Blog

  • Punjab News: कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, हुआ छुट्टी का ऐलान

    Punjab News: कल सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, हुआ छुट्टी का ऐलान

    जालंधर, ENS: 77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया। जहां उन्होंने आजादी के संघर्ष में पंजाबियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि देश के आजादी में ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं है। देश का बंटवारा होने पर सबसे ज्यादा मार पंजाब को झेलनी पड़ी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ‘ਚ 27 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਸਕੂਲਾਂ ਲਈ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ

    देश की तरक्की में पंजाबियों का अहम योगदान है। वहीं उन्होंने 26 जनवरी के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए स्कूली बच्चों ओर अध्यापकों की मेहनत की प्रशंसा की। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में अब स्कूल 28 जनवरी को सभी स्कूल खुलेंगे।

     

     

  • Jalandhar News: बस स्टैंड पर कर्मियों ने खोला मोर्चा, किया बसें बंद का ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस स्टैंड पर कर्मियों ने खोला मोर्चा, किया बसें बंद का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मी द्वारा प्रदेश भर के सभी डिपुओं पर गेट रैलियां की जा रही है। यह फैसला यूनियन की प्रदेशस्तरीय बैठक में लिया गया था। मामले की जानकारी देते हुए नेता बलविंदर सिंह ने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें डालने के लिए बार-बार टेंडर लगाया जा रहा है, जिसका यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है।

    इस दौरान कई साथियों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समय 58 दिन से उनके साथी जेल में बंद हैं। ऐसे में साथियों की रिहाई को लेकर आज जालंधर सहित राज्य भर में गेट रैलियां की जा रही है। यूनियन की मुख्य मांग है कि सरकार पनबस और पीआरटीसी के मुफ्त बस सफर के बनते 1200 करोड़ का भुगतान करे, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को सड़कों पर संघर्ष करने की नौबत न आए।

    साथ ही यूनियन ने नए बस बेड़े के विस्तार के लिए बैंकों से लोन लेकर बसें शामिल करने और प्राइवेट ऑपरेटरों को आगे न आने देने की भी मांग की है। यूनियन ने कहा है कि यदि सरकार ने 28 जनवरी तक मांगों का हल नहीं निकाला तो संगरूर में पक्का धरना दिया जाएगा। 9 फरवरी को गेट रैलियां, 11 फरवरी को डिपुओं में बसें बंद की जाएंगी। यूनियन ने कहा कि इस आंदोलन की जिम्मेदारी पूरी तरह मैनेजमेंट की होगी।

     

     

  • Punjab News: सबसे महंगा लाडोवाल Toll Plaza हुआ Free, भारी संख्या में पहुंचे किसान, देखें Live

    Punjab News: सबसे महंगा लाडोवाल Toll Plaza हुआ Free, भारी संख्या में पहुंचे किसान, देखें Live

    लुधियानाः जिले में गणतंत्र दिवस के दिन किसान संगठनों ने लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है। इस दौरान भारी संख्या में किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंच गए है, जहां किसानों ने लोगों के लिए टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। दरअसल, काफी समय से चल रहे सतलुज बांध के किनारा कमजोर हो गया और बाढ़ आने के कारण बांध टूट गया था।

    इस मामले को लेकर किसान संगठनों ने गांव वासियों के साथ मिलकर कुछ समय के लिए टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए भी फ्री किया जा सकता है। किसानों का कहना है कि बाढ़ के समय लुधियाना की ससराली काॅलोनी में सतलुज दरिया का धुस्सी बांध टूट गया था और लोगों की जमीन व फसल को भारी नुकसान हुआ।

