Blog

  • CM Sukhu ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों पर लिया जायजा

    CM Sukhu ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों पर लिया जायजा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित होने वाले समारोह के लिए समुचित प्रबन्ध किए जाएं। यह समारोह 1 व 2 नवम्बर 2025 को रिज और पदमदेव परिसर शिमला में आयोजित किया जाएगा।

    गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा और शिमला जिला प्रशासन के साथ आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए परिवहन व ठहरने की की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम शिमला को निर्देश दिए कि स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

    बैठक में विधायक हरीश जनारथा, महापौर शिमला नगर निगम सुरेन्द्र चौहान, सचिव सामान्य प्रशासन राजेश शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग रीमा कश्यप, सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह और प्रदेश के सभी गुरूद्वारों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

  • Punjab News: थाने से 50 मीटर दूर बाजार में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर गोलियां दागकर बाइक सवार फरार

    Punjab News: थाने से 50 मीटर दूर बाजार में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर गोलियां दागकर बाइक सवार फरार

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के ऐतिहासिक शहर चोहला साहिब के मेन बाजार में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भूपिंदर नैयर पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलियां दाग दी। मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे दिवाली के मौके पर लोग बाजार में खरीदारी करने जुटे थे। इस दौरान बाइक सवार 2 व्यक्तियों ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पर गोलियां दाग दी। फायरिंग के बाद इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोग चीखते चिल्लाते भागने लग गए।

    पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गनीमत यह रही कि आरोपियों के फायर मिस हो गए। कस्बा चोहला साहिब में बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार करने वाले भूपिंदर नैयर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्णा गोशाला के पास वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर सवार 2 लोग निहंग के पहरावे में आए। जिसमें एक युवक ने पीले रंग के कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था और बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। उसके साथी (सफेद रंग के कपड़े से चेहरा ढके) ने पिस्टल से भूपिंदर नैयर पर 3 गोलियां दागीं, लेकिन फायर मिस हो गया।

    इसके बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहन है कि घटना के 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि वारदात स्थल से थाने की दूरी मात्र 50 मीटर की है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह को भूपिंदर नैयर ने बताया कि एक वर्ष पहले गैंगस्टरों ने उनसे रंगदारी मांगी थी। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • हिमाचल के सीएम Sukhu का बड़ा ऐलान, कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति केंद्र में आएंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

    हिमाचल के सीएम Sukhu का बड़ा ऐलान, कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति केंद्र में आएंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के कोटला-बड़ोग में आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण को लेकर आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केन्द्र में कुल 100 बिस्तरों की क्षमता होगी तथा पुस्तकालय, व्यायाम शाला, खेल गतिविधियों, योग साधना और कौशल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सकों और नर्साें एवं अन्य स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 534.36 लाख रूपये स्वीकृत किए हैं और अगर जरुरत हुई तो अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

    बैठक में उपायुक्त सोलन और सिरमौर वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें निर्देश दिए कि इस केन्द्र की स्थापना के लिए पशु पालन विभाग की भूमि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को स्थानान्तरित की जाए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव विधि राजीव बाली, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सुमित किमटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

  • Jalandhar News: इस इलाके में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में कुछ दिनों से गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं थाना रामा मंडी इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी देर रात थाना रामामंडी इलाके में मृतक युवक के दोस्त उसे देर रात अपने साथ ले गए थे। जहां कुछ देर बाद युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुमित निवासी कैंट दीप नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुमित प्राइवेट कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था। वहीं मृतक के पड़ोसी गणेश ने बताया कि सुमित रात को बाजार से पटाखे लेकर आया और बच्चों को देकर माता को कहने लगा कि दोस्त का फोन आया है वह किसी काम से जा रहा है। गणेश ने कहा कि सुमित बाइक लेकर दीप नगर चला गया। जिसके बाद उसके 2 से 3 दोस्तों ने बाइक वहीं पर खड़ी करवा दी और अपनी कार में उसे बिठाकर ले गए।

