Blog

  • ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਿਵਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤਲਵਾੜਾ ਵੱਲੋ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

    ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਿਵਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤਲਵਾੜਾ ਵੱਲੋ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਅੱਜ ਸਥਾਨਕ ਮਾਹਾਰਾਣਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਚੌਂਕ ਨਜਦੀਕ ਸਿਵਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਬੈਨਰ ਹੇਠਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਅਮਨ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਪਸੰਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰੇ ਵਿਚ ਹਾਜਰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿਚ ਬੰਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇਰੀ ਰਿਹਾ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ , ਜੋ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤਹਿਤ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਭਾਜਪਾ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸੇਧਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਡੰਡੇ ਦੇ ਜ਼ੋਰ ਨਾਲ ਦਬਾਅ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਵਿੰਧਾਨ ਤਹਿਤ ਮਿਲੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਹਿਆ,ਅਤੇ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ,ਦਲਿਤਾਂ ,ਆਦਿਵਾਸੀਆਂ, ਬੁੱਧੀਜੀਵੀਆਂ, ਪਤਰਕਰਾਂ ਆਦਿ ਦੀ ਅਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦਬਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਸਭ ਚੰਗਾ ਹੈ ਦੇ ਨਾ ਹੇਠਾਂ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਜੁਬਾਨਬੰਦੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿਚ ਬੰਦ ਪਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤਹਿਤ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਕਿਨਾਰਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸੰਗੀਨ ਜੁਰਮਾਂ ਤਹਿਤ ਸਜ਼ਾ ਭੋਗ ਰਹੇ  ਆਪਣੇ ਚਹੇਤਿਆਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਸਤਾਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਚੁੱਪੀ ਉਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਉਠਾਏ ਅਤੇ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰਿਹਾਅ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਸਪਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਮਨਦੀਪ ਹੈਪੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸ ਆਗੂ ਬਿਸ਼ਨ ਦਾਸ ਸੰਧੂ, ਓਬੀਸੀ ਵਿੰਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਜੈ ਚੌਧਰੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜਨ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਤੋਂ ਅਵਤਾਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ , ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੋਂ ਕੁੰਦਨ ਲਾਲ, ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰੋਫ਼.ਦਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ, pssf ਤੋਂ ਰਾਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ, ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ ਜਸਵੀਰ ਤਲਵਾੜਾ, ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਬੋਧ ਰਾਜ ਆਦਿ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ। ਮੰਚ ਸੰਚਾਲਨ ਦੀਪਕ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः SDM दफ्तर में रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

    पंजाबः SDM दफ्तर में रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

    अबोहरः एसडीएम अबोहर के कार्यालय में नियुक्त रोहित सचदेवा नामक कर्मचारी को विजिलेंस के अधिकारियों ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिल पास कराने के एवज में उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पहले 10 हजार रुपये दे दिए थे और शेष 10 हजार रुपये आज दे दिये। मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने एसडीएम दफ्तर में नियुक्त क्लर्क रोहित सचदेवा को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।

  • शॉपिंग मॉल की पार्किंग में नशीला पानी पिलाकर महिला से दुष्कर्म

    शॉपिंग मॉल की पार्किंग में नशीला पानी पिलाकर महिला से दुष्कर्म

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सहारा मॉल के बेसमेंट में खड़ी कार में एक व्यक्ति ने 27 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी तुषार शर्मा ने उसे नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया और नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह डीएलएफ इलाके में रहती है और ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी। उसे एक व्यक्ति का फोन नंबर मिला, जिसने अपना परिचय तुहर शर्मा के रूप में दिया।

    आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर शनिवार को मॉल में इंटरव्यू के लिए बुलाया। महिला ने अपनी एफआईआर में कहा, टेलीफोन पर हुई बातचीत के अनुसार मैं शनिवार को दोपहर 1 बजे के आसपास मॉल पहुंची। वह मुझे प्रवेश द्वार पर मिला और मुझसे नौकरी के बारे में बात करने के लिए मुझे मॉल के बेसमेंट में ले गया, जहां उसने मुझे पानी पिलाया।