    बरसात बंद होने के बाद सतलुज दरिया में पानी कम हुआ तो प्रशासन ने ससराली धुस्सी बांध की तरफ ध्यान देना बंद कर दिया। इसी को लेकर आज टोल प्लाजा को फ्री करके रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा कि राहों रोड के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। मत्तेवाड़ा जंगल के बीच राहों रोड के निर्माण का काम बंद पड़ा है। प्रशासन को इस संबंध में कई बार कह चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उसका भी काम शुरू नहीं किया। जिसके बाद आज इस मामले को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • Punjab News: गणतंत्र दिवस पर स्कूल की छात्राएं हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

    Punjab News: गणतंत्र दिवस पर स्कूल की छात्राएं हुई बेहोश, अस्पताल में भर्ती

    मोगाः देश भर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं जिले की स्थानीय अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान हादसा हो गया। जहां परेड के दौरान एनसीसी में भाग लेने वाली 2 छात्राएं बेहोश हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रशासन द्वारा दोनों बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।

    सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा कोट इसे खा के श्री हेमकुंड स्कूल की 9 वी कक्षा की छात्रा नवजोत कौर निवासी गगड़ा तथा नवदीप कौर निवासी खोसा कोटला अनाज मंडी में एनसीसी की परेड में भाग लेने के लिए आई थी। जिस समय मंत्री संबोधन कर रहे थे तो इसी दौरान परेड के इंतजार में खड़ी दोनों छात्राएं बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी जिनका तुरंत सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस के जरिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया फिलहाल दोनों छात्रों की हालत ठीक है।

     

  • Punjab News: पतंग लूटने के दौरान हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत

    Punjab News: पतंग लूटने के दौरान हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत

    मोहालीः जिले में जीरकपुर के बलटाना फाटक के पास पतंग लूटने के दौरान हादसा हो गया। हरमिलाप नगर कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर पतंग लूट रहे 2 नाबालिग पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय आरूष कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बच्चे रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पतंग लूट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन का उन्हें अंदाजा नहीं हो सका और वे उसकी चपेट में आ गए। आरूष कुमार चौथी कक्षा का छात्र था, जबकि शिवम छठी कक्षा में पढ़ता था और अभयपुर का रहने वाला था। हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरमिलाप नगर और बलटाना फाटक के आसपास रेलवे ट्रैक के दोनों ओर खुला क्षेत्र है।

    यह एक रिहायशी इलाका है, जिसके कारण बच्चे और स्थानीय लोग अक्सर यहां आवाजाही करते रहते हैं। विशेष रूप से पतंगबाजी के दौरान बच्चे बड़ी संख्या में ट्रैक के पास पहुंच जाते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक के दोनों ओर ऊंची दीवार या मजबूत फेंसिंग करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। जांच अधिकारी, सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह (जीआरपी) ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

  • थार चालक का कहर, कारोबारी को कुचला, पहियों के नीचे 25 मिनट तक फंसा रहा पीड़ित, देखें वीडियो

    थार चालक का कहर, कारोबारी को कुचला, पहियों के नीचे 25 मिनट तक फंसा रहा पीड़ित, देखें वीडियो

    लखनऊः जिले के पॉश इलाके विभूति खंड थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडई सामने आई है। जहां समिट बिल्डिंग परिसर में दबंगों ने कारोबारी को थार से कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में कारोबारी के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी गई। इस घटना में पुलिस ने कार्रवा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में पवन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, यह हादसा तब हुआ जब आरोपी चालक कार को आगे-पीछे कर रहा था।

    इस दौरान पवन पटेल के दोनों पैर गाड़ी के पहियों के नीचे फंस गए और वह करीब 25 मिनट तक वहीं दबे रहे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अफरा-तफरी के बीच कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के वक्त मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि थार के नीचे दबे पवन पटेल दर्द से तड़पते रहे, लेकिन उन्हें निकालना आसान नहीं था। करीब 25 मिनट की कड़ी जद्दोजहद के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गाड़ी के नीचे से निकाला जा सका। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कारोबारी की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

     

     

