Blog

  • प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

    फिलिस्तीनीः प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहा कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों पर लगातार इजराइली हमले हो रहे हैं, जिससे वह दुखी हैं और इसे देखते हुए अपना इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंप दिया है। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रधानमंत्री के इस्तीफे को राष्ट्रपति महमूद अब्बास स्वीकार करेंगे। जिसके बाद देश में सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

    फिलहाल राष्ट्रपति कार्यालय ने मोहम्मद शतायेह के इस्तीफे को स्वीकार करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जानकारी के अनुसार फिलिस्तीन में हमास और फतह दो राजनीतिक पार्टियां हैं। हमास गाजा पट्टी पर बलपूर्वक साल 2007 से सत्ता में है। उधर, फतह वेस्ट बैंक और यरुशलम में फिलिस्तीनी अथॉरिटी के नेतृत्व में शासन करती है। इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि यरूशलेम और वेस्ट बैंक में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी लोगों के जानमाल का खतरा मंडरा रहा है। आगे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि गाजा पट्टी में पिछले कुछ समय से लगातार इजराइली हमले हो रहे हैं, जिससे यहां लोग फिलिस्तीनी परेशान हैं। उनके पास खाने तक का अनाज नहीं है, वह भूख से तड़प रहे हैं। मोहम्मद शतायेह के इस्तीफा को स्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति महमूद अब्बास को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करनी होगी। फिलिस्तीन में राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री का नाम संसद के सामने पेश करना होता है। फिर संसद उस पर अपनी सहमति प्रदान करती है।

  • मरियम ने रचा इतिहास, बनी पंजाब प्रांत की CM

    लाहौर: नवाज शरीफ की बेटी मरियम पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली सूबे पंजाब की मुख्‍यमंत्री बन गई हैं। मरियम नवाज शरीफ को दो तिहाई यानि कुल 220 वोट मिले और उन्‍हें मुख्‍यमंत्री घोषित कर दिया गया। इससे पहले इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन वाले सुन्‍नी इत्‍तेहाद काउंसिल ने इस मतदान प्रक्रिया का बहिष्‍कार कर दिया था। पाकिस्‍तान के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब एक महिला मुख्‍यमंत्री का चुनाव हुआ है। इससे पहले विवादित चुनाव में मरियम की पार्टी पीएमएल एन ने सेना की मदद से चुनाव जीत लिया था। मतदान के बहिष्‍कार की वजह से मरियम के विरोधी सुन्‍नी इत्‍तेहाद काउंसिल के नेता राणा आफताब अहमद को कोई भी वोट नहीं मिला।

    इससे पहले पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने रविवार को पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया था। पाकिस्तान में राजनीतिक रूप से पंजाब प्रांत महत्वपूर्ण है। पीएमएल-एन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए मरियम नवाज शरीफ का नामांकन पत्र जमा कर दिया गया है।” पंजाब प्रांत की कुल आबादी 1.2 करोड़ से अधिक है। पंजाब विधानसभा में कुल 337 निर्वाचित विधायक हैं।

    इस चुनाव में इमरान की पार्टी पीटीआई ने ‘सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल’ के साथ हाथ मिला लिया था। एसआईसी-पीटीआई विधायकों ने ”जनादेश चोर” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि एक बार जब अदालत इस मामले में अपना फैसला सुना देगी तो वे सरकार बना लेंगे। विश्‍लेषकों का कहना है कि नवाज शरीफ ने अपनी बेटी के राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब में सीएम का पद लेना स्‍वीकार किया। माना जाता है कि सेना ने नवाज शरीफ की जगह पर शहबाज शरीफ को पीएम पद के लिए आगे बढ़ाया और मजबूरन नवाज शरीफ को पीएम बनने के अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

