Blog

  • Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर लगे BSP नेताओं के बोर्ड पर पोती कालिख, कार्यकर्ताओं में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर लगे BSP नेताओं के बोर्ड पर पोती कालिख, कार्यकर्ताओं में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर भर में अलग-अलग पार्टी के नेताओं के बोर्ड लगाए गए है। वहं बस्ती दानिशमंदा और फुटबॉल चौक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बोर्डों पर कालिख पोतने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पार्टी के वर्करों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर पार्टी के वर्करों ने पुलिस को पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार करने की अपील की है।

    इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के इचार्जं व एडवोकेट प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आज उनकी पार्टी के वर्कर फुटबॉल चौक से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके कार्यकर्ताओं के बोर्ड पर कालिख पोती गई है। इसी के साथ ही वीर बबरीक चौक, बाबू जगजीवन राम चौक और 120 फुटी रोड पर उनके लगाए गए बोर्ड गायब कर दिए गए है।

    इस मामले को लेकर पुलिस को आरोपियों को ट्रेस करके उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो वह बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे और इस मामले में कोर्ट का रूख करेंगे।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की भेंट, रखी ये मांग

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की भेंट, रखी ये मांग

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य के वास्तविक ट्री कवर 29.5 प्रतिशत और आधिकारिक रूप से दर्ज 27.99 प्रतिशत के बीच पाई गई विसंगति के बारे में अवगत करवाया। यह विसंगति राज्य के वन एवं ट्री कवर की समेकित गणना में वनों के बाहर के पेड़ों (ट्रीज आउटसाइट फोरेस्ट) को शामिल न किए जाने के कारण उत्पन्न हुई है। राज्य सरकार निजी भूमि पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत वृक्षों के कटान पर कड़े नियम लागू किए हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार से इस संबंध में राज्य को प्रोत्साहन नहीं मिलता है।

    मुख्यमंत्री ने इस 1.5 प्रतिशत घटक को हरित आवरण में शामिल किए जाने पर बल देते हुए कहा कि इससे राज्य के वास्तविक पारिस्थितिक एवं वानिकी योगदान को उचित मान्यता मिलेगी। ट्रीज आउटसाइट फोरेस्ट, हरित आवरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशील पारिस्थितिकी को क्षरण से बचाने में सहायक हैं।

    वित्त आयोग अथवा केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली अन्य सभी आवंटन गणनाओं में हिमाचल प्रदेश के लिए 29.5 प्रतिशत वन एवं ट्री कवर को मान्यता दी जाए। 1.5 प्रतिशत ट्रीज आउटसाइट फोरेस्ट वनों को पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं संवर्धन और पर्यावरणीय शासन में एक वैध एवं नीतिगत रूप से महत्त्वपूर्ण योगदान के रूप में स्वीकार किया जाए।

    ट्रीज आउटसाइट फोरेस्ट घटक का कम आकलन करने से राष्ट्रीय पारिस्थितिकी सेवाओं में हिमाचल प्रदेश के वास्तविक योगदान को कमतर आंका जाता है। इससे उन राज्यों के साथ पक्षपात की स्थिति उत्पन्न होती है जो वनों के संरक्षण को प्राथमिकता प्रदान कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने गैर-वन और निजी भूमि पर वन एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे।

  • Punjab News: रेलवे ब्रिज पर चाइना डोर की चपेट में आने से युवक का कटा गला

    Punjab News: रेलवे ब्रिज पर चाइना डोर की चपेट में आने से युवक का कटा गला

    बठिंडाः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद चाइना डोर पर बिक्री जारी है। यही कारण है कि चाइना डोर से लगातार हादसे हो रहे है। हाल ही में एक सप्ताह में लुधियाना में 2 लोगों की चाइना डोर से मौत हो गई। वहीं अब ताजा मामला जिले के रामपुरा फूल से सामने आया है। जहां रेलवे ओवर ब्रिज पर चाइना डोर की चपेट में आने से नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, नौजवान की गर्दन पर गहरा घाव हो गया।

