Blog

  • इस ज़िले में बंद हो सकते हैं 423 स्कूल, जानें मामला

    इस ज़िले में बंद हो सकते हैं 423 स्कूल, जानें मामला

    गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले बच्चों की संख्या लगातार कम होने के कारन, अब 50 से कम छात्रों वाले 423 स्कूलों को बंद कर नजदीकी विद्यालयों में विलय की तैयारी की जा रही है। इस निर्णय से न केवल बच्चों की शिक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, बल्कि गरीब परिवारों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

    गांवों में अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चे अपने नजदीकी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। वहीं, इस स्कूलों के बंद होने के बाद उन्हें अपने घर से दूर स्कूल जाना पड़ेगा, जिसके लिए उन्हें या तो पैदल जाना होगा या फिर किसी सवारी का खर्च उठाना पड़ेगा। जिसका बोझ गरीब परिवारों पर पड़ेगा।

    स्कूलों के विलय होने के बाद न केवल बच्चों, बल्कि शिक्षकों पर भी इसका असर पड़ेगा। 423 स्कूलों के बंद होने से कई शिक्षकों का स्थानांतरण होगा या उन्हें नई जगह पर जाना पड़ेगा। इससे उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा, क्योंकि विलय के बाद बड़े स्कूलों में बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी। ऐसे में शिक्षकों के लिए व्यक्तिगत ध्यान देना मुश्किल हो सकता है।

    बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और करोड़ों रुपये की योजनाएं चलाईं, लेकिन बच्चों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। जुलाई में बीएसए द्वारा शिक्षकों को नोटिस भेजे जाने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। यह साफ है कि गरीब परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा की पहुंच और भी कठिन होती जा रही है। यह बदलाव उनके भविष्य पर गहरा असर डाल सकता है।

  • Jalandhar News: धान खरीद प्रक्रिया सुचारू, ₹500 करोड़ किसानों को भुगतान किए गए: उपायुक्त

    Jalandhar News: धान खरीद प्रक्रिया सुचारू, ₹500 करोड़ किसानों को भुगतान किए गए: उपायुक्त

      Highlights:
    1. जालंधर में धान खरीद प्रक्रिया के तहत किसानों को ₹500 करोड़ का भुगतान किया गया।
    2. अब तक 258,354 मीट्रिक टन धान मंडियों में आ चुका, जिसमें से 252,709 मीट्रिक टन की खरीद की गई।
    3. धान उठान प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
    जालंधर, 24 अक्टूबर 2024: जालंधर जिले में धान की खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रशासन धान खरीद प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में धान की सही समय पर खरीद, भुगतान और उठान सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि अब तक किसानों से खरीदी गई धान का ₹500 करोड़ का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। जिले की मंडियों में 258,354 मीट्रिक टन धान आ चुका है, जिसमें से 252,709 मीट्रिक टन की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान का तेजी से उठान सुनिश्चित किया जा रहा है, और अब तक 38,612 मीट्रिक टन धान उठाई जा चुकी है। आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों को पहले से ही निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि धान खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले की मंडियों में धान उठान संगठित और प्रभावी तरीके से किया जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। डॉ. अग्रवाल ने फिर से दोहराया कि पंजाब सरकार किसानों की फसल के हर एक दाने की खरीद के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडियों में धान खरीद और उठान प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
  • Bus और Taxi में हुई भीषण टक्कर, 2 गंभीर घायल

    Bus और Taxi में हुई भीषण टक्कर, 2 गंभीर घायल

    धर्मशाला : थाना धर्मशाला के अंतर्गत पिंगलनाला में देर रात को एक निजी बस और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर होने की खबर सामने आई है। यह हादसा रात साढ़े नौ बजे के करीब हुआ है। जानकारी के अनुसार  बस गगल से धर्मशाला की ओर आ रही थी और टैक्सी धर्मशाला से गगल की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक ही पिंगलनाला के पास दोनों वाहनों की भीषण टक्कर हो गई।

