Blog

  • आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 1 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत भी हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा | आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

    वृष राशि-

    आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी रुके काम पूरे होंगे सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है।

    मिथुन राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगे साथ ही बच्चे भी आपने माता पिता से अपनी दिल की बात यर करेंगे। आज आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।


    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्प्लीमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में बरकत होगी।  धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। लवमेट को गिफ्ट दें।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं | शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जाएंगे| अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, भविष्य में इससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बेहद सुखद रहेगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ बेहतर रहेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा । साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

  • पंजाबः फ़र्ज़ी विजीलैंस अधिकारी बन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने नकली विजीलैंस अधिकारी बनकर लाखो की ठगी करने वाले भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधु ने बताया कि यह मुकदमा शिकायतकर्ता पलविन्दर सिंह निवासी गाँव भैनी सालू, थाना कूम कलाँ, ज़िला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी पैतृक ज़मीन में से 18 एकड़ ज़मीन बेच दी थी। इसके उपरांत उसे पंचायती ज़मीन बेचने सम्बन्धी एक नोटिस मिला। जिसके बाद 12 अगस्त 2023 को तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए जिन्होंने खुद को विजीलैंस विभाग, सैक्टर- 17 चंडीगढ़ दफ़्तर के कर्मचारी बताया। 

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया था कि पंचायती ज़मीन बेचने के मामले को सुलझाने के लिए उक्त आरोपियों ने चंडीगढ़ दफ़्तर में जांच लम्बित होने का दावा करते हुये उससे 50 लाख रुपए की माँग की और पैसे न देने की सूरत में उसके खि़लाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की धमकी भी दी। धमकी से डर कर वह 25 लाख रुपए देने के लिए सहमत हो गया। उक्त मुलजिमों ने उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए के दो चैकों भी ले लिए थे।  25 लाख रुपए नकद मिलने पर दोनों चैक वापस करने की गारंटी दी थी। आरोपी उसकी जेब में से 27 हज़ार रुपए और उसका फ़ोन नंबर लेकर चले गए। इस उपरांत उसके वटसऐप पर धमकी भरी काल आई कि यदि वह वायदे के मुताबिक नकद 25 लाख रुपए नहीं देता तो उसके खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा।

    जिस पर करवाई करते हुए मिति 28. 8. 2023 को मुकदमा नम्बर 20 के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7 ए और आई. पी. सी. की 384, 120-बी के अधीन गाँव भैनी सालू निवासी मनजीत सिंह और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

    इस मामले में आरोपी मनजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गाँव मेहलों, तहसील समराला और परमिन्दर सिंह निवासी अकाश कालोनी, होशियारपुर शहर को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। लेकिन मुख्य अरोपिन पिन्दर सोढी और हरदीप सिंह निवासी खमाणों कस्बा फ़रार थे और उनको इस साल जनवरी में अदालत द्वारा पी. ओ. (भगौड़े अपराधी) ऐलान कर दिया गया था। 

    पुलिस ने पिन्दर सोढी को  मुश्तैदी के साथ सैक्टर 32, बी. सी. एम. स्कूल के नज़दीक, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के एक पार्क के नजदीक उस समय गिरफ़्तार किया। जब वह अपनी मारुति सविफट कार पी. बी. – 07 सी. डी. – 2603 में भागने की कोशिश कर रहा था। कार की तलाशी के दौरान मानवाधिकार आयोग के कई लोगो, तीन मोबाइल फ़ोन, uae का ड्राइविंग लायसंस, भारतीय करैंसी सहित 305 दिरहाम के करैंसी नोट बरामद हुए।

  • पंजाब: Amrit Color Lab के संचालक ने खुद को मारी गोली

    अमृतसर: चाटीविंड थाने के अंतर्गत गांव रख झीता के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार न्यू अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह देर शाम अपनी कार पर सवार होकर जी.टी की ओर निकल पड़ा। 


