Blog

  • पंजाबः घर में चंदा लेने के बहाने स्कार्पियो में आए युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, शहर में हाई अलर्ट

    पंजाबः घर में चंदा लेने के बहाने स्कार्पियो में आए युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, शहर में हाई अलर्ट

    गुरदासपुरः जिले की दुर्गा कालोनी 3 लुटेरों ने घर में घुसकर एक महिला को बेसुध कर दिया और उसकी कान की बालियां लूट कर फरार हो गए। आरोपी घर के अंदर पिंगला घर के लिए चंदा इकट्ठा करने घुसे थे। आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए गुरदासपुर पुलिस की टीमें काम कर रही है। पीड़िता निर्मलजीत कौर ने बताया कि उनके पति दुकान पर गए हुए थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थी।

    इस दौरान 3 लोग धार्मिक संस्था के लिए चंदा एकत्र करने के बहाने उसके घर में आए। कुछ देर बात उक्त आरोपियों ने पीड़िता को कुछ सुंघा दिया और बालियां लेकर फरार हो गए। जब पीड़िता को होश आई तो मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी। घटना की जांच के लिए पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी। फरार होते का आरोपियों का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। बता दें कि गुरदासपुर में श्री कृष्ण जी जन्माष्टमी को लेकर पूरे शहर में अलर्ट चल रहा था। इस पर घर में घुसकर वारदात कर लुटेरे फरार हो गए। ऐसी वारदात पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

  • जालंधरः प्रॉपर्टी टैक्स की OTS स्कीम को लेकर डिफाल्टरों को बड़ा झटका, सरकार ने 24 घंटे में ही लगाई रोक

    जालंधरः प्रॉपर्टी टैक्स की OTS स्कीम को लेकर डिफाल्टरों को बड़ा झटका, सरकार ने 24 घंटे में ही लगाई रोक

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टरों को ब्याज और जुर्माने में छूट के फैसले को रोक लिया है। दरअसल, सोमवार को इस छूट की नोटिफिकेशन जारी की गई थी, लेकिन इसके 24 घंटे के भीतर ही इस नोटिफिकेशन को रोक लिया है। स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह नोटिफिकेशन गलती से जारी होने की बात कही जा रही है। हालांकि अफसरों को कहना है कि जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी होगा। सोमवार के नोटिफिकेशन में जो छूट दी गई थी, उससे ज्यादा राहत लोगों को नई नोटिफिकेशन में दी जाएगी। विभाग ने सोमवार के नोटिफिकेशन को रोकने के लिए कई निगमों, कौसिलों को मंगलवार को ईमेल से संदेश जारी कर दिया है। जालंधर में 80 हजार से ज्यादा टैक्स डिफाल्टर हैं और इन्हें अब नई नोटिफिकेशन इंतजार रहेगा।

    निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के लिए सितंबर महीने के लिए 10 करोड़ टैक्स कलेक्शन का टारगेट तय किया है। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके निर्देश दिया है कि इस साल तय किए गए 45 करोड रुपये के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जाए। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक छह महीने के लक्ष्य के तहत 22.50 करोड़ टैक्स का लक्ष्य पूरा किया जाए। अभी तक करीब 12.50 करोड रुपए टैक्स ही इकट्ठा हो पाया है, इसलिए सितंबर महीने में 10 करोड़ रुपये इकट्ठे करने होंगे। सितंबर में टैक्स कलेक्शन वैसे भी ज्यादा होती है, क्योंकि 30 सितंबर के बाद टैक्स पर 10 प्रतिशत रिबेट का समय खत्म हो जाता है। इसके बाद 31 दिसंबर तक पूरा टैक्स जमा करवाना पड़ता है और जनवरी से 31 मार्च तक टैक्स पर 10 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है।

    निगम कमिश्नर ने कामर्शियल इमारतों, खास तौर पर बस स्टैंड और इसके आसपास के इलाकों में चल रहे आइलेट्स और इमीग्रेशन सेंटरों की जांच के निर्देश दिए हैं। आइलेट्स सेंटर शहर के प्रमुख इलाकों में चल रहे हैं और यहां पर कामर्शियल बिल्डिंग का किराया काफी अधिक है। इन सभी की जांच की जाएगी कि यह सेंटर कितना किराया दे रहे हैं और उसे हिसाब से प्रापर्टी टैक्स आ रहा है या नहीं। प्रापर्टी टैक्स डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट भूपिंदर सिंह कंबोज ने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे करें और रोजाना रिपोर्ट करें कि कितने लोगों की जांच की गई है। इससे पहले नगर निगम ने कामर्शियल इमारतों की टैक्स की जांच के लिए करीब 250 इमारत मालिकों को नोटिस भेजे हैं।