    घायल नौजवान की पहचान रविंदर सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी रामपुरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह बाइक पर किसी काम के सिलसिले से जा रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में चाइना डोर उसके गले में फंस गई और उसकी गर्दन पर गहरा घाव आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार ने चाइना डोर के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • GST डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य विवाद में CM का किया सपोर्ट

    GST डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य विवाद में CM का किया सपोर्ट

    लखनऊः शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के विरोध में अयोध्या से एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। दरअसल, शंकराचार्य विवाद में अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रशान्त कुमार सिंह ने यूपी सरकार के समर्थन में इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने दो पन्नों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह निर्णय लेने की बात कही है। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान के विरोध में नौकरी छोड़ी है।

    प्रशान्त कुमार सिंह ने कहा कि हम रोबोट नहीं हैं। हम जिस सरकार से वेतन लेते हैं, उसके ख़िलाफ़ नही सुनेगें। अविमुक्तेश्वरानंद हमारे सीएम पर अनर्गल आरोप लगता रहे हैं और हम खामोश रहें, ऐसा नहीं होगा। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए इस्तीफा भेजा है। अपने इस्तीफे में प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं।

    इस्तीफे में डिप्टी कमिश्नर ने यह भी उल्लेख किया है कि शंकराचार्य की टिप्पणी से वह पिछले 3 दिनों से मानसिक रूप से आहत थे। इसी मानसिक पीड़ा के कारण उन्होंने यह कठोर फैसला लिया. उनका कहना है कि यह निर्णय किसी दबाव में नहीं लिया गया है, बल्कि आत्मसम्मान और अपने विचारों के आधार पर लिया गया है। प्रशांत कुमार सिंह की अयोध्या में पोस्टिंग साल 2023 में हुई थी। वह राज्यकर विभाग में संभागीय उप आयुक्त, यानी जीएसटी डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने यह भी कहा है कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वह सामाजिक कार्यों में अपने निजी संसाधनों से योगदान देंगे। इस घटनाक्रम के बाद अयोध्या सहित पूरे प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

    मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है। इससे वह व्यक्तिगत रूप से आहत थे। उन्होंने कहा कि यह सही है कि हम राज्य कर्मचारी नियमावली में बंधे हुए हैं, लेकिन हम राज्य से वेतन लेते हैं। उसी वेतन से हमारा परिवार चलता है और हमारी नमक रोटी चलती है। मेरा यह कर्तव्य नहीं है कि मैं सिर्फ वेतन लेकर रोबोट या यांत्रिक व्यक्ति की तरह चुपचाप सरकार और माननीय मुख्यमंत्री के खिलाफ की जा रही बातें सुनता रहूं।

  • Punjab News: Punjabi Bagh Colony में कार से कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Punjabi Bagh Colony में कार से कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के खन्ना में कार में कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी बाग कॉलोनी में एक कार के अंदर जहरीला कोबरा सांप घुस गया। जिसके बाद कार मालिक ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रिटायर्ड साइंस टीचर राजिंदर सिंह ने बताया कि वो सुबह अपने पोतों को छोड़कर घर आए और कार घर के अंदर खड़ी की।

    उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद वो बाहर आए, तो कुछ दूरी पर उन्हें कोबरा दिखा। कोबरा आया और कार के नीचे चला गया। उसे भगाने की कोशिश की, तो वह कार के पिछले हिस्से में चला गया। उसके बाद उन्होंने रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यू टीम ने उसे पहले घर में ही निकालने की कोशिश की, लेकिन वो पेट्रोल की टंकी के पास जाकर छिप गया।

