Blog

  • प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में 21 वर्षीय छात्र गिरफ्तार, सीनियर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

    प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में 21 वर्षीय छात्र गिरफ्तार, सीनियर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप

    बेंगलुरु: के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे 21 वर्षीय छात्र को अपनी सीनियर छात्रा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना कॉलेज कैंपस के मेन्स वाशरूम में हुई।

    पुलिस जांच के अनुसार विवरण

    अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पांचवें सेमेस्टर का छात्र है, जबकि पीड़िता सातवें सेमेस्टर में पढ़ रही थी। यह घटना 10 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन पीड़िता ने 15 अक्टूबर को अपने माता-पिता को बताने के बाद हनुमंथनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

    पीड़िता ने बताया कि दोपहर के खाने के समय आरोपी ने कई बार कॉल करके उसे आर्किटेक्चर ब्लॉक की सातवीं मंजिल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे जबरदस्ती खींचकर छठी मंजिल के पुरुषों के वाशरूम में ले जाकर दरवाजा बंद करके दुर्व्यवहार किया।

    शिकायत और कार्रवाई

    शिकायत के मुताबिक, हमले के दौरान जब पीड़िता की मित्र ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका फोन छीन लिया। बाद में उसने कॉल करके पूछा कि क्या उसे “पिल” (दवा) की जरूरत है।

    पीड़िता ने दोस्तों और माता-पिता से पूरी घटना बताई, जिसके बाद माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया है और स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    जांच जारी

    पुलिस ने घटना की विस्तार से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Rangoli के ये Design भरेंगे दिवाली के त्योहार में रंग, जानें बनाने का तरीका

    Rangoli के ये Design भरेंगे दिवाली के त्योहार में रंग, जानें बनाने का तरीका

    धर्मः दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और सजावट का प्रतीक है। इस दिन हर घर को दीपों, फूलों और Rangoli Designs से सजाया जाता है। पूरे देश में लोग अपने घरों की दीवारों पर flower garlands, बालकनी में लाइट्स और आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली (Rangoli) बनाकर त्योहार को और खास बना देते हैं।

    रंगोली न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है। दिवाली पर रंगोली बनाना पारंपरिक रूप से good luck symbol माना गया है। वहीं कई लोगों को रंगोली बनाने में दिक्कत आती है। वह कुछ आसान डिजाइनों से रंगोली को खूबसूरत और कम समय में आकृषक बना सकते हैं।

    इसमें पहले नंबर पर है फूलों जैसी दिखने वाली रंगोली। इसको बनाने के लिए चार अलग-अलग फूलों को मिलाकर इस डिजाइन को बनाया जा सकता है। यह रंगोली दिखने में बहुत डिटेल्ड लगती है, लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। सिर्फ 10 मिनट में आप इसे फर्श या आंगन में तैयार कर सकते हैं।

    इसी के साथ दीप वाली रंगोली भी काफी ट्रेंड में है। यह रंगोली देखने में बेहद खूबसूरत और बनाने में आसान है। आपको बस एक बेसिक पेटर्न बनाना है और फिर उसमें लाल, सफेद और नीले रंगों से भरना है। और सुंदर बनाने के लिए किनारों पर दीये सजाएं जिससे घर की शान और बढ़ेगा।

    वहीं पूजा रूम के लिए परफेक्ट रंगोली डिजाइन पंखूड़ी वाली रंगोली काफी प्रचलित है। घरों में पूजा स्थान की सजावट का खास महत्व होता है। इस डिजाइन में लाल, गुलाबी और संतरी रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बीच में चौकोर पैटर्न बनाकर किनारों पर फूलों की पंखुड़ियों का बॉर्डर दें सकते हैं जो डिजाइन मिनटों में तैयार हो जाएगा।

    पीले, हरे और सफेद रंग से बनी सिंपल रंगोली भी दिवाली के लिए परफेक्ट है। यह डिजाइन आकर्षक और पारंपरिक दोनों है। इन तीन रंगों से बनी रंगोली आपके घर को फ्रैश लुक देती है।

