Blog

  • स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में विद्या आरंभ संस्कार का आयोजन

    स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में विद्या आरंभ संस्कार का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में वीरवार को विद्या आरंभ संस्कार का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नर्सरी कक्षा में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बच्चों की शिक्षा की औपचारिक शुरुआत करवाई गई, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का संचार देखने को मिला। इस विशेष आयोजन में विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को इस महत्वपूर्ण दिन की शुभकामनाएं दीं। नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का विद्या आरंभ संस्कार उनके माता-पिता की उपस्थिति में संपन्न करवाया गया, जिससे अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर धीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन और भारतीय सभ्यता व संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, निशा, सोनम, सुनीता, प्रीति, रुचि, मनदीप, शिखा, कल्पना, रितु और सुजाता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
  • Software Engineer की रूम में मिली डेडबॉडी, Filmy-Style में दीवार पर खून से लिखा मैसेज, देखें वीडियो

    Software Engineer की रूम में मिली डेडबॉडी, Filmy-Style में दीवार पर खून से लिखा मैसेज, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर के अमरावती एंक्लेव में एक 26 साल का युवक अपने किराए के कमरे में संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। युवक का शव फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मकान मालिक ने देखा कि सुबह से कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     

    दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
    सूचना मिलते ही अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा बेहद डरावना था। युवक फर्श पर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था।

    खुद को चाकू मारकर आत्महत्या की आशंका
    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या की है। कमरे में काफी खून फैला हुआ था, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    दीवार पर खून से लिखा मिला संदेश
    कमरे की दीवार पर खून से कुछ अंग्रेजी में लिखा हुआ भी मिला है, जिसे फिलहाल समझा नहीं जा सका है। यह भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

    हैदराबाद का रहने वाला था मृतक
    मृतक की पहचान बांदला ऋषिकेश (उम्र 26 साल) के रूप में हुई है, जो हैदराबाद का निवासी था। वह हाल ही में यहां नौकरी के लिए आया था।

    पुलिस के अनुसार, युवक ने 30 मार्च को अमरावती स्थित एक टेक्नोलॉजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी जॉइन की थी। इसके बाद 4 अप्रैल को ही वह इस मकान में किराए पर रहने आया था।

    फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
    घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए जरूरी सबूत इकट्ठे किए। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
    पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

         
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

     
    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
    कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण (वेलकम स्पीच) से हुई। समारोह के दौरान अनेक रोचक गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें टैग गिविंग, गुब्बारा फुलाकर फोड़ने का खेल, गीतों के माध्यम से वस्तु पहचानना, मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल वर्ग के लिए विशेष टैग गिविंग, साड़ी ड्रेपिंग प्रतियोगिता, पेपर डांस, पुश-अप्स प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल चेयर्स जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को अत्यंत आनंदमय बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न उपाधियों का वितरण रहा। जिसमें गहना को मिस फेयरवेल तथा अरनव शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया ।इस अवसर पर मिस पर्सनैलिटी का खिताब अश्लेषा को तथा मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब प्रथम कौशल को प्रदान किया गया। मिस्टर हैंडसम के रूप में पार्थ अरोड़ा एवं मिस ब्यूटीफुल के रूप में रितिका को सम्मानित किया गया। अपनी विशेष प्रतिभा के लिए मिस टैलेंटेड के रूप में हरसीस एवं राशि को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया, जबकि मिस्टर टैलेंटेड का खिताब सुशील को प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे जीवन में सदैव ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन का पालन करें तथा विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के नए चरण में प्रवेश के लिए प्रेरित किया और उनके सफल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी  विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ यादगार क्षणों को कैमरे में कैद किया और विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को संजोते हुए भावभीनी विदाई ली।
  • Punjab News : इस इलाके में युवक ने की आत्महत्या, Suicide Note बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में युवक ने की आत्महत्या, Suicide Note बरामद, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान हर्षदीप सिंह के रूप में हुई है, जो इकबाल सिंह का बेटा था। बताया जा रहा है कि हर्षदीप के पिता ने उसे कमरे का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां हर्षदीप का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

