Blog

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, दुकान में जा घुसी शव यात्रा वैन, देखें वीडियो 

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, दुकान में जा घुसी शव यात्रा वैन, देखें वीडियो 

    पटियाला: जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां शव यात्रा वैन एक बर्तन तथा क्रोकरी की दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकान के मालिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 10 बजे के करीब गुड़ मंडी से बर्तन बाजार की तरफ शव यात्रा वैन बेकाबू होकर उनकी दुकान में जा घुसी। जिस कारण दुकान का काफी नुकसान हो गया। दुकानदार ने आगे बताया कि शव यात्रा वैन के ड्राइवर तथा उसके साथी द्वारा किसी प्रकार का नशा किया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को काबू कर लिया है।

  • OMG! गुस्से में 18 वर्षीय युवती निगल गई मोबाइल, जाने मामला

    OMG! गुस्से में 18 वर्षीय युवती निगल गई मोबाइल, जाने मामला

    ग्वालियरः भिंड जिले के अमायन कस्बे में एक युवती ने नाराज होकर मोबाइल फोन निगल लिया। इस घटना से परिवार सकते में आ गया। आनन-फानन में युवती को लेकर भिंड जिला अस्पताल पहुंचे. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड से युवती को तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती के पेट में फंसा मोबाइल फोन ऑपरेशन कर बाहर निकाला। वक्त रहते युवती का ऑपरेशन नहीं होता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था।

    भिंड जिले के अमायन कस्बे में रहने वाली 18 साल की युवती ने गुस्से में आकर की पैड वाला मोबाइल निगल लिया। बताया जा रहा है कि घर में युवती का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि युवती ने गुस्से में आकर की पुश बटन की पैड वाला मोबाइल मुंह में डालकर निगल लिया। युवती के मोबाइल निगलते ही उसके परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वाले उसे पहले भिंड के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती को तत्काल ग्वालियर ले जाने के लिए कहा। भिंड से रेफर होकर युवती को परिवार के लोग ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने जांच की तो युवती के आमाशय में मोबाइल अटका हुआ था।

    सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो मोबाइल युवती के आमाशय में जाकर फंस गया था। मोबाइल को बाहर निकालने का एकमात्र रास्ता ओपन सर्जरी था। आखिर में डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी कर मोबाइल बाहर निकालने का फैसला किया। सर्जरी विभाग में करीब आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम ने मोर्चा संभाला। लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। इसके बाद डॉक्टरों ने युवती के पेट से मोबाइल बाहर निकाल लिया। यह पहला मौका है कि जब जेएएच में इस तरह का ऑपरेशन हुआ है। जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ ने कहा कि अगर वक्त रहते लड़की तो अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसके जीवन को संकट हो सकता था।

  • पंजाबः पुलिस ने नशा बेचने के आरोप में महिला सहित दो को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने नशा बेचने के आरोप में महिला सहित दो को किया काबू, देखें वीडियो

    नंगलः पिछले कुछ समय से नशे का व्यापार करने वाली महिला और दो व्यक्तियों को पुलिस के द्वार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ उनके पास पहले भी कई शिकायतें आ चुकी थी। जिसको लेकर पुलिस ने इन पर कड़ी निगाह बनाई हुई थी। 

    आज नाके के दौरान जब इनकी वाहन की चेकिंग की गई तो उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसको लेकर पुलिस ने इनसे कड़ी पूछताछ की और इनके घर की तलाशी के दौरान भी पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिसको लेकर पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है. कहीं ना कहीं नंगल शहर में इनके द्वारा पिछले काफी समय से नशे का व्यापार किया जा रहा था। जिसके बारे में कई तरह की अटकलें भी शहर में गर्म थी लेकिन यह परिवार पुलिस की गिरफ्त से बाहर रह रहा था। आखिरकार यह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। बता दें पकड़े गए नशे के सौदागर एक ही परिवार के सदस्य हैं

