Blog

  • आज का राशिफल, 11 जून 2024

    आज का राशिफल, 11 जून 2024

     आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 48 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रुति पंचमी मनाई जाएगी। आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहयता मिलेगी। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    वृष राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे।आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जाएंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए फ़ोन द्वारा पर चर्चा करेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई भी अवसर हाथ से ना जाने दें। आपके काम में सफलता मिलेगी। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, आप किसी संस्था से भी जुड़ेंगे।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन की उलझन थोड़ी कम होगी। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। छात्रों की पढ़ाई में आ रही समस्याएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह दे सकते हैं, जो आगे चलकर आपके बहुत ही काम आएगी।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा… साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। आज ऑफिस के किसी मीटिंग में आपको जाना पड़ेगा। अपनी बात सबकों समझने में सफल होंगे।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनिअर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।

    तुला राशि-आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लाएगा। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देंगे। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे। आई.आई.टी या किसी भी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद लेगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जाएगा।

    मकर राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिलेगी, जिससे काम करने में आसानी होगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनायेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से  बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आज आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। काम भी बेहतर ढंग से चलेगा। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी प्लॉनिंग कर सकते हैं।

    मीन राशि-आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। घर वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

     

  • Jalandhar: उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी आप, देखें Video

    Jalandhar: उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी आप, देखें Video

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि शीतल अंगुराल का इस्तीफा पहले ही मंजूर कर लिया गया था। वहीं अन्य सीटों पर विधायकों के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी राजकुमार चब्बेवाल का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। इसी के चलते अभी वेस्ट हल्के में विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में आप पार्टी के तीसरे पायदान पर आने को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि सीएम मान सहित सभी मंत्री चुनावों के नतीजे को लेकर मंथन कर रहे हैं। उन्होंने कहा की उम्मीद है कि जल्द ही लोग इस गलती को स्वीकार कर लेंगे कि उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को जीताकर गलत किया है।

    उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द पता लग जाएगा कि लोगों के काम मौजूदा सरकारें ही करवा सकती है और इस चुनाव में लोग आप पार्टी को ही वोट डालकर जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। रमन अरोड़ा ने कहा कि उपचुनाव में आप पार्टी बड़े वोटो के अंतर से जीत हासिल करेंगी। वहीं जम्मू में हुए बस पर आतंकी हमले को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि मीडिया सहित सभी लोगों को पता है कि पाकिस्तान पंजाब और पूरे देश में शांति पसंद नहीं करता है जिसके चलते वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रमन अरोड़ा ने कहा कि इस बार की नापाक हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

    रमन अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब जल्द दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर एनआईए द्वारा निष्पक्षता से जांच की जा रही है और जल्दी इस कार्रवाई को लेकर पाक को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

  • चार लेखन अंतरराष्ट्रीय मानस हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित हुए

    बद्दी/ सचिन बैंसल: जिले के चार साहित्यकारों को पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी ने अंतराष्ट्रीय लेखक मिलन भुटान में उनके हिंदी भाषा मे साहित्यिक योगदान के लिए ‘ अंतरराष्ट्रीय मानस हिंदी-सेवी समान- 2024’ से सम्मानित किया गया। सोलन से डॉ. शंकर लाल वशिष्ठ तथा डॉ. प्रेम लाल गौतम, बद्दी से डॉ. प्रताप मोहन भारतीय तथा नालागढ़ से प्रो. रणजोध सिंह को इस पुरुस्कार से नवाजा गया। प्रो. रणजोध सिंह को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक गतिविधियों के लिए गत वर्ष भी इसी संस्था ने उन्हें अंतराष्ट्रीय लेखक सम्मेलन नेपाल में ‘महाराज कृष्ण जैन सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।

    गत वर्ष उनकी कहानी ‘कैंथ का पेड़’ भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला तथा कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला की ओर से बाल रंग मंच के लिए चयनित हुई थी, जिसका नाटकीय मंचन अक्टूबर 2023 में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में मोनाल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया था। इस नाटक को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया था। प्रो. सिंह का काव्य संकलन ‘आईना’ भी भाषा विभाग शिमला और कीकली चेरिटेबल ट्रस्ट शिमला की ओर से स्कूली बच्चों की समीक्षा के लिए चयनित हुआ। 
  • Jalandhar: Capitol Hospital के पास हुआ दर्दनाक हादसा, महिला के हुए दो  टुकड़े

    Jalandhar: Capitol Hospital के पास हुआ दर्दनाक हादसा, महिला के हुए दो टुकड़े

    जालंधर, ENS: पठानकोट से जालंधर हाईवे पर गांव कानपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रक चालक बाइक सवार दंपति को दूर तक घसीटता हुआ लेकर काफी दूर तक लेकर चला गया। जिससे हादसे के दौरान महिला का शरीर के दो टुकड़े हो गए और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। घटना संबंधित पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

    जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दंपति भूलत्थ से जालंधर की ओर आ‌ रहे थे। जब यह हादसा हुआ तो महिला के मौके पर ही दो टुकड़े हो गए और उसके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    एक्सीडेंट के बाद ट्रक बीच सड़क में खड़ा हो गया, जिसके कारण काफी दूर तक लंबा जाम लग गया और दंपति के पास से कोई भी पहचान पत्र न मिलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है और मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गई है।

