Blog

  • Jalandhar News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर की पिटाई

    Jalandhar News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर की पिटाई

    जालंधर : मास्टर तारा सिंह नगर में ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवार झपटमार को लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसकी धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लुटेरे की पहचान भीम राय उर्फ अविनाश निवासी आबादपुरा के तौर पर हुई है। रोहित निवासी अर्जुन नगर ने बताया कि वह ई-रिक्शा पर घर जा रहा था कि पीछे से आया बाइक सवार लुटेरे ने मोबाइल झपटकर भागने की कोशिश करने लगा।

    जिसके बाद उसने शोर मचा दिया और लोगों ने लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की तो उसका बाइक फिसल गई और वह गिर गया। जिसके बाद राहगीरों ने उसे काबू कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने झपटमार की जमकर पीटाई की। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बारादरी थाने की पुलिस ने आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • Pension लेने वाले हो जाएं सतर्क, सरकार ने जारी की नई हिदायतें

    Pension लेने वाले हो जाएं सतर्क, सरकार ने जारी की नई हिदायतें

    नई दिल्ली: पंजाब में सरकारी पेंशनरों को लेकर गंभीर जांच होने की तैयारी है। सरकार को वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़े की कई शिकायतें मिलती रही हैं, जिससे यह कदम उठाया गया। करीब 3.5 लाख से अधिक पेंशनर हैं जो अब भी पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन इन आंकड़ों में पिछले कुछ सालों से कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, जो वित्त विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है।

    वित्त विभाग की राजस्व बैठकों में यह मामला कई बार सामने आया, जिसमें लगभग 25,000 से 35,000 पेंशनरों को शक के दायरे में रखा गया है। सरकार ने पेंशनरों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच करने का निर्णय लिया है, ताकि फर्जीवाड़े का पता लगाया जा सके। यह जांच क्लास वन से लेकर क्लास फोर तक के सभी सरकारी कर्मचारियों पर की जाएगी और यदि गड़बड़ी पाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    सरकार ने बैंकों को पेंशनरों की जांच का जिम्मा सौंपा है। बैंकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी पेंशनर जीवित हैं और उनके केवाईसी दस्तावेज अद्यतन हैं। वित्त विभाग ने 35 से 40 साल से अधिक समय से पेंशन ले रहे पेंशनरों की विशेष रूप से जांच का निर्देश दिया है। इन पेंशनरों को एक बार फिर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा, और वित्त विभाग जिला अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी फिजिकल वैरिफिकेशन भी करवाएगा।

  • मंत्री Anil Vij के बयान से राजनीति गलियारे में हलचल तेज, कहा- ‘चुनाव में मेरी रची गई थी हत्या की साजिश’, देखें वीडियो

    मंत्री Anil Vij के बयान से राजनीति गलियारे में हलचल तेज, कहा- ‘चुनाव में मेरी रची गई थी हत्या की साजिश’, देखें वीडियो

    अंबाला: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अनिल विज बीजेपी के कद्दावर नेता हैं। वे 7वीं बार अंबाला कैंट से जीतकर विधायक बने हैं। इससे पहले विज मनोहर सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। इस बार नायब सैनी सरकार में भी उनको मंत्री बनाया गया है। विज को बिजली, परिवहन और श्रम मंत्रालय दिया गया है। विज ने कहा कि उनको हरवाने के लिए प्रशासन ने पूरी कोशिश की। उनकी हत्या तक की साजिश रची गई। वहीं अनिल विज के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

    दरअसल, इस मामले में मंत्री ने आरोप लगाने के बाद जांच की मांग भी की है। विज अंबाला छावनी विधानसभा सीट पर जीत के लिए एक धन्यवादी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विज ने समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। विज ने इस दौरान खुलासा किया कि उनके खिलाफ साजिशें रची गईं। कई अफसरों ने उनके खिलाफ काम किया, इसकी जांच होनी चाहिए। नगर परिषद ने उनकी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य तक रोक दिया। कई दूसरे काम भी नहीं हुए।

    अनिल विज ने दावा किया कि चुनाव में उनके खिलाफ खून-खराबा करने की कोशिश भी की गई। ताकि अनिल विज या उनके कार्यकर्ता मर जाएं। चुनाव प्रभावित करने के लिए काफी कोशिशें हुई। विज ने कहा कि शाहपुर गांव की धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसकी परमिशन भी चुनाव आयोग से ली गई थी। चुनाव आयोग पुलिस से एनओसी लेकर ही परमिशन देता है। जब वे कार्यक्रम में गए तो वहां काफी लोग मौजूद थे। कई लोग लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू हो गई। लेकिन उन्होंने और कार्यकर्ताओं ने धैर्य नहीं खोया। सवाल ये उठता है कि उस दौरान पुलिस कहां थी? अगर कुछ गलत होता तो उनको जिम्मेदार ठहराया जाता।

