Blog

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई दौलतपुर चौक द्वारा   राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर में करवा चौथ के मौके पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया । जिस में मुख्य अतिथि के रूप में प्राध्यापक शिवानी ठाकुर ने शिरकत की एवम प्राध्यापक पूनम वशिष्ठ अतिथि रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि  ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इकाई अध्यक्ष शिवांक ने स्वागत भाषण के साथ मुख्या अतिथि, प्रतिभागियों एवं समस्त छात्र शक्ति का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया तथा मुख्य अतिथि को बैच लगाकर स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि ने भाषण के जरिए छात्रों का मार्गदर्शन किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद निस्वार्थ भाव से देशहित में काम करती आई हैं। इस के बाद सभी को मेहंदी बांट कर प्रतियोगिता शुरू की गई , सभी को 40 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वशिष्ठ अतिथि ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं करवा चौथ के पर्व के बारे छात्रों को बताया। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एवम वशिष्ठ अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कार दिया गया। इकाई मंत्री द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे भी ऐसे कार्यकम छात्र हित में करवाती रहेगी।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अम्ब द्वारा महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब  में करवा चौथ के मौके पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया ।
    जिस में  ने मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रमन ने शिरकत की । मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इकाई अध्यक्ष  ने स्वागत भाषण के साथ मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों एवम समस्त छात्र शक्ति का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया तथा मुख्य अतिथि जी को बैच लगाके एवम स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि ने भाषण के जरिए छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद निस्वार्थ भाव से देशहित में काम करती आई हैं। इस के बाद सभी को मेहंदी बांट के प्रतियोगिता शुरू की गई , सभी को 40 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया।मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पुरूस्कार वितरण किया गया। l मुख्य अतिथि एवम वशिष्ठ अतिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कार दिया गया। इकाई मंत्री द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे भी ऐसे कार्यकम छात्र हित में करवाती रहेगी।
  • महिलाएं 13 अक्टूबर को करें करवा चौथ का व्रत: पंडित डोगरा

    महिलाएं 13 अक्टूबर को करें करवा चौथ का व्रत: पंडित डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रख्यात अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि करवा चौथ के दौरान लाल रंग शुभ माना जाता है, वहीं विवाहित महिलाओं को अपने कपड़ों के लिए काले या सफेद रंगों से बचना चाहिए। इस विशेष अवसर पर जो अन्य रंग पहन सकते हैं वे हैं पीले, हरे, गुलाबी और नारंगी, अन्य रंगों से बचने की सलाह दी जाती है।
    *करवा चौथ शुभ मुहूर्त और योग, चांद निकलने का समय*
    पंडित डोगरा ने बताया कि इस साल चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर बुधवार की रात 01 :59 पर शुरू हो रहा है और 13 अक्टूबर की रात्रि 03: 08 पर समाप्त हो रही है। इसी लिए उदयातिथि 13 अक्टूबर को है। इसलिए करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर गुरुवार को ही रखा जायेगा।
    *करवा चौथ पूजा मुहूर्त* – शाम 06 : 17 से 07: 31 तक कुल अवधि – 01 घण्टा 13 मिनट है। करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 :32 से रात 08 :48 तक है। करवा चौथ चन्द्रोदय का समय शिमला मे 08:03 शाम को होगा। चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 12 अक्टूबर, 2022 की रात्रि 01 :59 से शुरू होंगी। 
    चतुर्थी तिथि समाप्त – 13 अक्टूबर 2022 की रात्रि 03 : 08 पर समाप्त होंगी। ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04: 54  से सुबह 05 :43 तक अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 :01  से लेकर 12 : 48 तक अमृत काल: शाम 04 : 08  से 05 : 50 तक *करवा चौथ पूजा विधि* करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं तो इस दिन सबसे पहले सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ कपड‍़े पहनें।अब पूजा घर को साफ कर लें। सास द्वारा दी गई सरगी सुबह सूर्योदय से पहले ग्रहण कर लें। भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें व्रत का पारण रात में चंद्रमा के दर्शन करके, अर्घ्य देकर ही करें। पूजा के लिए 10 से 13 करवे रखें। एक थाली में पूजन सामग्री धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि रखें। चन्द्र उदय से पहले पूजा कर लें। पूजा के दौरान करवा चौथ कथा जरूर सुनें। पूजा के बाद छलनी से चन्द्र दर्शन करें। अर्घ्य देकर चन्द्रमा की पूजा करें। अब अपनी सास का या घर में किसी बड़े का आशीर्वाद लें। पति के हाथों से पानी पी कर व्रत का पारण करें। *करवा चौथ सरगी खाने का शुभ मुहूर्त* करवा चौथ व्रत में सरगी खाने का भी विशेष महत्व है। खासतौर पर पंजाबी समुदाय में सास अपनी बहुओं को सरगी देती हैं जिसे सुर्योदय से पूर्व खाया जाता है। सरगी सुबह यानी सूर्योदय से पहले 4 से 5 बजेके बीच ग्रहण करना उत्तम माना गया है। करवा चौथ व्रत तारीख, शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय  करवा चौथ का व्रत: 13 अक्टूबर गुरुवार को है करवा चौथ व्रत पूजा का शुभ समय: 13 अक्टूबर गुरुवार शाम 05:54 से 07:09 बजे चंद्रोदय का समय: 08:09 बजे *करवा चौथ शुभ योग* ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04: 54 से सुबह 05: 43 तक अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 :01 से लेकर 12 : 48 तक अमृत काल: शाम 04 :08 से 5 : 50 तक पंडित डोगरा ने कहा कि 1 अक्टूबर 2022 से 25 नवंबर 2022 तक शुक्र अस्त रहेगा। मुहूर्त चिंतामणि में कहा है की शुक्र अस्त होने पर मांगलिक कामों की शुरुआत नहीं की जाती। न ही नया संकल्प लिया जाता है।परन्तु जिनका विवाह हो गया है, उनका व्रत का संकल्प विवाह के वक्त ही पति की दीर्घायु के लिए व्रत करने का हो जाता है। इसलिए व्रत किया जा सकता है।क्यों की हर पत्नी चाहती है उसे अखण्ड शोभाग्य की प्राप्ति हो। इस लिए व्रत अवश्य करे इस मे कोई संशय न करें। गर्भवती महिलाएं पूजा करने के बाद अल्पाहार ले सकती हैं।
  • जालंधरः स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने इस गैंग 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद 

