Blog

  • पंजाबः 2 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखे List

    पंजाबः 2 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखे List

    चंडीगढः सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है।वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक 2 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः रिश्वत लेतेे ASI बलराज सिंह गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेतेे ASI बलराज सिंह गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान शुक्रवार को सिविल लाईन थाना पटियाला में तैनात एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) बलराज सिंह को 8500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को विवेक कुमार निवासी पटियाला शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट को लागू करने और दूसरे पक्ष के विरुद्ध बराबर का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत के तौर पर दो किस्तों में माँगे हैं। उसने यह भी दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई. इस काम के बदले पहले ही उससे 1500 रुपए पहली किस्त के तौर पर ले चुका है और अब पहली किस्त के बाकी बचते 8500 रुपए माँग रहा है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाकर दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के बाकी 8500 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया है। इस सम्बन्धी मुलजि़म एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः पूर्व सीएम के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस

    पंजाब से बड़ी खबरः पूर्व सीएम के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुकआऊट नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस विजिलेंस ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले यह नोटिस जारी कर सभी एयरपोर्ट पर एलर्ट किया गया था कि चन्नी विदेश भाग सकते हैं। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले सीएम भगवंत मान ने कहा था कि चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की फाईल है जिसके बाद चन्नी ने विदेश न जाने की बात कही थी।

  • जालंधरः गग्गू बलाचोरिया गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः गग्गू बलाचोरिया गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

    जेल से ही चल रहा था नशे और हथियारों का कारोबार

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात थाना फिल्लौर की पुलिस ने गग्गू बलाचोरिया गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और 9 जिंदा रौंद बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को गुप्ता सूचना मिली थी कि गग्गू बलाचोरिया जो कत्ल केस में लुधियाना जेल में बंद है। वह जेल में बैठा नाजायज हथियारों और नशे की सप्लाई का नेटवर्क अपने गैंग के सहारे पंजाब के अलग-अलग शहरों में चला रहा है और उसकी गैंग के कुछ सदस्य फिल्लौर के एरिया में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। इस दौरान इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने देर रात अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर में नाकेबंदी करवाई हुई थी।

    नाकेबंदी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बुलेट सवार 3 युवकों को रुकने का ईशारा किया तो वह नाका देख भागने लगे। जिस दौरान एक व्यक्ति को काले रंग के बुलेट सहित काबू कर लिया और दो व्यक्ति जखीरा फिल्लौर की झाड़ियों में भागने में कामयाब हो गए। मौके पर पकड़े गए संदीप कुमार उर्फ सैंडी  पुत्र धर्मपाल निवासी भोपाराये थाना गोराया की तालाशी लेने पर उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा रौंद बरामद हुए। इस दौरान मौके पर भागे हुए नरिंदर सिंह उर्फ राजन पुत्र गुरमुख सिंह निवासी पधियाना जिला जालंधर को काबू करके उसके कब्जे से 1 पिस्टल .32 बोर सहित 2 जिंदा रौंद बरामद किए।

    इस आप्रेशन के काफी समय बीत जाने के बाद नवांशहर रोड़ से लसाड़ा रोड़ पर एक व्यक्ति विक्की संधू पुत्र गुरमुख सिंह निवासी झुगियां को 2 जिंदा रौंद सहित काबू किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह गग्गू के ईशारों पर ही वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने जतिंदर सिंह उर्फ गग्गू बलाचौरिया पुत्र कश्मीर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना जेल से लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात विक्की संधू से हुई और जब संधू जमानत पर बाहर निकला तो उसने मध्य प्रदेश जाकर अवैध हथियारों का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी विक्की संधू के ऊपर भी लड़ाई-झगड़े के कई मामले दर्ज है। 


     

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਵਾਡ਼ੀ, ਕੀਤੇ ਵੱਡੇ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ  

    ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਵਾਡ਼ੀ, ਕੀਤੇ ਵੱਡੇ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ  