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Varinder Ghuman की मौत को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में मौत के बाद आज उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान घुम्मन की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी।

    भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने सरकार से मामले की गहन जांच करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कानूनी कार्रवाई घुम्मन को न्याय दिलाने में विफल रहती है तो वे इस मामले को अदालत तक ले जाएंगे।

    मशहूर बॉडी बिल्डर व अभिनेता 53 वर्षीय वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में कंधे की सर्जरी के बाद हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। घुम्मण के निधन को एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनके फैंस और परिवार अभी तक घुम्मण के पलों को याद कर रहा है।

    उनका मानना है कि घुम्मण के निधन को लेकर असल सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। इसी को लेकर परिवार ने फेसबुक पेज के जरिए पोस्ट सांझा कर इंसाफ की मांग की थीं। घुम्मन के सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है कि,“वह सिर्फ एक बॉडी बिल्डर नहीं थे, वह पंजाब का मान, भारत का आइकन और फिटनेस की पहचान थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी स्वास्थ्य, मेहनत और ईमानदारी को समर्पित की। उनकी ज़िंदगी इस तरह खत्म हो जाना समझ से परे है। यह सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि सवालों का समुद्र है, यह डॉक्टरों की लापरवाही का साफ मामला है।

    लेकिन क्या इसके पीछे कोई साज़िश है? उनके शरीर के रंग में बदलाव, ऑपरेशन थिएटर की वीडियो और अन्य सबूत, यह पूरा मामला गहन जांच की मांग करता है। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए। आज हर दिल से एक ही आवाज़ उठ रही है Justice for Varinder Ghuman। सच छिप सकता है, मिट नहीं सकता।” वहीं अगली पोस्ट में सवाल उठाया है कि मौत नेचुरल थी तो उसकी बॉडी का रंग कैसे बदल गया। ऑपरेशन थिएटर वाली वीडियोज और अन्य सबूत कहां हैं। ये पूरा मामला पूरी तहकीकात मांगता है।

    बता दें कि जालंधर के बस्ती शेख स्थित घई नगर के रहने वाले घुम्मन की अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के समर्थकों ने डॉक्टरों पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने के आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। वरिंदर अपने बाइसेप्स की एक छोटी सी सर्जरी के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उनका निधन हो गया।

  • Haryana News: त्योहारों को देखते हुए DC का औचक निरीक्षण, मिठाई की दुकानों में मिली खामियां, देखें वीडियो

    Haryana News: त्योहारों को देखते हुए DC का औचक निरीक्षण, मिठाई की दुकानों में मिली खामियां, देखें वीडियो

    पंचकूला:  दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पंचकूला के डीसी ने शुक्रवार को आम ग्राहक बनकर शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सेक्टर-7 और सेक्टर-9 स्थित विजय डेयरी, चिली चाट सहित कई दुकानों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान डीसी ने दुकानों में साफ-सफाई, मिठाइयों की गुणवत्ता और तैयार सामग्री में इस्तेमाल हो रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। कई स्थानों पर खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि त्योहारों के समय आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

    उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है और मिठाइयों व खाद्य पदार्थों की खपत भी अधिक होती है। ऐसे में दुकानदारों को विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण और ताज़ा सामान ही बेचें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी दुकान पर मिलावट या गंदगी पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए।

  • कृष्णपाल शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का राज्य सह संयोजक नियुक्त

    कृष्णपाल शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का राज्य सह संयोजक नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा हाईकमान ने कुटलैहड़ क्षेत्र से कदावर भाजपा नेता कृष्णपाल शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का राज्य सह संयोजक नियुक्त किया है। कृष्णपाल शर्मा की इस नियुक्ति से कुटलैहड़ भाजपा खेमे में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कृष्णपाल शर्मा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मोमन्यार वार्ड से दो बार जिला परिषद सदस्य बन चुके हैं और मौजूदा समय में भी जिला परिषद सदस्य है। जिला परिषद ऊना में उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।