    पानी पीते ही मैं बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता को पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम शिकायत के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

  • मां-बेटी के आत्मदाह करने के मामले में SDM सहित 39 के खिलाफ मामला दर्ज

    मां-बेटी के आत्मदाह करने के मामले में SDM सहित 39 के खिलाफ मामला दर्ज

    कानपुरः देहात के एक गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां-बेटी की कथित तौर पर आत्मदाह करने के मामले में उप जिलाधिकारी (एसडीएम), थानाध्यक्ष, चार लेखपालों, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गयी। पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) प्रशांत कुमार ने कहा कि एसडीएम (मैथा) ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने ‘न्यूज एजेंसी’ को बताया कि हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा मवेशियों को मारने या अपंग करने, घर को नष्ट करने के इरादे से आग लगाने और जानबूझकर अपमान करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान अब तक उजागर नहीं की गयी है।

    कुमार ने बताया कि पीड़ितों के घर को गिराने में इस्तेमाल की गई जेसीबी को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्य और ग्रामीण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही पुलिस को शव परीक्षण के लिए ले जाने की अनुमति देने की अपनी मांग पर अड़े हुए है। उन्होंने पीड़ित परिवार के कम से कम दो सदस्यों को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। कुमार ने यह भी बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें स्टेशन अधिकारी (रूरा) दिनेश गौतम भी शामिल हैं, उन्हें जल्द ही निलंबित किया जा सकता है।

    महानिरीक्षक ने कहा कि दो महिलाओं की मौत के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए गांव और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, उन्होंने ने समाजवादी पार्टी (सपा) के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को को मडौली गांव जाने से रोकने के बारे में न तो पुष्टि की और न ही उसा खंडन किया। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल का मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मिलने जाने का कार्यक्रम था।

    सूत्रों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) बीबीजीटीएस मूर्ति ने संवाददाताओं को बताया कि विशाल दीक्षित ने पीड़ित प्रमिला दीक्षित के बेटे शिवम दीक्षित के खिलाफ ‘ग्राम समाज’ की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम वहां गई थी।

  • पंजाबः ATM में सफाई करने गई महिला फंसी अंदर 

    पंजाबः ATM में सफाई करने गई महिला फंसी अंदर 

    लुधियानाः डीसी दफ्तर के सामने मंगलवार को एटीएम में सफाई करने गई महिला के अंदर फंस जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला सफाई कर रही थी कि इतने में शटर अपने आप गिर गया। महिला एटीएम में करीब 2 घंटे फंसी रही। उसने अंदर से काफी आवाजें लगाई. लेकिन बाहर किसी को कुछ पता नहीं चला। आखिर में जब महिला ने जोर से शटर खटखटाना शुरू किया तो बाहर आते-जाते लोगों को आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने शोर मचा दिया।

    लोगों ने एसबीआई बैंक के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। महिला से लोग बाहर से बातचीत करते रहे ताकि वह घबराए ना। बैंक कर्मचारियों ने शटर खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन शटर फंस चुका था। इस दौरान शटर खोलने वाले कारीगर को बुलाया गया, लेकिन आखिर में शटर काटना पड़ा। शटर तोड़ कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला बुरी तरह से परेशान थी। उसने अधिकारियों से कहा कि कम से कम वह एटीएम का शटर तो सही करवा कर रखें। इस बीच बैंक अधिकारियों ने मीडिया कर्मचारियों को कवरेज करने से भी रोकने की काफी कोशिश की। अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

  • मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में कैंटीन की वेज थाली में निकला नॉनवेज, देखें वीडियो

    मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में कैंटीन की वेज थाली में निकला नॉनवेज, देखें वीडियो

    मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने दिए जांच के आदेश

    चंडीगढ़/ अजीत झाः  सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब इलेक्ट्रीशियन मेक पनीर की थाली खाने के लिए मंगवाई और उसमें नॉनवेज निकला। जिसके बाद इस बात की जानकारी कैंटीन के संचालक को दी गई। लेकिन जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो लैब टेक्नीशियन इसकी शिकायत मेडिकल सुपरीटेंडेंट और मेरी और थाली लेकर उनके कार्यालय पहुंच गए। जिसके बाद इस साल का सैंपल लेने के लिए बुलाया जा रहा है।

    आखिर क्या कुछ बताया लैब टेक्नीशियन ने जरा भी सुने

    जब इस संदर्भ में कैंटीन संचालक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई उनसे खुन्नस निकाल रहा है। जिसके चलते ऐसा कुछ हो रहा है क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने यह कैंटीन टेंडर से ली है और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बरहाल पनीर की थाली का सैंपल लिया जा रहा है और एमएस को इसकी शिकायत भी दे दी गई है। अब देखना यह होगा कि ऐसी संदर्भ में क्या कुछ ठोस कदम उठाता है और जिस तरह से या कैंटीन में हो रहा है उस पर कितनी जल्दी नकेल कसी जाएगी।

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा छात्रों की मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा छात्रों की मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुननिर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक परिवार की कल्पना व रचनात्मक कोण को लेकर छात्रों व देश के अनेकों विषयों पर अपना मत व्यक्त करने वाला संगठन है। महाविद्यालय में छात्रों को सामने आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर राष्ट्र नीतियों पर परिषद ने समय-समय पर अपना मत व्यक्त किया है। 

    इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना ने छात्रों की मांगों को लेकर प्राचार्य प्रो.सतीश बंसल को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें रिवैल्युएशन का रिजल्ट एवं अपीयर के रिजल्ट को जल्द घोषित किया जाए। परीक्षा पंजीकरण फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए। रसायन विज्ञान ब्लॉक के बाहर पानी की व्यवस्था को ठीक किया जाए। विज्ञान ब्लॉक के बंद पड़े शौचालय को जल्द खोला जाए। कॉलेज में छात्रों एवं अध्यापकों के वाहनों को नियमित रूप से पार्क करवाया जाए।

  • जालंधरः नाके पर पुलिस से उलझे एक्टिवा सवार युवक, देखें वीडियो

    जालंधरः नाके पर पुलिस से उलझे एक्टिवा सवार युवक, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर के गुरु रविदास चौक में नाके दौरान उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब पुलिस ने नाके पर एक्टिवा सवार युवकों को रोककर कागज चैक करवाने के लिए कहा। दरअसल, एसआई राजकुमार ने अपनी टीम के साथ नाका लगाया हुआ था। जिस दौरान पुलिस मुलाजिमों ने एक्टिवा सवार PB08-ES-1427 पर सवार दो युवक रविदास चौक की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने नाके पर उनको रोका और उनसे एक्टिवा के कागज दिखाने के लिए कहा। जिसके बाद उक्त युवक कागज दिखाने की बजाए एएसआई राजकुमार व उनके साथियों से बहस बाजी करने लगे।

    इसकी घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें आप देख सकते है कि कैसे एक युवक पुलिस के तू-तू कर बात कर रहा है। जबकि दूसरा युवक कह रहा है कि हमारे कागज घर पड़े हैं व मंगवा कर दिखाते हैं। इस घटना दौरान एएसआई राजकुमार ने युवकों कहा कि आप अपने कागज दिखा दे नहीं तो हमें आपका चालान काटना पड़ेगा। जिसके बाद एक युवक तैश में आकर एएसआई के के साथ बदतमीजी करने करने लगा। पुलिस कर्मी ने उक्त हंगामा कर रहे युवक को कहा भी कि हम एक्टिवा चलाने वाले युवक से बात कर रहे लेकिन तैश में आया युवक पुलिस को धमकी देने लगा।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे धमकी देता हुए कह रहा है कि चालान काटना है तो काट ले। हमें कोई 500 या 1000 की दिक्कत नहीं। काफी समय बीत जाने के बाद जब युवकों द्वारा कागज नहीं दिखाए गए तो राजकुमार ने एक्टिवा सवार युवक लोवेश कुमार का हेलमेट का चालान कर दिया। इस दौरान भी गुस्से में आकर युवक कहने लगे कि इनके चालान काटने की वीडियो बनाओ। काफी देर तक हुए इस हंगामे के बाद युवक चालान कटवाकर घर वापिस चले गए। जिससे एएसआई राजकुमार ने लोगों से अपील करते हुए जब भी आपको पुलिस मुलाजिम कागज दिखाने के लिए कहे तो आप उनका साथ दें व कागज दिखाएं ना कि बहस बाजी करें। ऐसा में अब देखना यह है कि क्या उक्त युवकों की हरकत को लेकर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