    पुलिस को मिला सुसाइड नोट
    मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है और कुछ लोगों के साथ अपने पैसों के लेन-देन का भी जिक्र किया है।

    पुलिस का आया बयान
    डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि सुसाइड नोट में कुछ निजी लोगों के नाम लिखे गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी पुलिस अधिकारी का नाम नहीं है और मामले की जांच जारी है।

    सुसाइड नोट में क्या लिखा
    हर्षदीप ने अपने नोट में लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। उसने सुरिंदरपाल ढिल्लों (एसपी ढिल्लों) नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसने साइबर क्राइम में झूठा केस दर्ज करवाया और अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल किया, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गया।

    परिवार के लिए आखिरी संदेश
    हर्षदीप ने अपने पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि अगर उसने कभी उनका दिल दुखाया हो तो उसे माफ कर दें। उसने कहा कि वह बहुत ज्यादा कर्ज और मानसिक तनाव में था और अब वह इस परेशानी को और सहन नहीं कर पा रहा था।

    इंश्योरेंस और पैसों को लेकर अपील
    उसने बैंक से भी अनुरोध किया कि उसका इंश्योरेंस क्लेम जल्द दिलवाया जाए। साथ ही यह भी लिखा कि अगर कोई अतिरिक्त व्यक्ति पैसे मांगता है तो उसे धोखेबाज समझा जाए।

    मानसिक परेशानी का किया जिक्र
    नोट में उसने साफ लिखा कि वह बहुत परेशान और थका हुआ था, और उसे लगा कि उसके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है।

     

     

     

     

     

  • उपमंडल गगरेट और हरोली की पंचायत समिति वार्डों की अद्यतन सूचना

    उपमंडल गगरेट और हरोली की पंचायत समिति वार्डों की अद्यतन सूचना

    ऊना/सुशील पंडित: एसडीएम कार्यालय गगरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल गगरेट की पंचायत समिति वार्डों से संबंधित अद्यतन सूचना इस प्रकार है। उपमंडल गगरेट के अंतर्गत पंचायत समिति मरवाड़ी में मंदवाड़ा और मरबाड़ी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति पिरथीपुर में पिरथीपुर और डंगोह खुर्द पंचायतों के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति सलोह बैरी में जोह और सलोह बैरी पंचायतों के लिए महिला, पंचायत समिति डंगोह खास में अनुसूचित जाति, पंचायत समिति रायपुर में रायपुर और ववेहड़ पंचायत के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति भद्रकाली में भद्रकाली, अभयपुर और ब्रह्मपुर पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति भंजाल अप्पर में अमलैहड़ और भंजला अप्पर के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति भंजाल लोअर में कुनेरन और भंजाल लोअर के लिए महिला, पंचायत समिति नकडोह में रामनगर।
    कैलाश नगर और नकडोह के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर और लोअर के लिए अनुसूचित जाति महिला, पंचायत समिति चलेट में चलेट और मवा कोहलां पंचायतों में अनारक्षित, पंचायत समिति नंगल जरियालां में नंगल जरियालां और अम्बोआ के लिए महिला, पंचायत समिति दियोली में दियोली और घनारी पंचायत के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पंचायत समिति संघनेई में संघनेई के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति अम्बोटा में अम्बोटा और चतेहड़ पंचायत के अनारक्षित, पंचायत समिति गगरेट में गगरेट अप्पर और कलोह पंचायत के लिए अनुसूचित जाति, पंचायत समिति बडोह में बडोह और ओयल पंचायत के लिए अनारक्षित, पंचायत समिति टटेहड़ा में टटेहड़ा और मवां सिंधिया पंचायत के लिए महिला, पंचायत समिति कुठेहड़ा जसवालां में कुठेड़ा जसवालां और लोहारली के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, पंचायत समिति जाडला कोइड़ी में जाडला कोइड़ी, बढे़ड़ा राजपूतां और गुगलैहड़ में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के सीट आरक्षित की गई हैं। वहीं, एसडीएम कार्यालय हरोली से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल हरोली के अंतर्गत पंचायत समिति के कुछ वार्डों की अद्यतन सूचना इस प्रकार है। इसमें लोअर पंजावर – 1 में सामान्य महिला, पंजावर – 2 में अनारक्षित, खड्ड – 3 में अनारक्षित, भदसाली – 6 में अनारक्षित, धर्मपुर – 10 में अनारक्षित हरोली – 12 में अनारक्षित, ललड़ी – 14 में अन्य पिछड़ वर्ग महिला, बाथू – 16 में सामान्य महिला, बीटन – 18 में अनुसूचित जाति, गोंदपुर जयचंद – 19 और गोंदपुर बुल्ला – 20 में सामान्य महिला, दुलैहड़ – 21 में अनारक्षित, कुंगड़त – 22 में अनुसूचित जाति और पूबोवाल – 24 में अनारक्षित सीटें निर्धारित की गई हैं।
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, कई घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, कई घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दोसांझ गांव से फगवाड़ा जा रही बस के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बस के परखच्चे उड़ गए और बस में सवार यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में थी और बेकाबू होकर टाहली के पेड़ से टकरा गई। बस के परखच्चे उड़े देखकर हर कोई हैरान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बस सड़क के किनारे टाहली से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीयो लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

