Blog

  • चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मौ’त, मचा हड़कंप

    हरदोई : चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में यूपी रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। दिल का दौरा पड़ने से ड्राइवर की  मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरदोई में रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। ड्राइवर ने बस लड़खड़ाती देख खुद ही बस रोकी और उसके बाद बेहोश हो गया। आनन फानन में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जिस वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आया उस समय बस में 40 सवारी बैठी थी। यह बस कन्नौज से हरदोई आ रही थी। मरने से पहले ड्राइवर ने जूझबूझ दिखाई जिससे 40 लोगों की जान बच गई वरना बस का एक्सीडेंट भी हो सकता था। बड़ा हादसा टलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। रोडवेज बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक आने का यह मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास का है। बस का चालक मानसिंह था। सेमरा चौराहे के पास अचानक ही ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया गाड़ी लड़खड़ाई तो चालक ने ब्रेक लगा दिया और उसके बाद बेहोश हो गया। 

  • 32 वर्षीय अभिनेत्री का हुआ निधन

    मुबंईः अभिनेत्री 32 पूनम पांडे का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई हैं। एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में एक स्टेटमेंट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम को पूनम पांडे ने आखिरी सांस ली। शुक्रवार को पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। स्टेटमेंट में कहा गया कि वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। पूनम के अचानक निधन से लोग हैरान हैं। यहां तक कि फैंस भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

    शुक्रवार को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया, “यह सुबह हमारे लिए बहुत मुश्किल है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। वह जिससे भी मिलीं, प्यार और स्नेह से मिली। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।”

    पूनम पांडे की मैनेजर पारुल चावला ने भी निधन की पुष्टि की है। पारुल ने मीडिया से बताया है कि वाकई पूनम इस दुनिया में नहीं हैं। तीन दिन पहले ही पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में क्रूज पार्टी में नजर आई थीं। ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में पूनम एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर से लोग हैरान हैं। 

  • पंजाबः सासंद सिमरनजीत मान ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, लगाए ये गंभीर आरोप

    चंडीगढ़: पंजाब से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने लोकसभा अध्यक्ष उम प्रकाश बिड़ला को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बीते दिन घर में पुलिस द्वारा खुद को नजरबंद किए जाने का जिक्र कर पंजाब सरकार की आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने चिट्ठी में कहा कि फतेहगढ़ साहिब के पुलिस अधिकारियों की ओर से बड़ी गिनती में उनके घर का घेराव करते हुए उसे छावनी में तब्दील किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों द्वारा संगरूर हलके में से चुने गए एमपी है।

    इस दौरान वह अपने अधिकारियों को भली भांति जानते है। उन्होंने कहा कि बीते दिन सरकार द्वारा बिना वजह कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी पार्टी के कार्यकत्ताओं को हिरासत में लेने के लिए गैर कानूनी कार्रवाई की गई। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि भाना सिद्धू को गलत तरीके से गिरफ्तार किए जाने को लेकर रोष के दौरान धुरी रेलवे फाटक पर धरना देने का प्रोग्राम रखा हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी की ओर से किसी भी तरह की कानूनी व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रोग्राम नहीं था। 

  • पंजाबः भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे DSP सुरिंदर बासंल की बढ़ी मुश्किलें, आया कोर्ट का फैसला

    फिरोजपुरः डीएसपी सुरिंदर बंसल की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, फिरोजपुर की विशेष अदालत ने डीएसपी सुरिंदर पाल बंसल की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। फिरोजपुर की स्थानीय पुलिस ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट (डीएसपी) सुरिंदर बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया हुआ है। इससे पहले उन्होंने एक स्थानीय SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर अवैध ड्रग गतिविधियों में शामिल होने और ड्रग माफिया के साथ संबंध का आरोप लगाया था।

    एसपी (डिटेक्टिव) रणधीर कुमार के नेतृत्व में फिरोजपुर पुलिस की एक टीम ने डीएसपी सुरिंदर बंसल को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीआरपीसी की धारा 41(4) के तहत समर्थ कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के बाद डीएसपी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बंसल के करीबी गुरमेज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। आदेश में बताया गया कि आवेदक ने अपनी जमानत अर्जी में माना है कि गुरमेज सिंह ने अपनी बेटियों सहित कई खातों में कुछ लेनदेन किया गया था। इस संबंध में बाकी जांच जारी है।