    इस हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री आशु की बढ़ी मुश्किलें, ED ने कोर्ट में दायर की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट

    Punjab News: पूर्व मंत्री आशु की बढ़ी मुश्किलें, ED ने कोर्ट में दायर की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में ईडी की टीम ने कांग्रेस सरकार के समय हुए घोटाले के मामले में आशु को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आशु सहित 31 लोगों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले में केस दर्ज है। इस केस में अब ED प्रवर्तन निदेशालय ने टेंडर घोटाले में धन शोधन निवारण (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 26.09.2029 को विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत PC (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) दायर की है। विशेष न्यायालय ने 19 अक्टूबर को पीसी का संज्ञान लिया है।

    ED ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग में ‘टेंडर घोटाले’ से संबंधित आईपीसी, 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत सतर्कता ब्यूरो, पंजाब द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि अब ED जल्द ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट स्केम पर भी खुलासा हो सकता है। ED की जांच में पता चला है कि पंजाब सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तत्कालीन मंत्री भारत भूषण आशु ने टेंडर आवंटन में चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया और उन्हें अधिक लाभ का वादा किया, जिसके लिए उन्होंने राजदीप सिंह नागरा, राकेश कुमार सिंगला और पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कुछ सरकारी अधिकारियों सहित अन्य व्यक्तियों के माध्यम से उनसे रिश्वत ली। रिश्वत के पैसे को फर्जी संस्थाओं के नेटवर्क के माध्यम से चल और अचल संपत्तियां खरीदने के लिए आगे बढ़ाया गया।

    इससे पहले, ED ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों में 28 स्थानों पर 24 अगस्त 2023 और 4 सितंबर 2024 को दो तलाशी ली थीं। इसके अलावा, जांच के दौरान, भारत भूषण शर्मा उर्फ ​​आशु और उनके करीबी सहयोगी राजदीप सिंह नागरा को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में क्रमशः 1 अगस्त और 4 सितंबर 2024 को पीएमएलए, 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया और दोनों वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। ED ने अस्थायी रूप से 22.8 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की संपत्तियां कुर्क की थीं, जिनमें लुधियाना, मोहाली, खन्ना और पंजाब के अन्य हिस्सों में स्थित अचल संपत्तियां और एफडीआर, स्वर्ण आभूषण, बुलियन और बैंक खातों के रूप में चल संपत्तियां शामिल हैं।

  • Jalandhar News: जसपाल कत्ल मामले में Dubai भागने की फिराक में था गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जसपाल कत्ल मामले में Dubai भागने की फिराक में था गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

    बड़ा खुलासाः आरोपी रंजीत 40 से 60 हजार रुपए के हिसाब से करता था हथियारों की आपूर्ति

