Blog

  • फायर ब्रिगेड की 3 गाडियों ने  जलने से बचाया 20 लाख का पोल्ट्री फार्म 

    फायर ब्रिगेड की 3 गाडियों ने  जलने से बचाया 20 लाख का पोल्ट्री फार्म 

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के गांव अरनियाला में गुरुवार दोपहर को  जंगल में लगी भीषण आग से 2  पोल्ट्रीफार्म घिर गए थे । चारों ओर फैली आग को बुझाने के लिए ऊना से 2 फायर गाडियां  ब  टाहलीवाल से 1 फायर गाड़ी के दल बल ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से आशीष ठाकुर के 2 पोल्ट्री फार्म जलने से बचाए गए है ।  20 लाख की संपति बचाई गई। आशीष ठाकुर ने कहा कि  फायर ब्रिगेड कि टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया है। और पोल्ट्री फार्म सुरक्षित बचाएं गए है। उन्होनें फायर बिग्रेड विभाग का धन्यवाद किया है। केंद्र प्रभारी नितिन धीमान ने कहा कि 2  पोल्ट्री फार्म को आग से सुरक्षित बचा लिया गया है।

  • शादी समारोह से निकल रही गाड़ी से टकराई कार, दुल्हन के भाई सहित तीन घायल 

    शादी समारोह से निकल रही गाड़ी से टकराई कार, दुल्हन के भाई सहित तीन घायल 

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा के तहत डोहगी में एक शादी समारोह से निकल रही गाड़ी जैसे ही मेन रोड पर पहुंची तो पीछे से आ रही कार ने उसे हिट कर दिया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई । मारपीट में दुल्हन के भाई व दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने दुल्हन के भाई की शिकायत पर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में निर्मल कुमार निवासी तनोह ने बताया कि मामा की बेटी की शादी में शामिल होने वह बंगाणा गया हुआ था। निर्मल ने बताया कि शादी का आयोजन डोहगी के एक होटल में रखा हुआ था। होटल में खाना खाने के बाद सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में विदाई के लिए मामा के घर जा रहे थे। दुल्हन के भाई ने अपनी गाड़ी घर की ओर मोड़ी। इसी दौरान ऊना की ओर आ रही एक कार संख्या ( पीवी 24 वी 6370) के साथ टक्कर हो गई। कार की टक्कर को लेकर पंजाब कार में सवार युवकों ने ग्रिपों व तलवार से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में व्यास देव नीतीश मारपीट में घायल हुए हैं। मामले को लेकर बंगाणा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया ऐलान

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया ऐलान

    अमृतसरः अजनाला में अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर खालिस्तानी समर्थकों ने थाना का घेराव किया है। अमृतपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को तूफान की रिहाई को लेकर आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस ने मनरेगा व्यक्ति के बयान पर उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

    इस अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन का बयान सामने आया है। हमले के बाद दबाव में आई पंजाब पुलिस ने आरोपी तूफान को रिहा करने का ऐलान कर दिया।पुलिस कमिशनर जसकिरन सिंह ने कहा कि तूफान की बेगुनाही के पर्याप्त सबूत उन्होंने हमें दिए है। एसआईटी का गठन कर दिया गया है जो इस मामले की जांच करेंगे। 

    अमृतसर रूरल के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह के साथ सहमति बन गई है। अमृतपाल व समर्थकों की तरफ से जो एविडेंस दिए गए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि तूफान घटनास्थल पर था ही नहीं। उसे शुक्रवार को कोर्ट में एप्लीकेशन देकर रिहा कर दिया जाएगा। अमृतपाल सिंह ने कहा है कि जब तक पुलिस लिखित बयान नहीं देती, वे पीछे नहीं हटेंगे। लिखित देने के बाद थाना खाली किया जाएगा। लेकिन अजनाला में वे केस रद्द होने तक डटे रहेंगे।

  • जटेहडी स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर

    जटेहडी स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला जटेहडी में 10 दिनों तक चला बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग वीरवार पूर्ण हुई। हिमाचल पुलिस के विजय सिंह ने स्कूल की बालिकाओ को 10 दिनों तक आत्म रक्षा के गुर सिखाए। साथ ही अनुशासन का पाठ भी सिखाया। 

    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं में कौशल और आत्म बल का विकास होता है। इस मौके पर प्रवक्ता  शशि पाल,  रंजीत धीमान,  विजय कुमार तथा स्कूल के अन्य अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • 3.51 ग्राम चिट्टे व 6.43 ग्राम अफीम सहित तीन काबू 

