Blog

  • सिली सोल्स बार मामला: हाईकोर्ट ने जयराम रमेश समेत कांग्रेस के 3 नेताओं को जारी किया समन

    सिली सोल्स बार मामला: हाईकोर्ट ने जयराम रमेश समेत कांग्रेस के 3 नेताओं को जारी किया समन

    नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा मानहानि की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को समन जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पवन खेड़ा को उस ट्वीट को हटाने का भी निर्देश दिया है, जिसमें उन्होंने स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था। दरअसल, दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मृति की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था। स्मृति ईरानी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जिस बार का जिक्र कांग्रेस नेता बार बार कर रहे हैं उससे उनकी बेटी का कोई रिश्ता या लेना देना नहीं है। दुर्भावना से उस बार के साथ मेरी बेटी का नाम जोड़ा गया है।

    18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई 

    इस मामले में आधारहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को बार लाइसेंस विवाद के आरोपों पर अपमानजनक ट्वीट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। इस मामले में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दाखिल सिविल मानहानि के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम नरेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को समन जारी कर अगली सुनवाई में जवाब के साथ हाजिर होने का कहा है। मानहानि का सिविल सूट होने की वजह से समन भी जारी किया गया है।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- स्मृति द्वारा किए दायर मुकदमें को देंगे चुनौती  

    वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने हमें स्मृति ईरानी द्वारा दायर मामले का औपचारिक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। हम अदालत के सामने तथ्यों को पेश करने के लिए उत्सुक हैं। हम स्मृति ईरानी द्वारा डाली जा रही दायर याचिका को चुनौती देंगे और खारिज करेंगे।

    क्या है मामला

    कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा स्थित रेस्त्रां को लेकर हमला साधा था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है।

  • जालंधरः पुलिस ने सुलझाया संतोखपुरा के लवलीन के कत्ल का मामला

    जालंधरः पुलिस ने सुलझाया संतोखपुरा के लवलीन के कत्ल का मामला

    जालंधर, (वरुण, हर्ष): आदमपुर में तीन दिन पहले हुए अधजले मिले लवलीन के शव केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक लवलीन के सास-ससुर, साला ग्रंथी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बात दें कि तीन दिन पहले आदमपुर में नहर के पास लवलीन का अधजला शव मिला था। वहीं लवलीन के शव के पास शराब की बोतल भी बरामद हुई थी। जालंधर के संतोखपुरा निवासी लवलीन की लव मैरिज हुई थी और वह आदमपुर में अपने ससुराल वालों के पास था जहां उसकी हत्या होने की सूचना मिली। जिसे पुलिस ने ट्रेस कर आरोपी के सास-ससुर, साला ग्रंथी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    लवलीन की थी लव मैरिज हुई 

    इस मामले को लेकर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि वारदात की जांच में पता चला कि लवलीन की लव मैरिज हुई थी। वे अपने ससुराल में ही रहता था, लेकिन उसके ससुराल वाले लव मैरिज से खुश नहीं थे। एसएसपी स्वर्णदीप ने बताया कि लवलीन शराब पीने का आदि था और अक्सर शराब पीकर पत्नी बच्चों के साथ उसका झगड़ा रहता था। लवलीन का साला युवराज सिंह ग्रंथी है। लवलीन शराब पीकर अक्सर कलेश करता था, जिसको लेकर सभी बेहद परेशान रहते थे।

    आरोपियों ने ही पेट्रोल छिड़क कर लगाई थी लवलीन के शव को आग 

    वारदात वाले दिन दोपहर के समय लवलीन ने शराब पीकर घर में विवाद किया। जिस कारण उसके ससुर जसविन्द्र सिंह, सास शकुंतला, साले युवराज सिंह और जुवनाईल ने इकट्ठे होकर लवलीन को पकड़ लिया। लवलीन के सिर में कड़ा मारा गया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिससे लवलीन का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों रात के समय लवलीन का शव गांव के बाहर फैंक दिया। उन्होंने लवलीन के शव पर पैट्रोल छिड़क कर इसलिए आग लगा दी थी, ताकि उसकी पहचान न हो सके। 