    मरियम नवाज की सफलता का विधानसभा के स्‍पीकर मलिक अहमद खान ने ऐलान किया। इससे पहले स्‍पीकार ने एसआईसी के सदस्‍यों को सदन के अंदर बोलने नहीं दिया जिससे उन्‍होंने बहिष्‍कार कर दिया। मुख्‍यमंत्री बनने के बाद मरियम ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। उन्‍होंने अपनी जीत का पूरा श्रेय पिता नवाज शरीफ को दिया। माना जा रहा है कि मरियम भले ही पंजाब की सीएम बन गई हैं लेकिन पर्दे की पीछे से हर फैसला खुद नवाज शरीफ करेंगे जो पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन के इमरान खान के हाथों खिसकने से परेशान हैं।

  • Yo Yo Honey Singh ने बर्थडे पर Urvashi Rautela को दिया करोड़ों का Golden Cake

    मुबंईः बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक्स के साथ डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस उनके लुक्स के दीवाने रहते हैं। उर्वशी ने 25 फरवरी को 30वां जन्मदिन मनाया है। उर्वशी ने अपना बर्थडे बहुत ही धूमधाम से मनाया है। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उर्वशी के बर्थडे पर रैपर यो यो हनी सिंह ने उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। जिसके बारे में सब जानकर और उसे देखकर चौंक गए हैं। हनी सिंह ने उर्वशी को बर्थडे पर सोने का केक दिया है।

    उर्वशी का बर्थडे केक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पहली बार किसी ने सोने का केक देखा होगा। केक देखने के बार फैंस को लग रहा था कि ये सिंपल गोल्डन डस्ट वाला केक है लेकिन जब हनी सिंह ने बताया कि इस केक की कीमत 3 करोड़ है तो हर कोई चौंक गया था। हनी सिंह ने खुद स्टेटमेंट में खुलासा किया है कि ये 24-कैरेट गोल्ड का केक है। उन्होंने फ्री जर्नल को दिए स्टेटमेंट में कहा- ‘मैं इस स्पेशल ओकेशन  कुछ खास देना चाहता था। मैंने उन्हें केक दिया जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।

    मैं इस केक कटिंग मूमेंट को यादगार बनाना चाहता था कि लोगों को याद रहे किसी ने अपने को-स्टार के लिए ऐसा कुछ किया था। वो अपने काम में बहुत माहिर हैं और इस तरह का ट्रीटमेंट वो डिसर्व करती हैं।’ उर्वशी ने अपने केक कटिंग सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्वशी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-‘लवडोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन।’

  • पंजाब : महिलाओं को दिए जा रहे ड्रोन, देखें वीडियो

    मोगा : आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है भले वो कोई भी काम हो। अब महिलाएं खेती की ओर भी आगे बढ़ रही है और गावों में ग्रुप बना रही है। वही कुछ महिलाएं अब ड्रोन चलाने की सिखलाई भी ले रही है। वही केंद्र सरकार के अदारे इफको की ओर से मोगा जिले की 4 महिलाओं को ड्रोन दिए जा रहे है।

    जिससे महिलाएं खेतों में कीट नाशक का छिड़काव करेगी। वही एक ड्रोन की कीमत 15 लाख रुपए है और यह फ्री दिया जा रहा है। वही मोगा के डिप्टी ने 4 महिलाओ में से एक महिला को ड्रोन देकर रवाना किया। वही बाकी की 3 महिलाओं को आने वाले कुछ दिनों में ड्रोन दिए जाएंगे।

  • जालंधर रोड पर बने प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर दो पक्षों में हुई झड़प, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    मोगाः जालंधर रोड पर बने प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जहां हमलावारों द्वारा प्री वेडिंग शूटिंग स्थल पर तोड़ फोड़ की गई। इस दौरान वहां व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी देते हुए बिजनेस पार्टनर रमनदीप कौर ने कहा कि उनका प्री वेडिंग शूटिंग का काम है और जो ग्राहक हमरे पास प्री वेडिंग के लिए आए थे।

