Blog

  • इन कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगा दिवाली गिफ्ट, होगा बड़ा ऐलान

    इन कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगा दिवाली गिफ्ट, होगा बड़ा ऐलान

    नई दिल्‍लीः दिवाली अब आने ही वाली है। अब सभी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का इंतजार है।  Indian Railway के कर्मचारियों को यह दिवाली गिफ्ट जल्‍द ही मिल सकता है। उम्‍मीद की जा रही की सरकार Diwali Bonus का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में कर देगी। पिछले साल सरकार ने 1832 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस बांटा था। 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के हिसाब से 17951 रुपए का दिवाली बोनस दिया था। नॉन-गजटेड एम्‍पलाईज को बोनस मिलता है।

    Railway Employees Federation ने अब रेलवे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि बोनस का भुगतान 7वें वेतन आयोग की आधार पर किया जाए। फेडरेशन ने बताया कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें काफी पहले लागू की जा चुकी हैं। लेकिन कर्मचारियों को परफॉर्मेंस लिक्ड बोनस का भुगतान 6ठे वेतन आयोग में निर्धारित न्यूनतम वेतन के आधार पर किया जा रहा है। उनकी मांग है कि बोनस भुगतान भी नई सिफारिशों के आधार पर हो।

    रिपोर्ट के अनुसार, सरकार बोनस का ऐलान कुछ ही दिनों में कर देगी। रेलवे हर साल कर्मचारियों को दिवाली बोनस देता है। दिवाली बोनस मिलने से कर्मचारी त्योहार अच्छे से मना लेते हैं। यही कारण है कि रेलवे कर्मचारियों को अब बोनस का बेसब्री से इंतजार है।

    रेलवे सभी नॉन गजेटेड अधिकारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देता है। इसकी गणना ग्रुप डी के कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के आधार पर की जाती है। छठे वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम वेतन 7000 है। इसके आधार पर 78 दिन का बोनस करीब 18 हजार रुपये है।

    7वें वेतन आयोग ने न्यूनतम वेतन 18000 कर दिया है। इस आधार पर बोनस 46 हजार रुपये से ज्यादा बनता है। बोनस का सीधा संबंध रेलवे के प्रदर्शन से है। ऐसे में बोनस का फैसला रेलवे की कमाई और खर्चों के आधार पर ही लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਪੋਸਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਚਲੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਪੋਸਟ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਚਲੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਹੀ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਹਨ । ਇਸ ਲੜੀ ਚ ਇਕ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਠੇਕੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈਂ। ਜਿਥੇ ਰਾਮਤਲਾਈ ਚੌਂਕ ਚ ਰਿੰਪਲ ਨਾਮਕ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦੂਸਰੇ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ । ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਚ ਕੋਈ  ਜਖ਼ਮੀ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਲੇਕਿਨ ਠੇਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। 

     ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਠੇਕੇ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਿਮਰ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਪੋਸਟ  ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ ਰਿੰਪਲ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਦੋਸਤਾ  ਵੱਲੋਂ ਠੇਕੇ ਤੇ ਆ ਕੇ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਗੋਲੀ ਉਸਦੇ ਕੋਲੋਂ ਲੰਗ ਗਈ। ਗੋਲੀ ਚਲਣ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸੁਨ ਕੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ  ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਭੱਜ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਨੂੰ  ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਪਿਸਤੌਲ ਦੇ ਨਾਲ ਗੋਲੀ ਚਲੀ ਸੀ  ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ । ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के भाव?

    सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के भाव?

    नई दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच युद्ध जारी से मीडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली-मुंबई समेत देश के 4 महानगरों और अन्य राज्यों में ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

    आबादी और अर्थव्यवस्था के लिहाज से देश के सबसे राज्यों में शुमार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल 109.24 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में भाव 96.53 रुपए प्रति लीटर है। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।

    4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    •  दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
    •  मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए प्रति लीटर
    •  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
    •  चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर

    इन राज्यों में क्या है कीमतें

    •  उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.53 रुपए और डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
    • मध्य प्रदेश में 108.67 रुपए और डीजल 93.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
    •  बिहार में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
    •  राजस्थान में पेट्रोल 108.48 रुपए और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
    •  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102.45 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
  • बददी में न्यूरोथिरैपी कैंप में दो दर्जन रोगियों को दिया स्वास्थ्य लाभ