    जिसके बाद रात को फोन आया कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गणेश ने बताया कि रामामंडी गुरुद्वारा के पास बीकानेर की दुकार के बाहर उसकी गर्दन के पास गोली लगी मिली। गोली लगने के कारणों का अभी कुछ नहीं पता चल पाया है। गणेश ने बताया कि उसे घटना के बारे में सुबह पता चला। दूसरी ओर थाना रामा मंडी के एसएचओ मंजिदर सिंह ने बताया कि देर रात 11:15 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली थी कि रामा मंडी में गोली चलने पर युवक की मौत हो गई।

    जिसके बाद उन्होंने मौके पर टीम भेजी गई। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ बायनेम और तीसरे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि गोली सुमित की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

     

  • Haryana News: पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में शिकायतकर्ता का अहम खुलासा, देखें वीडियो

    Haryana News: पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में शिकायतकर्ता का अहम खुलासा, देखें वीडियो

    पंचकूला: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है। अब इस मामले में शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा है। उसे बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया भी गया है।

    शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी ने कहा कि यदि किसी ने कुछ किया है तो सजा जरुर मिलेगी और इंसाफ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी बड़ा लीडर हो या फिर आम इंसान इंसाफ सबके लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा उन्हें आज बुलाया गया है और अंदर जाकर बात भी की जाएगी।

    इस मामले में जांच हो रही है और प्रशासन काम भी कर रहा है। अकील को इंसाफ मिलेगा। इस मामले में एक और वीडियो भी आया है। उस पर बात करते हुए शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी ने कहा कि उस वीडियो में पहले अकील की शक्ल दिखाई जा रही है और उसको बोलते हुए भी दिखाया गया है।

    इस वीडियो में उसने अपने पिता और माता दोनों की बात नहीं की है। वह 1 साल पहले की बात करता हुआ दिख रहा है। वीडियो 8 तारीख को बात करके वायरल की गई है। यदि इसमें कोई सच्चाई है तो पहले क्यों नहीं इस वीडियो को वायरल किया गया।

    इसमें कई और बातें भी कही गई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अकील के माता-पिता सही है तो उन्हें सामने आना चाहिए था। जांच में भी शामिल होना चाहिए था। अकील का मोबाइल और डायरी देनी चाहिए थी और इसमें जांच भी करवानी चाहिए थी।

     

  • Punjab News: CM Mann की फेक वीडियो वायरल करने के मामले में ब्रिटिश कोलंबिया के व्यक्ति पर केस दर्ज

    Punjab News: CM Mann की फेक वीडियो वायरल करने के मामले में ब्रिटिश कोलंबिया के व्यक्ति पर केस दर्ज

    मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फेक वीडियो बनाकर एक व्यक्ति द्वारा छवि खराब करने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति संगरूर का रहने वाला है। व्यक्ति की पहचान जगमन समरा के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फेक वायरल वीडियो मामले में मोहाली साइबर सेल में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 340(2), 353(1) और (2), 351(2) और 336(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
    पुलिस के मुताबिक वीडियो जगमन समरा ने फेसबुक पर अपलोड किए थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी इस समय ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह वीडियो कैसे तैयार किया गया।

    जानकारी के अनुसार जगमन समरा द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट अपलोड की गई हैं। पोस्ट में लिखा- यह तो ट्रेलर है। एआई साबित करने वाले को एक मिलियन डॉलर इनाम मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस क्रम मे कुल 7 वीडियो हैं। हालांकि पता चला है कि यह विदेश से वायरल की गई हैं। पहली पोस्ट 14 घंटे और दूसरी 9 घंटे पहले पोस्ट की गई है।

