Blog

  • जालंधरः अल्फा इंडस्ट्री में चोरों ने ताले तोड़ चुराए लाखों रुपए

    जालंधरः अल्फा इंडस्ट्री में चोरों ने ताले तोड़ चुराए लाखों रुपए

    जालंधर (वरुण): महानगर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातें बढ़नी शुरू हो गई है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि रोजाना चोरी, लूटपाट की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गुज्जा पीर से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने रात को गुज्जा पीर रोड पर स्थित एक सेनेटरी का सामान बनाने व बेचने वाली फर्म अल्फा इंडस्ट्री के ताले तोड़ कर जहां गल्ले में पड़ा कैश उड़ा लिया वहीं पर चोर पीतल की तैयार टूटियां व अन्य सेनेटरी का सामान भी चोरी कर ले गए। 
    पीड़ित अल्फा इंडस्ट्री के मालिक धीरज जैन ने बताया कि चोरों ने इंडस्ट्री से करीब साढ़े चार लाख रुपया कैश चोरी किया है जबकि साढ़े आठ लाख के बीच वह सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने ताले तोड़कर पहले गोदाम से ही चोरी की है। जब कि अंदर ही एक अन्य गोदाम भी था। उसके भी ताले तोड़ने की कोशिश की। लेकिन उन्हें वह तोड़ नहीं पाए। अन्यथा वहां से वह कीमती सामान चुरा कर ले जा सकते थे। 

    मालिक ने बताया उन्होंने खुद साढ़े चार लाख रखा था कैश, चोरों ने चुराया

    इंडस्ट्री मालिक ने बताया कि उनका सेनेटरी का होल सेल का बिजनेस है। पिछले कल उन्होंने जो सामान बेचा था उसका करीब साढ़े चार लाख कैश उन्होंने खुद स्टोर के गल्ले में रखा था। चोर कैश चोरी करके ले गए हैं। इसके अलावा पीतल-ब्रास इत्यादि की तैयार महंगी टूटियां व अन्य सेनेटरी का महंगा सामान चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी मोटा-मोटा हिसाब बारह लाख के करीब की चोरी का लग रहा है। अभी वह स्टोर में स्टाक को चेक कर रहे हैं औऱ बुक्स के साथ मिला रहे हैं। इसी बीच उन्होंने कहा कि पुलिस को भी चोरी के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस भी जांच के लिए स्टोर में पहुंच रही है।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर  अज्ञात हमलावारों ने दो सगे भाईयों पर चलाई गोलियां

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर अज्ञात हमलावारों ने दो सगे भाईयों पर चलाई गोलियां

    बटालाः पंजाब के बटाला में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना किला लाल सिंह के अधीन आते गांव कोट मजलिस में दो अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो सखे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
    बताया जा रहा है कि गांव कोट मजलिस में सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करने पर मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस मामूली विवाद में अज्ञात युवकों ने दो सगे भाइयों अमरजीत सिंह व कंवलजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। वहां गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन व गांव वालों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं, इस घटना के बाद हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए।

    इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल बटाला में इलाज करा रहे घायल युवक और उसके परिवार ने बताया कि वे अपने घर के बाहर खड़े थे और घर में निर्माण कार्य चल रहा था और उनका कुछ सामान रेहड़े वाले मोटरसाइकिल पर घर के बाहर खड़ा था। दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें सड़क से हटने को कहा। थोड़ी-सी बहस के बाद वे गाली-गलौज करने लगे और उक्त अज्ञात राहगीर युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी।

    परिजनों ने बताया कि हमलावारों ने 4 गोलियां चलाईं थी, जिनमें से वहां खड़े दोनों सगे भाई अमरजीत सिंह और कंवलजीत सिंह दो गोलियां लगी। वहीं, परिवार ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और हमलावार भी अज्ञात हैं। एक छोटे से विवाद में उन्होंने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में सिविल अस्पताल बटाला के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास दो युवक जख्मी हालत में ईलाज के लिए पहुंचे हैं जिन्हें गोली लगी है। गोली युवकों के टांग में लगी है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