    3.51 ग्राम चिट्टे व 6.43 ग्राम अफीम सहित तीन काबू 

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिमों ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को 3.51 ग्राम चिट्टे अच्छा 6.43 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम गांव जखेड़ा में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान  गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी संख्या ( पी0बी0 16डी0-6767 ) को चेकिंग के लिए रोका गया।

    गाड़ी की तलाशी लेने पर 3.51 ग्रांम हैरोईन/चिटटा व 6.43 ग्रांम अफीम बरामद हुई। आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक साहिल निवासी बास, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब, निखिल निवासी बसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 व अजमेर सिंह  निवासी रायेपुर सहोड़ा, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण तिमाना ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः राज्यपाल ने सीएम मान को दी चेतावनी, जारी किया पत्र

    पंजाबः राज्यपाल ने सीएम मान को दी चेतावनी, जारी किया पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल में एक बार फिर से तरकरार शुरू हो गई है। दरअसल, प्रिंसीपल के सिंगापुर दौरे को लेकर एक बार फिर से राज्यपाल बनवारी लाल ने सीएम मान को पत्र जारी किया है। इस दौरान राज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है।

    राज्यपाल ने विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की मंजूरी देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। पुरोहित ने कहा कि सीएम मान का ट्वीट और पत्र न केवल स्पष्ट रूप से असांविधानिक है, बल्कि बेहद अपमानजनक भी है, इसलिए मैं कानूनी सलाह लेने के लिए मजबूर हूं। कानूनी सलाह लेने के बाद ही उनके अनुरोध पर फैसला लेंगे। 

  • शादी समारोह में झगड़ा, मामला दर्ज

    शादी समारोह में झगड़ा, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की बुधान पंचायत में बुधवार देर रात शादी समारोह में कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें रामपाल पुत्र बृज लाल गांव धवेडा डा बुधान तहसील बंगाणा जिला ऊना उम्र लगभग 42साल भी शादी में गया हुआ था। रामपाल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि बलदेव गांव धवेडा उसका छोटा वेटा व रिश्तेदार मानेज कुमार के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी कर रहे थे।तो मैं उसको छुड़ाने के लिए जैसे ही आगे आया तो बलदेव सिंह उसका छोटा वेटा व रिश्तेदार मेरे साथ मारपीट करने लगे तथा गाली गलोज करने लगे तथा बाद में जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस मारपीट में मुझे नाक व शरीर में गंभीर चोटे आई है।

    बहीं पर पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि रामपाल का मैडीकल करवा दिया गया है रिपोर्ट आनी बाकी है।बहीं पर बलदेव सिंह व अन्य के खिलाफ धारा 341,323,504,506,34आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

  • हिंडन वर्ग की हालिया रिपोर्ट ने खोली भाजपा की पोल: डॉ विजय डोगरा

    हिंडन वर्ग की हालिया रिपोर्ट ने खोली भाजपा की पोल: डॉ विजय डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : हिंडन वर्ग की हालिया रिपोर्ट  ने भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है। गहरे आर्थिक संकट के समय में पीएम देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अदानी समूह को बेच रहे हैं, देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं । एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं हाल के खुलासे ने ही गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत को खतरे में डाल दिया है। यह शब्द आज एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी डॉ विजय डोगरा ने कहे।

    उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई उच्चतम बेरोजगारी और कुशासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभाजनकारी एजेंडे का दंश झेल रहे देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लेकिन एक जिम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते हम भाजपाई सत्ता के मित्र पूंजी पतियों को सरकारी खजाने की लूट की खुली छूट और प्रधानमंत्री से संबंधित इस पूरे अदानी महाघोटाले में हो रहे घोटालों से भी चिंतित हैं इसलिए हम सरकार को उसकी जिम्मेदारी से भागने की इजाजत नहीं दे सकते और आज “हम अडानी के हैं कौन” श्रृंखला में देश के कई प्रमुख शहरों में प्रेस वार्ताएं कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने राहुल गांधी के सवालों और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के भाषण के अंशों को बेशक संसदीय कार्यवाही से हटा दिया हो। लेकिन भारत के लोग सब देख रहे हैं कि संसद में क्या हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि सरकार संसदीय भाषणों का स्तर गिराने की कोशिश क्यों कर रही है और प्रधानमंत्री संसद में प्रासंगिक सवालों के जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति के दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें से दूसरे स्थान पर पहुंचने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन हम निसंदेह सरकार द्वारा प्रायोजित निजी एकाधिकारों के खिलाफ हैं। क्योंकि वे जनता के हितों के विरुद्ध होते हैं विशेष तौर पर हम टैक्स हेवन देशों से आपत्तिजनक संबंधों धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक खास व्यक्ति द्वारा हमारी अंतरराष्ट्रीय सद्भावना और राष्ट्रीय संसाधनों का लाभ उठाते हुए एक आधिपत्य स्थापित करने के खिलाफ हैं।