  • Himachal News: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    Himachal News: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    परेड ग्राऊंड चंडीगढ़ में सजेगी आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी, भारत सरकार के एमएसएमई विभाग और लघु उद्योग संघ का मिलेगा सहयोग
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2025 का आयोजन इस बार चंडीगढ़ के परेड ग्राऊंड में 14 से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु को इसका विशेष लाभ मिलता है। जो लोग दिल्ली, मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है। बददी में जानकारी देते हुए फोरचून एक्जिबिटर प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक कर्मजीत सिंह व कंवलजीत कौर और लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2025 के लिए 200 से ज्यादा उद्योग अपने स्टाल लगाएंगे और अपनी प्रदर्शनी करेंगे। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार, चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, सिडबी, फिक्को का भी विशेष सहयोग रहेगा। राज्य प्रधान अशोक राणा व चेयरमैन राजीव कंसल, सचिव अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत से आहवान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2025 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें।
  • Punjab News: गरमाया DSP का बीच रोड पर झड़प का विवाद, पीड़ित ने CP को दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: गरमाया DSP का बीच रोड पर झड़प का विवाद, पीड़ित ने CP को दी शिकायत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में दिवाली की रात डीएसपी जतिंदर चोपड़ा का बीच सड़क दंपती से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में विवाद काफी गरमा गया और डीएसपी भी गुस्से में लाल हो गए। दरअसल, यह मामला तब बिगड़ा, जब उनकी कार से दूसरी कार की टक्कर हो गई। इस घटना में डीएसपी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरे राहगीर की कार को भी नुकसान हुआ है। जिसके बाद दोनों में पक्षों में कहासुनी हो गई। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित सुमित माडिया पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे।

    जहां उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सीपी को शिकायत दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। होजरी कारोबारी सुमित माडिया ने डीएसपी स्तर के अधिकारी पर अभद्र व्यवहार धमकी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुमित माडिया पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार निवासी बरेवाल रोड ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 9 बजे अपनी कार मारुति सियाज में पत्नी आंचल माडिया और बेटे सुचाल मारिया के साथ वेरका चौक की तरफ जा रहे थे। गुरदेव अस्पताल चौक के पास उनकी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। सुमित के अनुसार जब वह कार से बाहर निकले तो उक्त कार के चालक और दो महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज की।

    इसी दौरान एक व्यक्ति आया जिसने खुद को डीएसपी जितेंद्र चोपड़ा बताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो डीएसपी ने कहा मेरे तो कई वीडियो बने हैं तुम भी वायरल कर दो मैं तुम्हें इतने परचे दूंगा कि तुम गिन नहीं पाओगे। सुमित मारिया के अनुसार, इसके बाद मौके पर 8 से 10 अज्ञात लोग और आ गए जिन्होंने उसे और उसके भाई अमित मढिया को पकड़कर मारपीट की, उनके मोबाइल तोड़ दिए और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया।

  • कल इस शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Govardhan Puja, जानें पूजा का महत्व

    कल इस शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Govardhan Puja, जानें पूजा का महत्व

    धर्म: कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपद तिथि वाले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। पंचागों के अनुसार, अमावस्या तिथि के कारण यह पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, गोवर्धन पूजा अमावस्या की तिथि में करना बहुत ही अशुभ मनाई जाती है। इस पर्व के लिए प्रतिपदा तिथि का लगना बहुत ही जरुर माना जाता है हालांकि हर साल गोवर्धन पूजा दीवाली के अगले दिन की जाती है। ऐसे में यह त्योहार चौथे दिन मनाया जाता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

    शुभ मुहूर्त

    द्रिक पंचागों के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि वाले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार की तिथि 21 अक्टूबर यानी की आज शाम 5:54 मिनट पर शुरु होगी और तिथि का समापन 22 अक्टूबर की रात 8:16 मिनट पर होगा। ऐसे में पूजा का पहला मुहूर्त 22 अक्टूबर में सुबह 6:26 से शुरु होकर सुबह 8:42 तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त दोपहर में 3:29 मिनट से शुरु होकर शाम को 5:44 मिनट तक रहेगा। पूजा का तीसरा मुहूर्त गोधूली वेला में बन रहा है जो कि शाम 5:44 मिनट से लेकर शाम 6:10 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इन तीन मुहूर्तों में पूजा की जा सकती है।