    उनके साथ मेरे पार्टनर हरविंदर की पैसे के लेन देन के कारण कहा सुनी हो गई। जिसके बाद ग्राहक उस समय तो वहां से चले गए। अगले दिन वह ग्राहक अपने 15 से 20 साथियों के साथ दोबारा प्री वेडिंग शूटिंग वाले सेट पर आए गए। इस दौरान उन्होंने उनके प्री वेडिंग सेट पर तोड़-फोड़ की गई। इसी के साथ उन्होंने हरविंदर सिंह को गंभीर ज़ख्मी कर दिया। जिसको उपचार के लिए मेडिकल हस्पताल फरीदकोट में रेफर कर दिया यहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नवदीप सिंह ने कहा के मृतक हरविंदर सिंह की पत्नी के बयानो पे मामला दर्ज कर लिया गया है आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसानों ने महापंचायत का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसर : आज देशभर में 400 किसान संगठनों ने अपने ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर निकले है। जिसके तहत आज किसान संगठन अपने घरों से ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे ताकि हम मोदी सरकार को दिखा सकें कि किसानों में कितनी एकता है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर सोमवार को गांवों के किसान शहर की सड़कों पर ट्रैक्टर लेकर निकले हैं। गोल्डन गेट के आगे किसान संघर्ष कमेटी की ओर से लाइन से ट्रैक्टर लगा दिए गए हैं और मांगे ना मानने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है।

    उन्होंने ऐलान किया कि 14 मार्च को दिल्ली में किसानों की महापंचायत होकर रहेगी उसे कोई रोक नहीं सकता। किसान संघर्ष कमेटी की ओर से सोमवार को गोल्डन गेट के आगे किसान ट्रैक्टर लेकर खड़े हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर का मुंह करके ट्रैक्टरों को पार्क किया है। किसानों का कहना है कि अभी तक वो शांतमयी तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर ट्रैक्टर का मुंह दिल्ली की तरफ इसीलिए किया गया है कि वो बताना चाहते हैं कि अगर वो चाहे तो दिल्ली जा सकते हैं फिर सरकार चाहे कोई भी हथकंडे अपना ले उन्हें रोक नहीं सकती।

    इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए किसान नेता गुरदेव सिंह वरपाल और उनके साथियों ने मीडिया को बताया कि सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा ले रही है। वो शांतमई तरीके से प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन उन्होंने उन्हें जाने नही दिया। अब वो संघर्ष तेज करेंगे और अपनी मांगों को मनवा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है एमएसपी का वादा किया गया था लेकिन वो पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार की मंशा बिलकुल ही गलत है। वो 13 महीने पहले बैठे रहे।

    उस दौरान उनके काले कानून तो रद्द कर दिए गए, लेकिन बाकी वादों से सरकार मुकर गई। इसीलिए अब संघर्ष किया जा रहा है। एक तरफ वो मीटिंग्स कर रहे हैं और दूसरी तरफ पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार के साथ दलाली कर रही है लेकिन किसानों मजदूरों को कुछ भी दिया नही जा रहा। इसीलिए अब नए तरीके से संघर्ष को और तेज किया जाएगा चाहे अब कोड ऑफ कंडक्ट लग जाए लेकिन अब सरकार के हाथ में है की वो मांगे कोड लगने के बाद पूरी करेंगे जा फिर उससे पहले। तक तक किसान सड़कों पर ही रहेंगे।

  • जालंधरः 2 पक्षों में हुई गैंगवार में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह 11:30 बजे गैंगवार हुई। इस दौरान शहर में सरेआम गोलियां चलने की सूचना मिली है।  झगड़े के दौरान संजू मसीह पुत्र कालू मसीह निवासी मोहल्ला मलाहा को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रॉप्त सूचना के अनुसार विजय और शिवा गैंग दोनों में पुरानी रंजिश काफी समय से चली आ रही है। 