    डॉक्टर डोगरा ने कहा हम जानना चाहते हैं कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने से क्यों डर रही है जबकि संसद के दोनों सदनों में उसका अच्छा बहुमत है।उन्होंने कहा कि वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी ने ईडी, सीबीआई और डीआरआई (खुफिया राजस्व निदेशालय) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक या सिद्धांतिका प्रतिद्वंद्वियों को डराने धमकाने के लिए किया है। साथ ही उन व्यापारिक घरानों को दंडित करने के लिए भी किया है जो उनके पूंजीपति मित्रों के वित्तीय हितों के अनुरूप नहीं है।उन्होंने कहा कि एकाधिकार स्थापित करने के लिए बंदरगाह, हवाई अड्डे, रक्षा क्षेत्र, विद्युत क्षेत्र, जैसे बड़े आधारों को भी बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सीएजी, सीबीआई जैसे सभी सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं पर चाहे नियंत्रण कर लिया हो लेकिन सत्य हमेशा सामने आ ही जाता है उसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर दबाया नहीं जा सकता।

  • होशियारपुर : मोबाइल स्नैचिंग करते पकड़े गए 2 चोर, लोगो ने जम कर की धुलाई, देखें वीडियो 

    होशियारपुर : मोबाइल स्नैचिंग करते पकड़े गए 2 चोर, लोगो ने जम कर की धुलाई, देखें वीडियो 

    होशियारपुर/ अनिकेत : होशियारपुर के मोहल्ला प्रेमगढ़ में उस वक़्त अफरा तफ़री मच गई जब 2 चोर गवर्मेंट कॉलेज चौक से एक महिला का मोबाइल स्नैच कर भागे तो महिला के शोर मचाने से आस आपस में खड़े लोगो ने भी स्नैचिंग करने वाले चोरों का पीछा कर मोहल्ला प्रेमगढ़ में पकड़ लिया और वही एकत्रित हुए भीड़ ने स्नैचरों की जम कर धुलाई कर डाली मोके पर पुहंची थाना सिटी पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ अपने साथ थाने ले गयी वही मोके पर पुहंचे पुलिस मुलाज़िम ने कहा कि 2 चोरों को पकड़ लिया है बनती करवाई की जाएगी।

    वही मोके पर खड़े लोगो ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि लगातार शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही लेकिन पुलिस इनपे  शिकंजा कसने में नाकाम है वही मोके पर मजूद लोगो ने कहा कि ऐसे चोरो पर कड़ी करवाई होनी चाहिए ।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    समर्थकों का थाने पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी

    अमृतसरः अजनाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एसपी जुगराज सिंह सहित 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। एसपी जुगराज सिंह को अमृतसर रेफर किया गया है। अमृतपाल सिंह अजनाला थाने के अंदर मौजूद हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगर शाम तक एफआरआई रद्द नहीं की गई तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब यहां प्रकाशित किया जाएगा। अमृतपाल सिंह ने पुलिस को आधे घंटे का समय दिया है।

    उन्होंने कहा कि मनरेगा व्यक्ति के कहने पर मेरे और मेरे साथियों पर कई धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। अमृतपाल सिंह मीडिया के जरिए कहा कि मैं कहता हूं सीएम मान ने हमारे पर वायलेंस की है, सीएम मान पर अब करें ये पर्चा। अमृतपाल ने कहा कि आधे घंटे में अगर हमारे साथियों को रिहा नहीं किया गया तो आगे की कार्रवाई का प्रशासन जिम्मेदार होगा। अगर आज पर्चा दर्ज कर देते है तो वह खुशी खुशी यहां से चले जाएगे, नहीं तो यही पर अब ढेरा लगाकर हमसब बैठ जाएंगे।