Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਲਦੀ ਹੀ ਵਿਆਹ ਦੇ ਬੰਧਨ ‘ਚ ਬੱਝਣਗੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ

    ਪੰਜਾਬ : ਜਲਦੀ ਹੀ ਵਿਆਹ ਦੇ ਬੰਧਨ ‘ਚ ਬੱਝਣਗੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ

    ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸ: ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਛੇਤੀ ਹੀ ਵਿਆਹ ਦੇ ਬੰਧਨ ਵਿੱਚ ਬੱਝਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਇਕ ਨਿੱਜੀ ਚੈਨਲ ਨੇ ਕਰਦਿਆਂ ਸ: ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਨਾਲ ਹੀ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਛੇਤੀ ਹੀ ਵਿਆਹ ਬੰਧਨ ਵਿੱਚ ਬੱਝਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਕੈਡਰ ਦੀ ਹੀ ਇਕ ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ. ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪਰ ਅਜੇ ਇਹ ਨਾਂਅ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਹੈ। ਚੈਨਲ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਵਿਆਹ ਮਾਰਚ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖ਼ੇ ਹੀ ਹੋਵੇਗਾ।

  • Shahrukh Khan की जवान में ‘संजू बाबा’ की हुई एंट्री, पहली बार एक साथ आएंगे नज़र 

    Shahrukh Khan की जवान में ‘संजू बाबा’ की हुई एंट्री, पहली बार एक साथ आएंगे नज़र 

    मुंबई : बॉलीवुड के ‘किंग खान’ माने जाने  वाले शाहरुख खान की ‘पठान’ इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। ‘पठान’ का भूत लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं  है। इस फिल्म को लोगों ने देखा ही नहीं, बल्कि एक त्योहार के रुप मे मनाया है। इस फिल्म को केवल भारत में ही नहीं ,बल्कि दुनियाभर में खूब सराहा गया है। शाहरुख ‘पठान’ के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर अपडेट सामने आते रहते है। वहीं एक और बड़ी आपडेट सामने आई है जिसके मुताबिक ‘जवान’ में बॉलीवुड के ‘संज्जू बाबा’ यानी संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज एक्टर संजय दत्त इस फिल्म में नजर आएंगे। दरअसल काफी समय से इस बात को लेकर दुविधा थी कि क्या जवान में संजय की एंट्री होगी, मगर अब इस बात की पुष्टि हो गई है। सुत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान की इस फिल्म में  संजय दत्त का गेस्ट अपीयरेंस होगा। फिल्म की कास्टिंग में साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस फिल्म मे उनका कैमियो होगा, लेकिन एक्टर की यह छोटी सी अपीयरेंस से ही फिल्म पर काफी असर  

    शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो इसमें संजय और शाहरुख के अलावा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण जैसी दमदार एक्ट्रेस नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली कर रहे हैं।

  • पंजाब: लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली दल ने पहले उम्मीदवार का किया ऐलान 

    पंजाब: लोकसभा चुनाव को लेकर अकाली दल ने पहले उम्मीदवार का किया ऐलान 

    चंडीगढ़: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने मिशन 2024 को देखते अपने पहले उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अकाली दल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों का आगाज करते हुए लुधियाना से विपन काका सूद को अकाली दल के पहले उम्मीदवार के रूप में ऐलान कर दिया है। बता दें कि विपन सूद 2017 में अकाली दल से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिन्हें अब मिशन 2024 के लिए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। बता दें कि अभी तक पंजाब में किसी भी अन्य पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है, जबकि अकाली दल ने अपने पहले उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

  • पंजाबः फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

    पंजाबः फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

    फिरोज़परः फिरोजपुर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब फिरोजपुर के सीआईए स्टाफ पुलिस की तरफ से गांधी गार्डन के पास एक नाका लगाया  तो जब एक गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 100 ग्राम हेरोइन धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा और रोहित से बारामद की गई और वहीं बता दे की गिरफ्तार किए गए धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा पर थाना दयालपुरा जिला बठिंडा में चोरी हुए 13 वेपन 368 रौंद के मामला दर्ज था और दर्ज मामले में भी धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा फरार चल रहा था ।

    वही यह एसपीडी रणधीर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 दिन का रिमांड लेकर आगे और पूछताछ की जा रही है नाकाबंदी के दौरान इन्हे गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके ऊपर पहले भी मुकदमा दर्ज है और आगे की जांच की जा रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ : 7 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲੇ 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਨਾ ਲੱਭ ਸਕੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 7 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲੇ 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਨਾ ਲੱਭ ਸਕੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 27 ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਨਿਊ ਦੀਪ ਨਗਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਇਕ 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ ਅਮਨ ਜੋ ਕਿ ਬੀਤੀ 4 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪਿਓ ਦੀਆਂ ਝਿੜਕਾਂ ਤੋਂ ਡਰਦਾ ਘਰੋਂ ਕਿਧਰੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅੱਜ 7 ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਅਮਨ ਦਾ ਕੁਝ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ, ਹਾਲਾਂਕਿ ਅਮਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਕੋਸਿ਼ਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰੰਤੂ ਬਾਵਜੂਦ ਇਸਦੇ ਅਮਨ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੁਝ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ। 

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਚਿੰਤਾ ਦੇ ਆਲਮ ਵਿਚ ਡੁੱਬਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਐ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਅਮਨ ਦੀ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਸਮੇਤ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਵੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਅਮਨ ਦਾ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ । ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕਿ ਅਮਨ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਬਹਿਲਾ ਫੁਸਲਾ ਕੇ ਕਿਧਰੇ ਲੈ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਨਾਲ ਵੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਅਮਨ ਨੂੰ ਜਲਦ ਲੱਭਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦੁਆਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਅਮਨ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਲੱਭ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਪੀਐਸ ਮਾਨ ਨੇ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮੱਦਦ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਐ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਗੁੰਮਸ਼ੁਦਗੀ ਸਬੰਧੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਏ ਤੇ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਵੀ ਛਪਵਾ ਲਏ ਨੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਬੜੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਅਮਨ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • इन ख़ास बातों का रखेंगे ख्याल तो चैन की नींद सो पाएंगे आप 