    झगड़े की खबर मिलते ही मोहल्ला ऊंची घाटी से महिलाएं सहित भारी मात्रा में फिल्लौर थाने और सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंच गए। अस्पताल में घायल संजू मसीह की मौसी के बेटे विजय मसीह ने बताया कि वह माननीय अदालत में एक केस की तारीख भुगत कर वह वापस घर जा रहा था, जब वह मोहल्ला मीठा खूह के पास पहुंचा तो शिव पुत्र सतपाल ने उस पर गोलियां चला दीं।

    इस घटना के दौरान संजू को गोली लग गई और उसने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, शिवा की मां तारा रानी ने कहा कि विजय मसीह ने पहले भी हमारे घर पर हमला किया था। आज सोमवार को भी विजय ने अपने अन्य साथियों के साथ हमारे घर पर हमला किया और मेरे बेटे शिवा को पीटना शुरू कर दिया। गोली चलाने के मामले में बात करते हुए उन्होंने कहा कि संजू पर उसके साथी विजय ने गोली चलाई है। 

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में 2 वाहनों की टक्कर, हुआ भारी हंगामा, देखें Live 

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में 2 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां दोनों पक्षों में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान महिला ने दूसरे पक्ष पर गाली देने के आरोप लगाए है। वहीं दूसरी ओर महिला ने कार चालक पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान वहां पर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने गाड़ी में बैठे व्यक्ति के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर फगवाड़ा गेट में भारी जाम लग गया। 

    इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं द्वारा गाली गालौच किया गया। घटना के दौरान महिला ने अपने कपड़ेे फाड़ने के आरोप लगाए है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि स्कूटरी पर सवार होकर महिलाएं जा रही थी। इस दौरान गाड़ी चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसको लेकर काफी समय से वहां पर विवाद हो रहा है। इस दौरान स्कूटरी सवार महिला के साथ आए व्यक्ति सहित अन्य लोग गाड़ी के आगे खड़े हो गए और रास्ता जाम कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद, चले पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    मेरठः परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के अगवानपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्ष के युवकों में भिड़ंत हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्ष से काफी लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर तनाव फैल गया। इसके बाद पुलिस मौके पर दौड़ी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें दोनों पक्ष पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। अगवानपुर गांव में बिजलीघर के पास सूखे तालाब में गांव के ही युवा क्रिकेट खेलते हैं।

    रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान एक पक्ष के युवकों और गांव के दूसरे पक्ष के युवकों के बीच भिड़ंत हो गई। मामला तूल पकड़ गया और तनाव फैल गया। गांव पहुंचने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के लोग धारदार हथियार और तमंचे लेकर पहले से घेराबंदी कर खड़े थे और इन लोगों ने पथराव किया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष के नबील, शहबर, तालिम व शहदर और दूसरे पक्ष के गौरव, वंश, छोटू, अरुण, विक्रांत घायल हो गए।

    सभी घायल पहले परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे। कुछ अन्य घायल भी हैं, जो सामने नहीं आए। इस दौरान अरुण पक्ष ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया और फायरिंग भी की गई। गांव निवासी गुडडू उर्फ इंतजार अली व सपा नेता गौरव राणा भी थाने पहुंच गए और दोनों पक्ष से बातचीत का प्रयास किया। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस भी मामले को दबाने में लगी है, जबकि जमकर बवाल हुआ और वीडियो भी वायरल हो रही है। कोतवाल चमनप्रकाश शर्मा इस बवाल को बच्चों का विवाद बता रहे हैं और बताया कि फैसले के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं।

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के AIT में तैनात जूनियर इंजीनियर और सेल्स क्लर्क गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एआईटी) में तैनात जूनियर इंजीनियर जगजीत सिंह और सेल्स क्लर्क संजीव कुमार को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। राज्य वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त अधिकारियों को इंद्रजीत सिंह, नवा कोट, अमृतसर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी रेंज पटियाला से संपर्क किया। 

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी रेलवे लिंक रोड, अमृतसर में एक भूखंड के स्वामित्व के संबंध में कोई दायित्व प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले में 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की वीबी टीम ने जाल बिछाया जिसमें जेई जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वीबी पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।