Blog

  • बीजेपी को झटका: पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

    बीजेपी को झटका: पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

    भोपाल: मध्यप्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकों लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लग गए है। चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का दौरा जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में बीजेपी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है।

    दरअसल, विजयराघवगढ़ के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आज पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद थे।

    बता दें कि बीजेपी से इस्तीफा देते समय एक वीडियो बनाकर ध्रुव प्रताप सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया था। धुव्र प्रताप सिंह का कहना था कि बीजेपी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। कई दिनों से ध्रुव प्रताप सिंह पार्टी में उपेक्षा झेल रहे थे।

  • पंजाब : घर में गैस लीकेज हुआ धमाका, 2 बच्चों सहित चार घायल

    पंजाब : घर में गैस लीकेज हुआ धमाका, 2 बच्चों सहित चार घायल

    पटियालाः नाभा के करतारपुर मोहल्ले के घर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब घर में घरेलू गैस सिलेंडर की लीकेज होने के कारण धमाका हो गया। इस हादसे में रसोई में खड़े 4 सदस्य गंभीर घायल हो गए, जिसमें 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल है।

    घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कल गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा हमें कल ही सिलेंडर दिया गया था और आज सुबह जैसे इस्तेमाल किया गया तो धमाका हो गया। परिजनों की मांग है कि गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द किया जाए। 

  • पंजाब: दुकान में बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    पंजाब: दुकान में बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    फिरोज़पुर: कस्बा तलवंडी भाई में पुरानी दाना मंडी में आज दोपहर दो अज्ञात मोटरसाइकल सवार नकाबोश ने एक आढ़ती की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर गोलियां चला दी। गोली लगने से प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिससे मोगा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे फिरोजपुर दिहाती विधायक रजनीश दहिया ने कहा की हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ लेगी।

  • जालंधरः दिनदहाड़े इलाके में 2 सिलेंडर चोरी कर लुटेरा फरार, देखें CCTV

    जालंधरः दिनदहाड़े इलाके में 2 सिलेंडर चोरी कर लुटेरा फरार, देखें CCTV

    जालंधरः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी की घटनाओं की वार्ता के सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला घास मंडी स सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक्टिवा सवार लुटेरा सिलेंडर चोरी करके ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घास मंडी चौक नजदीक दशहरा ग्राउंड के पास सफेद रंग की एक्टिवा सवार पर आया लुटेरा सिलेंडर चोरी कर ले जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय ने बताया कि उसके घर से लुटेरा 2 सिलेंडर चोरी कर कर ले गया है। लेकिन इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।

    पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस को शिकायत देते हैं तो वह उक्त लुटेरों को पकड़ कर थोड़ी देर बाद छोड़ देती है। जिसके बाद दोबारा वह घटनाओं को अंजाम देते हैं। विजय ने कहा कि पहले भी वहां पर चोरी की वारदात हो चुकी है। 

  • जालंधरः इस इलाके में चोरों ने 4 से 5 घरों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में चोरों ने 4 से 5 घरों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः थाना लांबडा के अंतर्गत आते गांव निजंरा में देर रात चोर 4 से 5 घरों को अपना निशाना बना वहां से फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हरनेक सिंह मेंबर पंचायत ने बताया कि देर रात को हाथ में तेज़धार हथियार लेकर चोर उनके गांव में घूम रहे थे और उनकी तरफ से बंद पडे घरों को अपना निशाना बनाया गया।

    जहां वह कई घरों में समान चोरी कर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ़ थोड़ा लंबडा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि गांव निजंरा में देर रात चोर बंदर घरों को अपना निशाना बना वहा से इस समान चोरी कर फरार हुए। शिकायत मिलने के बाद भी उनकी टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि चोरों को जल्द से जल्द पकडा जा सके।

  • पंजाब : नेशनल हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, कई वाहन चालक फिसले

    पंजाब : नेशनल हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, कई वाहन चालक फिसले

    लुधियाना: दिल्ली नेशनल हाईवे पर हीरो साइकिल के नजदीक पुल पर एक तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर की बाइक सवार से भिड़ंत हुई। इस बीच बाइक सवार बाल-बाल बच गया। टैंकर गलत साइड से आ रहा था। इसमें काले तेल भरा हुआ था। ये टैंकर पंजाब ऑयल का है, जो पानीपत से आ रहा था। टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर तेल ही तेल फैल गया। पुल पर कई वाहन स्लिप होते दिखे। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने ड्राइवर को टैंकर से निकाला।

