Blog

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें Live 

    जालंधर, ENS: सूचिपिंड में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गोविंदा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में गांव वासी इकट्ठे हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੈਂਟਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਆਸਲ ਉਤਾੜ ਵਿਖੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਮੁੜ ਵਸੇਬਾ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮਾਰਕੁੱਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਭੁਗਤ ਸੈਂਟਰ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸੈਂਟਰ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਭਰਤੀ ਹੋਏ 5 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਜਿਲਾ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਤਰਨਤਾਰਨ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਡਾਕਟਰ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੋਡਲ ਅਫਸਰ ਨੁੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਆਂਸਲ, ਉਤਾੜ ਵਿਖੇ ਮੁੜ ਵਸੇਬਾ ਕੇਦਰ ਚਲ ਰਹੇ ਹੈ।

    ਅਜ ਸਵੇਰੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋ ਆਏ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲਗਾ ਕਿ ਇਸ ਸੈਟਰ ਨੇ 2021 ਵਿਚ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਕੋਲੋ ਇਕ ਲਾਇਸੈਂਸ ਲੈਣ ਫਾਈਲ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤੀ ਗਾਈ। ਕਿਸੇ ਕਾਰਨਾ ਕਰਕੇ ਸੈਟਰ ਚਲਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੋ ਪਾਇਆ। ਪਰ ਇਸ ਸੈਂਟਰ ਬਿਨਾ ਮਨਜੂਰੀ ਤੋਂ ਚਲਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਾਰੇ ਛਾਪੇ ਦੌਰਾਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੈਟਰ ਵਿਚੋ 5 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੁੰ ਨੇੜਲੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲਾ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ । ਇਸ ਸੈਟਰ ਨੁੰ ਸੀਲ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਾਏ ਹੈ । ਇਸ ਬਾਰੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਉਚਿਤ, ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਅਤੇ ਜਿਲਾ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੁੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਗਾਈ ।

  • जालंधरः महिला सहित 4 फर्जी पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी पुलिस ने महिला सहित 4 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीते दिन ही IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज कर दिया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित चतर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव ढिलवां ने उन्हें शिकायत दी थी। इनमें से आरोपियों की पहचान सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप, मनप्रीत निवासी अवतार नगर के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी जीएस सहोता  ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ फिरौती की शिकायत दर्ज करवाई थी।

    पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ये चारों खुद को पहले जालंधर नगर निगम का फील्ड अधिकारी बता रहे थे बाद मे पत्रकार कह कर उसके निर्माणाधीन घर पर आये थे। पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने चतर सिंह से कहा कि इमारत निर्माण की कोई अनुमति नहीं है और इसे गिराने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिर उन्होंने इमारत मालिक से 10,000 रुपये की मांग की, जिसके बाद उसने उन्हें 5,000 रुपये दिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि शुरुआती भुगतान के बाद इमारत के मालिक को धोखेबाजों के व्यवहार पर संदेह हो गया।

    जिसके कारण उन्होंने तुरंत ईआरएस टीम और पुलिस स्टेशन को फोन किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस बल ने तुरंत लॉरेंस स्कूल के पास से चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीते दिन थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर/केस 43 दिनांक 08-02-2024 के तहत 384,419,420,34 आईपीसी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का रिकार्ड अलग-अलग विभागों के कर्मचारी बनकर ठगी करने का रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਜੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸੰਜੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਤੇ ਕੇਂਦਰੀ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨਜ਼ ਤੇ ਭਰਤਾਰੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ 16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ 16 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ 16 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਰੱਖਿਓ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਗਈ।

  • पंजाबः बच्चों के विवाद में परिवारों में हुई खूनी झड़प

    अमृतसरः वेरका के अजीत नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बच्चों के झगड़े के मामले में 2 परिवारों में खूनी झड़प हो गई। इस हाथापाई में 4 से 5 लोग जख़्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में हमलावारों ने ने 13 से 14 साल के बच्चों को भी घायल किया है। थाना वेरका की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वेरका के अजीत नगर इलाके में कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने 14 साल के बेटे को कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। उसी दौरान रास्ते में बच्चों का कुछ झगड़ा हो गया और बेटे के सिर पर उन्होंने कट लगा दिया।

    जिसके बाद लोग बेटे को लेकर अस्पताल गए, जहां उसके सिर में टांके लग रहे थे। जब वो लोग बेटे का इलाज करवा रहे थे तो आरोपी अपने घर से हथियार लेकर आ गए और इन पर हमला कर दिए। इस हमले की दोनों बेटे 13 ओर 14साल के और दो उनके घर के पुरुष बुरी तरह से जख़्मी हो गए। पीड़ितों की ओर से मांग की जा रही है कि आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाए और उन्हें इंसाफ दिया जाए। वही वेरका इलाके की पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों के 4 से 5 लोग जख़्मी हुए हैं। मामले की जांच चल रही है और जिस किसी की भी गलती होगी उस पर मामला दर्ज कर करवाई की जायेगी।

  • इंसानियत शर्मसार : पिता ने 20 दिन की बच्ची को झाड़ियों में फेंका, ऐसा हुआ खुलासा

    नई दिल्ली : नवजात बेटी को घर में मां ने नहलाकरपलंग पर सुला दिया। इसके बाद वह घर के दूसरे कामकाज निपटाने में जुट गई। इसी दौरान पिता रोहित यादव अपनी बेटी को झोले में रखकर इंदौर-उज्जैन रोड पर बन रही जेल के पास झाड़ियों में फेंक आया। बेटे की चाहत में अपनी 20 दिन की बेटी को झाड़ियों फेंकने के आरोप में एक पिता को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब कलियुगी पिता की काउंसलिंग कर रही है। हीरा नगर पुलिस थाने के प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि रोहित यादव (30) नामक व्यक्ति एक कंप्यूटर ऑपरेटर है। यादव की 2 साल की बेटी है और दूसरी बार पत्नी के प्रेग्नेंट होने पर बेटे की उम्मीद कर रहा था।