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਵਾੜੀ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਦੌਰੇ ਤੇ ਆਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਥੇ ਆਗਜਨੀ ਦੀਆ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਇਖਤਿਆਰੀ ਕੋਟੇ ਵਿੱਚੋਂ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਦੇਣਗੇ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਗਰ ਗੱਡੀ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਈਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੂੰ ਦੇਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਸੈਂਟਰ ਲਈ ਅਨਾਊਂਸਮੈਂਟ ਫੰਡ ਦੇਣ ਲਈ ਉਹ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਗੱਲ ਕਰਨਗੇ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਮਪੀ ਲੈਂਡ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸੰਸਦ ਨੂੰ ਪੰਜ ਸਾਲ ਚ 25 ਕਰੋੜ ਰੁਪਇਆ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਮੁਹਈਆ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਵਾਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 12.5 ਕਰੋੜ ਕਰੋਨਾ ਕਾਲ ਚ ਯੋਗਦਾਨ ਕਹਿ ਕੇ ਸਾਡਾ ਕੱਟ ਲਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਹੁਣ ਤਕ ਸਿਰਫ 2.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਹਲਕਾ ਹੈ ਇਸ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਜਿਲੇ ਪੰਦਰਾਂ ਸੌ ਪਿੰਡ ਅਤੇ 11 ਸ਼ਹਿਰ ਲਗਦੇ ਨੇ ਤੇ ਹਰ ਇੱਕ ਦੀ ਆਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਚੁਣਿਆ ਹੋਇਆ ਨੁਮਾਇੰਦਾ ਵਿਕਾਸ ਵਿਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਵੇ। 

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਵਧ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਇਕ ਸਾਲ ਕਈ ਵਾਰ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਭੰਗ ਹੋਈ ਹੈ।

  • भारतीय जनता पार्टी कल करेगी हल्ला बोल रैली

    भारतीय जनता पार्टी कल करेगी हल्ला बोल रैली

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णय और जनता पर एक के बाद एक थोपे जा रहे महंगाई बढ़ाने के फैसलों के खिलाफ जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर 11 मार्च को हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा ने कहा कि भाजपा की इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

    जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। ताकि प्रदेश सरकार को उसके जनविरोधी फैसलों के खिलाफ चेतावनी दी जा सके।

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    परिजनों ने मालिकों पर लगाए गंभीर आरोप

    जालंधर/वरुण/हर्षः महानगर के ओल्ड जवाहर नगर में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतक की पहचान ओल्ड जवाहर नगर निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी प्रीति ने बताया कि उसका पति एसडी कॉलेज के पास आनंद साल्ट निजी कंपनी में पिछले छह सालों से काम करता था और हरदीप के मालिक उसके पर चोरी का इल्जाम लगा कर उसे काफी तंग परेशान कर रहे थे, जिसके चलते वह काफी परेशान है और आज उसने परेशानी के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    प्रीति ने बताया कि जब हरदीप ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त की थी सबसे पहले उसकी बड़ी बेटी कृतिका ने देखा और उसे बुलाया और उन्होंने पंखे से उतारकर जब सिविल अस्पताल में हरदीप को पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ आनंद साल्ट कंपनी के मालिक बलदेव आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हरदीप ने 27 लाख रुपए का गबन किया था, जिसके संबंधी में उन्होंने कमिश्नर पुलिस को शिकायत भी दी थी और पिछले महीने की 12 तारीख को उनको काम से निकाल दिया था। आखिर बार उनकी उस समय ही हुई थी और आज जो कुछ हुआ उसके संबंधी वह कुछ नहीं जानते।

  • H3N2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की एडवाइजरी 

    H3N2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की एडवाइजरी 

    नई दिल्लीः भारत में H3N2 वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार ने इसके सम्बन्ध में बताया कि अभी तक इस वायरस से दो मौतों हो चुकी है। जिसमें से एक हरियाणा में और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की। राज्यों को अलर्ट पर रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

    H3N2 इन्फ्यूएंजा का संक्रमण देश में पहले भी फ़ैल चुका है। इस बार भी यह वायरस देश की कई भागों में फ़ैल चुका है। दिल्ली एनसीआर में भी इसका प्रकोप देखा जा रहा है। देश में H3N2 के 90 मामले और H1N1 वायरस के 8 मामले पाए गए हैं। 