    विज ने खुलासा किया कि उनको जेड सुरक्षा मिली थी। लेकिन घटना से एक दिन पहले आधी सिक्योरिटी हटा ली गई। उस दिन सीआईडी कहां थी, क्या उसको घटना के बारे में जानकारी नहीं थी? इसी तरह की घटना गरनाला गांव में हुई थी। कार्यक्रम से पहले उन्होंने डीजीपी, डीसी, चुनाव आयोग, एसपी और आरओ को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी। लेकिन वहां भी उनके साथ कई लोगों की झड़प हुई। अगर कुछ भी गलत हो जाता तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता? विज ने तंज कसा कि पुलिस प्रशासन उनको हराने की कोशिश कर रहा था।

    विज ने कहा कि उनके कुछ कार्यकर्ताओं को भी इस दौरान बगावत करने के लिए उकसाया गया। लेकिन मुझे भरोसा था कि मैं चुनाव जीतूंगा। चुनाव परिणामों के दिन सभी एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए। बीजेपी ने जीत दर्ज की। विज ने कहा कि कसाई के कहने से भैंस नहीं मरा करती। इस दौरान उन्होंने आशीष तायल नामक शख्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सज्जन ने नायब सैनी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाला ताकि वह अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रभावित कर सके। मैं जानता हूं कि उनके मुख्यमंत्री सैनी के साथ क्या संबंध हैं? इस फोटो को तुरंत हटा देना चाहिए। हम अपने सीएम का नाम बदनाम नहीं होने देंगे।

     

  • Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार में घर में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार में घर में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सबसे व्यस्त बाजार में घर में आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह सैंदा गेट में परी गेस्ट हाउस की गली में स्थित घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार घर में आग इतनी भीषण लगी है कि आग की लपटों का सेक साथ के घरों तक पहुंच गया है। हालांकि घटना के बाद परिवारिक सदस्य घर से बाहर निकल आए है, लेकिन घर में कुत्ता फंसा हुआ है। तंग गलियों के कारण मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद इलाक़ा निवासियों ने आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की लेकिन को देखते ही देखते आग बढ़ गई, जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग के कर्मचारी को सूचित किया। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की 2 गाड़ियां जुटी हुई है।

  • KPS Hospital संचालक पर नर्स के मुंह में कपड़ा ठूस कर रेप का आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    KPS Hospital संचालक पर नर्स के मुंह में कपड़ा ठूस कर रेप का आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कानुपर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में KPS Hospital संचालक पर नर्स के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने पहले नर्स के साथ किया दुष्कर्म, फिर शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर में एक नर्सिंगहोम संचालक इश्तियाक ने नर्स को पार्टी के बहाने देर रात तक रोका। सभी लोगों के जाने के बाद उसे अपने कमरे में खींच लिया। इसके बाद कमरा लॉक करके दुष्कर्म किया।

    आरोपी इश्तियाक ने रविवार को हॉस्पिटल में ही एक पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद देर रात हॉस्पिटल में काम करने वाली 22 साल की युवती को बहाने से रोका। फिर अपने कमरे में खींचकर कमरा लॉक कर दिया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पांडे ने कहा कि महिला पिछले कुछ महीने से कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रविवार शाम को वह अस्पताल में निदेशक द्वारा दी गई पार्टी में शामिल हुई थी।

    एसीपी ने कहा कि आरोपी ने उसे आधिकारिक काम के बहाने रात के समय अस्पताल में रुकने के लिए कहा, आधी रात के आसपास उसने उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरदस्ती अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया। एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने का अनुरोध करते हुए कहा, निदेशक ने नर्स को बंधक बनाकर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने नर्स को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसे मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

  • सैनिक वाहन खाई में गिरा, नायक की मौत

    सैनिक वाहन खाई में गिरा, नायक की मौत

    राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार मिला है। राजौरी के उप जिला कालाकोट के बढोग क्षेत्र में रिकवरी क्रेन खाई में गिर गया। हादसे दौरान वाहन में सवार एक नायक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे एक रिकवरी क्रेन त्रियाठ से कालाकोट की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बढोग क्षेत्र के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को खाई से निकालकर उप जिला अस्पताल कालाकोट पहुंचाया।

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नायक बदरी लाल यादव निवासी राजस्थान को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिपाही जय प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया। कालाकोट पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर गरमाई राजनीति, सासंद धर्मवीर गांधी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर गरमाई राजनीति, सासंद धर्मवीर गांधी का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः कनाडा पर बीते दिनोंं हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर पंजाब में राजनीतिक गरमानी शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर पंजाब में मंत्री, सांसद सहित विधायकों के बयान सामने आ रहे है। दरअसल, इस मामले को लेकर एक के बाद एक राजनेता कनाडा में मंदिर में हुए हमले पर अपने बयान दे रहे हैं। हाल ही में भाजपा के राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू का बयान सामने आया था, जहां उन्होंने कनाडा सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि बिट्टू से पहले पटियाला के सासंद डॉक्टर धर्मवीर गांधी का बयान सामने आया था।