  • पंजाबः फेक न्यूज फैलाने वालों पर सरकार हुई सख्त, स्पेशल टीम करेगी मॉनिटरिंग

    पंजाबः फेक न्यूज फैलाने वालों पर सरकार हुई सख्त, स्पेशल टीम करेगी मॉनिटरिंग

    चंडीगढ़ः फेक खबरों का चलन सोशल मीडिया की वजह से तेजी से बढ़ा है। आजकल अच्छी बातें कम लेकिन अफवाहें या गलत तरह की खबरें सोशल मीडिया से तेजी से फैलती है और पर इससे समाज, शहर या राज्य का माहौल तेजी से खराब होता है। खबरों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया की जानी मानी कंपनी मेटा और गूगल ने सरकार को एक प्रपोजल भेजा है जिसमें कंपनियों ने सरकार से ये कहा है कि वे एक फैक्ट चेकर का नेटवर्क बनाना चाहती है जो प्लेटफार्म पर फैल रहे फेंक कंटेंट पर नजर रखेगी। कंपनियों ने इस नेटवर्क को ‘इंफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस’ नाम से फाइल किया है जिसमें सोशल मीडिया की तमाम बड़ी कंपनियां होंगी। आईटी मिनिस्ट्री को भेजे गए इस प्रपोजल में ये कहा गया है कि ये अलायंस एक तरह से सर्टिफिकेशन बॉडी की तरह काम करेगा और फिर खबरों पर नजर बनाएगा और उन्हें फैलने से रोकेगा। इस यूनिट को विषेशकर इसलिए बनाया जा रहा है ताकि सरकार के खिलाफ जो भी सोशल मीडिया पर गलत तरह की खबरें या अफवाह फैलाई जाती है उसे रोका जा सके और माहौल बिगड़ने से रोका जाएं। 

    मेटा फिलहाल फैक्ट चेकर (fact-checkers ) के साथ काम करके फेक खबरों को फैलने से रोकता है। फैक्ट चेकर इंटरनेशनल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क से सर्टिफाइड है जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी। इस टीम के मेंबर खबरों की एक्यूरेसी और उसकी सटीकता को पहले जांचते हैं और फिर उस विषय में जानकारी शेयर करते हैं। ये एक US बेस्ड नेटवर्क है। लेकिन भारत सरकार नहीं चाहती कि वो किसी दूसरे नेटवर्क पर भरोसा करें इसलिए सरकार एक खुद का होम नेटवर्क बनाना चाहती है।

    बता दें, भारत में मिस इनफार्मेशन एक बड़ी समस्या है जिसकी वजह से कई बार माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है। भारत में फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब आदि का इस्तेमाल खूब किया जाता है। ऐसे में फैक्ट चेक यूनिट का होना एक तरह से जरूरी है क्योंकि ये कई मायनों में सरकार, आम नागरिको के काम आ सकता है। Sage’s इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ लाइब्रेरी एसोसिएशन एंड इंस्टिट्यूशन जनरल 2021 में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के दौरान भारत में सोशल मीडिया के जरिए सबसे ज्यादा मिस इनफार्मेशन कम्युनिकेट की गई। इसकी वजह सोशल मीडिया का बढ़ता कंजम्पशन और लोगों का पढ़ा-लिखा और जागरूक न होना है।

    इस प्रपोजल के आने के बाद आईटी मिनिस्ट्री ने बृहस्पतिवार को एक नया नोटिस जारी कर इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी रूल 2021 में अमेंडमेंट किया है। जिसमें ये कहा गया है कि एक नई फैक्ट चेकिंग टीम सरकार के खिलाफ गलत तरह की खबरों को फैलने से रोकने के लिए बनाई जाएगी। प्रपोजल के तहत देश और विदेश दोनों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी जो अलग-अलग तरह से खबरों पर नजर रखेंगी।

  • कोरोना को लेकर अलर्ट पर केंद्र, राज्यों संग बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए ये आदेश

    कोरोना को लेकर अलर्ट पर केंद्र, राज्यों संग बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए ये आदेश

    नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और नए केसों ने तो पिछले 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में अब एक दिन में 6 हजार से अधिक नए केस मिलने लगे हैं, जिससे सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। आज देश में बीते 24 घंटे में 6 हजार से अधिक नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जो कल यानी वीरवार की तुलना में करीब 13 फीसदी अधिक है। कोरोना कहर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज देश में कोरोना वायरस की स्थिति और तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यों के हेल्थ मिनिस्टर्स संग बैठक की।