    ऐसे करें पूजा

    इस दिन सुबह जल्दी उठकर अपने घर की साफ-सफाई करें। फिर गाय के गोबर के साथ गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाएं। इसमें छोटे-छोटे टीले बनाकर गाय, बछड़े, पेड़-पौधे और तालाब जैसी आकृतिक बनाएं। यह प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। इसके बाद पूजा स्थान तैयार करें और दीपक जलाकर भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करें। अब पूजा के लिए फूल, जल, अक्षत, मिठाई, तुलसी पत्र, दूध, दही, घी, गुड़ और अन्न जैसी वस्तुएं रखें। श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विधि विधान के साथ पूजा करें। इसके बाद भगवान को अन्नकूट का भोग लगाएं। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन जैसे कि पूड़ी, सब्जी, मिठाई, चावल और खीर आदि बनाकर अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार, जितना ज्यादा अन्न भगवान को अर्पित किया जाता है घर में उतनी ही ज्यादा समृद्धि आती है। पूजा के बाद गोवर्धन पर्वत के चारों और सात बार परिक्रमा करें और फिर श्रीकृष्ण की आरती करें। आरती के बाद सभी को प्रसाद बांटे। इस दिन गायों की पूजा करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।

    पूजा का महत्व

    यह पूजा बहुत ही पवित्र मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत अपनी छोटी सी उंगली पर उठाया था। इस पूजा से यह संदेश मिलता है कि अंहकार का अंत होता है और प्रकृति तथा भगवान की कृपा ही सच्चा सहारा है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा कर लोग अपनी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
  • Jalandhar News: बेटे ने मां को पीटकर निकाला घर से बाहर, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

    Jalandhar News: बेटे ने मां को पीटकर निकाला घर से बाहर, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस को महिला आयोग द्वारा एक ओर नोटिस जारी किया गया है। हाल ही में महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने रेप मामले में फिल्लौर थाना के प्रभारी भूषण कुमार द्वारा महिला से गलत व्यवहार करने को लेकर नोटिस जारी किया था। अभी यह मामला थमा नहीं है कि अब महिला आयोग द्वारा एक और नोटिस देहात पुलिस के एसएसपी को जारी किया गया है। दरअअसल, अब मामला गांव हरदो फराला का सामने आया है। जहां बेटे ने महिला की बेरहमी से पीटाई की।

    इस मामले में महिला आयोग ने एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क को नोटिस जारी करते हुए बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए है। महिला आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया हैकि मीडिया में प्रकाशित खबर में सामने आया है कि बेटे ने मां की पेंशन को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद अब महिला आयोग ने इस मामले में सुटो-मोटो नोटिस जारी करते हुए एसएसपी को बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है और इस मामले की दो दिन में यानी 23 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए है।

    दरअसल, एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, जिसमें महिला अस्पताल में दाखिल है। जहां महिला ने बताया कि उसके घर में काफी क्लेश रहता है। महिला के 3 बेटे है, जिनके नाम साहिल, कशिश और दिलावर है। कशिश और बहू रोजी उसके साथ मारपीट करते है। महिला ने कहा कि उसकी 45 लाख की कोठी है और पति का निधन हो चुका है। पति की पेंशन उसे 22 हजार मिलती है। महिला ने कहा कि कशिश शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसकी जायदाद और पेंशन लेने के लिए बहू और बेटे कशिश ने उसके पेट में टांगे मारी।

    आरोप है कि उसका गला बहू और बेटे ने दबाया। जिसके बाद घटना की शिकायत थाने में दी हुई है। महिला ने आरोप लगाए हैकि बेटे के ससुराल परिवार ने आकर भी उसके दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। अब उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने कहा कि वह दूसरे बेटे के पास रह रही है। जिसके बाद थाना सदर में उसने शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने कहा कि उसकी पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है और बहू-बेटे को घर से वह बेदखल करना चाहती है।