  • Punjab News: देशभक्ति के नारों से गूंजा श्री गुरु नानक स्टेडियम, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    Punjab News: देशभक्ति के नारों से गूंजा श्री गुरु नानक स्टेडियम, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    अमृतसरः 77वां गणतंत्र दिवस अमृतसर के गांधी ग्राउंड, श्री गुरु नानक स्टेडियम में पूरे जोश और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस की टीमों ने तिरंगे को सलामी दी, जबकि विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

    स्टेडियम में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियाँ ने पूरे देशवासियों, पंजाबवासियों और खासकर अमृतसर के लोगों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि गुरु-पीरों की धरती पर आकर तिरंगा फहराना अपने आप में बड़े मान की बात है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने ढाई सालों में निष्ठावान सेवाकार की तरह पंजाब की सेवा की है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं।

    नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है और युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए बीमा कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने पंजाब पुलिस की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब को रंगिला पंजाब बनाने में पुलिस की ड्यूटी बेहद गौरवपूर्ण है और पंजाब पुलिस पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभा रही है।

  • Jalandhar News: तिरंगा फहराने के बाद कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल का आया बयान, फौजी परिवारों को दी सौगात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तिरंगा फहराने के बाद कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल का आया बयान, फौजी परिवारों को दी सौगात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद रही। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने देश-विदेश में रह रहे पंजाबियों और सभी देश प्रेमियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने देश की तीनों सेनाओं के शूरवीरों को सलाम किया और कहा कि ये तीनों सेनाएं देश की 24 घंटे रक्षा करती है।

    26 जनवरी 1950 को भारतीय सविंधान लागू हुआ। जिसके बाद दुनियां में सबसे बड़ी जमूहियत होने का हमें मान हासिल हुआ। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर भीम रॉव अंबेडकर के अहम योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमें मान है कि देश की कुर्बानियों में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मान शहीदों के सपनों को पूरा करने में वचनबद्ध है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार बनने के बाद अपने पद की शपथ सरदार शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ली थी।

    जिसके बाद आप सरकार ने अहम फैसले लेते हुए सरकारी दफ्तरों में सरदार शहीद भगत और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगाई। मोहाली कोमांतरी हवाई अड्डे का नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा और वहां उनकी प्रतिमा लगाई गई। शहीद फौजियों की भलाई के लिए आप सरकार वचनबद्ध है। वहीं शहीदों के परिवारों के लिए एक्स ग्रेशियां ग्रांट की राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दी गई।

    इस वित्तीय स्कीम में अग्निवीरों को भी शामिल किया है। इसी के साथ पंजाब पुलिस में शहीद हुए जवानों की ग्रांट राशि को भी बढ़ाया गया है। बता दें कि आज पंजाब-चंडीगढ़ की 4 बड़ी हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें क्रिकेटर हरमनदीप कौर, संत निरंजन दास और हॉकी कोच बलदेव सिंह व चंडीगढ़ की सड़कों को साफ करने वाले पूर्व DIG इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल है। इसी के साथ 24 पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक व विशेष सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

