Blog

  • बसों में बदलेगा टिकट काटने का तरीका

    बसों में बदलेगा टिकट काटने का तरीका

    चंडीगढ़ : अब रोडवेज बसों में टिकट काटने का पुराना सिस्टम बंद होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेशवासियों को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की सौगात देने जा रही हैं। हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस नई ई-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा।

    इस सिस्टम के अन्त्रगत यात्रियों को लगभग 10 लाख नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड को भविष्य में मेट्रो, बस, ट्रेन आदि के सफर में इस्तेमाल किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में इस टिकटिंग परियोजना को 6 रोडवेज डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में लागू किया जाएगा। इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में इस परियोजना को जनवरी 2023 के अंत तक लागू कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः 2 वर्षीय बच्चे के अगवा मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 2 वर्षीय बच्चे के अगवा मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    डेराबस्सीः नगर निगम पार्क से अगवा दो वर्षीय बच्चे के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। डेराबस्सी पुलिस ने अपहरणकर्ता समेत बच्चे को सोहना साहिब गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता की पहचान बैजनाथ निवासी बिहार निवासी 30 वर्षीय पुत्र राजेश के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी डेराबस्सी की शिव पुरी कॉलोनी में रहता है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह सेखों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

    पुलिस द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि उक्त व्यक्ति बच्चा चोर गिरोह में शामिल है या नहीं। जानकारी के अनुसार बीते 21 नवंबर की शाम 4 बजे एक व्यक्ति पार्क से बच्चे को अपने साथ ले जाता है। इसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई थी। बच्चा प्रवासी मजदूर का है जो फ्लाईओवर के नीचे झुग्गी में रहता है। बच्चे की पहचान गुड्डू के बेटे चंदन के रूप में हुई है। 

  • ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से परेशान हैं तो इससे निकलने के लिए ये टिप्स अपनाएं

    ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से परेशान हैं तो इससे निकलने के लिए ये टिप्स अपनाएं

    किसी भी रिश्ते में सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, किसी खास व्यक्ति से दूर हो जाना।  प्यार के रिश्ते में ब्रेकअप व्यक्ति को मेंटली और फिजिकली बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।  ब्रेकअप के बाद व्यक्ति का दुखी और परेशान होना एक आम बात है, लेकिन ऐसे में अधिकतर लोग दुखी और परेशान होने के साथ-साथ हर समय गुस्सा और दूसरों के साथ अजीब व्यवहार करने लगते हैं।  ब्रेकअप बेशक एक अप्रिय घटना होती है, लेकिन इसमें व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करके समझदारी से इसे डील करना चाहिए।  ब्रेकअप के बाद भूख ना लगना, नींद की कमी, हर समय थकावट और आत्महत्या के विचार आना डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर इससे अपना बचाव करना बेहद जरूरी है।  आइए जानते हैं ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन के लक्षण और इस स्थिति से बाहर निकलने के उपाय। 

    ब्रेकअप डिप्रेशन के लक्षण :

    वेरी वेल माइंड डॉट कॉम के मुताबिक ब्रेकअप या किसी अपने को खोने पर दुख और परेशानी होना सामान्य है।  लेकिन अगर आप लंबे समय तक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लंबे समय तक दुखी रहने के बाद डिप्रेशन के लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:

    • शरीर के वजन का घटना या बढ़ना, भूख में बदलाव
    • हर समय अकेला और लाचार महसूस करना
    • हर समय सोते रहना या नींद ना आना
    • खुद को बेकार और खराब समझना
    • हर वक्त एनर्जी की कमी या थका हुआ महसूस करना
    • मरने या आत्महत्या करने के विचार मन में आना

    ब्रेकअप के बाद दिल टूटना, दुख और परेशानी होना एक आम बात है. जिससे समय के साथ निकलने और बीती बातों को भूलने के लिए आपको खुद का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।  आइए इससे जल्दी निकलने के उपाय जाने –
    अपने आप पर विश्वास ना करना
    ब्रेकअप के बाद व्यक्ति अकेला महसूस करता है और बहुत ज्यादा दुखी रहने लगता है, ऐसे में दूसरों से
    अपने मन के विचारों को साझा करना जरूरी है। 

    • ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से निकलने के लिए आसान उपाय
    • अपना और अपनी हेल्थ का विशेष ख्याल रखें
    • अपनी परेशानियों को सुलझाना सीखें
    • अपने जीवन का उद्देश्य तय करें और उस पर काम करें
    • अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं
    • अपने साथ अच्छा समय बिताएं और खुद को जानने की कोशिश करें
    • यह सभी कोशिशें करने के बाद भी परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो किसी अच्छे प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं

  • सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों का इलाज है लहसुन, जानें इसके फायदे

    सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों का इलाज है लहसुन, जानें इसके फायदे

    सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। यह सीजन अपने साथ कई बेहतरीन चीजों को लेकर आता है। लेकिन, इस मौसम में कोल्ड, फ्लू और कई अन्य सीजनल डिजीज की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए, इस दौरान हमेशा ऐसी डाइट लेने की सलाह दी जाती है जिससे इम्युनिटी बढे और आप हेल्दी रहें. विंटर में गर्म और न्यूट्रिशनल आहार का सेवन करना चाहिए। इसमें हर किचन में पाया जाने वाला सामान्य इंग्रेडिएंट गार्लिक भी शामिल है। लहसुन की खुशबु और फ्लेवर इतना अच्छा होता है जिससे डिश का स्वाद एकदम से बदल जाता है। यानी, सर्दियों के मौसम में लहसुन बहुत गुणकारी है, जानिए इस के बारे में कई जरूरी बातें। 

    हाई ब्लड शुगर को कम करने में सहायक है मेथी दाना, जानें कब खाने से होगा ज्यादा फायदा

    सर्दियों में लहसुन के फायदे क्या हैं?
    हेल्थलाइनके अनुसार गार्लिक अनियन फैमिली का प्लांट है. विंटर में इसके फायदे इस प्रकार हैं:
    सर्दी और खांसी से राहत: विंटर में कोल्ड, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गार्लिक को इस मौसम में इन हेल्थ इशूज से राहत दिलाने का काम करता है।

    वजन कम करने में मददगार: विंटर में वजन कम करना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन लहसुन का सेवन करने से यह आसान हो सकता है। गार्लिक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपको डिटोक्स करने और हेल्दी मेटाबॉलिज्म को प्रमोट करने में मदद करता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    रेस्पिरेटरी हेल्थ: गार्लिक की एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज रेस्पिरेटरी और लंग हेल्थ को सही रखने में सहायक है। जो विंटर में अक्सर बुखार, कंजेशन और गले में खराश के कारण होता है।

  • पंजाबः पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया काबू, पिस्तौल और कारतूस बरामद

    पंजाबः पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया काबू, पिस्तौल और कारतूस बरामद

    बटाला: पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सुखप्रीत सहित एक उसके साथी को काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव महिमे चक में घर पर हमला करने वाले आए 2 गैंगस्टरों को काबू किया है। घर की छत पर छिपे सुखप्रीत सिंह और उसके साथी से पुलिस ने एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं।

    बताया जा रहा है कि सुखप्रीत सिंह तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद सुखप्रीत ने एक बार अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। तिहाड़ जेल बाहर आया गैंगस्टर 19 वर्ष का है और इस पर जेल में 7 मामले दर्ज हैं।

    बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों ने जब घर पर फायर किया तो परिवार के लोगों ने डर कर दरवाजा बंद कर लिया और घर के अंदर चले गए तो गैंगस्टर सुखप्रीत पड़ोसी के घर के जरिए छत पर चढ़ गया। घर के अंदर लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गैंगस्टर के पीछे ही पुलिस कर्मचारी भी घर की छत पर चढ़ गया और बड़ी मशक्कत के बाद गैंगस्टर्स को काबू कर लिया। दोनों गैंगस्टरों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

  • घुमाया, गले लगाया… फिर पिता ने 2 वर्षीय बच्ची का किया कत्ल

    घुमाया, गले लगाया… फिर पिता ने 2 वर्षीय बच्ची का किया कत्ल

    कोलकाताः बेंगलुरु से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियर पिता ने अपनी दो साल की मासूम बच्ची को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसके पास उसे खिलाने के पैसे नहीं थे। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम राहुल परमार है। वह गुजरात का रहने वाला है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी बेटी हत्या करने के बाद उसकी लाश को झील में फेंक दिया था। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा। बेटी की हत्या करने के बाद उसने झील में छलांग लगा दी था। मगर कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और उसे बचा लिया। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

    नहीं थे खिलाने के पैसे, इसलिए मार डाला

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या करने से पहले उसने अपनी बेटी को कार में पहले घुमाने ले गया। उसके लिए कुछ बिस्कुट और चॉकलेट खरीदे। उसके साथ समय बिताया। उसके साथ खेला, गले लाया और फिर उसे मार डाला क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे और वह उसे खाना नहीं दे पा रहा था। आरोपी राहुल ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पास नौकरी नहीं थी। वह पिछले 6 महीने से बेरोजगार था। बिटकॉइन के बिजनेस में उसे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।