    जालंधरः स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने इस गैंग 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद 

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिहं संधू के दिशा निर्देशों पर स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने प्रीत फगवाड़ा गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रीत फगवाड़ा गैंग से संबंधित हथियारों की तस्करी करने वाले इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इंवैस्टिगेटर जसकिरण जीत सिंह तेजा के नेतृत्व में भगत सिंह कालोनी के वाई प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग कर तीनों को नाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सेठ लाल उर्फ सेठी, राज पाल उर्फ पाली, राजेश कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों से बरामद किए 12 हथियार कब्जे में ले लिए है। 

  • पंजाबः हथियारों सहित गैंगस्टर विशाल गिरफ्तार, इस जिलें से मंगवाता था हथियार

    पंजाबः हथियारों सहित गैंगस्टर विशाल गिरफ्तार, इस जिलें से मंगवाता था हथियार

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जिलें की पुलिस ने गैंगस्टर विशाल गिल को गिरफ्तार किया है। लुधियाना पुलिस की सीआईए-1 के इंचार्ज एसएचओ राजेश शर्मा ने स्पेशल ट्रेप लगाकर विशाल को काबू किया है। विशाल को पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 3 में शुभम मोटा गैंग के साथ हुई गैंगवार के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि विशाल ने लुधियाना में पुलिस की नाक में दम कर दिया था। आए दिन शहर में कहीं न कहीं गोलियां चलाने की घटनाएं आम हो चुकी थीं। हर घटना के पीछे विशाल का नाम ही सामने आ रहा था। विशाल गिल और शुभम मोटा गैंग की आपस में रंजिश है। रंजिश के कारण ये दोनों गैंग के बदमाश एक दूसरे पर फायरिंग करते रहते थे।

    पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि विशाल गिल ने नीला झंडा रोड पर शुभम मोटा गैंग के सदस्य राजा बजाज पर अवैध असले से फायरिंग की थी। गैंगस्टर विशाल ने पुलिस को बताया कि करीब 5 से 6 महीने पहले वह जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही वह पुनीत गैंग में शामिल हो गया। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर से हथियार लाता था। विशाल अपने साथी जतिन ट्रेंडी, नवीन गिल, वड्‌डा नन्ना,छोटू, दीप, रितीक, दीवांशू, बग्गा के साथ मिलकर दहशत फैलाते थे। गैंगस्टर विशाल गिल ने पुलिस को बताया कि 1 पिस्तौल उसके पास,1 ट्रेंडी और तीसरा पिस्टल नवीन गिल के पास थी। पुलिस अब विशाल गिल को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि अहम खुलासे हो सके। गैंगस्टर विशाल गिल पर शहर के अलग-अलग थानों में अवैध हथियारों के मामले दर्ज है।

    अभी तक पुलिस के सामने जितनी भी वारदातें सामने आई हैं वह रात के समय ही होती रही हैं। गैंगस्टर विशाल गिल रात के समय नीला झंडा रोड पर बाइक पर युवकों को साथ बैठा सरेआम तलवारें जमीन से लगाकर आग निकालता आम देखा जाता था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में हमेशा असमर्थ रही थी। वहीं, विशाल गिल अपने इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहता था। बताया जा रहा है कि रात 1 बजे के बाद गैंगस्टर विशाल गिल इंस्टाग्राम पर लाइव होकर दूसरे ग्रुपों को धमकियां देता था। 

  • इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप जालंधर में मेकिंग व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप जालंधर में मेकिंग व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स जालंधर ने करवाचौथ उत्सव की पूर्व संध्या पर मेहंदी डिजाइन, टैटू मेकिंग व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी राज्यों की समृद्ध संस्कृति, विरासत, परंपराओं और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिससे लोग भारत की विविधता को समझने और समझाने में सक्षम हो सकें। एक भारतीय महिला की शक्ति, उसकी सुंदरता, सादगी, अनुग्रह सभी को पारंपरिक कला के रूप में मेंहदी डिज़ाइन अनुप्रयोगों के साथ महिमामंडित किया गया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी अध्यापकों तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थी अध्यापकों ने एक-दूसरे की हथेलियों पर मेहंदी और टैटू के डिज़ाइन बनाए।

    उनके द्वारा नाखूनों को पेंट करके, सजाकर नेल आर्ट की रचनात्मक गतिविधि का आनंद लिया गया। इस प्रकार अनुभवात्मक शिक्षा और खेल-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से छात्रों को व्यावसायिक कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की गई। प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी द्वारा विजेताओं को बधाई दी गई और प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में  मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में प्रज्ञा व रोशनी ने प्रथम व मेधवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट हर्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मेहंदी डिज़ाइन प्रतियोगिता में मुस्कान (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) ,नेल आर्ट प्रतियोगिता में सेज़ल (बीबीए  तीसरा सेमेस्टर) और टैटू मेकिंग  प्रतियोगिता में डेज़ी (बीसीए पाँचवा सेमेस्टर)   ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

  • अब सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को आपातकाल में मिलेंगी वेंटिलेटर की सुविधा

    अब सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को आपातकाल में मिलेंगी वेंटिलेटर की सुविधा

    मंडी/नितेश सैनी: अब मंडी जिला के सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध होगीं। बुधवार को स्थानीय विधायक राकेश जंवाल ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक सी-आर्म इमेज इंटेंसिफायर मशीन और 6 आईसीयू बेड्स की बड़ी सौगात दी गई है। सी-आर्म मशीन से अस्पताल में मरीजों की आर्थोपेडिक सर्जरी के दौरान चिकित्सकों को ईलाज करने में आसानी होगी। वहीं इस मशीन के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में पथरी और हेड इमेजिंग के ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं। इस मशीन की कीमत 23 लाख रुपए हैं और इसके स्थापित होने से जोनल अस्पताल मंडी और मेडिकल कॉलेज नेरचौक के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर तीसरा अस्पताल सी-आर्म मशीन की सुविधा से लेस हो गया है।
    इस मशीन को गुजरात निवासी हरीश भाई रंगबाला द्वारा अस्पताल प्रसाशन को उनके बेटे मुंजल की वर्ष 2021 में सुंदरनगर के समीप एक सडक दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद स्मृति में दान की गई है।वहीं स्थानीय लोगों और संस्थाओं के सहयोग सेराकेश जंवाल द्वारा सिविल अस्पताल में आईसीयू यूनिट को भी जनता को समर्पित किया गया है। इसमें 4 वेंटिलेटर और 4 मल्टी पैरा मॉनिटर सहित कुल 6 आईसीयू बेडों की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो गई हैं।
  • Jalandhar: विवादों में आया Dips School, प्रबंधकों ने पिता-पुत्र की जमकर की पिटाई, भारी हंगामा, जाने मामला 

    Jalandhar: विवादों में आया Dips School, प्रबंधकों ने पिता-पुत्र की जमकर की पिटाई, भारी हंगामा, जाने मामला 

    जालंधर/वरुणः भोगपुर में स्थित Dips school के प्रबंधकों द्वारा सिख युवक और उसके पिता की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह मामला भोगपुर के बिनपालके गांव स्थित Dips school से सामने आया है। जिसके बाद वहां पर भारी हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, स्कूल बस के साथ कार की दुर्घटना का शिकार हुए पिता और पुत्र मुआवजा लेने के लिए स्कूल पहुंचे थे।

    हादसे के एवज में मुआवजा मांगने गए सिख युवक और उसके पिता की प्रबंधकों ने पिटाई कर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि स्कूल प्रबंधकों द्वारा उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उनकी पगड़ी उतार दी गई। साधा चक निवासी नरिंदर सिंह और उसके साथी सुखवीर सिंह पुत्र रविंदर सिंह निवासी नंगल अरायण ने बताया कि पिछले शुक्रवार को उनकी कार बिनपालके से साड्डा चक रोड पर जा रही है। तभी स्कूली बच्चों ने एक भरी बस को ओवरटेक करते समय गाड़ी उनकी कार टकरा गई। इससे कार का एक हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