    मानांवाला से राजेवाल रोड पर नव शक्ति नशामुक्ति केंद्र के अंदर मृतक ने अपनी गाड़ी को रोक लिया। झा उसने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। यह केंद्र लंबे समय से बंद है और यहां कोई गेट भी नहीं है।

    अमृतपाल सिंह की अमृतसर बस स्टैंड के पास अमृत कलर लैब की दुकान है। मृतक के परिवार ने बताया कि अमृतपाल सिंह एक केस के सिलसिले में कोर्ट गया था , लेकिन देर शाम तक घर वापिस नहीं लौटा। मृतक के सुसाइड के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाब : 66 ग्राम हेरोइन और 80 किलो चूरा पोस्त सहित 9 गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    बठिंडा : पुलिस ने नशीले पदार्थो सहित अलग अलग मामलो मे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव घुद्दा के पास शक के आधार पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, तो उसमें से 60 किलो पोस्त बरामद हुआ। जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक सुखविंदर सिंह निवासी गांव बुर्ज राजगढ़ को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।आरोपी के खिलाफ थाना धनौला जिला बरनाला में पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    इसी तरह थाना सदर बठिंडा की पुलिस ने एक कैंटर से 20 किलो पोस्त बरामद कर कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि शक के आधार पर नरूआना बादल रोड टीम प्वाइंट के पास एक कैंटर को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें से 20 किलो पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कैंटर चालक जसवंत सिंह निवासी कोठे अमरपुरा  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    सीआईए स्टाफ 2 की टीम ने कार सवार 4 आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। इस संबंध में डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव जीदा के पास संदेह के आधार पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो कार सवारों के पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बाबा फरीद नगर निवासी गुरकेश मान, सिल्वर ओक्स कालोनी निवासी गुरप्रीत सिंह, सिवियां निवासी अमनदीप सिंह, सुखलाधी निवासी हरप्रीत सिंह के रूप मे हुई है। 

    इसी तरह थाना थर्मल और कोतवाली की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों कपो गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरनैब सिंह गांव सिंगो हरमनदीप सिंह वासी बुढलाडा जिला मानसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से स्कॉर्पियो गाड़ी और 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही एक नाबालिग युवक से 6 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चली गोलियां, देखे वीडियो

    बठिंडा: स्थानीय धोबियाना बस्ती में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर तस्कर के परिजनों ने ईंट-पत्थ्र से हमला कर दिया। पुलिस टीम को बचाव के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नशा तस्कर के परिजनों की तरफ से फेंके गए ईंट-पत्थर में कुछ स्थानीय लोगों को मामूली चोंटे आई है।


    बुधवार को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया था उक्त युवक ने पूछताछ में बताया था कि उसका भाई नशा बेचने का कारोबार करता है। नशा तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्थानीय सिविल लाइन इलाके में स्थित 25 गज क्वार्टर धोबियाना बस्ती में छापेमारी की।

    इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने खुद को बचाने के लिए हवाई फायरिंग की। उधर, माेहल्ला निवासियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ने के लिए मोहल्ले के कई घरों में घुसकर तोड़फाेड़ की और साथ ही वाहनों को भी तोड़ा गया। पुलिस ने असल नशा तस्करों को पकड़ने की वजह बेकूसर पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। जबकि नशा तस्कर अभी बाहर ही घूम रहे है। इस संबंध में जब पुलिस का पक्ष जानने के लिए संबंधित थाने के थानेदार और डीएसपी से बात करनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

  • जालंधर बाईपास पर पत्नी-पति और ‘वो’ के चककर में हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    लव मैरिज करवा पछता रहे युवक ने सीपी को दी शिकायत

