मुंबईः नवी मुंबई में बीती शाम बीच सड़क पर पीट-पीटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। कोपर खैरने थाना क्षेत्र में 2 गुटों में मारपीट हुई। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमला पूर्व नियोजित था। पहले की पिटाई का बदला लेने के लिए एक पक्ष ने दूसरे गुट के सदस्य पर हमला किया। इस संबंध में कोपर खैरने थाने में हत्या की धारोओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात 8 बजे की है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Blog
-

पंजाबः इस गैंगस्टर के गुर्गों ने सुनियारे पर चलाई गोलियां, कुछ दिन पहले मांगी थी फिरौती
फिरोजपुर: पंजाब में गैंगस्टरों की ओर से वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन वीआईपी लोगों से गैंगस्टरों की ओर से फिरौती मांगने के मामले सामने आ रहे है। फिरौती ना दिए जाने पर गैंगस्टरों के गुर्गों की ओर फायरिंग कर दहशत फैलाई जा रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां सुनियारे की ओर से रंगदारी न देने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
जानकारी के अनुसार 3 बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायर किए हैं। सुनियारे ने घर में अंदर दाखिल होकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बता दें कि गैंगस्टर सुक्खा दुनेके के नाम से सुनियारे से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
पिछले 20 दिनों से सुनियारे के परिवार को जान से मारने की धमकिया मिल रही थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के मुताबिक बाइक पर सवार कुछ लोग उनके घर के गेट के सामने कुछ दूरी पर रुके और गेट पर गोलियां चलाई। घर के दरवाजे और कार पर गोलियां लगीं। सुनियारे ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। जब उनकी तरफ से जवाबी फायरिंग की गई तो मोटरसाइकिल बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
-

8वीं के छात्र को मारी गोली, 13 के खिलाफ मामला दर्ज
गंभीर हालत के चलते युवक को PGI चंडीगढ़ किया रेफर
अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में पुरानी रंजिश के चलते 16 वर्षीय किशोर को गोली मार दी गई। गोली किशोर की पीठ में लगी है, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। किशोर सागर ग्रीन पार्क के नजदीक का रहने वाला है, जो सुभाष नगर स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र है। वारदात के बाद से बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 13 आोरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
किशोर सागर के दोस्त न्यू प्रीत नगर निवासी सिद्धू ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रीत नगर निवासी कटोरा ने चाकू घोंपकर बंटी नामक युवक की हत्या की थी। हत्या का आरोपी कटोरा सेंट्रल जेल में बंद है। सागर पर हमला करने वाले आरोपी तभी से उनके साथ रंजिश रखे हुए हैं। उन्होंने बदमाशों के डर से अपना मकान भी बदल लिया है। वे पहले सोनू लाला की गली टांगरी में रहते थे। अब वे किराए के मकान में रामपुर रोड पर रह रहे हैं।
सागर के दोस्त न्यू प्रीत नगर (महेश नगर) निवासी पवन ने बताया कि आरोपियों ने पहले इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। वह देर रात अपने भाई सिद्धू, ग्रीन पार्क निवासी सागर, मिथुन, डेहा कॉलोनी निवासी शुभम और टांगरी निवासी रोहन के साथ बैठकर आग सेक रहा था। इसी बीच गोलू का मिथुन के पास फोन आया और गाली-गलौज करने लगा। धमकी देते हुए गोलू ने उन्हें चुंगी पर बुलाया।
पवन ने बताया कि जब वे परशुराम मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से न्यू प्रीत नगर निवासी सोनू, मुकेश कुमार, विजय, सुजल, अरुण, गोलू, विनय, आशु, अभिषेक, शिब्बु, अमन, कर्ण, सौरव व रतन आए और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसी बीच, सोनू और मुकेश ने पहले पिस्टल से हवाई फायरिंग की और फिर सीधी गोली मार दी।
पवन ने बताया कि एक गोली सीधी सागर की पीठ में लगी। सागर नीचे गिरा तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वे सागर को लहूलुहान हालत में अंबाला कैंट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने देखा कि गोली पीठ में फंस गई है। डॉक्टरों ने सागर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
-

पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, PRTC कर्मचारियों ने दी ये चेतावनी
अमृतसर: बटाला डिपो के कंडक्टर की कथित नाजायज रिपोर्ट करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुस्साए पनबस कार्यकर्ता ने बीते दिन 2 घंटे के लिए पंजाब में बस स्टैंड को बंद कर दिया था और कंडक्टर पर दर्ज मामले को रद्द करने की चेतावनी दी थी। पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा अपने साथी कंडक्टर की नजायज रिपोर्ट के चलते बसों का चक्का जाम किया हुआ है।
जिसके चलते आज तीसरे दिन भी पनबस कर्मचारियों ने बसों के स्टेरिंग नहीं थामे और ट्रांसपोर्ट मंत्री के घर का घेराव, जालंधर व खरड़ में यूनियन प्रदर्शन करने के लिए उतरी हुई है। उनके समर्थन में पीआरटीसी यूनियन ने भी बसों के पहिए रोक दिए हैं और उनकी हिमायत में रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आज इस कंडक्टर की बहाली के मामले को शांत कराने के लिए चंडीगढ़ से टीम अमृतसर पहुंची, लेकिन मामला शांत करने के लिए कोई समझौता नहीं हो सका।
मामले की जानकारी देते हुए अमृतसर के डिपो अध्यक्ष-2 केवल सिंह समेत 4 अहम अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनमें कोई समझौता नहीं हो सका। अमृतसर-1 के चेयरमैन जोध सिंह ने कहा कि कंडक्टर पृथ्वीपाल सिंह को बिना शर्त टंकी से बहाल करने और फिर 12 कंडक्टरों को फिरोजपुर और पट्टी डिपुओं में बदली को रद्द करने का प्रस्ताव था, जिस पर सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि अगर कल दोपहर 12 बजे तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसके बाद पीआरटीसी बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर नहीं आएंगी।
-

पंजाबः दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत
अमृतसर: बल्लरवाल गांव के पास बीती रात दर्दनाक हादसा होना का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाइक पर ससुराल घर से वापिस घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक बोलेरो कार ने उन्हें कुचल दिया। मृतक माता-पिता के साथ उनका 5 साल का लड़का और 7 साल की लड़की शामिल है। घटना अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आते गांव सरंगदेव की है। मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुरजीत सिंह हलवाई का काम करता है।
बीती रात गांव भिंडियां में उसके साले की शादी थी। शादी से रात के समय वह, पत्नी व दो बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सरंगदेव स्थित घर की तरफ आ रहे थे। उनके गांव में अवैध रेत का कारोबार चलता है। रेत लाद कर भारी वाहन तेजी से निकलते हैं। बीती रात भी रेत लेकर निकली बोलेरो कार ने उनके भाई के बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में सुरजीत के अलावा उसकी पत्नी संतोख कौर, सोनू और प्रीत की मौत हो गई है।
इस मामले को लेकर थाना अजनाला की एसएचओ सुपिंदर कौर ने जानकारी दी कि फिलहाल शवों को अजनाला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। आज शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंपा जाएगा। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अगर यहां अवैध माइनिंग हो रही है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
-

पंजाबः 70 हजार रुपए रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार
फिरोजपुरः पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने एसएचओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजीलेंस की टीम ने थाना कुलगड़ी के एसएचओ रूपिंदरपाल सिंह को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस के अधिकारी ने बताया कि एचएचओ ने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता की मदद करने के बदले पहले 70 हजार रुपए लिए, फिर 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह गांव कासु बेगू, जिला फिरोजपुर ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर थाना कुलगड़ी के एसएचओ रुपिंदरपाल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच में पता चला कि कुलगड़ी थाने में गांव कासुबेगु निवासी मेजर सिंह व गगनदीप के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उस मामले की जांच एसएचओ रुपिंदर पाल सिंह कर रहे थे। उन्होंने इस मामले में उनकी मदद के लिए 70 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद वह 80 हजार रुपये और मांग रहा था।
-