    वहीं कुछ घायल मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इस घटना में कई बुजुर्ग और बच्चे भी घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। सरबजीत सिंह ने कहा कि उसे चौहान बस के हादसे की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि बस में 15 लोग सवार थे। हादसे में 2 से 3 मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं 10 से 12 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति ने कहा कि बस का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर को ज्यादा चोट नहीं आई है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौहान बस का 3.15 बजे टायर पंक्चर हो गया था और बस बेकाबू होकर सफेदे से टकरा गई। इस घटना में करीब 8 से 9 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में कुछ मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया, जबकि अन्य मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस मुकुंदपुर से फगवाड़ा आ रही थी और वेरका के पास यह हादसा हो गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि बस का टायर फटने से सफेदे से टकरा गई। इस हादसे में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें में 2 मरीजों की हालत गंभीर है और दोनों को दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रैफर कर दिया गया है।

  • Punjab News: Admission शुरू होते ही स्कूलों में वसूले जा रहे मनमानी के दाम, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: Admission शुरू होते ही स्कूलों में वसूले जा रहे मनमानी के दाम, लोग परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया था कि पंजाब में अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी और लोगों को हर साल अपने बच्चों का एडमिशन दोबारा नई सीरीज में नहीं करवाना पड़ेगा और लोग अपनी पसंद की किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म और किताबें खरीद सकेंगे, लेकिन अगर इस मौके की बात करें तो हमें इसका उल्टा देखने को मिलता है।

    आज भी प्राइवेट स्कूलों की लूट उसी तरह जारी है और पहले की तरह ही स्कूल की तरफ से बच्चों के पेरेंट्स को कहीं से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में लोगों में गुस्सा है। इस मौके पर लोगों ने मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों की यह लूट बंद होनी चाहिए। जब ​​इस बारे में लोगों से बात की गई तो लोगों ने साफ कहा कि प्राइवेट स्कूलों को एडमिनिस्ट्रेशन से डरना चाहिए।

    हर साल स्कूल बच्चों से नए सिरे से एडमिशन फीस ले रहे हैं और किताबें, कॉपी के साथ-साथ यूनिफॉर्म भी एक ही जगह से लेने का दबाव बनाया जा रहा है। डिपार्टमेंट के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर डिपार्टमेंट के अधिकारियों की बात करें तो वह ऐसे स्कूलों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कर हे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