    इसके अलावा जिला भाजपा व कुटलैहड़ भाजपा में भी कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। कृष्णपाल शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में आते हैं। उनकी इस नियुक्ति से पंचायती राज प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ विस क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता दविंद्र भुट्टो का आभार व्यक्त किया है।

  • बाईक पर सवार  नकाबपोश ने पूर्व उपप्रधान को मारी गोली, पीजीआई में मौत

    बाईक पर सवार नकाबपोश ने पूर्व उपप्रधान को मारी गोली, पीजीआई में मौत

    जांच में जुटी पुलिस, एसपी बद्दी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    बद्दी/सचिन बैंसल: साई क्षेत्र के खाली गांव के एक 40 वर्षीय व्यक्ति के बाईक पर आए एक नकाबपोश ने गोली मार हत्या दी है। गोली मारने के बाद आरोपी बाईक लेकर मौके से फरार हो गया।  बताया जा रहा कि आरोपी बद्दी ओर  भागा है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर डेढ बजे की है। खाली गांव का सोलन लाल (40)  बद्दी में ठेकेदारी का काम करता था। वह बैंक के काम से साई गया हुआ था। जैसे ही डेढ बजे बैंक से अपना काम करके बाहर निकला और गाड़ी में बैठने लगा तो बाईक पर पहले से वहां पर उसका इंतजार कर रहा एक नकाबपोश ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी बाई बाजू के साथ से छाती में उतर गई। आरोपी गोली मारने के बाद बाईक लेकर बद्दी की ओर भाग गया।

    गोली का आवाज सुनते हुए गांव में लोग मौके पर जमा हो गए और घायल व्यक्ति को उसकी गाड़ी में ही बैठा कर उसे बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया लेकिन पीजीआई में जाकर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

    घायल व्यक्ति पिछले कार्यकाल में कांग्रेस का उपप्रधान था। सूचना मिलते ही दून के विधायक राम कुमार चौधरी भी अस्पताल उससे मिलने आए। चिकित्सकों ने उसे बिना समय गवाएं उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया था लेकिन पीजीआई में पहुंचकर व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि उन्होंने खुद घटनास्थल निरीक्षण किया है और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