  • पंजाबः IG उमरानंगल को सस्पेंड करने के ऑर्डर को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    पंजाबः IG उमरानंगल को सस्पेंड करने के ऑर्डर को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    मोहालीः IG परमराज सिंह उमरानंगल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हुई सुनवाई दौरान माननीय जज ने IG परमराज सिंह उमरानंगल को बहाल करने के आदेश दिए हैं। उमरानंगल के खिलाफ कोटकपूरा और बहबल कलां फायरिंग केस की FIR दर्ज है। जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया था। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस संबंध में फैसला दिया। जिसमें उनके सस्पेंड ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी विस्तृत ऑर्डर आना बाकी है।

    बता दें कि सस्पेंड किए जाने के आदेशों को उमरानंगल ने पहले कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कैट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। कैट से याचिका खारिज होने के बाद उमरानंगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हे सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द करने की मांग कर दी थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हे सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द कर दिया है और उन्हें सेवा में बहाल किए जाने के आदेश दे दिए हैं।

  • पंजाब : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौ’त, एक घायल

    जगराओं : शुक्रवार को कोहरे के कारण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि एक घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लुधियाना रेफर किया है। गांव अलीगढ़ के पास सड़क हादसे में ट्राली पलट गई । शव को पुलिस ने कब्जे लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है।

    एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान नही हो सकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

  • पंजाबः Sidhu Moosewala का आज नया गाना हुआ रिलीज, एक घंटे में इतने लोगों ने किया पसंद 

    मोहालीः दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला अभी भी लोगों के दिलों में है। आज भी लोग मूसेवाला के नए गाने सुनने को लेकर बेताब रहते है। वहीं आज मूसेवाला का नया गाना DRIPPY सुबह रिलीज हुआ। जिसके यू-ट्यूब पर एक घंटे में 1M लोगों ने पसंद किया। बता दें कि मूसेवाला की मौत के बाद यह 6वां गाना है जो रिलीज हुआ है। पोस्टर में कुछ लोग एक गाड़ी पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले वॉच आउट गाना रिलीज हुआ था।

    वहीं, बेटे के नए गीत को भरपूर प्यार मिलता देखकर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर खुश हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस गाने को लेकर पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने भी स्टोरी शेयर की। बता दें कि गाना सुबह 11 बजे यूट्यूब पर 5वें नंबर पर ट्रेंडिंग पर चल रहा था। पूरे गाने को रैप की तरह गाया गया है। पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को एक पोस्टर शेयर कर इस बारे में जानकारी साझा की थी कि आज उक्त गाना रिलीज किया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    सुल्तानपुर लोधी : बीती रात्रि लोहियां रेलवे लाइन पर फाटक पार करते समय एक युवक की लुधियाना की ओर से आ रही ट्रेन एलएल 04555 की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के चौकी इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह व एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि वह बीती रात 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। उनको सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है ।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड नंबर 11 लोहियां खास के तौर पर हुई है। मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।  शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रेलवे पुलिस द्वारा अभी भी मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बस स्टैंड के पास व्यक्ति के क+त्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक बीते दिन व्यक्ति का पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं मृतक की पहचान भी हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पप्पू मंडल पुत्र जगदीप मंडल के रूप में है। मृतक रिक्शा चालक था और बिहार भागलपुर के रहने वाला था। वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों मुताबिक हत्यारोपी ने 3 बार पप्पू पर पत्थर से वार किए। गुरविंदर पर पहले भी थाना डिवीजन नंबर 2 में हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी पहले जेल भी जा चुका है। पुलिस के उच्चाधिकारी इस मामले में आज प्रेस वार्ता करेंगे।

  • पंजाब : महानगर में चोर गिरोह सक्रिय, देखें CCTV

    लुधियाना :  इन दिनों चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो 15 से 20 हथियारबंद लोगों का ग्रुप बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। हाल ही में चोरों के इस गिरोह ने ताजपुर रोड स्थित एक सुनार की दुकान को भी निशाना बनाया था। 20 से 25 सदस्य उस वक्त के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे थे। यह ताजा सीसीटीवी वीडियो लुधियाना के ताजपुर रोड का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर गिरोह के 15 से 16 सदस्य 2 दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे है।

    लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद ये लुटेरा गिरोह वहां से भाग जाते है। लेकिन लोगों में डर का माहौल है, हर तरफ इसी चोर गिरोह की चर्चा हो रही है, वीडियो में दिख रहे सभी लोग अप्रवासी लग रहे है। ऐसा लगता है कि ये चोर गिरोह राज्य के बाहर से आते हैं और पंजाब के अलग-अलग शहरों में वारदातों को अंजाम देकर वापस अपने राज्य में चले जाते है। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चोर गिरोह पर कब तक काबू पाती है।