  • जालंधरः Johal Hospital में गर्माया मामला, जानें मामला

    जालंधरः Johal Hospital में गर्माया मामला, जानें मामला

    एएसआई ने Dr. Johal पर मारपीट के लगाए आरोप

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। महानगर में जौहल अस्पताल को बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार अस्पताल पर एएसआई ने मारपीट के आरोप लगाए है। देर रात थाना रामामंडी में अपनी शिकायत देने पहुंचे एएसआई जसपाल सिंह अस्पताल पर आरोप जड़े कि उसकी सेहत ठीक नहीं थी। बीपी बहुत लो था, उसे चक्कर आ रहे थे। वह जौहल अस्पताल में दवाई लेने के लिए गया तो अस्पताल के डा. जौहल ने मारपीट करके उसे अस्पताल से भगा दिया। वहां से स्टाफ ने भी उससे धक्का मुक्की की। 

    गुलमर्ग कालोनी का रहने वाला एएसआई 

    एएसआई जसपाल ने कहा कि वह गुलमर्ग कालोनी का रहने वाला है। उसकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में है। वह अपने घर जा रहा था तो अचानक उसे चक्कर आने लगे। वह अपनी गाड़ी को रामामंडी में एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां पर कोई एक्सीडेंट केस आया हुआ था। उसने एक्सीडेंट में घायल लोगों के पूरे उपचार तक इंतजार किया। उसके बाद अस्पताल में उसका वीपी चेक किया गया तो वह लो निकला। उसे एडवाइस दी कि लिमका नमक डालकर पी ले। दो तीन गोलियां भी उसे खाने के लिए दी गईं। 

    एएसआई का आरोप: स्टाफ ने धक्के मार कर उसे अस्पताल से बाहर निकाला

    इसके बाद उसने एडवाइस के अनुसार कोल्ड ड्रिंक नमक डालकर पी और अस्पताल से निकल गया। अभी कुछ ही दूरी पर गया को उसकी तबीयत और बिगड़ गई। वह वापस अस्पताल में आ गया। वह फिर से अस्पताल में आया औऱ जब उसने बताया कि उसकी हालत ठीक नहीं है तो अस्पताल के मालिक उससे उलझ गया कि वह बहानेबाजी कर रहा है। उसे सभी के सामने चांटे मार दिए। इसके बाद स्टाफ ने धक्के मार कर उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। 

    एएसआई ने आरोप जड़े कि अस्पताल के मालिक के पुलिस विभाग में कुछ रिश्तेदार हैं जिनकी छत्रछाया में वह गुंडागर्दी करता है और पुलिस भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती। एएसआई ने कहा कि उसने हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन पुलिस में अस्पताल मालिक के रिश्तेदार अफसरों की वजह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बता दें कि इससे पहले पूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रधान से वहां के स्टाफ ने मारपीट थी।

    इस मामले को लेकर जौहल अस्पताल के मालिक डाक्टर जौहल ने क्या कहा

    इस मामले को लेकर जब जौहल अस्पताल के मालिक डाक्टर जौहल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त एएसआई पिछले कई दिनों से शराब पीकर अस्पताल में आ रहा था और स्टाफ कर्मियों से बदतमीजी कर रहा था। इस मामले संबंधित डाक्टर जौहल ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई है।

  • पंजाब: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी राज बहादुर सहित 2 और अधिकारियों ने दिया इस्तीफा 

    पंजाब: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी राज बहादुर सहित 2 और अधिकारियों ने दिया इस्तीफा 

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी राज बहादुर ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, बीते दिन सेहत मंत्री जोड़ा माजरा के बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में वीसी राजबहादुर को मरीज के बिस्तर लिटा दिया गया था। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी सेहत मंत्री के इस कार्रवाई की निंदा की है।