    करीब 20 दिन पहले उसकी पत्नी ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। गुरुवार को नवजात बेटी को घर में मां ने नहलाकर और काजल लगाकर पलंग पर सुला दिया। इसके बाद वह घर के दूसरे कामकाज निपटाने में जुट गई।  इसी दौरान पिता रोहित यादव अपनी बेटी को झोले में रखकर इंदौर-उज्जैन रोड पर बन रही जेल के पास झाड़ियों में फेंक आया। नवजात बेटी के लापता होने पर घबराई मां यानी रोहित की पत्नी भागी भागी थाने पहुंची। मां को लगा कि उसकी बेटी को कोई जानवर दबोचकर ले गया।फौरन महिला एसआई और पुलिस की टीम नवजात बच्ची की खोज में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो रोहित यादव एक झोला ले जाते हुए दिखा।

    झोले से बाहर निकलती हुई वही शॉल भी दिखी जो सुलाते वक्त मां ने अपनी बेटी को ओढ़ाई थी। पुलिस ने रोहित से पूछताछ की तो उसकी जेब से बच्ची का एक मोजा मिला। इसके बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद आनन फानन में भागी पुलिस ने झाड़ियों से नवजात को बचाया। बच्ची जोर जोर से चीख रही थी। गनीमत रही कि कोई जानवर मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि बच्ची को परिवार को सौंप दिया गया है।  आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर उसने अपनी दूसरी बेटी को झाड़ियों में फेंक दिया था। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

  • दर्दनाक हादसाः श+व लेकर जा रही एबुलेंस की ट्रक से हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में लखनऊ के शहीद पथ पर शुक्रवार तड़के हुसडिया फ्लाईओवर पर शव लेकर आ रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना के वक्त ट्रक चालक टायर फटने के चलते दूसरा टायर लगा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी की एंबुलेंस का आगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और दमकल की टीम ने एंबुलेंस कैबिन को काटकर उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने चालक को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

    वहीं उसमें अन्य सवार लोगों को शव के साथ घर भिजवाया। गोमतीनगर पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों का इलाज कराने के साथ दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। पुछताछ में सामने आया है कि एक परिवार एंबुलेंस से दिल्ली से सव लेकर आ रहे थे। हुसड़िया के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। अस्पताल में भर्ती चालक की हालत अभी नाजुक है। दुर्घटना के चलते शहीद पथ पर करीब आधा घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। जिससे जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

  • पंजाबः परेड के दौरान चली गोली, सिपाही की हालत गंभीर 

    लुधियानाः पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी एसएलआर हथियार से गोली मार ली। सिपाही को आनन-फानन में दयानंद मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में परेड चल रही थी, इसी दौरान ही सिपाही हरमनदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। घटना में सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल हुए सिपाही को लेकर वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने डीएमसी में दाखिल करवाया है। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

  • जालंधरः काजी मंडी में चोरों ने 2 ई-रिक्शा को बनाया निशाना, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला काजी मंडी से सामने आया है। जहां चोरों ने 2 ई-रिक्शा को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। जहां उन्होंने गाड़ी से बैटरी और सीट चुराकर गाड़ियों को सुनसान जगह पर रख दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि रोजाना की तरह से देर रात 10 बजे अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर देते है। इस दौरान वह बैटरी को चार्जिंग के लिए लगाते है। इसी तरह उन्होंने देर रात भी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी करके उसे चार्जिंग के लिए लगाकर सो गया था। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि आज सुबह गाड़ी की चार्जिंग चैक करने के लिए आए तो गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी।

    पीड़ित ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि देर रात 2.55 बजे घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना करियाना स्टोर पर कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि स्पैंलडर पर 2 युवक उतरे और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी से 5 बैटरियां और सीट लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनके हाथ में दातर थी। उन्होंने बताया कि उसका भाई नगर निगम में कूड़ा उठाने का काम करता है। जिसने आज सुबह खाली जगह पर उसकी ई-रिक्शा देखी और उन्होंने घटना की सूचना दी। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सूर्य एंक्लेव की पुलिस को दे दी है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • दोस्त बने हत्यारे, 30 बार चाकू से गोदा

    फरीदाबाद : सेक्टर 58 में बुधवार रात 2 दोस्तों ने चाकुओं से हमला कर अपने दोस्त की हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनका दोस्त पुलिस की मुखबिरी कर रहा है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।  मृतक इंद्रजीत के बड़े भाई नेत्रपाल डागर ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी थी कि उसके भाई पर किसी ने चाकुओं से हमला किया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि इंद्रजीत लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है। तुरंत ही उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इंद्रजीत पर 30 बार चाकुओं से हमला किया गया था। इंद्रजीत राजीव कॉलोनी में किराने की दुकान पर काम करता था. रोज की तरह बुधवार शाम को वह दुकान पर था। तभी वहां गांव के नितेश व मोहित आए। उससे कहा कि कुछ काम है. इसके बाद दोनों इंद्रजीत को अपनी बाइक पर बिठाकर कुछ ही दूरी पर ले गए। वहां मनीष की दुकान पर आकर रुक गए। इंद्रजीत दोनों के लिए सिगरेट लेने के लिए मनीष की दुकान पर गया। तभी नितेश व मोहित ने पीछे से इंदरजीत को पकड़ लिया और पहला चाकू इंदरजीत की छाती पर मारा। इसके बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। दोनों यह कह रहे थे कि तुझे बनाएंगे मुखबिर. पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।