Blog
-
अज्ञात टिप्पर ने कुचल दीं 10 भेड़े
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव नंदपुर सत्संग घर के समीप एक अज्ञात टिप्पर ने 10 भेडों को कुचल दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गई। पुलिस ने भेड़ पालक की शिकायत पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्ला राम पुत्र प्रहाद राम गांव अर्की तहसील भरमौर जिला चंबा मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अपनी भेड़ें लेकर नंदपुर सत्संग के समीप से जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात टिप्पर ने भेडों को कुचल दिया, जिससे भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर गुल्ला राम ने अम्व पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस टिप्पर चालक की तालाश में जुट गई है। -
जालंधर : केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी ने निकाली रैली, देखें Live
जालंधर (ENS): दोआबा चौक से आप पार्टी द्वारा आज बाइक रैली निकाली जा रही है। दर्शन यह रैली केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी द्वारा निकाली जा रही है। इससे पहले रविवार को कम भगवंत मन की मौजूदगी में खटकड़ कला में एक दिन के लिए भूख हड़ताल रखी गई थी। बता दे कि आज केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां हाईकोर्ट ने जमानत याचिका कर दी।
-
पंजाब : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौ’त, देखें वीडियो
फिरोजपुर : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। तेज रफ्तार की वजह से कई बार सड़क हादसों में मौत के मामले भी सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां फिरोजपुर के मक्खू में भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है।
मृतकों की पहचान बलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह जो अपने बेटे गुरविंदर सिंह के साथ सामान लेने जा रहा था। कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने बताया कि इस सड़क हादसे में बलविंदर सिंह और उनके बेटे गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
-
हिंदू नव वर्ष शुरू होने पर बंगाणा में भाजयुमो के साथ देवेंद्र भुट्टो ने बांटा प्रसाद
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने हिंदु नव वर्ष एवं चैत्र मास नवरात्रों की कुटलैहड़ की जनता को बधाई दी और भाजयुमो बजरंग दल के साथ बंगाणा में सामूहिक प्रसाद वितरण किया। देवेंद्र भुट्टो ने का कि सनातन हिंदू धर्म के अनुसार आज नव वर्ष शुरू हुआ है और साथ में माता के नवरात्रे शुरू हुए है। माता रानी कुटलैहड़ की जनता पर अपना आशीर्वाद बनाकर रखे। और सभी निरोग रहे।देवेंद्र भुट्टो ने मीडिया से औपचारिक बात करते हुए कहा कि बार बार 15 करोड़ से बिक गए विधायक का आलाप सीएम साहब लगाए हुए हैं। शायद उन्हें पता नहीं की सालाना हम राज्य सरकार को 15 से 18 करोड़ टैक्स पे करते है। भुट्टो ने कहा कि बार बार एक ही शब्द और अभद्र भाषा प्रयोग करके सीएम साहब राज्य की जनता के बीच अपनी ही फजीहत करवा रहे है। अब हिमाचल की जनता को राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का कड़वा सच सामने आ चुका है। अब राज्य की जनता जानती है। कि हिमाचल प्रदेश में केवल मित्रो की सरकार है और मित्रो को खुश करने के लिए सरकार ने डेढ़ वर्ष का कार्यकाल बिता दिया है। -
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अनुराग ठाकुर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी: सत्तीऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए बनगढ़, जखेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अपनी हार सामने देख कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। हार के डर से कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे से मना कर रहे है। सत्ती ने कहा कि बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लडऩे से मना करने के बाद कांग्रेस अब जबर्दस्ती अन्य नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के लिए मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के डेढ साल में विकास कार्यो पर विराम लगा रहा। सरकार ने डेढ साल का कार्यकाल मात्र लोगों को गुमराह करने में ही निकाल दिया।सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने लोगों से लुभावने वायदे किए थे, लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। युवा वर्ग रोजगार के इंतजार में बैठा हुआ है। सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कह रहे है कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतारने के लिए सशक्त नेता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि न ही कांग्रेस का हाईकमान अभी तक चुनाव में उतारने के लिए नेताओं के नाम अनाउंस कर पाया है। जबकि भाजपा ने अपने नेताओं को चुनावी मैदान में भी उतार दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि ही नहीं है। कांग्रेस नेता किस आधार पर जनता के दरबार में जाकर वोट मांगेगे। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले डेढ साल में जनता त्रस्त है। जनता अब इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में खूब हो रहा अवैध खननसतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता विकास नहीं बल्कि अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने का काम कर रहे है। स्वां नदी को जेसीवी व पोकलेन से छलनी किया जा रहा है। स्वां में 6 से 10 फीट गहरे गडढे खोद दिए गए है। रात के अंधेरे में खनन माफिया सक्रिय हो जाता है, लेकिन प्रशासन दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहा है। -
चुनाव से पहले कांग्रेस नेता को झटका! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
अंबाला: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने उन्हें बीजेपी की नेता हेमा मालिनी के खिलाफ बयान देने के मामले में मंगलवार (9 अप्रैल, 2024) को नोटिस जारी किया है। नोटिस के तहत कांग्रेस नेता से कहा गया है, “आप इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 की शाम 5 तक जवाब दे दें।”
-
पंजाबः प्रधानगी को लकेर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो
मुक्तसर साहिबः मलोट ट्रक यूनियन के मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के साथियों के साथ देर रात मलोट में झगड़ा होने का मामला सामने आया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग सिविल अस्पताल मलोट में दाखिल हो गए। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना सिटी मलोट पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। ट्रक यूनियन मलोट के मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच पिछले कई महीनों से चल रही अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रात में मौजूदा अध्यक्ष सुखपाल सिंह और पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह और उनके साथियों में झगड़ा हो गया, जिसमें से पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष जेरे ईलाज के लिए सिविल मलोट में पहुंचे।
ट्रक यूनियन मलोट और मौजूदा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति परमजीत सिंह और उसके साथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी रही हैं। जिसके बारे में थाना सिटी पुलिस को आवेदन दे रखा है। पीड़ित ने बताया कि रात को जब वह सिटीजन क्लब से बाहर आ रहा था तो परमजीत सिंह व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया और धमकी दी कि वह ट्रक यूनियन की चेयरमैनी छोड़ दे नहीं तो बुरा अंजाम भुगतेगा और पैसे की मांग की।
उधर, सिविल अस्पताल मलोट में उपचाराधीन पूर्व प्रधान परमजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब ट्रक यूनियन का प्रधान बदला गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी यूनियन बनाकर काम करना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसे बंद करवाने के लिए उनसे झगड़ा किया था। इस रंजिश को लेकर देर रात फिर से सुखपाल सिंह और उसके साथियों ने हमें घेर लिया और हम पर हमला कर दिया। हमारी मांग है कि हमें न्याय दिया जाए।”
-
नहर से व्यक्ति का श+व बरामद, रस्सी से बंधे मिले पैर
पानीपतः हरियाणा के पानीपत से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को पानी के ऊपर देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का पता लगा। मौके पर शव की पहचान की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद शव को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। जानकारी देते हुए मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर क्रीम कुर्ता पहना हुआ है।
बायां हाथ कोहनी से नीचे कटा हुआ है। दाहिने हाथ में लाल धागा डाला हुआ है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि व्यक्ति की हत्या की गई है। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, आठ मरला चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसकी फोटो भेज कर प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं, जिला पुलिस के अलावा पड़ोसी जिलों से भी इसके लिए संपर्क साधा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि किस थाने में इस तरह के हुलिया के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है।
-
पंजाब : लुटेरों ने दिया स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, देखें वीडीयो
नंगल : पंजाब में चोरी और लूट की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। चोर और लुटेरे अब दिनदहाड़े चोरी की वारदातो्ं के अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला नंगल से सामने आया है। जहां नवरात्र के पहले दिन शिवालिक एवेन्यू में लूट की वारदात सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित योगेश ने बताया कि वह नवरात्र के मौके पर शिवालिक एवेन्यू में गेट के पास पूजा कर रहा था।
तभी मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों में से एक व्यक्ति आया और उससे रास्ता पूछा, जो उसने बता दिया। लेकिन उस व्यक्ति ने मौका देखकर उसके गले से चेन छीन ली और मोटसाइकिल पर भागने लगा तो पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को काबू कर लिया।
जबकि दूसरा लुटेरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया। काबू किए लुटेरे ने अपना नाम आजाद बताया। मौके पर पहुंचे एमसी दीपक नंदा ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
पंजाबः चुनाव आयोग की कार्रवाई, Prime और Cube सिनेमा के खिलाफ मामला दर्ज
पटियालाः आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए, एमसीएमसी, पटियाला (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की सिफारिशों पर पटियाला पुलिस ने प्राइम सिनेमा के मालिक/प्रबंधकों और क्यूब सिनेमा के प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उनके कार्यालय को एक आरटीआई प्राप्त हुई है। दरअसल, कार्यकर्ता को 6 अप्रैल को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि पंजाब सरकार के लोगो और पंजाब के मुख्यमंत्री की उपस्थिति को राज्य भर के सिनेमाघरों में प्रचार वीडियो विज्ञापन के रूप में दिखाए जा रहे है।
इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, मुख्य चुनाव अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर, पटियाला (जिसके अधिकार क्षेत्र में प्राइम सिनेमा, राजपुरा आता है), सचिव जनसंपर्क विभाग, पंजाब सरकार (जो सभी विज्ञापनों के लिए विभिन्न एजेंसियों को रिलीज़ ऑर्डर जारी करते हैं) को रिलीज़ आदेश जारी किए। पंजाब सरकार की ओर से) किसी भी सिनेमाघर में ऐसे सरकारी विज्ञापनों के प्रसारण की स्थिति का पता लगाने के लिए राज्य के सभी उपायुक्तों सह जिला चुनाव अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी गई थी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 6 अप्रैल को प्राइम सिनेमा राजपुरा के मैनेजर परमजीत सिंह को आरओ 113-घनौर/एआरओ 13-पटियाला ने नोटिस जारी किया गया और उसके साथ ही फ्लाइंग स्कवैड की ओर से उक्त सिनेमाघर का दौरा भी किया गया। इसे एमसीएमसी पटियाला के समक्ष रखा गया क्योंकि यह सिनेमा में विज्ञापन के प्रसारण से संबंधित मामला था। एमसीएमसी पटियाला की सिफारिशों के अनुसार, 8 अप्रैल को आईपीसी की धारा 188 और 177 के तहत पटियाला पुलिस ने प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों पर तथा क्यूब सिनेमा के प्रतिनिधियों/प्रबंधकों/प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उनके कार्यालय ने आगे की कार्रवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने कहा कि शेष 22 जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य के किसी अन्य हिस्से से ऐसी कोई घटना सामने नहीं आयी है।