Blog

  • Punjab News: भिड़े किन्नरों के 2 गुट, किडनैप कर काटा प्राइवेट पार्ट, 9 पर FIR दर्ज

    Punjab News: भिड़े किन्नरों के 2 गुट, किडनैप कर काटा प्राइवेट पार्ट, 9 पर FIR दर्ज

    लुधियानाः खानपुर गांव में एक शादी समारोह में बधाई लेने को लेकर किन्नरों के 2 गुटों में विवाद हो गया। जहां दोनों गुटों में जमकर हाथापाई हुई थी। वहीं इस चल रहे विवाद ने एक भयानक मोड़ ले लिया। आरोप है कि महंत के कैंप में 21 साल के कुक मनप्रीत सिंह को अगवा कर क्रूरता से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रुबीना महंत और उसके 2 चेलों के खिलाफ हत्या का प्रयास और साज़िश रचने के गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

    इस घटना को लेकर पीड़ित मनप्रीत के अनुसार वह महंतों के साथ खानपुर गांव में एक शादी समारोह में बधाई लेने गया था। वहां रबीना महंत के गुट ने इलाका हमारा है कहकर विवाद किया। बात इतनी बढ़ी कि कैंची और चाकुओं से हमला हुआ जिसकी शिकायत थाना डेहलों में दर्ज है। उसी समय आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़ित के अनुसार 24 जनवरी की सुबह लगभग 8:30 बजे, मनप्रीत नाश्ता करके रोज़ गार्डन की ओर सैर करने गया था। अरोपियों ने मनप्रीत को नशे की चीज़ देने के बाद नज़दीकी अस्पताल के पास एक कार में अगवा कर लिया।

    2 दिनों तक उसे बंधक बनाए रखने के बाद, 26 जनवरी की रात को, उन्होंने एक धारदार हथियार से उसके जननांग काट दिए और उसे सड़क पर खून से लथपथ छोड़कर भाग गए। राहगीरों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी नाज़ुक हालत के चलते उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रुबीना महंत (मुख्य आरोपी), सुहाना, मोना, सिम्मी, कनिका, रहमत, शिव कुमार, दिलावर, हिफाजत, पूजा सहित सभी लुधियाना निवासियों के विरुद्ध IPC की धाराओं 118(1), 118(2) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की है।

    पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयानों और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीमें आरोपियों के ठिकानों पर छापे मार रही हैं और जल्द ही उन्हें सभी को गिरफ्तार कर लेंगी।

  • Punjab News: 50 मीटर तक डॉगी को घसीट कर ले गया कार चालक, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 50 मीटर तक डॉगी को घसीट कर ले गया कार चालक, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में सलेम टाबरी इलाके के वरिंदर नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कार चालक की चपेट में आने से पालतू कुत्ते की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक सफेद रंग की कार बेजुबान को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए नजर आ रही है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित हरवंस ने बताया कि 23 तारीख को उनके घर पर रिश्तेदार शादी का कार्ड देने आया था। इसी दौरान गेट खुला रह गया और उनका पालतू कुत्ता अचानक बाहर गली में निकल गया।

    उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही सेकंड में उनके साथ क्या होने वाला है। मामले की सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार गली से गुजरती है। कार के अगले हिस्से के नीचे कुत्ता आ जाता है लेकिन ड्राइवर गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा देता है। बेजुबान कुत्ता कार के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला जाता है। इसके बाद घर की महिला और कुछ लोग बाहर निकलते है।

    जिसके बाद उसे एक्टिवा पर लेजा डॉक्टर के पास भागते है लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। वही पीड़ित मालिक हरवंस ने कहा हमारा पड़ोसी ही कार चला रहा था। हमारे बीच पहले से मनमुटाव चल रहा है। उसने जानबूझकर मेरे कुत्ते को निशाना बनाया और गाड़ी नहीं रोकी। यह हादसा नहीं हत्या है।थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत और सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।सीसीटीवी की बारीकी से जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: बस स्टैंड के कर्मियों को नौजवानों में जमकर हुई हाथापाई, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस स्टैंड के कर्मियों को नौजवानों में जमकर हुई हाथापाई, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर देर रात पंजाब रोडवेज के जालंधर डिपो-2 में कर्मियों का कार सवार नौजवानों से झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बेहरमी से मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना में दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर डिपो 2 के प्रधान सतपाल सत्ता ने बताया कि कुछ नौजवानों ने प्राइवेट गाड़ी उनके डिपो के अंदर खड़ी थी। इस दौरान कर्मियों ने नियमों के अनुसार उन्हें गाड़ी को अंदर प्रवेश करने से रोका गया।