    बता दें कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक ओवरलोड छोटा हाथी को पिछे से आ रहे ट्रक ने साइमारी जिसकी वजह से छोटा हाथी डिवाइडर से टकरा गया है। जिस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

  • डीएसपी भीष्म ठाकुर ने नालागढ़ के डीएसपी का पद भार संभाला

    डीएसपी भीष्म ठाकुर ने नालागढ़ के डीएसपी का पद भार संभाला

    बद्दी/ सचिन बैंसल: नालागढ़ (सोलन)। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने नालागढ में डीएसपी पद भार संभाल लिया है। सोमवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि नालागढ में उप चुनाव को शांतिपूर्वक कराने, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने, नशे पर नकेल कसने व अवैध खनन कार्य पर  रोक लगाना उनकी प्राथिमकता रहेगी। अन्य विभागों को भी खनन कार्य को रोकने में सहयोग करने की अपील की जाएगी। शिमला जिले के रोहड़ू के रहने वाले भीष्म ठाकुर इससे पहले बरोटीवाला के थाना प्रभारी रह चुके है और यहां पर भौगोलिक स्थिति से भली भांति परिचित है।
  • छत्तीसगढ़ः उग्र प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर को फूंका

    छत्तीसगढ़ः उग्र प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर को फूंका

    छत्तीसगढ़। बलौदाबाजार जिले में आज सतनामी समाज के लोग अपनी मांग लेकर उग्र प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद जैसे-तैसे करके प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे हैं। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। 3 से 4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टर परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • Punjab : प्रवासी युवक से तेजधार हथियार की नोक पर लूट, देखें CCTV

    Punjab : प्रवासी युवक से तेजधार हथियार की नोक पर लूट, देखें CCTV

    लुधियाना।  लुधियाना के गीता नगर इलाके से तेजधार हथियार की नोक पर प्रवासी युवक से की लूटपाट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं पीड़ित प्रवासी युवक ने घटना बारे बताय़ा कि मैं नाइट शिफ्ट करके सुबह अपने घर जा रहा था, इसी दौरान एक बाइक पर तीन लूटेरे सवार होकर आये और मुझे पकड़ लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। मेरे सिर पर कई टांके लगे हैं। वारदात बारे पुलिस स्टेशन में सूचना दे दी है। 

  • Punjab: छात्रा के Suicide केस में आया नया मोड़, अध्यापिका पर FIR दर्ज, देखे Video

    Punjab: छात्रा के Suicide केस में आया नया मोड़, अध्यापिका पर FIR दर्ज, देखे Video

    2.5 वर्ष के बाद किताबो ने खोला बच्ची की मौत का राज 

    होशियारपुर: ढ़ाई बर्ष पूर्व 9वी कक्षा की छात्रा जैस्मिन कोर द्वारा आत्म हत्या की गई थी। इस मामले मे उस समय नया मोड़ आ गया, जब जैस्मिन की माता जगदीश कोर ने पुलिस को दोबारा शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसमे उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जैस्मिन को याद करते हुए उसकी किताबो को देख रही थी। इस दौरान जैस्मिन के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। जैस्मिन  ने सुसाइड नोट मे स्कूल की अध्यापिका अमनदीप को दोषी बताया था। 

    थाना मेटियाना की थाना प्रभारी आशा रानी ने बताया कि जैस्मिन की मां ने उन्हें बयान दिया कि उनकी बेटी जो की माउंट कार्मल स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसे स्कूल टीचर की टीचर अमनदीप कौर उर्फ़ अमन अपनी कोई गैर हरकत को छुपाने के लिए जैस्मीन पर बेहद अत्याचार करती थी। 
    जिससे तंग आ कर जेस्मिन ने साल 2022 में सुसाइड कर लिया था। 

    लेकिन एक दिन जब वो अपनी बच्ची की किताबे और नोट बुक चेक कर रही थी, तो उस में जेस्मिन ने अपनी मौत के लिए अमनदीप मैडम को दोषी बताया।  जिसके बाद शिकायत पर की जांच कर  दोषी के खिलाफ धारा 305 तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी टीचर की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab : पराली लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग

    Punjab : पराली लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग

    होशियारपुर: दसूहा के गांव भट्टी में पराली के गट्टू लादकर ले जा रही ट्राली में अचानक आग लग गई। टैक्टर चालक की सूझ बूझ से समय रहते ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर लिया। देखते ही देखते ट्राली में लदी पराली में भयानक आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। जिससे ट्राली भी पूरी तरह से जल गई। वहीं ट्राली से निकलती आग की तेज लपटों के कारण रास्ते के आसपास खेतों में जमा भूसे ने भी आग पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक द्वारा दसूहा में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई।

    मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। राहगीरों ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण सड़क के ऊपर से गुजरती हुई हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आना है। लोगों ने बताया कि ट्राली में ज्यादा पराली होने के कारण वह बिजली की तारों के संपर्क में आ गई। जहां बिजली की तारों से हुई स्पार्किंग के कारण पराली के भूसे में आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्राली को आग की चपेट में ले लिया।

  • Punjab के Ravneet Singh Bittu को Modi Cabinet में मिला ये विभाग

    Punjab के Ravneet Singh Bittu को Modi Cabinet में मिला ये विभाग

    पंजाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। 

    वहीं, पंजाब के लुधियाना सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक विभाग का केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। जिसमें वह कैबिनेट मंत्री के साथ रहेंगे।