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने भोगपुर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, पुलिस ने एक महीने तक चली गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी को दुबई भागने की कोशिश करते हुए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार उर्फ ​​अरु (मास्टरमाइंड) पुत्र सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 6, गुरु नानक नगर, भोगपुर; मनदीप कुमार उर्फ ​​मनी पुत्र राज कुमार निवासी गुरु नानक नगर, भोगपुर; और रंजीत कुमार उर्फ ​​काका बैया निवासी नवी आबादी, भोगपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 22 सितंबर को मोगा गेट, भोगपुर के पास जसपाल सिंह उर्फ ​​शालू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया, जिसमें पीड़ित के सिर में तीन गोलियां मारी गईं। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी (जांच) जसरूप कौर बाठ, आईपीएस, और डीएसपी कुलवंत सिंह, पीपीएस और इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क, एसएचओ भोगपुर के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क ने आरोपी को एयरपोर्ट पर दबोचने से पहले कई जगहों पर छापेमारी की। एसएसपी खख ने कहा, “हमने सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी कर दी थी और अपने खुफिया नेटवर्क के जरिए हमें उसके विदेश भागने की कोशिश के बारे में पता चला।” पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि कई पूर्व टकरावों से उपजी निजी दुश्मनी के कारण हत्या की गई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने हत्या वाले दिन पीड़ित का पीछा किया था और आखिरकार रात में अपनी योजना को अंजाम दिया। इससे पहले पुलिस टीम ने तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें रवि कुमार उर्फ ​​रवि, पुत्र राम किशन, निवासी गेहलरा; गुरजीत सिंह उर्फ ​​गुरजी, पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी बिनपालके और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, पुत्र जगदीश सिंह शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल और एक 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की। पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बिहार के मुज़फ़्फ़रनगर में रहने वाले रंजीत कुमार नामक प्रवासी हथियार खरीदे थे, जो अंतरराज्यीय हथियार आपूर्ति नेटवर्क चला रहा था। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए टीम ने रंजीत कुमार को काबू किया। आरोपी ने पूछताछ में पंजाब भर में ₹40,000 से ₹60,000 प्रति पिस्तौल की कीमतों पर हथियारों की आपूर्ति करने की बात कबूल की। ​​पुलिस टीम ने हत्या के हथियार सहित तीन 32 बोर की पिस्तौलें और छह जिंदा राउंड भी बरामद किए। अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सोरवदीप सिंह उर्फ ​​सोरव नामक एक व्यक्ति से बरामद की गई, जो हत्या के बाद से सबूत छुपा रखा था। पुलिस स्टेशन भोगपुर में धारा 103(1), 191(3), 190, 61(2) बीएनएस और 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, पुलिस हथियार आपूर्ति नेटवर्क और अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता की आगे की जांच के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग कर रही है।

    Dubai भागने की फिराक में था गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी, देखें वीडियो

  • Punjab News: पंजाब में धान की सुचारू खरीद प्रक्रिया जारी, 90% धान खरीदी जा चुकी, ₹5683 करोड़ किसानों के खातों में स्थानांतरित

    Punjab News: पंजाब में धान की सुचारू खरीद प्रक्रिया जारी, 90% धान खरीदी जा चुकी, ₹5683 करोड़ किसानों के खातों में स्थानांतरित

    Highlights:
    1. 90% धान की खरीद पूरी, 34.5 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों से खरीदा गया।
    2. सरकार ने किसानों के खातों में सीधे ₹5683 करोड़ स्थानांतरित किए।
    3. धान उठान की प्रक्रिया तेज, एक दिन में 2 लाख मीट्रिक टन धान उठाया गया।
    चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2024: पंजाब में धान की खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जहां अब तक 90% धान की खरीद पूरी हो चुकी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारुचक ने जानकारी दी कि प्रदेश की सभी मंडियों में धान का उठान सही तरीके से किया जा रहा है, और अब तक 10 लाख मीट्रिक टन (लगभग 266 लाख बैग) धान की उठान की जा चुकी है। मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक समस्याओं के बावजूद, कुछ चावल मिलर्स के आरंभिक अनिच्छा के कारण उठान प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन अब 2 लाख मीट्रिक टन धान केवल एक दिन में उठाया गया है। प्रदेश के कुल 5000 चावल मिलों में से 3120 मिलों ने आवंटन के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 2522 मिलों को आवंटन किया जा चुका है और शेष मिलों का आवंटन शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के किसानों को उनकी फसल की सुचारू खरीद की पूरी व्यवस्था की गई है। अब तक 38 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 34.5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रति दिन 4.5 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आ रहा है और इस धान का अधिकांश हिस्सा दिन के अंत तक खरीदा जा रहा है। इस समय राज्य में बिना खरीदे धान की मात्रा एक दिन की आवक से भी कम है, जिससे किसानों को अपनी फसल को लेकर कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। सरकार ने धान की उठान प्रक्रिया के लिए बोरियों, मजदूरों और परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की है, जिससे उठान तेजी से हो रही है। मंत्री लाल चंद कटारुचक ने जानकारी दी कि किसानों के खातों में अब तक ₹5683 करोड़ की राशि सीधी तौर पर स्थानांतरित की जा चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की मेहनत से उगाई गई हर एक फसल का उचित मूल्य उन्हें मिलेगा और धान की उठान शीघ्र ही 4 लाख मीट्रिक टन प्रति दिन तक पहुंच जाएगी।
  • Punjab News: 3 वर्षीय वच्ची की मौत के मामले में वैन ड्राईवर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 वर्षीय वच्ची की मौत के मामले में वैन ड्राईवर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः जलालाबाद में हुए सड़क हादसे के दौरान तीन साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि जलालाबाद में एक निजी स्कूल की वैन से गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए थाना प्रमुख सतपाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद में एक निजी स्कूल की वैन से तीन वर्षीय बालक के गिरने से उसकी मौत हो गई थी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।इस मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जगजीत सिंह निवासी सिमरेवाला और निजी स्कूल के खिलाफ धारा 106, 281 बीएनएस मामला दर्ज किया है। ड्राइवर लापरवाही से कार चला रहा था, जिसके चलते गेट के पास बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