    बताया जा रहा है कि ड्राइवर की टांग टूट गई है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल अभी टैंकर का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा है। घायल चालक का नाम गुरविंदर सिंह है । वह टैंकर लेकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। हाईवे पर चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के ट्रैफिक पुलिस निर्देश दे रही है। मौके पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने खुलवाया।

  • पंजाब : इस मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

    पंजाब : इस मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

    पटियाला: पटियाला के काली माता मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अब महिलाएं व पुरुष छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं जा सकेंगे। यह फैसला अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति और हिन्दू तख्त ने लिया है। पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर के बाहर लगाए गए एक पोस्टर को निजी शीर्षकों के साथ लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि लड़कों-लड़कियों और महिलाओं-पुरुष को अब छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी और वे मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे।

  • पंजाब: ट्राली के नीचे आया एक्टिवा सवार व्यक्ति, हुई मौत

    पंजाब: ट्राली के नीचे आया एक्टिवा सवार व्यक्ति, हुई मौत

    लुधियाना: ऋषि नगर इलाके में एक्टिवा सवार व्यक्ति ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली के पिछले टायर सिर के ऊपर से गुजरने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल (40) के रूप में हुई है। वह सिक्योरिटी गार्ड था।

    बीते कल वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क पर एक गली से कार बाहर निकली। रोशन लाल ने कार से बचाव करने के लिए एक्टिवा की ब्रेक लगा दी। ऐसे में उससे स्कूटी संभली नहीं और साथ में गुजर रही ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली चालक ने वापस जाकर रोशन लाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था।

    ये हादसा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने तुरंत थाना PAU की पुलिस को सूचित किया। मौके पर जांच अधिकारी महिन्द्रपाल पहुंचे। महिन्द्रपाल ने रोशन लाल के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

  • जालंधर : स्टेशनों पर टिकट बुकिंग को लेकर लगी भीड़, रेलवे विभाग ने किया ऐलान

    जालंधर : स्टेशनों पर टिकट बुकिंग को लेकर लगी भीड़, रेलवे विभाग ने किया ऐलान

    जालंधर: रेलवे की तरफ से फिरोजपुर मंडल में स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए नौ बुकिंग विंडो काउंटर बढ़ाए गए हैं। रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है, जिससे यात्रियों को बुकिंग काउंटरों पर लगने वाली भीड़ की वजह से परेशानी न हो और उक्त भीड़ को दूसरे काउंटरों पर बांटा जा सके। इसके मद्देनजर ही जालंधर, जालंधर कैंट, अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा में एक-एक, ढंढारी कलां में दो, जम्मूतवी ने तीन बुकिंग काउंटर बढ़ाए गए हैं।

    इसके अलावा, स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान संबंधी भी बार-बार सूचनाएं करवाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को आसानी से पता चल सके कि उनकी ट्रेन कौन से प्लेटफार्म में आ रही है। डीआरएम डा. सीमा शर्मा ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों की वजह से स्टेशनों में भीड़ अत्यधिक बढ़ गई है। इससे टिकट बुकिंग काउंटरों के आगे लाइनें भी लंबी होने लग पड़ी हैं। ऐसे में काउंटरों के आगे की भीड़ को घटाने व यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से ही यह अतिरिक्त काउंटर शुरू किए जा रहे हैं। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ की तरफ से माइक के जरिये प्रबंध किए जा रहे हैं।

    आज छपरा-अमृतसर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रेल यात्रियों की सुविधाओं को मद्देनज़र रखते हुए चलेगी। रेलवे की तरफ से छपरा से अमृतसर के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल 05005-06 चलाई जा रही है। इसके तहत छपरा-अमृतसर स्पेशल रेल 23 जून को छपरा से सुबह साढ़े दस बजे चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे अमृतसर पहुंचेगी।

    इसी तरह से वापसी के लिए अमृतसर छपरा स्पेशल 05006 रेल 24 जून को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर एक बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बों में है और ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, सीवाना में रुकेगी।

  • जालंधरः संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

    जालंधरः संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

    जालंधर : देहात में थाना पतारा के अंतर्गत आते इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध हालातों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर उसे पुल के नजदीक फैंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

    इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने महिला के शव को कब्जे में सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।