    कांग्रेस के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से वीसी राज बहादुर को गंदे बिस्तर पर लिटाया गया वे निंदनीय हैं। शेत मंत्री के इस विवाद का मुद्दा इतना गरमा गया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन और गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. के.डी. सिंह ने मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अपने-अपने पदों को छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. राजीव देवगन और सुपरिंटेंडें डॉ. के.डी. सिंह के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है।

    इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग ने भी इसकी निंदा की है। उन्होंने इस मामले को लेकर कहा कि वीसी को गंदे बिस्तर पर लिटाया गया यह उनकी बेज्जती है। इस मामले को लेकर सेहत मंत्री को वीसी से माफी मांगनी चाहिए।

  • आज का राशिफल, 30 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 30 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा और आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि और बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी दिल खोल कर सहयोग देंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन  आप अपनी शान शौकत की खरीदारी की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। आपको  किसी व्यक्ति को धन उधार देना नुकसानदायक रहेगा क्योकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें  कोई नया पद सौंपा जा सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि  आप घर से बाहर जाएंगे, तो आपके सभी काम आसानी से बन जाएंगे। संतान  पक्ष की ओर से आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी आमदनी के नए-नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप देव दर्शन व कार्यों में व्यतीत करेंगे। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ अभी चल रही थी, तो वह आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको अपने परिवार व किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जो लोग एक नौकरी में कार्यरत है और  किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अभी उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा तभी उनकी वह इच्छा पूरी होगी। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।  परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज के दिन आप की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। यदि आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो  वह पूरी अवश्य होगी।  आप अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि के समय आपको तला भुना भोजन करने से बचना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द, गैस, अपज आदि  जैसी समस्या हो सकती है, जो लोग नौकरी के साथ किसी पार्ट टाईम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो वह भी  उसके लिए समय आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा व अपने व्यापार में भी कुछ नए परिवर्तन भी कर सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य  को  सरकारी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसके कारण परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से  आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन सायंकाल से लेकर रात्रि तक  आप सामाजिक कार्य व विकास के कार्यों से लिप्त रहेंगे, जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उन्हें निवेश करना बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप दूसरों की भलाई और सेवा मन लगाकर करेंगे, इसका बाद में आपको बाद में सुख मिलेगा, लेकिन  आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट था, तो वह आज बढ़ सकता हैं।  अपनी शान और शौकत के लिए भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। नौकरी में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिन्हें देखकर आपके साथी आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना है, नहीं तो कोई वाद विवाद हो सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए नुकसानदायक रहेगा, क्योंकि उनकी कोई डील होते होते लटक जाएगी, जिसके होने के उनको पूरी उम्मीद थी।  आपको समाज से कोई दंड भी प्राप्त हो सकता है, इसलिए आपको किसी भी जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा है। किसी परिजन की मीठी बातों में आकर निवेश नहीं करना नुकसानदायक रहेगा। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण  आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है। अधिकारियो की बातो में आकर जूनियर मनमर्जी से कार्य करते नजर आएंगे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई में मेहनत से जुटे रहेगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति दिलाने वाला रहेगा।  आपके साहस व पराक्रम के सामने शत्रु भी नतमस्तक नजर आएंगे। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे वे उनके भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। सायं काल तक  आपकी भक्ति भाव व धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी, लेकिन यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत है, तो आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो  आप उसे अब पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और पूरा करके ही दम लेंगे। जीवन साथी से  आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी, विद्यार्थी भी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव से लगे रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय संतान को कोई दिक्कत होने होने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें आपको भागदौड करनी पड़ेगी। आपको किसी को धन उधार देने से  शारीरिक समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई साथी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। आप मित्रों के साथ  किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में बड़ी हाथ मात्रा में धन हाथ लगने से आप सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी से किए हुए पुराने वादे को भी पुरा करते नजर आएंगे। आपको  किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयो का भी इंतजाम करना पड़ सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति जैसी शुभ सुचना सुनने  मिल सकती है और सायंकाल के समय आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। यदि किसी नए कार्य में आपको  विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करे क्योकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा, लेकिन आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से आपको हानि होने की पूरी संभावना है। संतान की नौकरी व विवाह आदि किसी मंगल  कार्य के लिए  प्रयास करेंगे, जिसमें सफल भी अवश्य रहेंगे।  आपको कुछ जरूरी मुद्दों पर अपने माता-पिता से विचार विमर्श करना होगा, तभी आपके मन के बोझ को समाप्त हो पाएंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा, जिससे आपका किसी भी कार्य को करने से मन सम्मान और बढ़ेगा। आप कुछ आज में कुछ नई योजनाएं बनाकर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। यदि आप किसी संस्था, बैंक आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान करेंगी, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी नयी परीक्षा को पहले दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