    वैन ड्राईवर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

  • Punjab News: उप चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति, Akali Dal को झटका, BJP में शामिल हो सकते है पूर्व मंत्री

    Punjab News: उप चुनावों को लेकर गरमाई राजनीति, Akali Dal को झटका, BJP में शामिल हो सकते है पूर्व मंत्री

    होशियारपुरः पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। हाल ही में आप पार्टी और कांग्रेस ने चारों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जबकि भाजपा ने अभी तक 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। होशियारपुर की सीट से अभी भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना है। वहीं होशयापुर से अकाली दल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो सकते है। कहा जा रहा हैकि भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल को होशियारपुर सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

    बता दें कि बीते लोकसभा चुनावों में सोहन सिंह ठंडल अकाली दल के उम्मीदवार थे। होशियारपुर सीट से आप पार्टी ने राज कुमार चब्बेवाल के बेटे ईशान चब्बेवाल को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने रणजीत कुमार को मैदान ईशान चब्बेवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। ऐसे में अगर सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल होते हैं और भाजपा उन्हें उम्मीदवार घोषित करती है तो इस सीट पर कांटे का टक्कर देखने को मिलेंगी।

    गौर हो कि चारों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के तहत कांग्रेस, आप और भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूचि भी जारी कर दी है। आप पार्टी ने जहां सूची में पहले स्थान पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का नाम रखा गया है। जबकि नंबर दो पर मनीष सिसोदिया और तीसरे नंबर पर सीएम भगवंत मान का नाम है। इसके बाद संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक का नाम शामिल है।

    वहीं, राज्य के सारे मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। वहीं भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी पार्टी ने सूची में शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

  • Jalandhar News: स्नेचरों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े सैर कर रहे सीनियर सिटीजन पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar News: स्नेचरों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े सैर कर रहे सीनियर सिटीजन पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम

    पुलिस नाके से कुछ दूरी पर हथियार से हमला कर छीनी सोने की चैन, शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल

    जालंधर, ENS: महानगर में छीना झपटी की वारदातें इस कदर बढ़ गई है कि दिन दहाड़े पुलिस नाके से कुछ मीटर दूरी पर बेखौफ स्नेचर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला लवली स्वीट्स के नजदीक लकड़ी के टाल के पास से सामने आया है। जहां आज सुबह 7.22 बजे बाइक सवार 2 स्नेचरों ने सैर कर रहे सीनियर सिटिजन विभु नारायण पर तेजधार हथियार से हमला करके वारदात को अंजाम दिया। स्नेचर पीड़ित की 2 तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए विभु नारायण ने बताया कि वह रोजाना की तरह अंबेदकर चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक सैर करते है। आज भी वह सुबह सैर कर रहे थे कि बाइक पर सवार 2 स्नेचर हैलमेट पहने हुए उसके पास आए और एक ने उनकी गर्दन पर कोई नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसके बाद दूसरे स्नेचर ने गले से चेन छीन ली। चेन छीनने के दौरान लुटेरों ने उन्हें धक्का दिया । इस हादसे में विभु की टांगों और बाजू पर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम के एएसआई और हवलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिकायत नोट कर ली, लेकिन पीड़ित को कोई शिकायत की कॉपी नहीं दी गई। हैरानी की बात यह है कि स्नेचरों पर नाकाम करना तो दूर पुलिस ने अभी तक पीड़ित से संपर्क तक नहीं किया। घटना को लेकर 3 घंटे से अधिक का समय हो गया है । बता दें कि सुबह भगवान वाल्मीकि चौक और अंबेडकर चौंक पर पुलिस का नाका लगा रहता है। वहीं इन दोनों चौंकों पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। जिसकी रिकार्डिंग पुलिस के पास रहती है। ऐसे में दोनों मेंन चौंकों पर नाका लगने के बावजूद स्नेचरों द्वारा दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस स्नेचरों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें काबू करती है या मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंगी।
  • Punjab News: SHO Arshpreet Kaur Grewal सहित 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: SHO Arshpreet Kaur Grewal सहित 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः थाना कोर्ट इसे ख़ां की SHO इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल सहित 3 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ बीती देर रात मामला दर्ज किया गया। पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने एक अफीम तस्करों की मदद की है। पुलिस ने इस मामले में SHO इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल, मुंशी गुरप्रीत सिंह, चौकी इंचार्ज बलखंडी, राजपाल सिंह मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चारों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


    आरोप है कि 1 अक्टूबर को एसएचओ ओर मुंशी ने अमरजीत नाम के सख्श से 2 किलो अफीम बरामद की थी और मामला दर्ज किया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति के पास 3 किलो अफीम थी और इस मामले में उसके भाई ओर बेटे भी शामिल थे। आरोप है कि थाना प्रभारी सहित कर्मियों ने किसी प्राइवेट व्यक्ति के साथ मिल कर आरोपी के साथ दोनों लोगों को छोड़ने के लिए एवज में  8 लाख रुपए में सौदा तय किया था और 5 लाख रुपए लिए थे। मिली जानकारी के अनुसार 2 किलो अफीम का मामला अकेले अमरजीत पर किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के सीनियर अधिकारी गहनता से जांच करवा करवा रहे है। आरोपी पुलिस कर्मियों के पिछले रिकार्ड भी अब खंगाले जा रहे है।

    बता दें कि SHO अर्शप्रीत कौर का लुधियाना से काफी नाता रहा है। अधिकतर समय अर्शप्रीत ने लुधियाना में ही डयूटी की है। थाना बस्ती जोधेवाल और डिवीजन नंबर 2 में बतौर SHO काम किया है। अर्शप्रीत लुधियाना की सबसे पहली कोरोना वॉरियर्स थी। अर्शप्रीत पहली ऐसी SHO रही है जिनसे खुद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने वीडियो काल पर बातचीत की थी। उसे कोविड से लड़ने के लिए उन्होंने प्रेरित किया था। सोशल मीडिया पर अर्शप्रीत और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की कोविड समय की वीडियो काल काफी चर्चा में रही थी। उस समय के DGP दिनकर गुप्ता ने पंजाब पुलिस की तरफ से अर्शप्रीत के नाम से पोस्ट भी शेयर किया था कि लोग कोविड से डरे नहीं। वहीं काफी गायक एम्मी विर्क सहित कई कलाकारों ने अर्शप्रीत के कोविड पाजीटिव होने पर उसे वीडियो काल करके उसका हौंसला बढ़ाया था।