हवा में टकराए दो विमान, हादसे में 6 की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
डलासः एयर शो में सेकेंड वर्ल्ड वार के जमाने के दो ऐतिहासिक सैन्य विमानों की आपस में हवा में ही टक्कर होने के बाद वे आग के गोलों में बदल गए। इस दुर्घटना के भयानक वीडियो सामने आए हैं। कैमरे में कैद हुई इस भीषण दुर्घटना में बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और बेल पी-63 किंगकोबरा की टक्कर हो गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, क्योंकि ये विमान एक एयरशो में हिस्सा ले रहे थे। अधिकारियों ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन खबरों के मुताबिक कम से कम 6 लोग इन विमानों पर सवार थे और उन सभी की मौत हो जाने की आशंका है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक एयरशो देखने के लिए मौके पर मौजूद लोगों को काफी वक्त तक ये भरोसा नहीं हो सका कि उनकी आंखों के सामने क्या हो गया! हर कोई पूरी तरह सदमे में था। डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि दुर्घटना के वीडियो दिल दहला देने वाले हैं। मेयर ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की मदद के साथ दुर्घटनास्थल पर नियंत्रण कर लिया है। वीडियो में ये साफ देखा गया कि दूसरी तरफ से आ रहा किंगकोबरा प्लेन विशालकाय बी-17 से टकरा गया और आग और धुएं का एक बड़ा गोला बन गया।
एयर शो के मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक ही समय में वहां कई विमान उड़ रहे थे। किंगकोबरा एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है और सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान ज्यादातर सोवियत सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया था। बी-17 एक चार इंजन वाला बमवर्षक है, जिसका इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के खिलाफ हमलों में किया गया था। एक्सपर्ट के मुताबिक अब किसी भी बी-17 विमान का उड़ान की स्थिति में होना दुर्लभ है। अधिकांश बी-17 को सेकेंड वर्ल्ड वार के बाद हटा कर दिया गया था। इसे केवल संग्रहालयों और एयर शो में देखा जा सकता है।
-

हवा में टकराए दो विमान, हादसे में 6 की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
डलासः एयर शो में सेकेंड वर्ल्ड वार के जमाने के दो ऐतिहासिक सैन्य विमानों की आपस में हवा में ही टक्कर होने के बाद वे आग के गोलों में बदल गए। इस दुर्घटना के भयानक वीडियो सामने आए हैं। कैमरे में कैद हुई इस भीषण दुर्घटना में बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और बेल पी-63 किंगकोबरा की टक्कर हो गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, क्योंकि ये विमान एक एयरशो में हिस्सा ले रहे थे। अधिकारियों ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। लेकिन खबरों के मुताबिक कम से कम 6 लोग इन विमानों पर सवार थे और उन सभी की मौत हो जाने की आशंका है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक एयरशो देखने के लिए मौके पर मौजूद लोगों को काफी वक्त तक ये भरोसा नहीं हो सका कि उनकी आंखों के सामने क्या हो गया! हर कोई पूरी तरह सदमे में था। डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि दुर्घटना के वीडियो दिल दहला देने वाले हैं। मेयर ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की मदद के साथ दुर्घटनास्थल पर नियंत्रण कर लिया है। वीडियो में ये साफ देखा गया कि दूसरी तरफ से आ रहा किंगकोबरा प्लेन विशालकाय बी-17 से टकरा गया और आग और धुएं का एक बड़ा गोला बन गया।
एयर शो के मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक ही समय में वहां कई विमान उड़ रहे थे। किंगकोबरा एक अमेरिकी लड़ाकू विमान है और सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान ज्यादातर सोवियत सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया था। बी-17 एक चार इंजन वाला बमवर्षक है, जिसका इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के खिलाफ हमलों में किया गया था। एक्सपर्ट के मुताबिक अब किसी भी बी-17 विमान का उड़ान की स्थिति में होना दुर्लभ है। अधिकांश बी-17 को सेकेंड वर्ल्ड वार के बाद हटा कर दिया गया था। इसे केवल संग्रहालयों और एयर शो में देखा जा सकता है।
-

