Blog

  • लोकसभा स्पीकर की कार्रवाई, इन 4 कांग्रेस सांसदों को किया Suspended, जाने मामला

    लोकसभा स्पीकर की कार्रवाई, इन 4 कांग्रेस सांसदों को किया Suspended, जाने मामला

    नई दिल्लीः संसद के मॉनसून सत्र का सोमवार को छठा दिन था। इस सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस समेत विपक्षी सांसद महंगाई और जीएसटी की बढ़ती दरों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लोकसभा में हंगामा करने को लेकर कांग्रेस के चार सांसदों को कार्रवाई की गई। मणिक्कम टेगोर, टीएम प्रतापन, ज्योतिमणी, रम्या हरिदास को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। संसद में विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है, साथ ही संसद की कार्यवाही में भी रोजाना बाधा डाली जा रही थी। सोमवार को लोकसभा में भी विपक्षी सासंदो का रुख बेहद आक्रामक रहा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विपक्ष के हंगामे पर खास नाराज़ थे। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान विरोध करने वाले सदस्यों को चेतावनी भी दी थी। 

    सदन की मर्यादा रखना सदस्यों की जिम्मेदारी

    वे बार-बार सांसदों से शांति बनाए रखने का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने कहा ‘आप चर्चा करना चाहते हैं, तो 3 बजे मैं चर्चा शुरू करने को तैयार हूं। लेकिन अगर आप तख्तियां और नारेबाजी करना चाहते हैं, तो 3 बजे के बाद ये सब करने का अधिकार इस सदन से बाहर होगा। इस तरीके से सदन नहीं चल सकता। देश की जनता चाहती है कि यह सदन चले। अंतिम बार आग्रह कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा रखना सदस्यों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो सदस्य तख्तियां लेकर यहां आएंगे, उन्हें सदन की कार्यवाही में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    स्पीकर ने पहले दी थी चेतावनी 

    3 बजे एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें नियम 377 के तहत आने वाले मामले उठाए जा रहे थे। लेकिन विपक्ष ने अध्यक्ष की चेतावनी को अनदेखा करते हुए नारेबाजी करना जारी रखा। इस वक्त चेयर पर राजेन्द्र अग्रवाल बैठे थे, जो बार-बार सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य लगातार चेयर के सामने आकर प्लेकार्ड दिखा रहे हैं, जो सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। स्पीकर ने भी इस संबंध में चेतावनी दी थी। चेयर के पास आपका नाम लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। कृपा करके चेतावनी का ध्यान रखें और चेयर को प्लोकार्ड न दिखाएं, लेकिन विपक्ष नहीं माना। 

    चारों सदस्यों को पूरे सत्र के लिए किया गया सस्पेंड

    चेयर पर बैठे राजेन्द्र अग्रवाल ने नियम 374 के तहत, हठपूर्वक और जानबूझकर लगातार सभा के कार्य में बाधा डालकर, अध्यक्षपीठ के प्राधिकार की उपेक्षा करने और सभा के नियमों का दुरुपयोग करने के लिए कुछ विपक्षी सांसदों के नाम लिए। इनमें मणिक्कम टेगोर, टीएम प्रतापन, ज्योतिमणी, रम्या हरिदास के नाम शामिल थे। उन्होंने इन सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव दिया। सर्व सहमति के बाद चारों सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

    इस पर कांग्रेस का कहना है कि यह विरोध करने का तरीका था। वे बस इतना चाहते थे कि महंगाई पर चर्चा की जाए। कांग्रेस के लोकसभा सांसद जसबीर गिल का कहना है कि ये साजिश है। कांग्रेस के सांसदों को इसलिए निलंबित किया गया है क्योंकि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनकी इलेटोरल पॉवर ज्यादा होती हैं।

  • जालंधर में कोरोना का कहर जारी, मिले इतने पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर में कोरोना का कहर जारी, मिले इतने पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर (वरूण):  जालंधर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले में 64 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि गत दिवस 75 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव आई थी। 