    पत्नी के गहने रखे भी गिरवी

    वह कर्ज में डूब गया था। इससे उबरने के लिए उसने अपनी पत्नी के गहने पहले ही गिरवी रख दिए थे और पत्नी से गहने चोरी होने को लेकर झूठ बोला था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कर्ज में इतना डूब चुका था कि पिछले कई दिनों से आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था लेकिन बेटी के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। उसने बताया कि खुद के साथ-साथ वह अपनी बेटी को मार देना चाहता था।

    थाने में की झूठी शिकायत

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई थी। वह थाने में जाकर पूछताछ करता था। पुलिस ने शिकायत की जांच की तो पता चला कि राहुल ने ही घर से जेवर चोरी कर गिरवी रखे थे। उसने पुलिस में चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे चेतावनी दी थी और थाने आने को कहा था।

    पुलिस को झील में मिली लाश

    वहीं इस मामले में आरोपी परमार ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कोलार के केंदत्ती गांव के झील में रात को बच्ची का शव मिला था। इसके अलावा झील के किनारे नीले रंग की एक कार भी मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसकी बेटी 15 नवंबर को लापता हो गए थे। इसके बाद बच्ची की मां भाव्या ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

  • पंजाबः VIP कल्चर को लेकर सीएम मान ने मंत्री और विधायकों को जारी किए ये निर्देश 

    पंजाबः VIP कल्चर को लेकर सीएम मान ने मंत्री और विधायकों को जारी किए ये निर्देश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में सीएम भगवंत मान ने सरकार के मंत्री और विधायकों को वीआईपी कल्चर को लेकर निर्देश जारी किए है। सीएम मान ने सभी मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को महंगे व आलीशान होटलों की जगह सरकारी गेस्ट हाउसों में रुकने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद जहां वीआईपी कल्चर पर रोक लगेगी, वहीं राज्य के सरकारी कोष का खर्च भी कम होगा।

    सीएम भगवंत मान ने कहा है कि सर्किट हाउस समेत दूसरे सरकारी गेस्ट हाऊस मंत्रियों व अफसरों के ठहरने के लिए बने हैं। फिर भी मंत्री-विधायक और अफसर प्राइवेट होटलों में ठहरते हैं। जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। सीएम मान ने कहा है कि जब भी कोई मंत्री, विधायक और अधिकारी फील्ड में जाता है तो सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में ही ठहरना होगा। बीते दिनों भगवंत मान सरकार पर वीआईपी कल्चर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जिससे पार्टी का अक्स भी खराब हुआ। लोगों ने भी इस पर सवाल खड़े किए। भगवंत मान सरकार के इस फैंसले से पार्टी के अकस में भी सुधार होगा।

    मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से देश में पंजाब सरकार अधीन सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाउस का रिकार्ड इकट्‌ठा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सर्किट हाउस व गेस्ट हाउसों को ठीक करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं। भगवंत मान की तरफ से तैयार की नई पॉलिसी के तहत सर्किट व सरकारी गेस्ट हाउसों को आम जनता के लिए भी खोलने की प्लानिंग चल रही है। अगर यह नई पॉलिसी लागू होती है तो आम जनता भी सर्किट हाउसों व गेस्ट हाउसों में कमरे बुक करवा सकते हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सात सर्किट हाउस और सैंकड़ों रेस्ट हाउस हैं।

  • पंजाबः गन कल्चर पर शुरू हुई सियासी जंग, मजीठिया ने की CM मान की फोटो शेयर

    पंजाबः गन कल्चर पर शुरू हुई सियासी जंग, मजीठिया ने की CM मान की फोटो शेयर

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर पर रोक लगाने के मामले के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। हाल ही में अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने अमृतसर में 10 साल के बच्चे के हाथ में बंदूक पकड़ने को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस में मुद्दा उठाया था। जिसके बाद बच्चे पर मामला दर्ज हो गया था। लेकिन इसके बाद ही सियासत शुरू हो गई थी। अब मजीठिया ने बच्चे पर एफआईआर को लेकर सीएम भगवंत मान पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर सीएम भगवंत मान की हथियार पकड़े तस्वीर को ट्वीट कर दिया है।