    बददी में न्यूरोथिरैपी कैंप में दो दर्जन रोगियों को दिया स्वास्थ्य लाभ

    बददी/सचिन बैंसल:वैदिक उपचार सेवा केंद्र ने रविवार को हाऊसिंग बोर्ड फेस दो के सामुदायिक केंद्र में न्यूरोथैरिपी के कैंप का आयोजन किया जिसका शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व हाऊसिंग बोर्ड सोसाईटी के संचालक राम बलि सिंह ने किया। शिविर में वैदिक उपचार सेवा केंद्र की टीम ने दो दर्जन से ज्यादा रोगियों का बिना दवा व बिना चीर फाड ईलाज किया। सुबह 9 बजे प्रारंभ हुए कैंप का नेतृत्व न्यूरोथैरिपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने किया और यह दोपहर बाद 2 बजे तक चला। सामाजिक कार्यकर्ता राम बलि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपचार प्रणाली पुरानी से पुरानी व्याधियों को ठीक कर देती है और असाध्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए यह रामबाण से कम नहीं है। कैंप में डा. मोहिंद्र पाल और उनकी टीम ने इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया। मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया गया।  इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज हुआ। रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया गया। इस अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड के समाज सेवी राम बलि सिंह के अलावा सुरेंद्र अत्री, वेद प्रकाश मिश्रा, रवि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • बददी के नवानगर में खुला चंडीगढ़ स्वीटस 

    बददी के नवानगर में खुला चंडीगढ़ स्वीटस 

    बैंसल/सचिन:युवाओं को नौकरियों के पीछे न भाग कर स्वरोजगार की ओर प्रयास करना चाहिए जिसमें हम आत्म निर्भर तो बनते ही हैं साथ में दूसरों को भी रोजगार देने वाले बनते हैं। यह बात बददी के निकट सिसवां रोड नवांनगर बददी चंडीगढ़ स्वीटस का शुभारंभ करने के बाद नगर व्यापार मंडल बददी के प्रधान मान सिंह कुंडलस ने कहे। उन्होने कहा कि पढऩे लिखने के बाद जरुरी नहीं है कि उस विषय में नौकरी ही की जाए बल्कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित किए जाने की ओर आगे बढऩा चाहिए। उन्होने कहा कि एक व्यापारी ही होता है जो कि जोखिम लेकर अपना उद्यम स्थापित करता है वो दूसरों को भी रोजगार देता है तथा देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका अदा करता है। बतौर मुख्य अतिथि पधारे मान सिंह कुंडलस के अलावा इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन तरसेम चौधरी व पार्षद सुरजीत सिंह भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आशा है कि बददी-चंडीगढ़ प्रमुख रोड पर स्थापित इस होल सेल व रिटेल स्वीटस एंड बेकरी शॉप से लोगों को बेहतर व ताजी मिठाईयां खाने को मिलेंगी। सुरजीत चौधरी भी ने संचालकों को बधाई दी। इस दुकान के संचालक विकेश सैणी ने कहा कि हमारा परिवार राजस्थान के घडसाना जिला अनूपगढ़ का रहने वाला है और हमने अब बददी के निकट नवांनगर को अपनी कर्मभूमि बनाया है। हमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मक्खन सिंह चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • झंडा रस्म अदा करके हटली क्लब ने किया शुद्ध मंचन का आगाज़