  • त्योहार के सीजन में भी पेंशनर्स का सड़कों पर होना दु:खद: जयराम ठाकुर

    त्योहार के सीजन में भी पेंशनर्स का सड़कों पर होना दु:खद: जयराम ठाकुर

    उम्र के इस पड़ाव पर अपने हक के लिए सड़कों पर आना सरकार की नाकामी नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं बद्दी में हुए हत्याकांड का संज्ञान ले सरकार, कानून व्यवस्था ध्वस्त ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। पूरा देश धनतेरस और दिवाली का उत्सव मना रहा है लेकिन प्रदेश के पेंशनर्स सड़कों पर हैं। अपनी जायज हकों की मांग को लेकर वह लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। दुःख इस बात का है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना करके उन्हें सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर कर रही है। पेंशनर्स सरकार से अपना हक मांग रहे हैं और मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करके पल्ला झाड़ रहे हैं। क्या किसी मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करके पेंशनर्स की समस्या का हल होगा? पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर हैं। सरकार के आपसी कलह के निस्तारण के लिए नहीं। न तो एक दूसरे मंत्रियों पर आरोप लगाने से उनकी समस्या का कोई हल निकलेगा। सरकार झूठे विज्ञापनों, तथ्यहीन आंकड़ों से अपनी सरकार की पीठ भले थपथपाले लेकिन सच यही है कि इस सरकार की नाकामी की कीमत पूरा प्रदेश चुका रहा है। आपदा की वजह से सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर और आम लोगों को जो नुकसान हुआ है उसकी एक पैसे की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। बारिश का मौसम बीत गया है और सर्दियां सिर पर आ गई हैं। लेकिन आपदा से किया गया कोई भी वादा सरकार निभा नहीं पाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर्स जीवन भर प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की सेवा करने के बाद उम्र के इस पड़ाव पर सड़कों पर हैं। 3 साल होने को हैं और उन्हें अपने मेडिकल बिलों का भुगतान तक नहीं हुआ है। इस उम्र में इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में तीन-तीन साल तक इलाज के बिलों के भुगतान की राह तकना किसी भी रिटायर्ड कर्मचारी के लिए बहुत मुश्किल है। ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें दवाई के लिए तरसाना सरकार की संवेदनहीनता की निशानी है। इस सरकार ने संवेदन हीनता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड व्यवस्था परिवर्तन वाले मित्र हितैषी मुख्यमंत्री प्रदेश के गरीब लोगों को भी इलाज के लिए तरसा रहे हैं। हिम केयर का पैसा रोककर यह सरकार प्रदेश वासियों से संविधान प्रदत्त जीवन का अधिकार भी छीन रही है। सरकार से विनम्र आग्रह है कि पेंशनर्स की शिकायतों को गंभीरता से सुने और उसका निराकरण करें। जयराम ठाकुर ने धनतेरस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। सभी लोग स्वस्थ हों,सुखी हों। हिमाचल के सभी देवी देवता आपदा ग्रस्त प्रदेश का कल्याण करें। हिमाचल प्रदेश सुख और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे। सभी प्रदेशवासियों का मंगल हो। बद्दी में हुए हत्याकांड का संज्ञान ले सरकार, कानून व्यवस्था ध्वस्त  जयराम ठाकुर ने बद्दी में हुए गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और दबंग  पूरी तरीके से बेकाबू हैं। पुलिस अपराध नियंत्रण के अलावा सत्ता के संरक्षण में अन्य कार्यों में व्यस्त है। अपराध पर लगाम लगाने हेतु सरकार प्रभावी कदम उठाए जिससे हर हिमाचली की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  • Punjab News: इस शहर मे दिवाली से पहले चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: इस शहर मे दिवाली से पहले चली गोलियां, देखें वीडियो

    बटाला: दिवाली से पहले एक बार फिर फायरिंग शहर मे गोलिया चलने की खबर है। डेरा बाबा नानक रोड पर मल्ला मार्केट इलाके में आज शाम उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक दुकान पर हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई।

    जानकारी के अनुसार ‘मैजिक टच सैलून’ नामक दुकान के शीशे वाले गेट पर गोलियाँ लगीं है । हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलियाँ किसने और क्यों चलाईं। स्थानीय लोगों व सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति घायल भी बताया जा रहा है। दूसरी ओर थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।

  • दो दिवसीय ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षक एवं प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    दो दिवसीय ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षक एवं प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रामपुर जिला ऊना में संचालित दो दिवसीय ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षक एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आज शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन्न हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 8 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रमाणित ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षक बनने के लिए सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षुओं की योग्यता का आकलन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीवीटी) और व्यावहारिक मूल्यांकन के माध्यम से किया गया, जो हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्माणाधीन भवन में आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर पीएनबी ऊना के मुख्य प्रबंधक पीयूष बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बैंकिंग सेवाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है और भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित है। चालू वित्त वर्ष में हिमाचल प्रदेश में 1,150 उम्मीदवारों को ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर शर्मा ने प्रशिक्षुओं को एक कुशल प्रशिक्षक बनने हेतु आवश्यक शिक्षण तकनीकें एवं व्यवहारिक सुझाव प्रदान किए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण और प्रमाणन पूर्ण करने के उपरांत, प्रतिभागी ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर सकेंगे तथा देशभर में पीएमएवाई के अंतर्गत कौशल विकास एवं आवास संबंधी पहलों में योगदान दे सकेंगे। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर शर्मा, राज्य नियंत्रक डॉ. अंबिका साहू एवं अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • Jalandhar और Tarn Taran के युवकों का Iran में अपहरण, अर्धनग्न करके पीटा