    शुक्रवार को Dips school प्रबंधन ने कार की मुरम्मत कराने का वादा किया था। उसके बाद वे बार-बार चक्कर लगाते रहे। स्कूल प्रबंधन ने न तो गाड़ी ठीक करवाई और न ही उन्हें उचित मुआवजा मिला। इसी को लेकर संदीप सिंह अपने पिता नरिंदर सिंह और उनके एक दोस्त के साथ कार का मुआवजा लेने स्कूल पहुंचा था। वहां बस चालक व परिवहन प्रभारी सुखविंदर सिंह ने युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने संदीप की पगड़ी छीन ली। उसे स्कूल में बंधक बना लिया।

    इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे फौरन गेट पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस चौकी पचरंगा के प्रभारी चरणजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ स्कूल पहुंचे। जब तक ग्रामीणों ने स्कूल गेट के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर भोगपुर थाने की ओर से स्कूल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है हालांकि अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 

  • पंजाबः विजिलेंस ने पूर्व मंत्री आशु के मुख्य सदस्य व पार्षद सनी भल्ला पर कसा शिकंजा, लिया हिरासत में

    पंजाबः विजिलेंस ने पूर्व मंत्री आशु के मुख्य सदस्य व पार्षद सनी भल्ला पर कसा शिकंजा, लिया हिरासत में

    लुधियाना : जिलें में करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले के मामले में विजिलेंस टीम ने आज दोपहर में आशु के मुख्य सदस्य और पार्षद सनी भल्ला को हिरासत में लिया है। सनी भल्ला टीम आशु के एक सक्रिय और मुख्य सदस्य हैं। विजिलेंस अधिकारी उसकी नजरबंदी की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

    बता दें फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में हुए टेंडर घोटाले में मंत्री आशू इस समय जेल में बंद है। आशू पर डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला के जरिए मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में ये कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पीए को 6 लाख रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आरके सिंगला के जरिए मंत्री को 20 लाख रुपए दिए थे।

  • जालंधर: शहर में काम न होने से नाराज पार्षदों में रोष, निगम कमिश्नर शहर से बाहर

    जालंधर: शहर में काम न होने से नाराज पार्षदों में रोष, निगम कमिश्नर शहर से बाहर

    जालंधर/वरुणः नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के खिलाफ पार्षदों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं आज पार्षदों ने शहर और वार्डों में विकास कार्यों के थमने और सफाई सीवरेज और स्ट्रीट लाइट्स जैसे रुटीन कार्यों के न होने से कारण कमिश्नर से मुलाकात करने की कोशिश की। पार्षद निगम कमिश्नर से मिलने के लिए पहले निगम कांप्लेक्स पहुंचे, फिर उसके बाद कमिश्नर हाउस गए और वहां भी मुलाकात न होने पर स्मार्ट सिटी आफिस का दरवाजा खटखटाया लेकिन कहीं भी मुलाकात न हो सकी। लेकिन उन्हें पता चला कि निगम कमिश्नर जिलें में मौजूद ही नहीं है।

    इस कारण पार्षदों की निगम कमिश्नर से मुलाकात नहीं हो पाई। दरअसल, निगम कमिश्नर तीन दिन से शहर से बाहर हैं। आज शाम तक उनके वापस आने की उम्मीद है। पार्षदों का आरोप है कि कमिश्नर इस समय राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार के दबाव में हैं और आप कार्यकर्ताओं का ही काम कर रहे हैं।

    पार्षदों ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोगों के छोटे-छोटे काम है अभी सरकार का दखल है और अधिकारी एक पक्ष बनकर काम कर रहे हैं। इस बार काम न होने से नाराज पार्षद कमिश्नर के घेराव का मन बना चुके हैं। कमिश्नर से मुलाकात करने के लिए पहुंचने वाले पार्षदों में जगदीश गग, मनमोहन राजू, बब्बी चड्ढा, तरसेम सिंह, जगदीश समराय, पवन कुमार, डा. जसलीन सेठी, हरजिंदर लाडा, अवतार सिंह, मनमोहन सिंह, प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

  • जालंधरः सरकार ने अमृतपाल सिंह को इस कमेटी का चेयरपर्सन किया नियुक्त, देखें पत्र

    जालंधरः सरकार ने अमृतपाल सिंह को इस कमेटी का चेयरपर्सन किया नियुक्त, देखें पत्र

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार योजनाबंदी विभाग की ओर से अमृतपाल सिंह को जिला योजना कमेटी, जालंधर का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। जिला योजना कमेटी एक्ट के तहत नियुक्ति की गई है। जिला विकास योजना तैयार करने के उद्देश्य से विभाग ने अमृतसर पाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।