  • पंजाबः ब्लॉस्ट मामले में STF ने किए तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी सिम बरामद

    पंजाबः ब्लॉस्ट मामले में STF ने किए तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी सिम बरामद

    अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। स्पेशल टॉस्क फोर्स अमृतसर यूनिट ने आज दो मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की। एसटीएफ ने एक मामले में पाकिस्तान से नशा व हथियार मंगवाने वाले तस्करों को काबू किया है। एसटीएफ अधिकारियों ने आरोपी को उनके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो पाकिस्तानी सिम व 5 किलोग्राम हेरोइन जब्ती की है।

    एसटीएफ ने दूसरे मामले में उत्तर प्रदेश में चल रही नशे की फैक्ट्री को भी पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के एएआईजी रछपाल सिंह ने बताया कि एक बड़े तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें थाना भिंडीसैदा के अंतर्गत आते गांव पंजू कलाल निवासी सुरमुख सिंह और दिलबाग सिंह बग्गो को गिरफ्तार किया है, जिनके तार लुधियाना की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुए ब्लास्ट के साथ जुड़े हैं। आरोपियों ने बताया कि इन्होंने पाकिस्तान से बम मंगवाया था। इस मामले में अमृतसर रूरल पुलिस ने पहले भी एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तारियां की थीं, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा था। अब एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया है।

    आरोपी सुरमुख तस्कर ही नहीं, पाकिस्तानी एजेंट भीः एआईजी रछपाल सिंह

    एआईजी रछपाल सिंह ने जानकारी दी कि पकड़ा गया सुरमुख सिर्फ तस्कर ही नहीं, पाकिस्तानी एजेंट भी था। आरोपी भारत से खुफिया जानकारियां पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई को भेजता था। सुरमुख के अलावा उसके 9 साथी और पकड़े गए हैं। जिनमें धनोए कलां का हरप्रीत सिंह व सविंदर सिंह प्रमुख हैं। यह सभी मिलकर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे और पंजाब में सप्लाई किया करते थे।

    यूपी में दबिश देकर भारी मात्रा में फैक्टरी से कैप्सूल बरामद

    एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी। यहां एसटीएफ ने भारी मात्रा में कैप्सूल बरामद किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले माह पुलिस ने अमृतसर से 31 हजार नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर को कुछ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसकी आगे जांच करते-करते पुलिस यूपी तक पहुंची। यहां पुलिस ने तकरीबन 6 लाख नशीली गोलियां बरामद की हैं और कुछ लोगों को यूपी व दिल्ली से गिरफ्तार भी किया है। यूपी में बनने वाली नशीली गोलियां पहले दिल्ली पहुंचती थी और फिर वहां से यह नशा पंजाब के गांवों तक पहुंचता था।

  • स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव हेतू जारी की एडवाजरी

    स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव हेतू जारी की एडवाजरी

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डाॅ मंजू बहल ने डेंगू से बचाव हेतू एडवाजरी की है। उन्होंने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। डेंगू का वायरस मनुष्य के शरीर में प्रवेश होने से रोगी को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन में दर्द, आखों के पीछे दर्द होना, कई बार नाक व अमाशय से रक्त का स्राव हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे लक्षण दिखने पर शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाएँ और उपचार कराएं। 

    डेंगू से बचाव हेतू क्या करें
    सीएमओ ने बताया कि पानी से भरे बर्तन व टंकियां आदि को ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार कूलर का पानी जरूर बदलें। फूलदान, गमले के नीचे ट्रे में पानी खड़ा होने पर निकालते रहें। सोते समय मछरदानी का प्रयोग करें। ऐसे कपडे पहनें जिसमें पूरी तरह से शरीर ढका रहे। मच्छर के काटने से बचाव के लिए मच्छर रोधक का इस्तेमाल करें।

    क्या न करें।
    उन्होंने बताया कि पानी को ज्यादा देर तक इकट्ठा न होने दें। मच्छर खड़े साफ पानी में पनपता है। पुराने टायर, फूलदान, टूटे बर्तन, टूटे घड़े में पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू होने पर बुखार उतारने के लिए एस्प्रिन, इबोबरुफिन दवाई का इस्तेमाल न करें, पेरासिटामोल दवाई ले सकते हैं।