     

  • बिना बारिश के Landslide, एक भवन गिरा, खतरे में Hotel और अन्य बिल्डिंग, देखें वीडियो

    बिना बारिश के Landslide, एक भवन गिरा, खतरे में Hotel और अन्य बिल्डिंग, देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। खासतौर पर कुल्लू के बंदरोल क्षेत्र में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं, जहां बिना बारिश के भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बंदरोल में एक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से एक भवन को नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास के कई मकान और एक होटल भी खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी में लगातार दरारें पड़ रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, होटल के नीचे एक भवन का कुछ हिस्सा भी नीचे चला गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    यह मकान राधे श्याम पुत्र टना राम का था। इस मकान में कुछ समय तक एक परिवार रहता था। घटना के बाद आसपास के मकानों और एक होटल पर भी खतरा मंडराने लगा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पेश आई, जहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा। गनीमत यह रही कि भवन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से रिजेंटा होटल को खाली करवा दिया है। स्थानीय लोगों ने पास के एक अन्य भवन को तुरंत खाली करवा दिया। ब्यास नदी के किनारे से ऊपर की तरफ मिट्टी खिसकी है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग कहते सुनाई दे रहे हैं कि अब इन भवनों को खाली करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले, मंगलवार को जहां मनाली में अलेऊ के पास लेफ्ट बैंक पर नग्गर की तरफ से कुल्लू और मनाली को जोड़ने वाले हाइवे का हिस्सा भी बैठ गया था। इसके बाद बुधवार को मंडी जिले के चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे में जागर नाला पर बने पुल के साथ लगता डंगा बारिश के कारण एक बार फिर से ढह गया। यह डंगा पहले भी धंस गया था, जिसे कंपनी ने दोबारा बनाया था, लेकिन बुधवार को से फिर से यह बारिश को सह नहीं पाया। इस कारण करीब 30 मीटर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यदि डंगे का बाकी हिस्सा भी गिरता है तो साथ लगते आधा दर्जन घरों पर खतरा मंडरा सकता है।  
  • Online बैठक में CM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Online बैठक में CM ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    चंडीगढ़: हरियाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर प्रदेशभर में चल रहे समाधान शिविरों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों के नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

    प्रदेश के सभी जिलों में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपायुक्त एवं एसडीएम कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां नागरिक अपनी समस्याएं रखते हैं। जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव होता है, उन्हें तुरंत निपटाया जाता है, जबकि अन्य मामलों का निस्तारण 7 से 15 दिनों में किया जाता है। 10 जून 2024 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक करीब डेढ़ लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से लगभग 78 प्रतिशत का सफल समाधान किया जा चुका है।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने के निर्देश दिए और 2024 से 2026 तक के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। कुछ जिलों में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई, विशेष रूप से महेंद्रगढ़ और बादशाहपुर में। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविरों और समीक्षा बैठकों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बाइक सवार 5 युवकों ने किया नाबालिग पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार 5 युवकों ने किया नाबालिग पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी की मास्टर मार्केट के पास मोटरसाइकिल सवार 5 युवकों द्वारा एक नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान मनवीर सिंह (17) पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी गांव जनेतपुर के रूप में हुई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अस्पताल में उपचाराधीन मनवीर सिंह ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं कक्षा के पेपर दिए हैं और वह सरकारी स्कूल डेराबस्सी का छात्र है। पीड़ित के अनुसार, वह मास्टर मार्केट में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार 5 युवक वहां पहुंचे। मनवीर का कहना है कि हमलावर उसके पुराने परिचित थे, जो सैदपुरा, परागपुर, दफरपुर और डेराबस्सी के रहने वाले हैं। मनवीर ने बताया कि आरोपियों के पास डंडे और किरपानों जैसे तेजधार हथियार थे। उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद राहगीरों ने उसे खून से लथपथ हालत में संभाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पीड़ित ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है, लेकिन हमले के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।