    इसी बात पर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और मौके पर ही आधा दर्जन युवाओं को बुलाकर ड्राइवर कुलवंत सिंह और कंडक्टर लवप्रीत सिंह के साथ झगड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मुलाजिमों के काफी इंजरी हुई है। इस घटना के बाद मौके पर डिपो के जनरल मैनेजर गुरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और कहा कि घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए अमित नामक व्यक्ति ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों का उसके 2 भाईयों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लड़ाई के दौरान एक भाई के गंभीर चोटें आई।

    घायल युवक के बड़े भाई ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट होने और घायल को मेडिकल दिलवाने की बजाय उल्टा हैरेसमेंट करने के आरोप लगा बस स्टैंड चौकी में खूब हंगामा किया। हंगामे के दौरान उसने कहा कि पुलिस के सामने उसके भाई को मारा गया। लेकिन पुलिस ने भाई को बचाने की कोशिश नहीं की और भाई को घायल हालत में थाने में लाकर बैठा लिया, वहीं चौकी इंचार्ज ने कहा कि उनकी टीम युवक को हमले के दौरान भीड़ से बचाकर थाने लेकर आई है। घायल युवक के बड़े भाई अमित ने बताया कि वह तीन भाईयों में से सबसे बड़ा हैं।

    उसका सबसे छोटा भाई इमीग्रेशन का काम करता है और वह डॉक्यूमेंट लेने के लिए बस स्टैंड के डीपू नंबर दो के वर्कशाप के बाहर आया था, जहां उसने रोडवेज के डीपू के नंबर दो गेट के बाहर कार लगाई तो उस दौरान भाई की कार लगाने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के साथ बहसबाजी हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बहसबाजी के दौरान रोडवेज के कर्मचारी उसके भाई के साथ हाथापाई करते हुए कैबिन में ले गए, जहां जाकर उन्होंने उसे केबिन के अंदर बंद कर दिया। छोटे भाई ने खुद को केबिन के अंदर देख दूसरे भाई अंकित को काल की तो वह उसे बचाने के लिए डीपू में पहुंचा। उसने केबिन का दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा खुला नहीं, जिसके बाद उसने जोर लगाते हुए दरवाजे को धक्का दिया तो केबिन का दरवाजा टूट गया।

    उसका भाई अंकित छोटे भाई लेकर जा रहा था कि उसी दौरान दोबारा फिर पीछे आए रोडवेज के कर्मचारी उसके भाई अंकित को घसीटते हुए रोडवेज के डीपू के अंदर ले गए, जहां ले जाकर 20 से 25 रोडवेज के कर्मचारियों ने सामने खड़ी पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके भाई को बचाने की बजाय उल्टा पकड़ कर थाने ले आई, जहाँ लाकर उसे मेडिकल इलाज करवाने की जगह हिरासत में ले लिया गया। वही बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम युवक को झगड़े के दौरान भीड़ से बचाकर थाने लेकर आई थी। उसे हिरासत नहीं किया गया बल्कि उसके बयान लिए जा रहे थे। उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और वह बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Sonmarg की वादियों में छाया बर्फीला तूफान, चपेट में आया होटल, देखें वीडियो

    Sonmarg की वादियों में छाया बर्फीला तूफान, चपेट में आया होटल, देखें वीडियो

    जम्म्-कश्मीर: पर्यटन स्थल सोनमर्ग से एक बहुत ही भयानक वीडियो सामने आया है। इसमें पहाड़ों ने अचानक टूटकर गिरता हुआ विशाल बर्फीला सैलाब यानी की एवलांच दिख रहा है। यह सारा खौफनाक मंजर होटल इलाके का है। कुछ ही सैकेंड में पहाड़ों के बीच बर्फ के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। यह पूरी घटना वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    ऊंचे पहाड़ों से नीचे आती दिखी बर्फ

    यह एवलांच मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग इलाके का है। वीडियो फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि ऊंचे पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में बर्फ नीचे की ओर फिसलती हुई और कुछ ही पलों में विशाल बर्फीला बादल पूरे इलाके को कवर कर लेता है। एवलांच होटल जोन के ऊपर गिर गया जिसके बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    नहीं हुआ कोई जानी नुकसान

    गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के अनुसार, एवलांच होटल परिसर से थोड़ी दूर पर ही रुक गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों और प्रशासनिक टीमों ने इलाके का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा भी लिया।

    लगातार बना है एवलांच का खतरा

    कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। खासतौर पर सोनमर्ग और आस-पास के पहाड़ी इलाकों में रिकॉर्ड स्तर की बर्फ जमा हुई है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीबन 6 फीट तक बर्फ जमा हो गई है। इसी कारण से पहाड़ी ढलानों पर दबाव भी बढ़ गया है। इसके कारण एवलांच का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए आपदा प्रबंधन एजेंसी ने पहले ही सोनमर्ग समेत कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों के लिए मध्यम स्तर का हिमस्खलन अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और होटल संचालकों को अलर्ट रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही सेंसिटिव इलाकों में आवाजाही पर अस्थायी रोक भी लगाई जा सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी या तेज हवाएं भी एवलांच को ट्रिगर कर सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक्स्ट्रा सावधानी बरतने की जरुरत है। प्रशासन के द्वारा लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है और किसी भी एमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट मोर्ड पर है। सोनमर्ग बर्फ से ढकी वादियों और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है।
  • Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED और Income Tax विभाग की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED और Income Tax विभाग की Raid, देखें वीडियो

    होशियारपुरः कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, आज सुबह ईडी और आयकर विभाग ने उनके घर पर छापेमारी की है। बता दें कि वे पहले से ही भ्रष्टाचार के दोहरे मामले में शामिल हैं। इस दौरान घर के गेट को बंद कर दिया गया है और किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान नेता को घर में नज़रबंद किया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ जांच के बारे में कोई विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री पहले से ही भ्रष्टाचार के दोहरे मामले में फंसे हुए हैं।  
  • Punjab News: सुबह-सुबह मेडिकल स्टोर मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: सुबह-सुबह मेडिकल स्टोर मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    गुरदासपुरः सीमावर्ती कस्बा डेरा बाबा नानक में दिन दहाड़े गोलियां मारकर कत्ल करने की घटना सामने आई है। जहां आज दहशत का माहौल बन गया जब बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणबीर सिंह बेदी के पुत्र रघबीर सिंह बेदी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। दरअसल, वह रोज़ाना की तरह आज सुबह लगभग 8 बजे अपना मेडिकल स्टोर खोल रहे थे। इस दौरान कुछ अनजान व्यक्तियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

    इस घटना में रणबीर सिंह बेदी के सिर में लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रणबीर को उपचार के लिए अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण अमृतसर अस्पताल में रेफ़र किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी रणबीर सिंह पर फिरौती के संबंध में गोलीबारी की गई थी। मौके पर पहुँची डेरा बाबा नानक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Court ने CP Dhanpreet Kaur को जारी किया वारंट

    Jalandhar News: Court ने CP Dhanpreet Kaur को जारी किया वारंट

    जालंधर, ENS: जिले में 2 किलो अफीम बरामदगी से जुड़े एक मामले में जालंधर की अदालत ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस कमिश्नर को बुधवार को अदालत में पेश होने और 5 हजार रुपये की जमानत राशि जमा कराने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2024 का है, जब पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

    इस केस में पुलिस की ओर से अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा भी किया गया था। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर को अदालत में पेश होना था, लेकिन उन्होंने वीवीआईपी ड्यूटी का हवाला देते हुए अदालत में हाजिर नहीं हो सकीं। इसके चलते अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए है।

  • Punjab News: इस इलाके में बेअदबी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बेअदबी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के मोहल्ला रामपुरा में बनाए गए गुरु घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सत्कार कमेटी ऑल इंडिया की ओर से मौके पर पहुंचकर गुरु घर में रखें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग क्षत विक्षत किए जाने के आरोप लगाकर उन्हें अपने कब्जे में लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आते गुरुद्वारा साहिब श्री बारठ के सुपुर्द कर दिया गया।

    देश शाम की कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी माहौल को शांत किया। सत्कार कमेटी के भाई बलबीर सिंह मुच्छल ने बताया कि रामपुरा मोहल्ला में बनाए गए गुरु घर में रखे गए ग्रंथी को जपजी पाठ की वाणी और अरदास सही तरीके से नहीं आती थी।