  • जालंधरः इंसानियत शर्मसार! सौतेले पिता ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

    जालंधरः इंसानियत शर्मसार! सौतेले पिता ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा इलाके में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया। दरअसल, पीड़ित नाबालिग की माता ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति से उसने दूसरी शादी की है वह पहले पति से पैदा उसकी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से हवस का शिकार बना रहा था। 

    जब अति हो गई तो उसकी नाबालिग लड़की ने सौतेले बाप की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। लड़की मां ने इस संबंध में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। थाना 5 के प्रभारी और जतिंदर कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पीड़िता नाबालिग को अपने साथ जांच के लिए ले गए।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत उन्हें मिली है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच भी जा रही है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।  नाबालिग ने कहा कि उसका सौतेला बाप उसे पहले डराता धमकाता था और फिर दुष्कर्म करता था। वह धमकी देता था कि यदि उसकी घिनौनी करतूत के बारे में किसी को बताया तो वह उसे तो जान से मारेगा ही साथ ही उसकी मां और बहन का भी मर्डर कर देगा।

  • छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    नई दिल्ली : बिहार के बक्सर से मेडिकल की छात्रा के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा पटना स्थित अपने घर से बक्सर आई थी। वह यहां हॉस्टल में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला बक्सर के पुराना सदर अस्पताल में स्थित जीएनएम कॉलेज का है। यहां मंगलवार शाम को द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू कुमारी ने पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। छात्रा की मौत पर जीएनएम कॉलेज की प्रिंसिपल जागृति सिंह ने बताया कि 19 साल की छात्रा नीतू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पटना जिले के फतुहा की रहने वाली थी।

    मृतक छात्रा बेहद शांत स्वभाव की थी और वो एक हफ्ते की छुट्टी के बाद मंगलवार को ही बक्सर आई थी। शाम के समय जब सभी छात्राओं की हाजिरी ली जा रही थी तो उस वक्त नीतू नहीं आई थी। इसके बाद छात्राओं ने उसे हॉस्टल में जाकर देखा तो वो पंखे की कुंडी से झूल रही थी। प्रिंसिपल ने बताया कि उसका कभी भी किसी छात्रा के साथ विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी गई। इसके बाद पुलिस के सामने शव को पंखे से उतार कर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

  • पंजाब इस मशहूर बेकरी पर निगम की कार्रवाई, किया सील

    पंजाब इस मशहूर बेकरी पर निगम की कार्रवाई, किया सील

    लुधियाना: नगर निगम द्वारा अवैध इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं निगम की टीम ने पक्खोवाल रोड चौक स्थित हीरो बेकरी को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा कि निगम द्वारा इस कार्रवाई के लिए अवैध निर्माण होने का हवाला दिया जा रहा है। जिसे लेकर जोन-डी के अधिकारियों का कहना है कि हीरो बेकरी की पुरानी बिल्डिंग को साथ लगती दुकान के साथ जोड़ लिया गया है। इस दौरान पार्किंग व हाऊस लेन के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई। जिसके चलते इस बिल्डिंग को फीस जमा करवाकर रैगुलर नहीं किया जा सकता। जिसके मद्देनजर बिल्डिंग के मालिक को साइट पर चल रहा निर्माण बंद करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने काम नहीं रोका  इस संबंधी उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

  • पंजाबः पार्किंग में 10 रुपए की पर्ची को लेकर हुआ विवाद, कारिंदों ने युवकों को पीटा

    पंजाबः पार्किंग में 10 रुपए की पर्ची को लेकर हुआ विवाद, कारिंदों ने युवकों को पीटा

    लुधियानाः शहर में AC मार्केट के बाहर पार्किंग को लेकर ठेकेदार और कुछ लोगों में विवाद हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्किंग में 10 की पर्ची के लिए 30 रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्किंग के कारिंदों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, ठेकेदार के कारिंदों पर 2 जगहों पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घायल तोसिव राजा ने पुलिस को बताया कि वह AC मार्केट में लेडीज सूट की पैकिंग का काम करता है और उसके साथ दोमोरिया पुल के रहने वाले दिसान और अनवर भी काम करते हैं। 2 दिन पहले वह काम करने के लिए आए थे। जैसे ही वह अपनी एक्टिवा पार्किंग में खड़ी करने लगे तो ठेकेदार के कारिंदे ने उनसे 10 रुपए की पर्ची के 30 रुपए मांगे। उन्होंने जब उसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई।