    इन ख़ास बातों का रखेंगे ख्याल तो चैन की नींद सो पाएंगे आप 

    इन ख़ास बातों का रखेंगे ख्याल तो चैन की नींद सो पाएंगे आप 

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है. तनाव, थकान जैसी परेशानियों के कारण बहुत से लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते. ऐसे लोग रात में देर से सो पाते हैं यां कुछ ही घंटे सो पाते हैं. इस कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अच्छी नींद सोना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है. नींद पूरी ना हो तो शरीर को कईं तरह की बीमारियां लग जाती हैं. कम नींद आना यां फिर नींद ना आने के पीछे विभिन कारण हो सकते हैं. आपकी रूटीन, लाइफस्टाइल और डाइट का इसमें अहम रोल होता है. स्वास्थ्य सलाहकारों की मानें तो खाने पीने की आदतों से हमारी नींद बहुत ज्यादा प्रभावित होती है. 

    जानिए कुछ आसान सी आदतें जिन्हें अपनाकर आप सुकून से सो सकते हैं:

    – सोने से पहले पौटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम से भरपूर चीज़ों का सेवन करें

    – सोने से पहले केला, अखरोट, बादाम, दूध का सेवन कर सकते हैं. 
    कैल्शियम लेने से शरीर और मसल्स को आराम मिलता है. 

    – देर रात कुछ खाने का दिल करे तो भी कुछ न खाएं.
    रात के बीच में उठकर खाने से नींद आने में तो दिक्कत होती ही है साथ ही वजन भी बढ़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप रात के दौरान कुछ भी खाने से परहेज़ करें.

    – सोने से पहले दूध का करें सेवन 
     दूध का सेवन करते ही आपका दिमाग मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज करता है जिसे स्लीप हार्मोन भी कहा जाता है. रात में अच्छी नींद सोने के लिए सोने से पहले रोजाना एक ग्लास दूध का सेवन करें.  

    – नट्स का सेवन जरूर करें 
    नट्स में कई प्रकार के जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं जिनसे डायबिटीज और हृदय संबंधित रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है. नट्स का सेवन करने से नींद भी बहुत अच्छी आती है. 

    सोने से पहले बनाएं गैजेट्स से दूरी 
    गैजेट्स की तेज रोशनी स्लीप हार्मोन के सिक्रीशन में बाधा डाल सकती है इसलिए सोने से एक घंटे पहले फोन, लैपटॉप को अपने से दूर कर दें. 

  • चडीगढ़ः 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखे वीडियो 

    चडीगढ़ः 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखे वीडियो 

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम के साथ करीबन 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है । जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस छापेमारी कर रही है । 

    आज चडीगढ़ में नगर निगम के कमिश्नर आनंदिता मिश्रा, महापौर अनूप गुप्ता और चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस अधीक्षक केतन बंसल ने पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया । लेकिन चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी संजय की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों से छुपा कर रखा गया। जबकि संजय शर्मा को गिरफ्तार किए 6 दिन हो चुके है । और उसका पुलिस रिमांड कल समाप्त हो जायेगा। ।

  • बंद हो सकते है 10 अंक वाले मोवाइल मंबर, जानें वजह

    बंद हो सकते है 10 अंक वाले मोवाइल मंबर, जानें वजह

    नई दिल्लीः ट्राई की तरफ से एक नया नियम जारी किया जा सकता है। जिसके मुताबिक अगले 5 दिनों में 10 डिजिट वाले अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाएंगे। बता दें कि 16 फरवरी को एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉलिंग पर प्रतिबंध का आदेश दिया गया है। ऐसे में 10 डिजिट वाले प्रमोशनल मैसेज को बंद कर दिया जाएगा, जिन्हें प्रमोशनल कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    Trai ने यूजर्स को परेशान करने वाले प्रमोशनल मैसेज भेजने के खिलाफ सख्ती दिखाई है। ट्राई ने एक रिपोर्ट में बताया है कि प्रचार के लिए 10 अंक के मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। दरअसल नार्मल कॉल और प्रमोशनल कॉल के लिए अगल-अलग तरह के नंबर जारी किए जाते हैं। ऐसा इसलिए जिससे नॉर्मल और प्रमोशनल कॉल को पहचाना जा सके। हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों नियमों के खिलाफ 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से प्रमोशन मैसेज और कॉल कर रही हैं। ट्राई के नए आदेश के मुताबिक सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 5 दिनों में नियमों का लागू करना होगा।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit के घर छाया मातम…

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit के घर छाया मातम…

    मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज यानी 12 मार्च की सुबह 8.40 बजे उनकी मां स्नेहलता देशमुख का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।

    वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’।

  • आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    कराचीः पाकिसतान में कराची के इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक 16 मंजिला इमारत में आग लग गई। कराची में शहराह-ए-फैसल में 16 मंजिला पोर्टवे ट्रेड सेंटर की इमारत में आग लग गई। इस भयानक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आग सबसे पहले इमारत के ऊपर लगे एक होर्डिंग पर लगी इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद थी।

    जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए पानी की मांग को पूरा करने के लिए कई पानी के टैंकर और दो वॉटर बाउजर भी मौके पर मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और रेंजर्स सहित कानून प्रवर्तन कर्मी स्थान पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहराह-ए-कायदीन पुल के साथ ही इमारत से सटे एक पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है।