  • प्रदेश में लोगो ने बीजेपी कोंग्रेस को नकारने का बना लिया मन: भुट्टो

    प्रदेश में लोगो ने बीजेपी कोंग्रेस को नकारने का बना लिया मन: भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: आज ऊना के विश्राम गृह में आम आदमी की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष पाराशर के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिस में कुटलैहड़ से देव कुमार भुट्टो ओर ऊना विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले राजीव गौतम ने आज 6 लोगो को आम आदमी का दामन थमाया, इस मौके पर लोकसभा प्रभारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, देव भुट्टो ने कहा कि आज जिन लोगो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है वो सीनियर सिटीजन है और साथ मे सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त है उंन्होने कहा कि ये छ: नही छ: हजार है।

    वहीं इस मौके पर राजीव गौतम ने कहा कि सरकार बनने के ऊपरांत हम लोगो की सुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, ओर बिजली की सेवाओं में सबसे पहले सुधार करेंग, उंन्होने कहा कि जिस प्रकार आज सीनियर सिटीजन ने आप” का दामन थामा है उस से ये सिद्ध होता है कि लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से खुश है और आने वालों में ऐसे ओर लोग आम आदमी पार्टी में जोड़े जायेंगे, वहीं लोकसभा प्रभारी ने कहा कि हम ने पिछले दिनों बदलाव यात्रा हर लोकसभा क्षेत्र से शुरू कर हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुचाई थी और हम ने महसूस किया कि लोगो दोनो मुख्य पार्टीयों से तंग आ चुके हैं और तीसरे विकल्प को मौका देना चाहते है उंन्होने कहा कि जिस पर कर आम आदमी का कुनबा बढ़ रहा है उस से ये साफ पता चलता है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनना तैय है और हम 68 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव जीत कर प्रदेश में केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, तिरलोक शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश कुमार ,शिव कुमार, सतपाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

  • पंजाबः काला कच्छा गैंग के बाद चड्डी गैंग हुआ एक्टिव, देर रात वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाबः काला कच्छा गैंग के बाद चड्डी गैंग हुआ एक्टिव, देर रात वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिल में क्राइम की वारदाते एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं जिलें में काला कच्छा गैंग के बाद अब नए चड्डी गैंग के एक्टिव होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह गैंग थाना सदर के इलाके थरीके फाटक से झांडे फाटक के बीच वारदातें कर रहा है। इस गैंग की सड़क पर बिना कपड़ों के घूमते और हाथ में तेजधार हथियारों की सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रही है। 

    वीडियो में सिर्फ चड्डी पहने दिखाई दे रहे 5 से 6 लोग 

    वीडियों में दिख रहा है कि 5 से 6 लोग बिना कपड़ों के सिर्फ चड्डी (हाफ पेन्ट) पहने और हाथ में तेजधार हथियार लेकर घूम रहे हैं। सड़क पर एक वाहन चालक आता है, लेकिन गैंग के लोग उसे देख कर पत्थरों के पीछे छिप जाते हैं। आरोपी अभी तक 4 से 5 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    वारदात करने के बाद आरोपी किसी दूसरे इलाके में चले जाते, लेकिन उनके निशाने पर अभी तक थरीके और झांडे फाटक तक का एरिया हैं। सूत्र बताते है कि आरोपी चेहरे से एक जैसे लगते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में काफी शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी इस मामले में खाली हैं।