  • जालंधरः सुरजीत हॉकी सोसायटी के 20वें अध्यक्ष बनें डीसी जसप्रीत सिंह

    जालंधरः सुरजीत हॉकी सोसायटी के 20वें अध्यक्ष बनें डीसी जसप्रीत सिंह

    जालंधर, (वरुण): जिले के डीसी जसप्रीत सिंह को सुरजीत हॉकी सोसायटी जालंधर के 20वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुरजीत हॉकी सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेख राज नय्यर, आईआरएस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में जिले के नवनियुक्त डीसी जसप्रीत सिंह को सुरजीत हॉकी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। सोसायटी की आम बैठक के दौरान सुरजीत हॉकी सोसायटी के 19वें अध्यक्ष एवं पूर्व डीसी घनश्याम थोरी ने सोसायटी के लिए 2 साल से अधिक समय में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके भरपूर प्रयासों के कारण सीएम पंजाब ने 38वें सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट के फाइनल में भाग लिया। 

    डीसी जसप्रीत सिंह ने सुरजीत हॉकी सोसायटी के साथ की बैठक

    सोसायटी के लिए उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित करते हुए कहा गया कि सोसायटी उनके समय में किए गए सर्वोत्तम कार्यों को हमेशा याद रखेगा। इस बीच सर्वसम्मति से उन्हें सुरजीत हॉकी सोसायटी के स्थायी संरक्षक के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त डीसी जालंधर और सुरजीत हॉकी सोसायटी के 20वें अध्यक्ष जसप्रीत सिंह के साथ पहली बैठक में सुरजीत हॉकी सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेख राज नय्यर, आईआरएस (सेवानिवृत्त) और लखविंदर पाल सिंह खैरा, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, तरसेम सिंह पवार, अमरीक सिंह पवार, राम प्रताप, रणदीप गुप्ता, इकबाल सिंह संधू, रणबीर सिंह टुट्ट, प्रोफैसर कृपाल सिंह मठारू, रमणीक सिंह रंधावा, गौरव अग्रवाल ने उन्हें सुरजीत हॉकी सोसायटी की खेल गतिविधियों की जानकारी दी।

    सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए शुरू की जाए हॉकी लीगः डीसी

    इस अवसर पर डीसी जसप्रीत सिंह ने सुरजीत हॉकी सोसायटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय खेल हाकी के विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। ओलंपियन सरदार सुरजीत सिंह की शाश्वत स्मृति को जीवित रखने के लिए मुबारकबाद देते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भी पूर्व उपायुक्त की तरह अपना सहयोग जारी रखेंगे तथा उन्होंने सोसायटी के सदस्यों को सलाह दी कि वे सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को हाकी का प्रशिक्षण दें और उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार खेल सामान प्रदान करने पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि जिले के सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए हॉकी लीग शुरू की जाए। उन्होंने पिछले 39 वर्षों से सुरजीत हॉकी टूर्नामैंट की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता के लिए सुरजीत हॉकी सोसायटी के सदस्यों को बधाई दी।

  • पंजाबः 28 करोड़ के घोटाला मामला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री और 2 IAS अफसरों पर जल्द होगा एक्शन

    पंजाबः 28 करोड़ के घोटाला मामला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री और 2 IAS अफसरों पर जल्द होगा एक्शन

    चंडीगढ़ः पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पिछली सरकार में हुए घोटालों को लेकर मान सरकार एक्शन के मूड में आ गई है। वहीं अब मान सरकार के रडार पर पूर्व कांग्रेसी ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा आ गए हैं। उनके साथ 2 आईएएस अफसरों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। इन पर अमृतसर में जमीन के सौदेबाजी में 28 करोड़ के घपले का आरोप है।

    मंत्री कुलदीप धालीवाल ने सीएम मान को भेजी रिपोर्ट

    मौजूदा ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इसकी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान को भेज दी है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि इसमें पूर्व मंत्री और 2 आईएएस के नाम आने की वजह से कार्रवाई करने मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं। इसलिए इसे मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि अमृतसर के गांव भगतुपुरा में पंचायत ने अल्फा इंटरनेशनल को जमीन बेची थी। सरकार बनते ही इस बिक्री में करोड़ों के गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने 20 मई को इसकी 3 मेंबरी जांच टीम बनाई। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएम को सौंप दी गई।

    बेवजह के लगाए जा रहे आरोपः बाजवा

    मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि जांच में पता चला कि चुनाव नतीजे आते ही 10 मार्च को कांग्रेस सरकार हट चुकी थी। 11 मार्च की सुबह कांग्रेस सरकार के CM चरणजीत चन्नी ने इस्तीफा दे दिया। इसके बावजूद मंत्री ने इसी दिन फाइल साइन की। उस वक्त कोड ऑफ कंडक्ट भी लगा हुआ था। सवाल यह है कि जो फाइल 4-5 साल से घूमती रही, उस पर इतनी जल्दी कैसे साइन हुए। वहीं इस मामले में बाजवा का कहना है कि अगर आप सरकार को एतराज था तो रजिस्ट्री रोक लेते। बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