    झंडा रस्म अदा करके हटली क्लब ने किया शुद्ध मंचन का आगाज़

    बंगाणा के ठंडी खुई से हटली तक निकाली शोभायात्रा, बैंड बाजों के साथ हर जगह हुआ स्वागत
    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में 65 वीं शुद्ध रामायण का मंचन झंडा रस्म अदा करके शुरू हो गया है। क्लब के निदेशक बिपन साजन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब कमेटी द्वारा रविवार को प्रथम नवरात्रे के उपलक्ष्य पर झंडा रस्म अदा करने के लिए ठंडी खुई से बंगाणा बाजार होते हुए सुंदर शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में प्रभु श्री राम और माता सीता की सुंदर झांकी साथ रही। ठंडी खुई से बैंड बाजों एवं डीजे के साथ श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुई। और बंगाणा बाजार के मध्य डीजे पर सभी श्रद्धालु खूब थिरके। बहीं बंगाणा बाजार में हिंदुस्तान के युवा व्यवसाय में 12 वें पायदान पर एवं दीवा कम्पनी के एमडी अंकुश बर्ज़ाता एवं उनके परिवार द्वारा और हरि गारमेंट्स कद प्रवंधन से दिनेश खत्री बंगाणा गैस एजेंसी के प्रबंधक नीलम सोनी एवं मदन लाल सोनी ने प्रभु श्री राम जी का भव्य स्वागत किया। बहीं श्री राम की भूमिका में अवनीश सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी बंशु सोनी ने सीता माता के अभिनय में थे।
    शोभायात्रा हटली बाजार से होते हुए श्री राम नाटक क्लब हटली के पंडाल में पहुंची और तीस फीट ऊंचा श्री राम नाटक क्लब हटली में वेद मंत्रों सहित चढ़ाया गया। और भगवान श्री राम के भजन एवं आरती की गई। ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटकी बीते 65 बर्षो से शुद्ध रामायण का मंचन करता आ रहा है। इस मौके पर क्लब के प्रधान सुरेंद्र हटली, महासचिव कमलदेव शास्त्री,कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व राणा ओम प्रकाश सोनी,विबेक शील शर्मा, संजय सोनी,ज्योति बर्ज़ाता,हंसराज बर्ज़ाता,राज कुमार धीमान,सुरेंद्र राणा,अमन शर्मा,किशन देव शर्मा,संदीप मोनू,अमन शर्मा,राहुल राणा, सुमित सहगल, राहुल शर्मा,विवर्क सोनू, कुलदीप शर्मा,अजमेर सिंह कुटलैहडिया,सुशील बाबा,मदन सोनी,नीलम सोनी के अलाबा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
  • ਪੰਜਾਬ  : 23 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ  ਨੇ PCS ਜੁਡੀਸ਼ਲ ‘ਚ ਮਾਰੀ ਬਾਜੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 23 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ PCS ਜੁਡੀਸ਼ਲ ‘ਚ ਮਾਰੀ ਬਾਜੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਜੇਕਰ ਮਨ ਵਿਚ ਚਾਹ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਕੁਝ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁਝ ਕਰ ਵਿਖਾਇਆ ਹੈ ਜਿਲਾ ਛੋਟੇ ਜਿਹੇ ਪਿੰਡ ਗੁੰਗਰਾਂ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ। ਜੋ ਕਿ ਇਕ ਮਿਡਲ ਕਲਾਸ ਪਰਿਵਾਰ ਚ ਪਲਿਆ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਪੜਾਈ ਪੁਰੀ ਕੀਤੀ ਤੇ ਜੱਜ ਬਣਕੇ ਉਸ ਨੇ ਜਿਲੇ ਦਾ ਨਾਮ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਅਰੁਣ ਥਾਪਾ ਜੋ ਕਿ ਜੱਜ ਬਣ ਵਾਪਸ ਆਪਣੇ ਘਰ ਪਰਤਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੁਕਾਮ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ, ਉਸ ਵਲੋਂ ਬਹੁਤ ਮਿਹਨਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਉਸ ਦੇ ਇਸ ਮੁਕਾਮ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਵਿਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹੈ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਪਾਸ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਆਟਸ ਦੇ ਸਬਜੈਕਟ ਚੁਣੇ ਗਏ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਵਕਾਲਤ ਪਾਸ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਾਲ ਪਹਿਲੀ ਬਾਰ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ PCS ਜੁਡੀਸ਼ਲ ਦਾ ਟੈਸਟ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਪਹਿਲੀ ਬਾਰ ਚ ਊਨਾ ਦਾ 14 ਰੈਂਕ ਆਇਆ ਹੈ।

  • महिला किसान दिवस पर महिलाओं को दिया प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रशिक्षण

    महिला किसान दिवस पर महिलाओं को दिया प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रशिक्षण

    ऊना/सुशील पंडित :विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत खड्ड में महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिला किसानों को प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले घटकों जीवामृत बीजामृत इत्यादि के बारे में चर्चा की गई । इस मौके पर जिला स्तर से उप परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा  ने किसानों  को अच्छे स्वास्थ्य व  खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने के बारे में बताया । विकास खंड हरोली से कृषि विकास अधिकारी डॉ लेखराज संधू व  डॉ शाम लाल ने किसानों को विभागीय स्कीमों के बारे में बताया तथा खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ अंकुश शर्मा व सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ शिवांक जसवाल  ने किसानों को आगामी फसलों में आने वाली बीमारियों की प्राकृतिक तरीके से रोकथाम के बारे में चर्चा की l इस मौके पर प्रगतिशील किसान श्रीमती रेणु बाला  ने किसानों को मोटे अनाज के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए  इनकी गुणवत्ता पर चर्चा की।
  • पंजाब : पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में 2 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में 2 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब पुलिस और सीआईए के साथ सांझे ऑप्रेशन के साथ गुप्ता सूचना के आधार पर सदर थाना के अधीन आते गांव बारे के में नाका बंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों को को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से 2 किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

    इसकी जानकारी एसपीडी रणधीर कुमार ने दी। उन्होंने कहा की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह हेरोइन कहां से लाकर आए है आगे किस को देनी थी, इसकी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा की जांच कर इनकी प्रोपर्टी को फ्रिज भी किया जाएगा।

  • भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का स्टेडियम में गुम हुआ 24 कैरेट गोल्ड आईफोन

    भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का स्टेडियम में गुम हुआ 24 कैरेट गोल्ड आईफोन

    मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ बड़ी घटना घटी। दरअसल एक्ट्रेस का आईफोन स्टेडियम में कहीं गुम हो गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने अब खुद ही सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल बीती रात उर्वशी रौतेला भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली मैच को लुत्फ उठाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। तभी एक्ट्रेस का 24 कैरेट गोल्ड आईफोन स्टेडियम में गुम हो गया। इसकी जानकारी उर्वशी ने अपने एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर दी है।


    जिसमें उन्होंने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा – “ मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है। प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें…” अपनी इस पोस्ट को अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। वहीं इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपना स्टेडियम से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो भारत को जीत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहनकर स्टेडियम पहुंची थी। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले भी उर्वशी कई बार मैच देखते हुए स्पॉट की गई है।