    इस मामले को लेकर क्या कहना पुलिस कमिश्नर का

    पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि इस गैंग के बारे उन्हें जानकारी है। इस गैंग ने करीब 3 से 4 वारदातें की है। सीसीटीवी की मदद से इनकी पहचान कर ली गई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह लोग बाहरी राज्य के हैं। अभी पिछले 10 दिनों से कोई वारदात उस इलाके में नहीं हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद यह गैंग पंजाब से बाहर जा चुका है, लेकिन हमारी टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं।

    पुलिस के सीनियर अधिकारी के घर भी वारदात

    सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के घर में भी गैंग के सदस्य वारदात कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्यों ने पुलिस अधिकारी के घर के कमरों की बाहर से कुंडियां लगा दी थीं। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना चाहा, लेकिन मौका रहते बचाव हो गया। इसके बाद पुलिस ने उस अधिकारी के घर के आस-पास सुरक्षा मजबूत कर दी थी।

  • सतपाल सत्ती ने शैलजा विहार कॉलोनी में 18 लाख से बनने वाले रास्ते का किया भूमिपूजन

    सतपाल सत्ती ने शैलजा विहार कॉलोनी में 18 लाख से बनने वाले रास्ते का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर 4 स्थित शैलजा विहार कॉलोनी में 18.20 लाख से बनने वाले संपर्क मार्ग का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मार्ग को ऊना-चंद्रलोक कॉलोनी-शैलजा विहार-कुठारकलां संपर्क सड़क से शनिदेव मंदिर तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स लगाकर तैयार किया जाएगा।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लगभग 15 वर्ष पूर्व यह क्षेत्र शहर का काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था। सड़क व पुल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दिनों में यहां के निवासियों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरुप यह क्षेत्र भी अब मुख्यधारा में शामिल हुआ है और यहां विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को आने के लिए पक्की सड़क के साथ-साथ पुल का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान यहां क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय को नए भवन में स्थापित किया गया जबकि डिफेंस अकादमी का भी इसी क्षेत्र में संचालन किया जा रहा है जहां सेना में भर्ती होने के लिए युवा प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। दिव्यांगजनों को शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लगभग 49 करोड़ रुपये व्यय करके एक भव्य भवन तैयार किया गया है जिसको बहुत शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जाएगा। 

    सत्ती ने बताया कि ऊना शहर को जल भराव का समस्या से निजात दिलाने के लिए 22.48 करोड़ लागत के वर्षा जल निकासी परियोजना के तहत पांच बड़े नालों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुठारखुर्द से शनिदेव मंदिर से होते हुए शैलजा विहार कॉलोनी के लिए भी नाले का निर्माण कर उसे खड्ड में मिलाया जाएगा ताकि  निवासियों को जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र के विकास को और गति प्रदान की जाएगी।

    इसके उपरांत सत्ती ने शनिदेव मंदिर तक बनने वाले रास्ते, चैनलाईज किए जाने वाले नाले व एक अन्य छोटे नाले का मौका स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इनके निर्माण को लेकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस रास्ते के निर्माण को एक माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, पार्षद बोध राज, कैप्टन चरण दास, खामोश जैतक, डॉ सुभाष शर्मा, उर्मिला देवी व बलविन्द्र सिंह, शहरी इकाई प्रधान, जनक राज खजांची, युवा मोर्चा प्रधान शुभम सैणी, भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविंद चौधरी, पूर्व प्रधान विनय आंगरा, शैलजा विहार कॉलोनी के प्रधान ओ.पी कहोल व पूर्व प्रधान शक्ति चंद ठाकुर, चंद्रलोक कॉलोनी के प्रधान सुरिन्द्र मोहन सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • आप पार्टी ने बढ़ती महंगाई और डेली नीड्स की चीज़ों पर GST लगाए जाने को लेकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