    इस बैठक मे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ते जा रहे कोरोना केसों को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कोविड टेस्टिंग एवं जीनोम सीक्वेंसिंग के साथ कोविड नियमों के पालन का प्रसार बढ़ाने पर बात हुई। ये बैठक दिल्ली में चल रही थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मांडविया ने कहा कि हमें सतर्क रहना है और अनावश्यक भय नहीं फैलाना है।

    उन्होंने सभी स्वास्थ्य मंत्रियों से निवेदन किया कि वो अपने राज्यों में कोविड की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक करें। इस दौरान उन्होंने 10 व 11 अप्रैल को पूरे देश में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को भी अस्पतालों का दौरा करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकारों से कहा कि वह कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करें।

    उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया जाए और लोग भी इसे लेकर ढिलाई न बरतें। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 6 अप्रैल की कोरोना केसों की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 5,335 मामले केस सामने आए हैं। ये आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले बीते साल 23 सितंबर को 5,383 केस सामने आए थे। इसी के साथ देश में एक्टिव केसों की संख्या 25,587 हो गई है।

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रोथ पैराडाइज़ में लगा जांच शिविर

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रोथ पैराडाइज़ में लगा जांच शिविर

    ऊना सुशील पंडित : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ग्रोथ पैराडाइज पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर पौष्टिक आहार लेने के प्रति जागरूक किया गया। और नशे में पड़ चुके युवकों को नशा न लेने के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी युवकों की जांच करवाई गई। और नशा ना करने की प्रतिज्ञा भी करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग हरोली की टीम द्वारा लगभग 30 युवकों के कोरोना टेस्ट भी किए गए। और “सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दुख भाग भवेत्” का अनुसरण करने के प्रति प्रेरित किया गया।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के सरेंडर की रिपोर्ट पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बयान

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के सरेंडर की रिपोर्ट पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को लोगों से कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के आत्मसमर्पण के बारे में अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास न करने का आग्रह किया। एक मीडिया रिपोर्ट का जवाब देते हुए पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि ये फर्जी खबर है और तथ्यात्मक रूप से गलत है। कृपया साझा करने से पहले खबर की तथ्य-जांच करें। अफवाहें और फर्जी खबरें न फैलाएं। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल 18 मार्च से फरार है, जिस दिन पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर राज्य भर में हाई अलर्ट के कारण पंजाब पुलिस द्वारा 14 अप्रैल तक अपने कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने की खबरें पहले आई थीं। 

    भगोड़ा कट्टरपंथी सिख नेता सिख चिंताओं के बारे में बात करने के लिए “सरबत खालसा” की मेजबानी करने के लिए शीर्ष सिख निकाय श्री अकाल तख्त साहिब से गुहार लगा रहा है। उन्होंने कथित तौर पर शीर्ष सिख प्राधिकरण, अकाल तख्त से बैसाखी के सम्मान में 14 अप्रैल को बठिंडा, पंजाब में “सरबत खालसा” बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया है। इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक उसके द्वारा बुलाए गए अकाल तख्त सम्मेलन से पहले आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह राज्य के किसी भी ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सरेंडर कर सकते हैं. हालांकि सूत्रों ने बताया कि इससे पहले अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकते हैं।

    खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह अज्ञात स्थानों से वीडियो जारी कर दावा कर रहा है कि वह “भगोड़ा” नहीं है और जल्द ही “दुनिया के सामने आएगा।” इन घटनाक्रमों को देखते हुए पंजाब पुलिस के अधिकारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं और राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के आत्मसमर्पण की अटकलों के बीच, अमृतसर के पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा है कि अगर भगोड़ा खालिस्तान समर्थक आत्मसमर्पण करना चाहता है, तो वे कानून के अनुसार अपना काम करेंगे।