  • जालंधरः फिर विवादों में आया CT Institute, पेपर दौरान गरमाया माहौल, सिखों में रोष

    जालंधरः फिर विवादों में आया CT Institute, पेपर दौरान गरमाया माहौल, सिखों में रोष

    जालंधर, (वरुण): देहात से बड़ी ख़बर सामने आई है। सीटी इंस्टीट्यूट एक बार फिर से विवादों में गिर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लांबड़ा में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान सिखों में भारी रोष पाया गया है। बताया जा रहा है कि सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान सिख युवकों के कड़े उतवाए गए। जिससे गुस्साए बच्चों के परिजनों की ओर से इसकी निंदा की गई। इस मामले को लेकर सिख संगठन की ओर से काफी हंगामा भी किया गया।

    मैनेजमेंट के तीन सदस्यों को थाना प्रतापपुरा ले गई पुलिस

    जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान मैनेजमेंट की ओर से सिख युवकों के कड़े उतवाए गए, इसके विरोध में सिख युवकों के परिजनों में सीटी इंस्टीट्यूट के बाहर प्रदर्शन करना शुरू दिया। जिसके बाद मैनेजमेंट के तीन सदस्यों को थाना प्रतापपुरा में ले जाया गया। जहां मामले की जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि इससे पहले बठिंडा में पेपर के दौरान सिख युवकों के कड़े उतवारने का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर एसजीपीसी के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने काफी निंदा की थी और इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान से जांच करने की अपील की थी।

    नुपुर शर्मा मामले में विवादों में भी रहा सीटी इंस्टीट्यूट 

    बता दें कि सीटी इंस्टीट्यूट में हंगामा होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पर सीटी इंस्टीट्यूट विवादों में रह चुका है। शाहपुर में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट में भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा द्वारा मुस्लिम आस्था के प्रति की गई टिपण्णी को लेकर मामला काफी गरमाया था। इस मामले को लेकर सीटी इंस्टीट्यूट में जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही एक लड़की के साथ कश्मीरी मुस्लिम लड़कों ने घेरकर अभद्रता की थी।

    आरोपः सीटी इंस्टीट्यूट की मैनेजमेंट ने लड़की से जबरन माफ़ी मंगवाई

    आरोप था कि उक्त जम्मू निवासी लड़की ने नूपुर शर्मा के हक में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट की थी। इसके बाद सीटी कैंपस में कश्मीर के मुस्लिम छात्रों ने आधी रात से लेकर सुबह लगभग 5 बजे तक जमकर हंगामा किया। इसी बीच देर रात हंगामे के बाद पुलिस और सीटी इंस्टीट्यूट की मैनेजमेंट ने कथित तौर पर लड़की से जबरन माफ़ी मंगवाई। मामले को दबाने के उद्देश्य से लड़की को आनन फानन में उसके घर जम्मू भेजने को विवश कर दिया गया। इस मामले में सीटी इंस्टीट्यूट के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस के कहने पर लड़की को उसके घर जम्मू भेज दिया गया है।

    सीटी इंस्टीट्यूट से पकड़े गए थे मकसूदा थाने में हुए बंम विस्फोट के आरोपी

    इससे पहले 14 सितंबर 2018 में जालंधर के मकसूदा थाने में हुए बंम विस्फोट के आरोपी आतंकी भी सीटी इंस्टीट्यूट में पकड़े गए थे। जोकि सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे थे। यह रेड 10 अक्टूबर 2018 को हुई थी। जिस दौरान कश्मीरी आतंकी संगठन AGH से जुड़े 3 आतंकी स्टूडेंट्स को सीटी इंस्टीट्यूट से आधी रात को काबू किया गया था।

  • MLA रमन अरोड़ा ने दूसरे दिन फिर दिखाया कमिश्नर दविंद्र सिंह को आइना

    MLA रमन अरोड़ा ने दूसरे दिन फिर दिखाया कमिश्नर दविंद्र सिंह को आइना

    लंबा पिंड वर्कशॉप में खड़े टिप्परों को लेकर कमिश्नर को घेरा

    कल प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कमिश्नर को दी थी चेतावनी

    “हुण असीं नई आणा तूं सानू मिलन अवेगा”