    आप पार्टी ने बढ़ती महंगाई और डेली नीड्स की चीज़ों पर GST लगाए जाने को लेकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

    गैस सिलेंडर पर आलू की माला बनाकर किया मंत्रों का जाम, निकाली रोष रैली केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला गुबार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही विपक्षी राजनीतिक पार्टियां विरोध का नया तरीका ढूंढ कर विरोध प्रदर्शन कर रही है ऊंना में भी आज आप पार्टी ने महंगाई और डेली नीड्स  की चीजों पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया आप नेताओं ने गैस सिलेंडर को आलू की माला पहनाकर मंत्रों का जाप कर महंगाई को भगाने का अनोखा प्रदर्शन किया।

    आप नेताओं ने सिलेंडर को कंधे पर उठाकर रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना गुबार निकाला आप नेताओं की माने तो केंद्र सरकार द्वारा महंगाई पर नकेल नहीं कसी जा रही है आए दिन जीएसटी की दरों को बढ़ाया जा रहा है ।अब तो डेली नीड्स की चीजें हो चाहे बच्चों की पढ़ाई का समान हो सब पर जीएसटी लगा दिया गया है आम आदमी पहले ही महंगाई की मार से दबा हुआ है ऐसे में डेली नीड्स की आइटम पर जीएसटी लगाने से उसका और ज्यादा बुरा हाल हो गया है उन्होंने कहा है की सरकार को डेली नीड्स की चीजों पर से जीएसटी को हटाना चाहिए ताकि आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सके उन्होंने कहा महंगाई आप पार्टी का मुद्दा नहीं है ।इसमें हम सब को एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसलिए हम केंद्र सरकार को जगाने के लिए आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं आज इस मौके पर कुछ लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी को भी ज्वाइन किया गया जिनको पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में पटका और सदस्यता दिलाई गई।

  • युवा कांग्रेस हर परिवार के सुख दुख में उनके साथ खड़ी है: अमन ठाकुर

    युवा कांग्रेस हर परिवार के सुख दुख में उनके साथ खड़ी है: अमन ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: आज युवा कांग्रेस गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर द्वारा ग्राम पंचायत टटेहडा में कोरोना की जो तीसरी बूस्टर डोज लगाई गई उसमें ग्राम पंचायत प्रधान इंदु बाला को मास्क और सैनिटाइजर भेंट किए। वहां पर गांव के सभी लोग जो करोना की तीसरी डोज लगवाने आए थे उनको मास्क वितरित किए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा जैसे युवा कांग्रेस ने पहली लहर और दूसरी लहर में कार्य किए वैसे ही तीसरी लहर में भी अपना पूरा योगदान युवा कांग्रेस देगी। युवा कांग्रेस हर परिवार के सुख दुख में उनके साथ खड़ी है। अमन ठाकुर ने अपना फिर से हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कोरोना संक्रमित मरीज को किसी भी प्रकार की जरूरत या किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत पड़े तो युवा कांग्रेस उनके साथ है। किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को कहीं बाहर जाने के लिए दिक्कत हो तो युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर अपनी गाड़ी से उन्हें हॉस्पिटल तक पहुंचाएंगे.. युवा कांग्रेस सदा असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रही है और ऐसे ही युवा कांग्रेस लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करेगी.. अमन ठाकुर ने कहा मुझे दोनों लहरों में करोना हो चुका है। पर मेरे कदम एक बार भी नहीं डगमगाए लोगों की मदद करते यदि मुझे कुछ हो भी जाता है तो मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानूंगा मेरे प्राण किसी के काम आ सके इससे बड़े सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है।

    इस अवसर पर गांव के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र गांव के पूर्व वार्ड पंच पालू, वार्ड पंच करमचंद और गांव के सभी वार्ड पंच और गांव के सभी लोग उपस्थित रहे और सभी ने करोना की तीसरी वैक्सीन लगवाई।