    पीड़ित के ही एक अन्य साथी खालिद जमाल ने बताया कि झगड़े के बाद वह अपने दोस्त मुहम्मद नरुल को छावनी मोहल्ला उसके घर छोड़ने गए थे। इस दौरान फिर से तेजधार हथियारों से लेस लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस संबंधी भी शिकायत उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 4 में दी है। पुलिस ने तोसिव राजा की शिकायत पर रोहित निवासी छावनी मोहल्ला, रोहित निवासी लेली आशियाना कॉलोनी, चिड़ी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि मामला उनका ध्यान में है। ये लड़ाई पार्किंग ठेकेदार के कारिंदों और आसपास के दुकानदारों के बीच हुई है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • 72 करोड़ रुपए की लगात से इस स्थान पर बनेगी माता सीता की जन्मस्थली

    72 करोड़ रुपए की लगात से इस स्थान पर बनेगी माता सीता की जन्मस्थली

    नई दिल्ली: दुनिया एक ओर अयोध्या में श्रीरामलला जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनते हुए देख रही है। वहीं दूसरी ओर अब माता सीता की जन्मस्थली को भी भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार के सीतामढ़ी में जानकी देवी जन्मस्थली स्थित है। यहां पनौरा धाम जानकी देवी मंदिर पहले से ही है, लेकिन अब इसे डेवलेप करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार ने पनौरा धाम जानकी देवी मंदिर को विकसित करने के लिए 72 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

    राज्य पर्यटन विभाग ने कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव रखा था। बैठक के बारे में बताते हुए कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा, “कैबिनेट ने सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जानकी मंदिर के विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यहां हर साल घरेलू और विदेशी तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आते है। इस प्रोजेक्ट के तहत नीतीश सरकार सीतामढ़ी जिले में ‘सीता-वाटिका’, ‘लव-कुश वाटिका’ विकसित करेगी। इसके अलावा ‘परिक्रमा’ पथ का निर्माण करेगी।  डिस्प्ले कियोस्क, कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने का क्षेत्र तैयार किया जाएगा। कैबिनेट सचिव के मुताबिक, यहां आने वाली सभी संपर्क सड़कों को जोड़ा जाएगा और इस तीर्थ स्थल को भी जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। 

  • पंजाब: इंसानियत शर्मसार! पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत

    पंजाब: इंसानियत शर्मसार! पार्किंग में बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत

    लुधियानाः जगरांव में इंसानिय शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा श्री नानकसर कलेरां साहिब की वाहन पार्किंग में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला काफी देर तक वहीं तड़पती रही, लेकिन मेडिकल सुविधा न मिलने के चलते वो बेहोश हो गई। नानकसर संप्रदाय के मौजूदा मुखी संत बाबा लक्खा सिंह ने तुरंत पुलिस और जगरांव सिविल अस्पताल को सूचित किया। मगर मदद पहुंचने से पहले ही महिला ने वाहन पार्किंग में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जगरांव के थाना सिटी में तैनात एएसआई तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे। महिला की हालत खराब होती देख संत बाबा लक्खा सिंह ने खुद ही एंबुललेंस का इंतजाम किया और महिला व नवजात को सिविल अस्पताल भिजवाया।

    जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चे को अलग करने के लिए नाड़ू भी समय रहते नहीं काटा गया और दोनों को वैसे ही उठाकर कर अस्पताल ले गए। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों नें उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बच्चे को जच्चा बच्चा केंद्र में रखा गया है और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला नें अपना नाम चंदा बताया था जो खुद को बिहार की रहने वाली बता रही थी। महिला ने अपनी मां का नाम रुलीया देवी व पिता का नाम राम पवित्र बताया था। महिला का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल से लाकर जगरांव के सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया है। इसके बाद कानून के अनुसार अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।

  • जालंधरः Kamal Hospital में पीड़ित ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः Kamal Hospital में पीड़ित ने किया हंगामा, स्टाफ पर लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोआबा चौंक स्थित कमल अस्पताल में व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए मनिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसका पिछले सात महीने से अधिक समय से इस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पीड़ित ने कहा कि देर रात वह पत्नी के दर्द होने के चलते ईलाज करवाने के लिए अस्पताल में आया है। जहां उन्होंने ऑप्रेशन करने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उनकी पत्नी के टेस्ट सहित अन्य सकैनिंग की अभी तक स्टाफ ने कोई पर्ची नहीं दी। पीड़ित ने कहा कि वह आप्रेशन के लिए वह बैंक से 25 हजार रुपए निकालकर लेकर आए।