पंजाबः दो कारों की सीधी टक्कर, हादसे में 3 की मौत
समराला: महानगर में आए दिन सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीती रात स्थानीय बाईपास पर दो कारों की सीधी टक्कर हुई। देर रात हुए इस भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 4 अन्य व्यक्तियों को समराला के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक सहायता के बाद विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है जहां पर इनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा निवासी एक परिवार ने अपनी लड़की प्रीति कौर की शादी समराला के निकट गांव सिहाला में की थी।
लड़की के ससुराल में अकसर झगड़ा रहता था तथा गत रात्रि लड़की प्रीति ने अपने मायके परिवार को फोन करके बताया कि उससे मारपीट की जा रही है इसलिए वह उसे आकर ले जाएं। इसके बाद प्रीति को लेने के लिए उसकी माता, चाचा-चाची तथा एक अन्य पड़ोसी कार में सवार होकर रात को ही उसके ससुराल पहुंचे। वहां से प्रीति को वापस लेकर रात्रि 10 बजे माछीवाड़ा को लौट ही रहे थे कि उनकी कार समराला बाईपास के निकट पहुंचते ही दुर्घटना का शिकार हो गई। उनकी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रीति की माता चरणजीत कौर (44), चाचा सर्बजीत सिंह (40) तथा चाची रमनदीप कौर (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्रीति (25) तथा उसके एक अन्य पड़ोसी मक्खन सिंह समेत दूसरी कार में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रभजोत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास रात्रि 10 बजे इस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को लाया गया था। इनमें से 3 व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। घायलों में शामिल प्रीति, मक्खन सिंह दोनों निवासी माछीवाड़ा तथा कोटकपूरा के रहने वाले हैप्पी और पवनदीप कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया।
उधर, इस हादसे में मरने वालों के पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि दूसरी तरफ से आ रही कार की रफ्तार बहुत तेज थी जिस कारण यह दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया कि प्रीति की हालत भी काफी गंभीर बनी हुई है। उसे पहले लुधियाना तथा बाद में पटियाला के सरकारी अस्पताल भेजा गया था लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे देर रात चंडीगढ़ के पीजीआई में भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है तथा सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
-

जालंधर: जागरण में नशे में धुत युवकों ने चलाई तलवारें, कई घायल
जालंधर (हर्ष मेहरा)। शहर में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। अराजक तत्व सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। देर रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में भी गुंडागर्दी की नाच में देखने को मिला। यहां पर चल रहे माता के जागरण में कुछ अराजक तत्व घुस आए और उन्होंने जमकर हंगामा किया लोगों के साथ मारपीट भी की। इस में कुछ महिलाओं को भी चोटें आई हैं। जागरण का आयोजन करवाने वालों ने कहा कि कुछ युवक जिनके पास तेजधार हथियार थे जागरण में आए। वह पूरी तरह से नशे में चूर थे। उन्होंने पहले वहां पर आकर लगे लंगर में खाना खाया और वहीं पर खाना खिला रहे लोगों से उलझना शुरू कर दिया। वहां पर लोगों ने माहौल खराब न हो इसलिए उन्हें पकड़ कर बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह दनदनाते हुए फिर से जागरण में पहुंचे।

अश्लील और भद्दी गालियां निकालनी शुरू कर दी। अराजक तत्वों ने सरेआम चल रहे जागरण में तलवारें निकाल लीं। इससे बाद उन्होंने वहां पर रखे सामान पर तलवारें मारनी शुरू कर दी। यहां तक कि माता की ज्योति पर भी तलवारें मार कर शांत कर दिया।
जागरण में सरेआम चल रही तलवारों को देख कर जागरण करने के लिए आई पार्टी भी अपना सामान उठाकर मौके से अपनी जान बचाती हुई भाग गई। गुंडागर्दी करने वालों ने वहां पर माता का जागरण सुनने आए लोगों के साथ मारपीट भी की। उन्होंने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। इसमें कुछ महिलाओं को चोटें भी आई हैं।
माता के जागरण में गुंडागर्दी की सूचना मिलते ही एसएचओ जितेंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों को कहा कि वह जागरण दोबारा शुरू करें। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