    Jalandhar और Tarn Taran के युवकों का Iran में अपहरण, अर्धनग्न करके पीटा

    परिवार को वीडियो भेजकर मांगे 50 लाख, मोबाइल बंद और दफ्तर पर लगे ताले

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखे से विदेश में ऐसी जगहों पर भेज देते है, जहां वह नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते है। वहीं ऐसे ही 2 मामले जालंधर और तरनतारन से सामने आए है। जिनके परिवार से ट्रैवल एजेंटों ने मोटे पैसे तो वसूल लिए, लेकिन विदेश पहुंचने के अगले दिन ही उनकी अपहरण हो गया और वह नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हो गए। दरअसल, दोनों का विदेश में आरोपियों ने अपहरण करके अब अभिभावकों से फिरौती की मांग की जा रही है। जिसके चलते दोनों परिवार बच्चों को वापस पंजाब लाने की प्रशासन से मिन्नतें कर रहे हैं। जिसमें से एक मामला गट्टा मुंडी कासू तहसील शाहकोट का है और दूसरा मामला गांव रत्ता गुद्दा तहसील पट्टी तरनतारन से है। जालंधर के पीड़ित परिवार के गुरनाम सिंह ने बताया कि ट्रैवल एजेंट कार्तिका ने उनके 18 वर्षीय बेटे अजय सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 20 लाख रुपये की बात की थी। जिसके बाद 2 अक्तूबर को अजय सिंह को अमृतसर से 3 लाख रुपये लेकर कोलकाता ले गए, जहां से उसे दुबई भेज दिया गया। परिवार का कहना है कि इसके बाद उन्हें फोन कॉल आई जिस पर उन्हें कहा गया कि आपके लड़के का ईरान में अपहरण कर लिया गया है, अगर आपने 50 लाख रुपये नहीं दिए तो अजय सिंह को मार दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने परिवार को बेटे को बंधक बनाकर अर्धनग्न करके पीटने की वीडियो भी बनाकर भेजी। वहीं तरनतारन के पट्टी के निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे 22 वर्षीय रोबनप्रीत सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट से 27 लाख 75 हजार रुपये में बात की थी, जिसके बाद उक्त एजेंटों ने बेटे को 3 अक्तूबर को अमृतसर हवाई अड्डे से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना कर दिया। 4 अक्तूबर को महिला ट्रैवल एजेंट चरणजीत कौर ने उनसे 12 लाख रुपये ले लिए और 25 हजार ऑनलाइन भी मंगवा लिए। इसके बाद ट्रैवल एजेंट महिला कार्तिका और बलजीत कौर ने तरनतारन में उनसे 12 लाख रुपये लिए और 25 हजार ऑनलाइन भी मंगवाए और कहा कि आपका बेटा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा। लेकिन अगले दिन एक विदेशी नंबर से फोन आया और उन्हें बताया कि आपका लड़का तेहरान शहर (ईरान) में हमारी हिरासत में है। जिन्होंने 50 लाख की फिरौती मांगनी शुरू कर दी और कहा कि अगर आपने पैसे नहीं दिए, तो रोबनप्रीत सिंह को मार दिया जाएगा। उक्त आरोपियों ने भी बेटे को बंधक बनाकर अर्धनग्न करके पीटने की वीडियो परिवार को भेजी। जिसमें बेटा रोते हुए कह रहा हैकि पापा मुझे बचा लो। दोनों परिवारों ने कहा कि ट्रैवल एजेंटों के फोन और दफ्तर बंद हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से संपर्क किया गया था, उनके घरों में भी ताले लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंटों की शिकायत डीएसपी शाहकोट पुलिस स्टेशन और तरनतारन एसएसपी को दर्ज करवाई गई है। डीएसपी शाहकोट ओकार सिंह और डीएसपी पट्टी लोकेश सैनी बताया कि बच्चों के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और रेड की जा रही है जल्द ही ट्रैवल एजेंटों को काबू कर लिया जाएगा और बच्चों को वापस लाया जाएगा। दूसरी ओर परिवार वालों का कहना हैकि अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिल रहा। जिसके बाद अभिभावकों ने अब पंजाब और केंद्र सरकार से बच्चों को वापिस लाने की मांग की है।