    लुधियाना: आधुनिक युग मे लव मैरिज के क्रेज युवाओ मे तेजी से बड रहा है। पहले तो प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का साथ निभाने की कसमे खाता है। लेकिन अक्सर शादी के बाद कस्मे वादे प्यार वफ़ा सब बाते है, बातो का क्या? जैसा माहौल बन जाता है। ऐसा ही एक मामला Hotel NAT GRAND REGENCY जालंधर बाईपास पर देखने को मिला था। 

    जब एक युवक ने पत्नी को होटल मे एक गैर मर्द के साथ रूम मे डेट करते हुए पकड़ लिया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। जिसमे पति पत्नी एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते दिखाई दे रहे है। इस दौरान दोनों एक दूसरे से हाथापाई करने का प्रयास भी कर रहे है। 


    गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 1 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसका घरवाली से विवाद हो गया। जिसके कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। 23 फरवरी को उसने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ होटल के कमरे मे पकड़ लिया था। होटल के रूम को वीडियो भी उसके पास मौजूद है।  

    इस दौरान होटल मे पुलिस को भी बुलाया गया था। गुरप्रीत ने इस घटना की शिकयत थाना परिसर मे दी थी। जिस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वह  अपने परिजनों के साथ इंसाफ की गुहार लगाने सीपी दफ्तर शिकायत देने पहुंचा था।

  • पंजाब: पूर्व CM चरणजीत चन्नी को मिली धमकी, मांगे 2 करोड़

    अमृतसर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अब फिरौती के लिए कॉल आई है। तकरीबन 10 दिन पहले पूर्व सीएम से दो करोड़ रुपए की मांग की गई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने इसकी शिकायत डीजीपी पंजाब गौरव यादव और रूपनगर के डीआईजी को भी भेजी, लेकिन 10 दिन बीत जाने पर भी पुलिस की तरफ से उनसे संपर्क नहीं किया गया।

    पूर्व सीएम चन्नी ने ये बात कांग्रेस नेताओं के बीच उठाई। चन्नी ने बैठक के दौरान बताया कि तकरीबन 10 दिन पहले उन्हें एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि भाई जी ने आपको फोन करने को कहा। जिस पर पूर्व सीएम ने पलट जवाब दिया और काम बताने को कहा। तब सामने वाले ने फोन पर 2 करोड़ रुपए मांगे और तुरंत इसका इंतजाम करने को कहा। सीएम चन्नी ने बताया कि उन्होंने साफ कहा, उनके पास 2 करोड़ रुपए नहीं है। 

    चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्हें कुछ मैसेज भी आए हैं। जिनके उन्होंने स्क्रीनशॉट ले लिए। डीजीपी गौरव यादव और रूपनगर के डीआईजी को उन्होंने वे स्क्रीनशॉट्स भेज दिए। लेकिन 10 दिन बीच जाने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं किया गया है। पूर्व सीएम ने बताया कि पंजाब में डर का माहौल बना हुआ है। अगर उनके साथ ऐसा हो रहा है, तो अनुमान लगाया जा सकता है कि आम जनता के साथ क्या हो रहा होगा। आज सरेआम महिलाओं के कान की बालियां व चेन खींची जा रही हैं। पंजाब में स्नैचरों व गैंगस्टरों का बोलबाला है।

  • पंजाब : बड़े स्तर पर फेरबदल 115 DSP और ACP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अधिशो के मुताबिक 115 डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

  • पंजाब: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पटियाला: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना अनाज मंडी, पटियाला के अधीन फग्नमाजरा के इंचार्ज सहायक सब-इंस्पैक्टर (ए.एस.आई.) नराता राम को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को जसप्रीत सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए.एस.आई. ने पुलिस चौकी फग्नमाजरा में अवैध तौर पर जब्त उसके वाहन को छुड़वाने के बदले में 8,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

    प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब: शादी समारोह में चली गोलियां, वीडियो वायरल

    फिरोजपुर: सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। हर रोज तरह- तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर के मखू गांव डिब वाली गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शादी के समागम में गोलियां चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान कुलबीर जीरा ने सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।