    वायरस के पैटर्न में दिखा बदलाव

    स्वास्थ्य मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, H3N2 वायरस के पैटर्न में अप्रत्याशित रूप से बदलाव देखे जा रहे है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ धीरेन गुप्ता के अनुसार, पिछले 6 महीनों में इस वायरस के पैटर्न में अप्रत्याशित बदलाव देखा गया है। एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह वायरस हर साल इस समय के दौरान उत्परिवर्तित होता है और ड्रापलेट्स से फैलता है।

    H3N2 इन्फ्यूएंजा वायरस

    इन्फ्लुएंजा A वायरस सबटाइप H3N2 (A/H3N2) वायरस का एक सबटाइप है, जिससे इन्फ्लूएंजा (फ्लू) का संक्रमण फैलता है। H3N2 वायरस पक्षियों और स्तनधारियों को संक्रमित कर सकता है। इसके अतिरिक्त इसके कई स्ट्रेन मनुष्यों और सूअरों में भी देखे गए है। WHO के मुताबिक, यह मानव में इन्फ्लूएंजा का अहम कारण है।

    क्या है इसके लक्षण?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, H3N2 वायरस के लक्षणों में हल्की सर्दी, बुखार, निमोनिया, एक्यूट रेस्पीरेटरी डिसट्रेस सिंड्रोम शामिल है। यहां तक की इन लक्षणों में गंभीर होने पर संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। साथ ही इस बार इन्फ्लुएंजा A वायरस  सबटाइप H3N2 ने श्वसन मार्ग के बहुत सारे संक्रमणों को जन्म दिया है। 

    इसके लक्षणों में मुख्य रूप से गले में दर्द और खराश, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, दस्त, नाक बहना, छींक आना, कंपकपी, खांसी और बुखार आदि लक्षण शामिल है।

  • जालंधरः इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स व IELTS सेंटरों पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, 263 लाइसेंस किए रद्द 

    जालंधरः इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स व IELTS सेंटरों पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, 263 लाइसेंस किए रद्द 

    जालंधर/वरुण: महानगर में डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स व IELTS सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। डीसी जसप्रीत सिंह ने पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने के लिए 263 इमिग्रेशन सलाहकारों/आईलेट्स सेंटरों के लाइसेंस रद्द कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि पहले 495 इमिग्रेशन सलाहकारों/टिकटिंग एजेंटों/आईलेट्स सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्रशासन द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब नहीं देने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 263 सेंटरों के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार 232 सलाहकारों ने अपनी मासिक व्यावसायिक रिपोर्ट के साथ अपने जवाब जमा करवाए, जबकि शेष 263 ने उन्हें जारी किए गए नोटिसों का  कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए, उनके लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। डीसी ने सभी लाइसेंसधारी सलाहकारों/आईलेट्स सेंटरों को अधिनियमों के तहत निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। रद्द किए गए लाइसेंसों की सूची एनआईसी जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

  • OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन

    OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन

    3 दिन पहले बेटे की हुई थी शादी

    नई दिल्लीः ओयो रूम्स चैन के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम स्थित एक बिल्डिंग के 20वें माले से गिरकर उनकी मौत हुई है। दोपहर करीब एक बजे डीएलएफ सुरक्षा टीम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसायटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है। व्यक्ति को पारस अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुष्टि हुई कि व्यक्ति ओयो रूम्स के संस्थापक के पिता हैं। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिर गए थे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया थे। शहर की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही स्टेटमेंट जारी करेगी। अग्रवाल ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पिता का निधन हो गया है।

    तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल और फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी हुई थी। उस समारोह में सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

    रितेश देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक है। उन्होंने OYO की स्थापना 2013 में की थी। तब वह सिर्फ 19 साल के थे। रितेश ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरी मां को OYO की सफलता पर बहुत वक्त तक भरोसा नहीं था, जब तक नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसका जिक्र नहीं किया। उन्हें यही लगता था कि मुझे कोई अच्छी नौकरी कर लेनी चाहिए।’