    कार मालिक राजिंदर सिंह ने बताया कि सांप कार के निचले हिस्से में था, तो वहां से रेस्क्यू टीम को उसे पकड़ने में प्रॉब्लम हो रही थी। उसके बाद रेस्क्यू टीम कार को लेकर एक वॉशिंग सेंटर में गई। वहां पर कार को लिफ्ट से ऊपर उठाया और उसके बाद सांप को बाहर निकालने लगे। करीब डेढ़ घंटे के बाद वहां पर सांप को पकड़ा जा सका। राजिंदर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने कोबरा को पकड़ा और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो इन दिनों अपने वाहनों पर नजर रखें, ताकि कोई अनहोनी घटना न हो।

     

  • Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में दपंति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में दपंति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में देर रात तलहण रोड पर दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पति-पत्नी की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया।

    डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओमा शंकर पत्नी इंदू देवी निवासी इंदरा कॉलोनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच खुशीराम और मनोज कुमार ने बताया कि नंगल गेट के पास यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों करियाना की दुकान से अपने घर का सामान लेकर आए थे। जिसके बाद दोनों दवाई लेने के लिए जा रहे और इस दौरान यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली तलहण से फिल्लौर जा रही थी। अचानक ट्राली घूम गई और बाइक से ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई।

    इस घटना में उसके भाई और भाभी की मौत हो गई। मृतक ओमा शंकर पेंटर का काम करता था और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मौके पर थाने का ड्यूटी अधिकारी गोबिंदर सिंह सब इंस्पेक्टर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आज दोनों का पोस्टमार्टम कर शवों को वारसों के हवाले कर दिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: Ragha TVS Showroom के कर्मियों में हुई खूनी झड़प, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Ragha TVS Showroom के कर्मियों में हुई खूनी झड़प, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्पोर्ट्स कॉलेज के पास राघा टीवीएस शोरूम में कर्मियों में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मी ने देर रात छुट्टी के बाद साथियों के साथ मिलकर दूसरे कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में आज ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय जगदीप सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। मृतक की बहन सिमरनजीत कौर निवासी धन्नोवाली ने बताया कि शोरूम में किसी बात को लेकर कृष्णा नामम मकेनिक के साथ जगदीप सिंह का विवाद हो गया।

    दरअसल, जगदीप वर्कशाप में सेल्समैन का काम करता था। जहां जगदीप ने कृष्ण को अपनी वर्कशाप में काम के लिए जाने का कह दिया। जिसके बाद एक तारीख को रात 9.30 बजे कृष्णा ने तेजधार हथियार के साथ जगदीप पर शोरूम के बाहर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में जगदीप के सिर पर गहरी चोटें आई है और हाथ एक उंगली कट गई। इस घटना को लेकर शोरूम के अन्य कर्मियों ने जगदीप के घायल होने की सूचना परिजनों को दी।

    मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे एनएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद अब जगदीप का श्री राम अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उसके सिर की हड्डी टूटने के दौरान गहरी चोटें आई है। इस दौरान काफी समय से जगदीप का उपचार चल रहा था और आज उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें झगड़े की शिकायत मिली थी।

    इस घटना को लेकर परिजनों के बयानों पर कृष्णा सहित उनके 2 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। वहीं आज उन्हें परिवार की ओर से सूचना मिली है कि ईलाज के दौरान जगदीप की मौत हो गई। जिसके बाद उनकी टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के परिवारिक सदस्यों पर पेश करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।

  • Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन, हथियार और 2 लाख ड्रग मनी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन, हथियार और 2 लाख ड्रग मनी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों की सीमा पार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 2 आधुनिक पिस्तौल (एक 9 एमएम और एक .30 बोर), 34 9 एमएम कारतूस और 1.98 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर और विदेशी हैंडलर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से लगातार संपर्क में थे।

    उनके निर्देशानुसार सीमा पार ड्रोन और अन्य माध्यमों से नशे और हथियारों की खेप मंगवायी जाती थी, जो बाद में पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जाती थीं। इस मामले से संबंधित एफआईआर अमृतसर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशे के खिलाफ” और “गैंगस्टरों के विरुद्ध युद्ध” अभियानों के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी देहात में सीमा पार गांव रानियां के रहने वाले हैं।