    जालंधर/अनिल वर्मा। सफाई कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर शहर से कूड़ा उठाना बंद कर दिया जाए जिसके चलते पूरे शहर में हजारों टन कूड़ा डंप हो चुका है। बीते कल सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल कमिश्नर देवेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे थे मगर कमिश्नर ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया जिसके बाद चंदन ग्रेवाल यूनियन नेताओं सहित कमिश्नर की मीटिंग रूम तक पहुंच गए थे जहां पर चंदन ग्रेवाल द्वारा कमिश्नर दविंदर सिंह को खूब खरी खोटी सुनाई गई थी गरेवाल ने कमिश्नर को चेतावनी देते हुए कहा था “हुण असीं नई आणा तूं सानू मिलन अवेंगा”।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कमिश्नर से पूछा ” एह जो एनियां गाडियां खड़ियां ने एह किस कम नू खरीदियां जे शहर चों कूडा ही नई चुकना,”मगर कमिश्नर देवेंद्र सिंह कोई जवाब नहीं दे सके और हमेशा की तरह मौन रहे

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही समस्या हल की जाएगी सफाई कर्मचारियों की यूनियनों को शहर से कूड़ा उठाने के लिए आग्रह किया गया है तथा जल्द भी पूरे शहर से कूड़ा लिफ्ट गढ़वा कदम स्थानों पर भेजा जाएगा और शहरों के अंदर सभी डंप खाली करवाए जाएंगे मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों दौरान खरीदी गई मशीनरी यहां जंगाल खा रही है और खराब हो रही जिसका कोई भी काम नहीं लिया गया अब पूरे मशीनरी की सूची बनवा कर कर फील्ड में उतारा जाएगा ताकि इनका सही इस्तेमाल किया जा सके और जनता को इसका लाभ मिल सके।

  • पंजाब: 10 लाख रुपए लेने के आरोप में एडिशनल SHO नरिंद्र सिंह गिरफ्तार

    पंजाब: 10 लाख रुपए लेने के आरोप में एडिशनल SHO नरिंद्र सिंह गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त करने को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने सख्त आदेश जारी किए हुए हैं। इस मुहिम के तहत अमृतसर से रिश्वत लेने के मामले में थाना लापोके के एडिशनल एसएचओ को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स देहाती पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान एडिशनल एसएचओ नरेंद्र सिंह को 10 लाख की प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, लुधियाना ब्लास्ट के बाद जांच में जुटी एसटीएफ के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे थे जिस पर आई एस आई एजेंट के तौर पर काम करने वाले प्रमुख संघ व उसके साथी दिलबाग सिंह बागों को गिरफ्तार किया गया था‌। जांच के दौरान प्रमुख ने माना कि उसने एडिशनल एसएचओ नरेंद्र सिंह को 10 लाख रुपए प्रोडक्शन मनी के तौर पर दिए हुए हैं। ताकि पुलिस उसे बार-बार तंग ना करें। इस खुलासे के बाद एसटीएफ ने नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    बता दें कि पाकिस्तान से आने वाले नशे में हथियारों को पंजाब में सप्लाई करने वाले प्रमुख सिंह व दिलबाग सिंह को बचाने के लिए लोपोके का एडिशनल एसएचओ काम कर रहा था। सुमुख सिंह व दिलबाग सिंह वही शख्स हैं जिनके द्वारा पाकिस्तान से मंगवाई गई आईडी की खेत को लुधियाना ब्लास्ट में इस्तेमाल किया गया था।

  • होशियारपुरः बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, कई बच्चे घायल

    होशियारपुरः बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, कई बच्चे घायल

    होशियारपुर। पंजाब में एक बार फिर स्कूल बस के एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-पठानकोट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप दसूहा के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि कई बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। घायलों का इलाज जालंधर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है

    जब टांडा से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी बीच जब बस रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो जालंधर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 12-14 बच्चे, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर सवार थे। फिलहाल इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों में दहशत का माहौल है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

  • राशिफल (शुक्रवार 29 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 29 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक लाभ मिलने से एक्स्ट्रा खर्च उठा पाएंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा।

    वृषः व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

    मिथुनः गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें।

    कर्कः घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    सिंहः शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।

    कन्याः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    तुलाः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।

    वृश्चिकः व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें।

    धनुः व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा।

    मकरः लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।

    कुंभः नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। राजमान प्राप्त होगा।

    मीनः परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बेचैनी दूर होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

  • चिंतपूर्णी में नवरात्र मेले के दौरान 6 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

    चिंतपूर्णी में नवरात्र मेले के दौरान 6 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 29 जुलाई 2022 से 6 अगस्त 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रॉस बैंड, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    जिला दंडाधिकारी ने कहा कि खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी। मेला अवधि के दौरान चिंतपूर्णी में पर्ची के बिना दर्शनों की अनुमति नहीं होगी।