    उन्होंने तस्वीर के साथ तंज कंसते हुए कुछ लाइनें भी लिखी हैं। बिक्रम मजीठिया ने सीएम भगवंत मान की एक बहुत पुरानी तस्वीर को ट्वीट किया है। तस्वीर में भगवंत मान दुनाली पकड़े फायर करते नजर आ रहे हैं। ट्वीट में मजीठिया ने सीएम मान पर तंज कसते हुए लिखा है कि मित्रां नू शौक हथियारां दा… लेकिन परचे बच्चों पर हो रहे हैं। उन्होंने इसे सीएम भगवंत मान को टैग भी किया है।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले 10 साल के बच्चे पर हलका मजीठा के कत्थूनंगल थाने में गन कल्चर प्रमोट करने को लेकर मामला दर्ज कर दिया गया था। हालांकि तस्वीर पुरानी थी और तब वे बच्चा 4 साल का था। इतना ही नहीं, तस्वीर बच्चे ने अपने किसी सोशल अकाउंट में नहीं, बल्कि उसके पिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर कर रखी थी, वे भी 6 साल पहले।

  • जालंधरः एक ही दुकान को तीसरी बार चोरों ने बनाया निशाना, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः एक ही दुकान को तीसरी बार चोरों ने बनाया निशाना, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/हर्ष कुमार। थाना पांच से करीब 250 मीटर की दूरी पर बस्ती शेख अड्डे पर स्थित एक दुकान को तीसरी बार निशाना बनाकर चोर हाथ साफ करके वहां से रफूचक्कर हो गए। दुकान के मालिक जोगिंदर पाल ने बताया कि उसकी दुकान पर यह चोरी पहली बार नहीं हुई। इससे पहले भी दो बार चोर इसको अपना निशाना बना चुके हैं, जिसके संबंधित उसने पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन पहले दो मामले अभी तक हल नहीं हुए कि चोर आज फिर तीसरी बार उनकी दुकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और घटना वह नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। 

    दुकान के मालिक जितेंद्र पाल ने बताया कि उनकी दुकान के पास मंदिर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीन व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर सुबह चार बजे के करीब आए थे और दुकान का शटर तोड़ वहां से उनका सामान चुराकर फरार हो गए। घटना के संबंधी जोगिंदर पाल ने थाना पांच की पुलिस को शिकायत दे दी है और उनसे गुहार लगाई है कि कि बार-बार चोर उनकी दुकान को निशाना बना रही है कृपया उनके इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और ऐसी वारदातें कम हो सके, जिससे लोगों का नुकसान ना हो पाए।

  • जालंधर: ट्रैवल एजेंटों के बाद कॉमेडियन स्टार के हाथों धोखाधड़ी का शिकार होने लगे हैं लोग

    जालंधर: ट्रैवल एजेंटों के बाद कॉमेडियन स्टार के हाथों धोखाधड़ी का शिकार होने लगे हैं लोग

    जालंधर/हर्ष कुमार: शहर में ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का शिकार होने वाले लोग अब सेलिब्रिटी के हाथों में धोखाधड़ी का शिकार होने लगे हैं, बता दे नया मामला रस्ता मोहल्ला से सामने आया है, जहां विदेश यूके भेजने के लिए मशहूर कॉमेडियन स्टार काके शाह व्यक्ति से छह लाख रुपए ले लिए और ना तो उसे यूके भेजा और ना ही उसके पैसे वापस वापिस दिए।

    रस्ता मोहल्ला निवासी नवनीत आनंद ने बताया कि उसने मशहूर कॉमेडियन स्टार को विदेश यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। कई समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने काके शाह को पूछा तो वह टालमटोल करते नजर आए ना तो उन्होंने उसे बाहर भेजा और ना ही उसके पैसे वापस किए जिसके बाद उन्होंने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने कॉमेडियन का काके शाह पर धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है।

    10 लाख रुपए में हुई थी डीलः नवनीत आनंद 

    नवनीत आनंद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी यह डील 10 लाख रुपए में तय हुई थी। जिसमें 6 लाख रुपए पहले ले लिए थे और बाकी के 4 लाख रुपए वीजा लगने के बाद देने थे। नवनीत आनंद ने बताया कि उसने 16 फरवरी 2022 को 1 लाख रुपए अपने पंजाब नेशनल बैंक से काके शाह के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए और 27 फरवरी 2022 को 2 लाख 70 हजार रुपए उसके भाई वनीत आनंद ने वेस्टर्न यूनियन की तरफ से भेजें और कुछ ही दिनों बाद काकेशाह और उसका साथी उसके घर आए। 3 मार्च 2022 को आए और 2 लाख 30 हजार रुपए कैश और उसका पासवर्ड की कॉपी और बैंक स्टेटमेंट लेकर चले गए और कहने लगे कि जल्द ही तुम्हारा वीजा लग जाएगा।