिलेंस की दबिश 

    गुरदासपुरः पंजाब में गुरदासपुर से विधायक बरिंदरमत सिंह पाहड़ा के घर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर अमृतसर विजिलेंस रेंज की टीम पहुंची। टीम ने यहां संपत्ति का जायजा लिया और कुछ दस्तावेजों की जांच की है। गौरतलब है कि विधायक पाहड़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है।

    बीते माह इसी जांच के सिलसिले में विधायक पाहड़ा को डीएसपी विजिलेंस गुरदासपुर ऑफिस में बुलाया था। जहां उनके साथ 8 घंटे पूछताछ हुई थी। विजिलेंस टीम ने कई जायदादों की खरीद संबंधी विधायक से दस्तावेज मांगे थे। अब विजिलेंस इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है। विधायक पाहड़ा के अलावा मौजूदा नगर परिषद प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा, पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा, जगबीर सिंह जग्गी को विजिलेंस पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

    विजिलेंस विभाग की ओर से तलब किए जाने पर बीते महीने विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा दफ्तर पहुंचे थे। उस दौरान डीएसपी वरिंदर सिंह की ओर से उन्हें सैल्यूट मारा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद उक्त डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया था। खास बात है कि एसएसपी विजिलेंस इस मामले की खुद जांच कर रहे हैं और बनाई गई SIT उनके दिशा-निर्देशों पर ही कार्य कर रही है।