Blog

  • Jalandhar : सुबह-सुबह टिप्पर की चपेट में आने से 2 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar : सुबह-सुबह टिप्पर की चपेट में आने से 2 की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला है जहां के पास नकोदर चौक के पास टिप्पर की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लोग मकसूदां मंडी से बहन की शादी के लिए सब्जी लेने जा रहे थे लेकिन खालसा स्कूल के पास बने कूड़े के डंप के पास दोनों बाइक सवार टिप्पर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    बताया जा रहा है की बहन की आज ही शादी थी लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर छा गई है। दर्दनाक हादसे में तरनजीत सिंह और उसके पिता की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कपड़े से ढक दिया है। मामले की जांच में जुट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में दोनों लोगों के शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए।

    मृतकों की पहचान हेरां गांव के रहने वाले 42 वर्षीय जसवीर सिंह और 16 वर्षीय करमण सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जसवीर के जीजा मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज बेटी की शादी थी। हमें मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जाना था। मैं बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और क्रमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और करमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल डंप के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।

  • Punjab : शिवसेना अध्यक्ष को मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : शिवसेना अध्यक्ष को मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। शिवसेना पंजाब अध्यक्ष अमित अरोड़ा को फोन पर अमृतपाल सिंह का भाई बताकर गोली मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी साहिब सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने मामले बारे जांच करते हुए हरियाणा से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने व्हाट्स ऐप पर शिवसेना पंजाब अध्यक्ष अमित अरोड़ा को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी थी।

    मामले बारे अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्हें एक व्हाट्स अप कॉल आई थी जिसमें फोन करने वाला खुद को अमृतपाल का भाई बता रहा था और उन्हें गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने रिसीव की गई उक्त फोन कॉल का वीडियो बना लिया। 

    वहीं, मामले बारे भूपिंदर सिंह पुलिस प्रमुख ने बताया कि फोन पर शिवसेना पंजाब अध्यक्ष को गोली मारने वाली धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान हरियाणा, कैथल निवासी साहिब सिंह के रूप में हुई है।

  • अब भारत के कॉलेजों में भी साल में दो बार होंगे एडमिशन, पढ़ें यह नया नियम

    अब भारत के कॉलेजों में भी साल में दो बार होंगे एडमिशन, पढ़ें यह नया नियम

    नई दिल्ली। विदेश के कालेजों व यूनिवर्सिटीज के तर्ज पर अब भारत में भी कालेजों में साल के अंदर दो बार एडमिशन ले सकेंगे। यह जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में साल में दो बार प्रवेश देने की अब अनुमति होगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दो बार दाखिले लिये जाएंगे. पहले जुलाई-अगस्त और दूसरी बार जनवरी-फरवरी में दो बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कुमार ने  कहा कि यदि भारत के शिक्षण संस्थान साल में दो बार प्रवेश दे सकें तो इससे कई छात्रों को लाभ होगा। 

    उन्होंने कहा, ‘‘साल में दो बार विश्वविद्यालयों में प्रवेश से छात्रों को प्रेरणा बनाए रखने में मदद मिलेगी क्योंकि यदि वे वर्तमान सत्र में प्रवेश से चूक जाते हैं तो उन्हें प्रवेश पाने के लिए एक पूरा वर्ष इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साल में दो बार प्रवेश के साथ, उद्योग जगत के लोग भी वर्ष में दो बार अपने ‘कैंपस’ चयन की प्रक्रिया संचालित कर सकते हैं, जिससे स्नातकों के लिए रोजगार के अवसर बेहतर होंगे।

  • Jalandhar : 100 ग्राम हैरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    Jalandhar : 100 ग्राम हैरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर। देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 100 ग्राम हैरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि डीएसपी लखवीर सिंह की टीम सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली गश्त व नाकेबंदी के दौरान करतारपुर इलाके में मौजूद थे, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ड्रग तस्करों और हेरोइन सप्लाई करने वाले नशा तस्कर गाँव सुभानपर जिला कपूरथला से करतारपुर आसपास के इलाकों में नशा तस्करी कर रहा है, जिसके बाद एएसआई पिप्पल सिंह ने विशेष टीम के साथ करतारपुर क्षेत्र में पहुंच गये।

     जहां पुलिस को देखकर अपनी जेब से एक वजनदार मोम का लिफाफा फेंककर वहां से भागने लगा। इसके बाद एएसआई पिप्पल सिंह ने अपने टीम की मदद से उसके को पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान जिला गाँव सुभानपर कपूरथला ने रहने वाले लवप्रीत सिंह उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट थाना करतारपुर केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

  • मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी लेंगे कल शपथ

    मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी CM भी लेंगे कल शपथ

    नई दिल्ली। ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है। वहीं, आज विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। जो मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही दो उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव एवं प्रभाति प्रविदा को बनाया है जाएगा। मोहन माझी कल लेंगे सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए ओडिशा पहुंचे थे। यहां विधायकों की मीटिंग हुई, जहां रक्षा मंत्री ने बताया कि मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी है। 

    ओडिशा विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होने के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सबकी सहमति से मोहन चरण माझी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं।

  • Punjab : कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    Punjab : कमरा बुकिंग के नाम पर फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, देखें वीडियो