    पुलिस कमिशनर ने कहा कि आरोपी अपने खेतों और डेयरी फार्म के काम के बहाने पाकिस्तान से नशा और हथियार मंगवाते रहे हैं। खास बात यह है कि बरामद किए गए 34 कारतूस पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) के बनाए हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ये हथियार और गोली-बारूद सीधे तौर पर पाकिस्तान के रास्ते भेजे गए हैं। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर चलाए गए विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान मिले इनपुट्स के आधार पर यह सफल ऑपरेशन किया गया।

  • Pakistan को कब मिलेगा सिंधु नदी का पानी, UN में भारत के प्रतिनिधि ने दिया पड़ोसी देश को Ultimatum

    Pakistan को कब मिलेगा सिंधु नदी का पानी, UN में भारत के प्रतिनिधि ने दिया पड़ोसी देश को Ultimatum

    नई दिल्ली : पहले भारत को हमलों की धमकी, फिर सीजफायर की मांग और अब सिंधु जल संधि को लेकर बयानबाजी-पाकिस्तान की दोहरी नीति को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में बेनकबा कर दिया है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने यह साफ किया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का रास्ता नहीं छोड़ेगा तब तक सिंधु जल संधि में कोई भी नरमी नहीं होगी।

    आतंकवाद किसी भी रुप में सही नहीं

    यूएन में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने बताया कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर हमले करने की धमकी दे रहा था परंतु 10 मई को हालात पलट गए। उन्होने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने खुद भारतीय सेना को फोन कर लड़ाई रोकने की गुहार लगाई। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान के कई एयरबेस को भारी नुकसान भी हुआ। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को सामान्य बनाने की कोशिश करता है परंतु भारत इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद किसी भी रुप में जायज नहीं है और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर इसे सही ठहराने की इजाजत नहीं दी जा सकती। भारतीय प्रतिनिधि ने यह साफ कह दिया है कि भारत ने 65 साल पहले सिंधु जल संधि अच्छे इरादों के साथ की थी परंतु पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद और इस तरह की आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह और स्थायी रुप से खत्म नहीं करता। तब तक सिंधु जल संधि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में साफ है कि जब तक आतंकवाद पर नकेल कसेगी तभी सिंधु का पानी मिलेगा।

    भारत के अंदरुनी मामलों पर बोलने का नहीं हक

    यूएन में भारत ने यह भी साफ किया है कि पाकिस्तान को भारत के अंदरुनी मामलों पर बोलने का कोई भी अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इस सच्चाई को कोई भी नहीं बदल सकता। भारत ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा भारत और उसके लोगों को नुकसान पहुंचाना है। यूएन जैसे मंच पर पाकिस्तान झूठे आरोप लगाकर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करता है लेकिन सच्चाई अब दुनिया के सामने आ गई है।
  • Punjab News: 2 गाड़ियों की टक्कर में दपंति सहित नौजवान की मौत, एक गंभीर

    Punjab News: 2 गाड़ियों की टक्कर में दपंति सहित नौजवान की मौत, एक गंभीर

    मानसाः जिले के खियाला गांव में 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में पति-पत्नी और एक नौजवन की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य नौजवान गंभीर घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बाहरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 स्विफ्ट कारों की आपस में टक्कर हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं एसएमओ गुरमीत गुरमेल सिंह ने बताया कि मानसा के खियाला कला गांव में 2 गाड़ियों में हुए हादसे में 3 की मौतें हो चुकी हैं, जबकि एक नौजवान गंभीर हालत के कारण उसे बाहरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि उपकार सिंह और उसकी पत्नी सुपिंदर कौर, जो रतिया (हरियाणा) के निवासी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार बलकार सिंह खियाला गांव का रहने वाला है और उसकी मौत हो चुकी है तथा उसके दोस्त अमरप्रीत सिंह को गंभीर हालत के चलते बाहरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस संबंध में सूचना भी भेज दी गई है ताकि इस विषय में कार्रवाई की जा सके।