  • जालंधरः Passport Office में सर्वर डाउन, स्टाफ बोला- नई अप्वाइंटमेंट लो

    जालंधरः Passport Office में सर्वर डाउन, स्टाफ बोला- नई अप्वाइंटमेंट लो

    जालंधर, (वरुण): महानगर के पासपोर्ट सेवा केंद्र को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, खराब सेवाओं के चलते बदनाम हो रहे पासपोर्ट केंद्र में आज माहौल उस समय गरमा गया, जब सर्वर डाउन होने के कारण स्टाफ कर्मचारियों ने दफ्तर से बाहर आकर वहां पर खड़ी भीड़ को कहा कि आज पासपोर्ट बनाने का काम नहीं हो पाएगा आप नई अप्वाइंटमेंट ले लो। स्टाफ कर्मियों की इस बात से गुस्साए लोगों ने पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। लोगों ने पासपोर्ट केंद्र के बाहर जमकर नारेबाजी की। 

    लोगों को अक्टूबर और नबंवर माह की मिल रही अगली अप्वाइंटमेंट 

    पासपोर्ट ऑफिस के बाहर खड़े करीब 500 लोगों स्टाफ की इस बात से भड़क गए। लोगों का कहना है कि पासपोर्ट सेवा केंद्र के पोर्टल पर भीड़ इतनी है कि बड़ी मुश्किल के साथ अप्वाइंटमेंट मिल रही हैं। लोगों ने मौके पर ही अगली अप्वाइंटमेंट चेक की तो उन्हें अक्टूबर और नबंवर महीने की अप्वाइंटमेंट मिल रही थी। पासपोर्ट बनाने वालों में ज्यादातर युवा थे। उनका कहना था कि बहुत सारे युवक युवतियों ने सट्डी वीजा पर विदेश जाना है और वह उससे पहले नए पासपोर्ट या पिर पासपोर्ट रिन्यू करवाने के लिए आए हैं। यदि उन्हें अक्टूबर और नवंबर की अप्वाइंटमेंट मिलेगी तो उनका स्टडी का सारा शेड्यूल लेट हो जाएगा। स्टडी वीजा पर जाने वालों का भविष्य खराब हो सकता है। 

    लोगों का आरोपः पासपोर्ट केंद्र में है एजेंटों की घुसपैठ

    इसी बीच कुछ लोग आरोप लगा रहे थे कि पासपोर्ट केंद्र में एजेंटों की घुसपैठ है। बेशक सबकुछ ऑनलाइन हो गया है लेकिन एजेंट कल्चर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। पासपोर्ट केंद्र में जानबूझकर लोगों को तंग परेशान किया जाता है ताकि वह एजेंट के माध्यम से आएं औऱ उन्हें पैसे मिलते रहें। पासपोर्ट ऑफिस में कुछ भ्रष्ट किस्म के लोगों के कारण परेशानी के साथ-साथ पासपोर्ट बनाने वालों को अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ती है। 

    भड़के लोगों को देख झुके स्टाफ कर्मचारी

    पासपोर्ट दफ्तर के बाहर लोगों के शोर शराबा, नारेबाजी और पासपोर्ट ऑफिस के घेराव के बाद पासपोर्ट ऑफिस का स्टाफ दबाब में आ गया। सभी को अंदर बेचैनी होने लगी तो अधिकारियों ने बाहर आकर कहा कि कोई नई अप्वाइंटमेंट न ले। सभी के पासपोर्ट दो बजे के बाद सर्वर ठीक होते ही बनाए जाएंगे। सभी पासपोर्ट आफिस के बाहर ही बैठ गए। ढाई बजे के करीब फिर से पासपोर्ट बनने शुरु हुए। पिछले दिनों एक एसा ही मामला अबोहर से आई एक लड़की के साथ भी पेश आया था। लड़की ने स्टडी वीजा पर मलेशिया जाना था। उसने जब पोर्टल पर जालंधर की अप्वाइंटमेंट बुक की तो ऑफिस में आने पर उसका पासपोर्ट बनाने से मना कर दिया गया। 