  • पंजाब के युवक की हिमाचल बॉर्डर पर तेजधार हथियारों से मौत, कत्ल की आशंका

    पंजाब के युवक की हिमाचल बॉर्डर पर तेजधार हथियारों से मौत, कत्ल की आशंका

    ऊना/सुशील पंडित :  कश्मीर लाल पुत्र जागा राम गांव ङालेवाल डाकघर बिनेवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने ऊना पुलिस को शिकायत पत्र दिया है कि उसकी मासी का लड़का राजेंद्र कुमार (23) अपने दोस्तों के साथ डालेवाल गांव से पिछले कल दोपहर गोंदपुर हिमाचल की ओर आया था जिसकी लाश गोंदपुर साबुन फैक्ट्री से सिंघा खड्ड में रोड के किनारे झाड़ियों के बीच मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस थाना हरोली से थाना प्रभारी सुनील संख्यान अपनी टीम के साथ तथा उप पुलिस अधीक्षक हरोली तथा पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर मौके पर पहुंच कर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मौके पर एफ एस एल टीम को बुलाया जा रहा है ताकि साक्ष्यों को एकत्रित किया जा सके। पुलिस की टीमों द्वारा अलग-अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करके उन्हें पकड़ लिया जाएगा। परंतु अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।लाश को देखकर यह आशंका है कि किसी धारदार हथियार से मृतक की गर्दन पर वार किया गया है तथा सिर पर भी सख्त चोटें पहुंचाई गई है। जिसकी पुष्टि एफएसएल टीम आने के बाद ही की जा सकती है।

  • गायक अदनान सामी पर भाई ने गंभीर आरोप लगाकर किए चौकाने वाले खुलासे

    गायक अदनान सामी पर भाई ने गंभीर आरोप लगाकर किए चौकाने वाले खुलासे

    मुबंईः सिंगर अदनान सामी अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का पाकिस्तान से कनेक्शन उन्हें हमेशा चर्चा में ले ही आता है। इसी बीच अदनान सामी के छोटे भाई जुनैद ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। जुनैद ने अपने बड़े भाई अदनान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खुलासों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जुनैद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई ऐसी बातों की जिक्र किया था, जिसकी अदनान के फैंस को भनक तक नहीं थी। हालांकि जुनैद ने बाद में खुद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जुनैद के मुताबिक अदनान ने कई ऐसे काम किए हैं जिसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि अदनान की नागरिकता से लेकर उनकी डिग्री तक पर सवाल उठाए हैं।

    जुनैद ने लगाए गंभीर आरोप

    एक रिपोर्ट की मानें तो जुनैद ने अपने भाई अदनान के सारे काले कारनामों के बारे में दुनिया को बताने का फैसला किया। जुनैद के मुताबिक, वह अपने भाई का सच सभी के सामने लाना चाहते हैं। अब उन्हें ऊपर वाले का बी जर नहीं है। वह ऐसा करना नहीं चाहते, लेकिन उन्हें ये करना ही होगा। इसके अलावा जुनैद ने आरोप लगाने के साथ-साथ अदनान से उन्हें गलत साबित करने को भी कहा।

    अदनान सामी झूठा और स्वार्थी

    जुनैद के मुताबिक, अदनान का जन्म रावलपिंडी के एक निजी अस्पताल में हुआ था। अपने जन्म को लेकर अदनान ने झूठ बोला है कि वह इंग्लैंड में जन्में हैं। इसके अलावा अदनान इंग्लैंड में फेल हो गया था। जिसके बाद उन्होंने लाहौर से नकली डिग्री बनवाई। बाद में अदनान अबु धाबी चले गएजहां उन्होंने आगे की पढाई की।

    पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया

    मिली जानकारी के अनुसार, जुनैद ने ये भी कहा है कि उनके भाई अदनान ने अपनी दूसरी पत्नी संग गलत काम किया है। अदनान ने अपनी दूसरी पत्नी का एडल्ट वीडियो बनाया और कोर्ट में जमा करवा दिया। जुनैद ने कहा वो तो ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी नहीं कर सकते। लेकिन उनसे अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। सिंगर के भाई ने कहा कि उन्हें पता चला था अदनान ने कोर्ट में कहा कि वो वीडियो उनकी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने बनाकर कोर्ट में जमा करवाया था।

    अदनान पर लगे एक साथ इतने सारे इल्जामों के बाद हर कोई दंग रह गया है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो अदनान और जुनैद के अलावा कोई नहीं जानता। वहीं एक सवाल ये भी है कि जब जुनैद अपने भाई अदनान को लेकर खुलासा कर ही दिया था तो बाद में उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट क्यों कर दिया।