  • Jalandhar News: रैणक बाजार में विक्रेताओं में हुई खूनी झड़प, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रैणक बाजार में विक्रेताओं में हुई खूनी झड़प, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के रैणक बाजार में विक्रेताओं में खूनी झड़प की घटना सामने आई है। जहां सरकारी स्कूल के सामने मार्किट में चप्पल का अड्डा लगाने युवक पड़ोसी दुकान पर काम करने वाले युवक ने भाई व साथी सहित पुरानी रंजिश को विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 से 4 दिन पहले भी दोनों विक्रेताओं में विवाद हुआ, जिसके बाद बाजार के व्यापारियों ने बैठकर दोनों में राजीनामा करवा दिया था। लेकिन 2 दिन पहले सुबह फड़ी लगाने के दौरान दोनों पक्षों में दीपक और रॉकी में फिर से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जिसेक बाद दीपक ने साथियों के साथ मिलकर रॉकी पर हमला कर दिया। आरोप है कि दीपक ने साथियों से साथ मिलकर रॉकी पर ईंट पत्थर और कड़े से सिर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान रैनक बाजार के रहने वाले रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसके सिर पर 7 टांके लगे। वहीं सिर में क्लाउड जमने कर डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। इस घटना को लेकर परिवार ने थाना 4 की पुलिस को शिकायत दे दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से रैणक बाजार में सरकारी के स्कूल के पास रॉकी और उसका भाई शिव चप्पल का अड्डा लगाते है। उनके अड्डे के साथ कपड़े की दुकान में दीपक नामक युवक काम काम करता है। आस पास के दुकानदारों ने बताया कि बीते दो सप्ताह पहले किसी बात को लेकर रॉकी के भाई की शिव और दीपक ने साथ बहसबाजी हो गई थी। उस समय दोनो भाईयों ने दीपक पर हमला किया था फिर दोनों पक्षों का समझौता हो गया लेकिन दीपक मन में रंजिश रखी बैठा था। शनिवार शाम रॉकी अकेला अड्डे पर काम कर रहा था कि दीपक गली से अपने भाई और साथियों सहित हाथ ईंट लेकर आया और उसने आते ही रोकी पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के रोकी ने विरोध किया तो दीपक और उसके साथियों ने रोकी के सिर पर ईंट और कट्टों से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद मार्केट में दहशत बनाने के लिए गालियाँ निकालते हुए फरार हो गए। रोकी को घायल हालत में इलाज के नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सिर में पर हमला होने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसकी शिकायत परिवार की और से थाना चार की पुलिस को दी गई। थाना 4 के प्रभारी अनु ने बताया कि उनकी टीम को शिकायत मिली है और अस्पताल में बयान लेने के लिए गए थे लेकिन डाक्टरों ने उसे रोकी को अनफिट बताया है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बीच हुई है और उनकी टीम जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने कहाकि इस मामले में जल्द बनती कार्रवाई की जाएंगी।
  • बर्फीले तूफान के बीच टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, एयरपोर्ट बंद

    बर्फीले तूफान के बीच टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, एयरपोर्ट बंद

    नई दिल्लीः अमेरिका के मेन राज्य विमान हादसा हुआ है। जहां बैंगर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक निजी जेट क्रैश हो गया। दरअसल, अमेरिका में बर्फीले तूफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है और इसी बीच मेन राज्य में विमान हादसा सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 लोगों को ले जा रहा एक प्राइवेट विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया है। बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 रविवार शाम 7:45 बजे के आसपास क्रैश हुआ था। विमान में सवार लोगों की हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है।

    FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस विमान में कुल 8 लोग में से 3 क्रू मेंबर और 5 यात्री शामिल थे। हादसे के बाद एयरपोर्ट को तुरंत बंद कर दिया गया और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सभी यात्रियों की हालत कैसी है। यह विमान बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट था। बताया जा रहा है कि टेकऑफ से कुछ मिनट पहले कंट्रोल रूम और पायलट के बीच बातचीत में कम दृश्यता और बर्फ जमने की समस्या का जिक्र सुना गया था।

    रनवे से उड़ान की अनुमति मिलने के करीब दो मिनट बाद कंट्रोलर की आवाज गूंजी- ‘सभी विमानों की आवाजाही रोक दी जाए।’ इसके बाद बताया गया कि ‘विमान उल्टा पड़ा है।’ इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को रनवे पर जाने की इजाजत है। बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 एक चौड़ी बॉडी वाला बिजनेस जेट है जिसे 9 से 11 यात्रियों के लिए बनाया गया है। aircharterservice.com के अनुसार, इसे 1980 में ‘वॉक-अबाउट केबिन’ वाले पहले प्राइवेट जेट के रूप में लॉन्च किया गया था और यह अभी भी एक लोकप्रिय चार्टर विकल्प बना हुआ है।