    जबकि पास्पोर्ट कोई कहीं से भी बना सकता है। यहां तक कि यदि कोई विदेश में है और उसका पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है तो वहां पर भी भारतीय दूतावास में नया पासपोर्ट जारी हो जाता है।  इसके बाद जब लड़की ने दोबारा अप्वाइंटमेंट बुक की तो उसे अमृतसर में उसे मिली। अन्यथा उसका मलेशिया में स्टडी का सपना अधूरा रह जाता। पासपोर्ट ऑफिस में हंगामे को लेकर पासपोर्ट आफिस में कई फोन किए गए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

  • प्रो. राम कुमार ने 82 लाभार्थियों को सीएम रिलीफ फंड से प्रदान की 18 लाख की आर्थिक सहायता

    प्रो. राम कुमार ने 82 लाभार्थियों को सीएम रिलीफ फंड से प्रदान की 18 लाख की आर्थिक सहायता

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज मिनी सचिवालय, हरोली में 82 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब व जरुरतमंद लोगों को 8.50 करोड रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गरीब व जरुरतमंदों के हितैषी हैं और उनके कल्याण के लिए अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्षां के दौरान अनेको नवीन योजनाएं लागू की हैं। सामाजिक सुरक्षा पैन्शन का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्रदान करने के उद्देश्य से बिना आय सीमा के पैन्शन की आयु सीमा को सर्वप्रथम घटकर 70 वर्ष किया और तत्पश्चात पुनः घटाकर 60 वर्ष किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले के परिणामस्वरुप हरोली विस के 2200 नए मामले सामाजिक सुरक्षा पैन्शन की स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं जिन्हें बहुत जल्द पैन्शन मिलनी शुरु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि धन के अभाव में अब कोई भी जरुरतमंद उपचार से वंचित नहीं रहेगा। सरकार द्वारा प्रदेश में हिमकेयर व आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनके तहत पात्र परिवरों को 5 लाख रुपये वार्षिक निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत हरोली विस के 750 लोग लाभान्वित हुए हैं। 

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमल सैणी, मंडलाध्यक्ष गुलविन्द्र गोल्डी, महिला मोर्चा अध्यक्षा संयोगिता देवी, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, बीडीसी अध्यक्षा रजनी देवी व उपाध्यक्ष सतीश, बीडीसी सदस्य पुष्पा, ईसुपर की प्रधान बक्शो देवी, बालीवाल के प्रधान रामपाल, पोलियां के प्रधान कैप्टन राकेश, खड्ड के प्रधान अश्वनी, नगर पंचायत टाहलीवाल की उपाध्यक्षा राज कुमारी, पंजावर के उपप्रधान संजीव, एसडीएम हरोली विकास शर्मा, करण, रजत राणा, दर्शन सिंह, राजीव, लाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सासंद सिमरजीत मान के बाद उनके बेटे ने भगत सिंह को लेकर दिया विवादित बयान

    पंजाबः सासंद सिमरजीत मान के बाद उनके बेटे ने भगत सिंह को लेकर दिया विवादित बयान

    अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में संगरूर से सासंद सिमरजीत सिंह मान द्वारा भगत सिंह को लेकर दिए विवादित बयान का मामला खत्म नहीं हुआ है, अब सिमरजीत मान के बेटे ने भगत सिंह को लेकर विवादित बयान दे दिया है। सिमरजीत मान के बेटे ने एसजीपीसी को पत्र सौंप कर गुरुद्वारा साहिब के अजायब घर में लगी भगत सिंह की तस्वीर को हटाने की मांग की है।