  • भिंडरांवाले 2 के रूप में उभर रहा है अमृतपाल सिंह, सुरक्षा एजेंसिया हुई सतर्क

    भिंडरांवाले 2 के रूप में उभर रहा है अमृतपाल सिंह, सुरक्षा एजेंसिया हुई सतर्क

    भिंडरांवाला की तरह दिखने की सनक में अमृतपाल करवा चुका प्लास्टिक सर्जरी 

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल अब पंजाब पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गई है। आज श्री अकाल तख्त के जत्थेदार के विशेष सभा के बुलावे पर अमृतपाल के आने का अंदेशा है। तमाम सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं। वहीं, पंजाब में पुलिस के आला अफसरों ने 14 अप्रैल तक सभी छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में कुछ बड़ा होने का अंदेशा है। पता लगा है कि भगोड़ा अमृतपाल 14 अप्रैल से पहले सिख संगठनों से मुलाकात कर सकता है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  आतंकवाद के दौर में खालिस्तान आंदोलन की आवाज को उठाने वाले जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तरह दिखने की सनक में अमृतपाल सिंह प्लास्टिक सर्जरी करवा चुका है। डिब्रूगढ़ जेल में बंद उसके एक साथी ने पूछताछ के दौरान पंजाब पुलिस और खूफिया एजेंसियों को यह इनपुट दी है। यह सर्जरी जॉर्जिया में हुई, जहां अमृतपाल पंजाब आने से पहले दो महीने रुका था।

    जरनैल सिंह भिंडरांवाला को हर कोई जानता है। 80 के दशक में सिख चरमपंथी के नेतृत्व में खालिस्तान आंदोलन इस कदर आगे बढ़ा कि केंद्र सरकार को गोल्डन टेंपल के अंदर फौज भेजनी पड़ी। साल 1984 में इसी ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरांवाला की मौत हो गई थी। अमृतपाल के एक सहयोगी ने खुद भारतीय खूफिया एजेंसियों को यह इनपुट दी है कि अमृतपाल सिंह ने भिंडरांवाला की तरह दिखने के लिए अपने चेहरे की सर्जरी करवाई। नाक, आईब्रो को इस तरह बदलाया कि एक झलक भिंडरांवाला की तरह लगे। अमृतपाल ने कथित तौर पर जॉर्जिया में लगभग दो महीने बिताए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुफिया अधिकारियों को बताया कि वह भिंडरांवाले की तरह दिखने के लिए एक सर्जरी के लिए जॉर्जिया गया था।

    खुफिया एजेंसियां ​​यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पंजाबी अभिनेता और वारिस पंजाब दे के संस्थापक दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल पिछले साल अगस्त में अचानक कैसे दिखाई दिया। इसके पीछे कौन था कि उसे दीप सिद्धू के परिवार के विरोध के बावजूद संगठन की जिम्मेदारी दे दी गई। गिरफ्तार किए गए लोगों ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने दिल्ली में किसानों के विरोध के दौरान सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे और वह कुछ लोगों के संपर्क में भी था। अमृतपाल सिंह के जॉर्जिया लिंक की बात पहले भी सामने आ चुकी है। जहां स्पष्ट हुआ था कि अमृपताल सिंह ने हथियारों की ट्रेनिंग भी जॉर्जिया में ही ली थी। इसमें उसका साथ हैंडलर परमजीत पम्मा और सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत पन्नू ने दिया था। यहां अमृतपाल इन्हीं दोनों के संपर्क में था।

    जरनैल सिंह भिंडरांवाला को हर कोई जानता है। 80 के दशक में सिख चरमपंथी के नेतृत्व में खालिस्तान आंदोलन इस कदर आगे बढ़ा कि केंद्र सरकार को गोल्डन टेंपल के अंदर फौज भेजनी पड़ी। साल 1984 में इसी ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरांवाला की मौत हो गई थी। अमृतपाल के एक सहयोगी ने खुद भारतीय खूफिया एजेंसियों को यह इनपुट दी है कि अमृतपाल सिंह ने भिंडरांवाला की तरह दिखने के लिए अपने चेहरे की सर्जरी करवाई। नाक, आईब्रो को इस तरह बदलाया कि एक झलक भिंडरांवाला की तरह लगे।