    जहां सासंद गांधी ने इस मामले में भारतीय एजेंसियों की साजिश बताया था। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का भी बयान आया था और उन्होंने कहा था कि अगली बार पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा सरकार के दौरान सबसे निपटा जाएंगा। रवनीत बिट्टू के बयान पर पटियाला के एमपी डॉक्टर धर्मवीर गांधी ने जवाब देते हुए कहा है कि वैसे तो यह सभी के अपने-अपने विचार होते हैं और नवनीत बिट्टू को भी आजादी है कि वह अपने सपने देखें पर उनके विचार से पंजाब के लोगों का बीजेपी के साथ विचार नहीं मिलता।

    जिस वजह से पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि पंजाब में मंदिर मस्जिद की राजनीति नहीं चल सकती, बाकी रवनीत सिंह बिट्टू उनके दोस्त हैं और एक अच्छे इंसान हैं पर वह रवनीत बिट्टू के विचार से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने भारत के लिए अलग सपना देखते हैं और अंत में रवनीत बिट्टू के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने पर सासंद धर्मवीर गांधी ने खेद जताया।

  • Jalandhar News : चोर ने दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar News : चोर ने दिनदहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम

    12 तोले सोना, 2030 डॉलर, नगदी चोरी कर हुआ फरार 

    जालंधर,ens : चोरों द्वारा दिनदहाड़े घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला रमदासपुर में चोर घर से सोने के गहने, नगदी, डॉलर, और यूरो चोरी करके ले गए। पीड़ित जमुना दास पुत्र रामलाल निवासी मोहल्ला रमदासपुर ने बताया कि वे टैक्सी चलाते हैं। गत सुबह सवारी लेकर नवांशहर गए थे। उनकी मोहल्ले में एक और कोठी है। पत्नी सुरजीत कौर 10 बजे घर को ताला लगाकर वहां चली गई। करीब 11:30 बजे वापिस आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर से आवाज आ रही थी, पत्नी ने आवाज लगाई कि अंदर कौन है तो अंदर मौजूद चोर उसे मारने दौड़ा। जिसके बाद वह गली में आ गई और शोर मचाया।

    जिसके बाद चोर गली में भाग गया। उसके हाथ में एक गठड़ी थी। जब वो अंदर गई तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर अलमारी में से गहने, कैश और 1350 कैनेडियन डॉलर, 550 यूरो एवं 130 यूएस डॉलर ले गया। उन्होंने कहा कि सोने के गहनों में एक हार, सोने की चेन, दो जोड़ी बालियां, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कॉट, चार अंगूठियां थीं। पीड़ित जमुना दास के मुताबिक उनका 12 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि चोर ने ताले खोले नहीं, बल्कि उखाड़ दिए थे। अलमारी, बॉक्स बेड, पेटियों तक की तलाशी ली गई थी।

  • Punjab News: दमदमी टकसाल ने शिरोमणि कमेटी की बैठक का किया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: दमदमी टकसाल ने शिरोमणि कमेटी की बैठक का किया विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः दमदमी टकसाल अजनाला के प्रमुख भाई अमरीक सिंह लाला ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के नाम से सिख बुद्धिजीवियों और सिख पत्रकारों की एक बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि वह इस बैठक का विरोध करते हैं और सिख बुद्धिजीवियों को अपील करते हैं कि इस बैठक में भाग न लें, जो लोग इस बैठक में भाग लेंगे उन्हें इस लोक और परलोक में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी वाले गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के अपराधी हैं। जो गुरु सिख श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की चोरी का दोषी होता है, वह सिख पद से बर्खास्त कर दिया जाता है। जब वह सिख पद से बर्खास्त किया जाता है, तो वह किसी भी सिख की गतिविधियों में भाग नहीं ले सकता है। इसलिए 6 नवंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर होने वाली शिरोमणि कमेटी की बैठक में हिस्सा न लें और मेरा समर्थन करें।

  • Punjab News: ठगी के मामले में OECC Immigration का मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ठगी के मामले में OECC Immigration का मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में आए दिन ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने के मामले सामने आ रहे है। हालांकि ठगी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सीएम भगवंत मान द्वारा सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जा चुके है, लेकिन उसके बावजूद ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला लुधिया से सामने आया है, जहां विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने वाली OECC Immigration कंपनी के मालिक बीरी चावला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    इमिग्रेशन कंपनी के मालिक पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने के आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी की पुष्टि डिवीजन नंबर 5 के थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश पहले ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन पुलिस से बचने के लिए इमीग्रेशन मालिक लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

    सूत्रों के मुताबिक, इमीग्रेशन मालिक के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं और उसपर और भी मामले दर्ज होने की आशंका है। कुछ महीने पहले भी ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने बीरी चावला के हरियाणा वाले ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। मिली जानकारी के अनुसार बीरी की गिरफ्तारी की खबर के बाद से कई और भी पीड़ित लोग अपनी शिकायतें थाने में दर्ज करावा रहे हैं।