    मान सिंह मान के बयान से फिर नया विवाद हुआ पैदा 

    सिमरजीत के बेटे मान सिंह मान के इस बयान के बाद एक बार फिर नया विवाद पैदा हो गया है, जिसे लेकर राजनीति गरमा गई है। सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ने भगत सिंह को नास्तिक करार देते हुए उनकी तस्वीर को अजायब घर से हटाने की मांग की है। बता दें सिमरनजीत सिंह मान ने भी शहीद भगत सिंह के खिलाफ बयान दिया था, जिसमें उन्होंने भगत सिंह को आतंकवादी करार दिया था, जिसके बाद मामला काफी भड़क उठा था।

    जाने क्या कहा था सिमरजीत सिंह मान ने 

    सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि, भगत सिंह ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी थी, एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल की हत्या कर दी थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेंबली में बम फेंका था। अब आप ही बताइए कि भगत सिंह आतंकवादी थे या भगत। इस बयान को लेकर राज्यभर के लोगों में काफी रोष पाया गया। लेकिन आज सिमरजीत मान के बेटे ने भी भगत सिंह को लेकर विवादित बयान देकर राज्य का माहौल और गरमा दिया है।

  • तिरंगा घर पर लगाने के बाद वेबसाइट पर अपलोड करें सेल्फी

    तिरंगा घर पर लगाने के बाद वेबसाइट पर अपलोड करें सेल्फी

    13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा

    ऊना/सुशील पंडित: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया है। इसके लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्सहित करना है। फोटो सोशल मीडिया पर डालते समय  #harghartiranga हैश टैग का प्रयोग करना भी सुनिश्चित करें। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी।

    जिलाधीश ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के तहत 13-15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऊना जिले में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता तय बनाने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम छेड़ी गई है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। डीसी ने कहा कि लोगों को नाममात्र कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएगा, जो कपड़े से बना होगा। अलग-अलग आकार के ध्वज की कीमत अलग होगी, लेकिन ये कीमत बहुत कम रहेगी। इसे वसूलने के पीछे उद्देश्य है कि लोगों को सहभागिता का एहसास हो।

  • विजय दिवस पर एमसी पार्क में होगा कार्यक्रम, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि

    विजय दिवस पर एमसी पार्क में होगा कार्यक्रम, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर कारगिल विजय दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे नगर परिषद ऊना के पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह जानकारी एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज कारगिल विजय दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

    एडीसी ने एनसीसी को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वयक के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, उप-निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल एस के कालिया, ईओ एमसी संदीप कुमार, एनसीसी की ओर से संजीव कुमार उपस्थित रहे। 

  • पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी शार्प शूटरों ने पोस्ट शेयर की किए खुलासे, जाने क्या कहा

    पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी शार्प शूटरों ने पोस्ट शेयर की किए खुलासे, जाने क्या कहा

    अमृतसर: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर अमृतसर एनकाउंटर में मारे गए शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को लेकर अब जग्गू भगवानपुरिया के करीबी शार्प शूटर मनदीप तूफान और मनी रईयां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर खुद को नशा तस्करों से अलग किया है।

    गैंगस्टर तूफान और मनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ”  वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह, मीडिया जनता की तीसरी आंख और तीसरा कान है, जो भी मीडिया हमारे बारे में खबरें चला रहा है, वह पूरी तरह से झूठ है, मैंने आज तक कभी किसी की झूठ नहीं खाईं और नशा करना और बेचना बहुत दूर की बात हैं। 4 पैसों के कारण मैं किसी मां का बेटा नशे पर नहीं ला सकता। मीडिया गलत खबर ना चलाएं और अपनी भूमिका ठीक ढंग से निभाएं। 

    बता दें कि शार्प शूटर मंदीप तूफान और मनी रईया दोनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी दोस्त हैं और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी इनका नाम सामने आ चुका है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए संदीप काहलों के घर भी ये दोनों रुके थे। यहां से आरोपियों ने अमृतसर के घोड़ों के व्यापारी सतबीर को फार्च्यूनर में हथियार देकर बठिंडा मूसेवाला की हत्या करने के लिए भेजा था।  फिलहाल पुलिस की तरफ से दोनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।