    अमृतसर। गुरुनगरी से ऑनलाइन कमरा बुकिंग के नाम से फर्जी पेज बनाकर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। वहीं, जहां अमृतशहर में देश भर से शद्धालु आते हैं। वहीं उन्हें ठहरने के लिए तमाम होटल हैं। जहां दर्शन करने के लिए शद्धालु के लिए फ्री में भी कई गुरुद्वारे भी बनाये गये है। अमृतसर में दर्शन करने वाले कई शद्धालु आने से पहले ऑनलाइन कमरा बुकिंग करते हैं। वहीं, पटियाला के परिवार ने ऑनलाइन कमरा बुकिंग की थी। वहीं, बताया जा रहा है कि जब संगतें सारागड़ी सरां पहुंचीं तो उनके उनके ठहरने के लिए कोई कमरे की बुकिंग नहीं की गई थी। जिससे इनके साथ कमरा बुकिंग के नाम पर ठगी की गई है।

    सारागड़ी सरां के सुपरवाइजर रणजीत सिंह भोमा ने भी श्रद्धालुओं को चेतावनी दी कि वे इन ठगों से बचने के लिए एसजीपीसी की वेबसाइट पर जाकर ही कमरा बुक करें और उन्होंने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार से इन ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • देवेंद्र भुट्टो ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात दी बधाई

    देवेंद्र भुट्टो ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात दी बधाई

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं हाल ही के रहे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने दिल्ली में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करके उन्हे बधाई दी। भुट्टो ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मोदी सरकार पार्ट वन में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे है। और उस समय ही हिमाचल के बिलासपुर को 17 सौ करोड़ का एम्स और जिला उना में 500 करोड़ का पीजीआई सैट लाइट अस्पताल बनाने की मंजूरी मिली थी। बही इसके अलावा हिमाचल को स्वास्थ्य विभाग के चलते कई और बड़ी योजनाएं मिली थी।

    भुट्टो ने कहा कि यह हिमाचल का सौभाग्य है कि भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के बिलासपुर जिले के निवासी है। और यह ही अब हिमाचल को ज्ञात हो चुका है। की भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनने से जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा हिमाचल को नई बुलंदियों तक और हिमाचल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए माननीय जगत प्रकाश नड्डा दर्जनों नई योजनाओं को लेकर आएंगे। बही देवेंद्र कुमार भुट्टो ने दिल्ली में मंगलवार को हमीरपुर लोकसभा से लगातार पांचवी बार जीत कर लोकसभा पहुंचे अनुराग सिंह ठाकुर के साथ मुलाकात की, और उन्हे भी जीत की बधाई दी। 
  • मोदी के प्रधानमंत्री व जगत प्रकाश नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं में खुशी

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्र में नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने और इसके साथ ही जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त होने को लेकर भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है। मंगलवार को जारी बयान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी, एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार, कुटलैहड़ पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी पारी के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने जेपी नड्डा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किए जाने पर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अतः बजट उपलब्ध कराया गया। जबकि पहले मोदी सरकार के समय स्वास्थ्य मंत्री रहे जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को बड़े स्वास्थ्य संस्थान भी हासिल हुए। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी एनडीए सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास को और भी शिखर पर लेकर जाएगी।
  • बर्तन कारोबारी के पलाट से कच्छा बनियान गिरोह ने मोटरसाइकिल व एक्टिवा चुराया 

    बर्तन कारोबारी के पलाट से कच्छा बनियान गिरोह ने मोटरसाइकिल व एक्टिवा चुराया 

    2 घंटे से ज्यादा समय तक कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य घूमते रहे सड़कों पर और पुलिस रही नाकों से नदारद


    फगवाड़ा: (कपूरथला) कच्छा बनियान गिरोह पूरी रात फगवाड़ा की सड़कों पर दनदनाता फिरता रहा परंतु कहीं भी उनका पुलिस से सामना नहीं हुआ क्योंकि फगवाड़ा में रात के समय पुलिस बिल्कुल नदारद रहती है। प्रसिद्ध डॉक्टर के घर के बाद कच्छा बनियान गिरोह ने खोथडां रोड पर एक पलाट में खड़े मोटरसाइकिल व एक्टिवा को चुरा लिया और फरार हो गए। चोपड़ा एजेंसी के मलिक विकास चोपड़ा के अनुसार खोथडां रोड पर उनकी बर्तनों की दुकान है व साथ ही स्टोर भी है। विकास चोपड़ा के अनुसार रात्रि करीब 3:28 पर कच्छा बनियान गिरोह के छह लुटेरे उनके पलाट में दाखिल हुए और पलाट में खड़े बुलेट मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा का ताला तोड़कर उसे चुरा कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार इन लुटेरों ने पहले रात करीब 1:45 पर न्यू पटेल नगर में लूट का प्रयास किया और उससे करीब डेढ़ घंटे बाद 3:28 पर चोपड़ा एजेंसी के पलाट में वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से निकल गए हैं।

  • Punjab : रेलवे वर्कशॉप के पास से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : रेलवे वर्कशॉप के पास से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर से एक दिन-दहाड़े एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। रेलवे वर्कशॉप के पास से एक युवक की एक्टिवा चोर चुराकर फरार हो गया। चोरी की वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक कितनी चालाकी से एक्टिवा निकाल रहा है। वीडियों में देखा जा रहा कि काली टी-शर्ट पहने हुए युवक पहले एक्टिवा के ऊपर बैठता है। इसके बाद वह इधर-उधर लोगों को देख रहा है। जिसके बाद जैसे ही युवक मौका लगता वैसे ही एक्टिवा में चाबी लगा देता है। चाबी लगाने के बाद एक्टिवा स्टार्ट करता है और वहां से फरार हो जाता है।
    पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगा रही। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।