    जिसमें 15 हजार उन्होंने डॉक्टर निधि को दिए, जिसके बाद डॉक्टर उन्होंने वह 15 हजार रुपए वापिस कर दिए और कहा कि पैसे पूरे जमा करवाएं। उसके बाद ट्रीटमेंट शुरू होगा। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसने अपने भाई गगन को फोन किया और 10 हजार रुपए उससे मंगवाए। पीड़ित ने कहा कि उसने 38 हजार रुपए दिए। लेकिन स्टाफ ने यह कह दिया कि 55 हजार रुपए पूरे जमा करवाए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने स्टाफ से कहाकि एटीएम से 25 हजार से ज्यादा नहीं निकलते है। बैंक खुलता है तो वह बाकी के पैसे जमा करवा देते है। पीड़ित का आरोप है कि स्टाफ ने उनकी एक बात नहीं सुनी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल वालों ने उससे कहा कि अगर आप अपनी पत्नी के ईलाज के लिए पैसे इकट्ठे नहीं कर सकते तो बच्चे के ट्रीटमेंट के लिए पैसे कहां से निकलेंगे। 

    जिसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर सेक्रेड हार्ट अस्पताल में चले गए। जिसके बाद वह अपने कमल अस्पताल के खाते में जमा करवाए हुए 20 हजार रुपए लेने के लिए वापिस आया। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि अस्पताल वालों ने उसे टालते हुए कहा कि आप 9 बजे आकर पैसे ले जाना। जिसके बाद अब अस्पताल ने पीड़ित से कहा कि उसके पैसे उनके खाते में नहीं आए। वह अपने पैसों की मांग कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सेक्रेड हार्ट अस्पताल में 2 बच्चे हुए है। वहीं उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कमल अस्पताल पर उनकी लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के स्टाफ ने 3 बजे से लेकर 6 बजे तक ईलाज शुरू नहीं किया। जिसके कारण उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधक ने कोई बयान जारी नहीं किया।

  • बारिश के बाद पहाडिय़ों में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

    बारिश के बाद पहाडिय़ों में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने में ही बर्फबारी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। दरअसल, मंगलवार सुबह भरमौर, मणिमहेश, चंबा के सचे दरे, धर्मशाला के धौलाधार और लाहौल-स्पीति के बरलाचा पास पर बर्फबारी हुई। मंगलवार को चंबा के मणिमहेश और भरमौर में बर्फबारी हुई। इसी तरह धर्मशाला के धौलाधार, लाहौल-स्पीति के बारलाचा दर्रे और चंबा के सचे दरे में हल्की बर्फबारी हुई। धौलाधार की पहाडिय़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने से ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। सोमवार रात से जारी बारिश मंगलवार सुबह तक होती रही।

    मौसम का भयंकर रूप देख लोग सहम गए। दोपहर बाद मौसम खुलने से लोगों से राहत की सांस ली। धौलाधार की पहाडिय़ों पर बर्फबारी से ठंड बढऩी शुरू हो गई है। धौलाधार रेंज के अलावा चंबा के भरमौर में पहाड़ों पर काफी बर्फ गिरी है। हालांकि, मंगलवार को राज्य के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। इसी तरह बुधवार सुबह भी तेज धूप निकली। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने प्रदेश में 6 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जबकि 7 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

    लेकिन अगले चार दिन फिर मौसम साफ रहेगा। बिलासपुर में मंगलवार को आए तूफान से मक्के की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, शिमला के कोटखाई में भी सोमवार को ओलावृष्टि से सेब की फसल बर्बाद हो गई। अब मनाली-लेह मार्ग पर भी मौसम बदलना शुरू हो गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। हालांकि, बर्फबारी हल्की थी। हालांकि, मनाली-लेह मार्ग पर पर्यटकों और अन्य वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। वीडियो और तस्वीरों में नजर आ रहा है कि धौलाधार की चोटियां पूरी तरह सफेद हो गई है। गौरतलब है कि हिमाचल में सर्दियों की शुरुआत 15 सितंबर के बाद होती है। इस साल हिमाचल प्रदेश में मौसम के गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। अभी सर्दियों की शुरुआत भी नहीं हुई है और ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया है।