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग बुरी तरह से जख्मी किए गए थे, जोकि बताने के लायक नहीं था। बेअदबी की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। इधर, सत्कार कमेटी की ओर से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को जहाँ से ले जाकर गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब के प्रबंधकों के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गुरु घर की मर्यादा का पालन किया जाए।

  • प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजीत पवार सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

    प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजीत पवार सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

    बारामतीः महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। जहां लैडिंग के दौरान डिप्टी सीएम का विमान क्रैश हो गया। इस विमान में एनसीपी नेता व राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे। वहीं इस चार्टेड विमान में अजित पवार सहित 5-6 लोग सवार थे। बताया जा रहा हैकि अब इस विमान के क्रैश होने पर 66 वर्षीय डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए अजित पवार का प्लेन 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती में प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। वहीं DGCA ने बताया है कि हादसे में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत पवार बुधवार की सुबह जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. विमान में सवार कुछ लोग घायल हो गए हैं। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसा की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग मदद के लिए पुहंचे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। शरद पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं और दोनों पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल गए हैं।
  • Punjabi Singer का मास्टर सलीम ने उड़ाया मजाक, गायक का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjabi Singer का मास्टर सलीम ने उड़ाया मजाक, गायक का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक मास्टर सलीम अक्सर सुर्खियों में रहते है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कई बार उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी है। वहीं अब एक और नए मामले में वह सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, हाल ही में मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की एक रियलिटी शो के शूट के दौरान सिंगर नछतर गिल का मजाक उड़ाने की वीडियो सामने आई है। जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गए है। वीडियो के वायरल होने के बाद गायक नछतर गिल ने इस पर नाराजगी जताते हुए वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस के मजाकिया लहजे से नाराज होकर गायक नछतर गिल ने कहा कि मैं इस वीडियो पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। मेरे फैंस ने इसका जवाब दे दिया है। तीनों कलाकारों ने जो हरकत की है, उसका लोगों ने क्या जवाब दिया है, ये अपने कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर पढ़ लेना। कमेंट बॉक्स में जाकर देख लें कि आपकी इस कलाकारी पर लोगों ने कितनी तारीफ की है। वहीं कई फैंस ने लिखा है कि तीनों की गायकी अच्छी है। नछतर गिल भी अपने दौर सहित अब के दौर के उम्दा सिंगर हैं। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस को इस तरह किसी साथी कलाकार का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था। नछतर गिल ने अपने फेमस गीत साडी जान के बणी के तेरा हास्सा हो गया का मजाक उड़ाए जाने पर कहा कि तीनों कलाकारों की मैं दिल से इज्जत करता हूं। लोग भी इनकी बहुत इज्जत करते हैं और तीनों ही पंजाब की गायकी में बड़ा नाम हैं। इसके साथ ही तीनों सुरीला गाते हैं, ये बात दुनिया भी मानती है और मैं भी मानता हूं। मैं तो मानता हूं कि आप बहुत सुरीला गाते हैं, मैं आपके सामने कुछ भी नहीं हूं। नछतर गिल ने कहा कि वीडियो अपलोड कर आपने अपने बुजुर्ग गायकों का भी अपमान किया है। तीनों ने अपना जनाजा तो निकाला ही है, अपने उस्तादों की भी इज्जत नहीं रखी। मास्टर सलीम खुद उस्ताद पूरण शाह कोटी के बेटे और हंसराज हंस के शागिर्द हैं। युवराज हंस हंसराज हंस के बेटे हैं। इसी तरह से रोशन प्रिंस भी सुरीले गायक हैं। मैं इनके उस्तादों को जानता हूं और उनका आदर करता हूं। मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस की तरफ से नछतर गिल के गीत पर मजाक करने का जवाब फैंस ने दिया है। गिल की इस पोस्ट के नीचे हजारों प्रशंसकों ने कमेंट कर समर्थन किया और मास्टर सलीम की इस हरकत की आलोचना की। फैंस ने लिखा कि साडी जान के बणी ए जैसे क्लासिक गाने का मजाक उड़ाना पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए शर्मनाक है। एक फैंस ने तीनों कलाकारों के लिए लिखा कि इतना घमंड अच्छा नहीं होता।