  • ग्रामीणों ने जानी सरकार की नई योजनाएं 

    ग्रामीणों ने जानी सरकार की नई योजनाएं 

    कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष योजना बारे ग्रामीण किए जागरूक 

    ऊना/ सुशील पंडित : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत गुगलैहड़ व ग्राम पंचायत हरोली़ में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मंनोरजन के साथ-साथ लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

    कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने जरूरतमंद बच्चों व निराश्रित महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए 101 करोड़ रूपये की धन राशि से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष स्थापित किया है। सुख-आश्रय कोष के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, पोलिटैक्टिनक, नर्सिंग एवं डिग्री कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक खर्च वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें 4 हज़ार रूपये जेब खर्च के रूपए में दिए जाएंगे।

    इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा फेस्टिवल ग्रांट भी शुरू की है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वाले व्यक्तियों को लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली सहित अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रूपये प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा ताकि सभी लोग त्यौहारों को सम्मानपूर्वक धूम-धाम से मना सकें। कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल करेक हिमाचल प्रदेश के 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है।

    इस अवसर पर गुगलैहड़ की उप प्रधान राजिन्द्र कौर, वार्ड सदस्य निशा देवी, शामा देवी व हरमिन्दर और ग्राम पंचायत हरोली के प्रधान रमन कुमारी, उप प्रधान सतनाम सिंह, वार्ड सदस्य मनजीत, वलबिंद्र कौर व आशा देवी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • जालंधरः सत्ता घुम्मन कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः सत्ता घुम्मन कत्ल मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: स्वतंत्रजीत सिंह उर्फ ​​सत्ता के दोषियों को गिरफ्तार करने में जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामला यह था कि मकसूदां मंडी जालंधर में 11 फरवरी की मध्यरात्रि को 25 वर्षीय स्वतंत्रजीत सिंह उर्फ ​​सत्ता उम्र को पीट-पीटकर मार डालने व चौकीदार को अगवा कर हत्या करने की घटना को अंजाम देने वाले 16 वर्षीय नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल, डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि तीनों आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है, इनकी पहचान नीतीश, हिमांशु और राहुल सभरवाल के रूप में हुई है। रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से 2 बेसबैट, एक लोहे की रॉड और 2 मोटरसाइकिल और मतृक का मोबाइल फोन बारमद किया है। इसी के साथ अगवाशुदा चौकीदार मुकेश कुमार पुत्र राम लाल को बरामद किया है। 

    हमलावरों ने सत्ता को मारने से पहले रात को पहले पार्टी की थी। रात को शराब के साथ हुक्का भी चला। इसके बाद अल सुबह 3 बजे गुल्ली और उसके साथियों ने मकसूदां मंडी में चौकीदार मकुेश निवासी नागरा को पहले पीटा उसके बाद उसे अपहरण कर साथ ले गए। बर्ल्टन पार्क के पास जाकर गुल्ली के साथियों ने फिर से चौकीदार मुकेश को पीटा। फिर उससे सत्ता घुम्मण को फोन करवाया। चौकीदार ने सत्ता को बता दिया कि उसे गुल्ली और उसके साथी उठा कर ले आए हैं। सत्ता अकेला ही वहां पर पहुंच गया। गुल्ली और उसके साथियों ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।