Blog

  • 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचने के लिए कूद गए लोगों की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः स्पेन के वैलेंसिया में एक 14 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग लापता हैं और उनकी भी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार आग गुरुवार की शाम 5.30 बजे के आसपास (स्थानीय समयानुसार) लगी थी। इस दौरान करीब 350 लोग अपने घरों में फंस गए थे। कई लोगों ने आग से बचने के लिए कई मंजिल ऊपर से छलांग तक लगा दी। हालांकि, इसके लिए नीचे मैट बिछाई गई थी।

    आग लगने के बाद इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें एक शख्स को कई फ्लोर से नीचे कूदते हुए देखा गया। उसे बचाने के लिए नीचे मैट बिछाई गई थी। वहीं, कई लोगों को उनके फ्लैट की बालकनी से मदद की अपील करते हुए देखा गया। घटना में इमारत पूरी तरह से खंडहर में बदल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके लिए फायरफाइटर्स ने पूरी रात कड़ी मेहनत की। उनका मानना है कि लापता हुए लोगों के जिंदा बचने की संभावना इस समय न के बराबर दिख रही है।

  • जालंधरः इस इलाके में भाजपा नेत्री के बेटे पर हुआ हमला, देखें CCTV

    ASI की महिला प्रधान के साथ हुई तू-तू-मैं-मैं, ऑडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: राम नगर में भाजपा नेत्री के बेटे पर हमलावारों ने हमला कर दिया।  भाजपा मंडल की प्रधान नीलम सोढ़ी ने बताया कि बाइक की टक्कर को लेकर उसके बेटे के साथ हमलावारों ने पहले मारपीट की। जिसके बाद वह दोबारा घर पर आ गए और हमला करने लगे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई हमलावार घर में आ गए और गेट पर ही युवक को उन्होंने बाहर खींचना शुरू कर दिया। इस घटना के दौरान वहां पर भारी मात्रा में लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद युवक के पिता उसकों घर के अंदर किया और मामले को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन दूसरी ओर देखा जा सकता है कि उक्त हमलावार बार-बार घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए नीलम सोढ़ी भाजपा मंडल की प्रधान ने बताया कि कुछ हमलावारों ने देर रात उनके बेटे पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आप नेता के युवकों के साथ युवक की बाइक की टक्कर हो गई थी। जिसको लेकर विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा नाबालिग है और वह वहां से विवाद होने के चलते डरता हुआ घर पर आ गया था। आरोप है कि जिसके बाद हमलावार उसके पीछे घर पर हमला करने के लिए आ गए। इस दौरान उनके पति ने बीच में आकर बचाव किया और बेटे को गेट के अंदर किया। जिसके बाद हमलावार दोबारा उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर आरती राजपूत भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान ने बताया कि उन्होंने देर रात घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने आज थाना 1 के एएसआई पलविंदर से बात की।

    इस मामले को लेकर एएसआई से बात करने की ऑडियों भी सामने आई है। जिसमें सुना जा सकता है कि महिला प्रधान आरती पलविंदर से बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर एएसआई पलविंदर बता रहे है कि वह किसी की मौत के केस को लेकर सिविल अस्पताल आए हुए है। वहीं महिला आरती कह रही है कि थाने में कोई ओर पुलिस वाला नहीं है। इस दौरान एएसआई कह रहा है कि वह खुद जांच के लिए कुछ देर में पहुंच रहा है। इस दौरान महिला कह रही है कि मेरे वहां आने से पहले पीसीआर वहां पर पहुंचनी चाहिए। जिसके बाद एएसआई पलविंदर कह रहे है कि यह धमकी वाली आप बात कर रहे हो। महिला प्रधान ने आगे कहा कि वह उक्त हमलावार वहां पर गुंडागर्दी कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमने रात को ही आपको उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था, फिर क्यों नहीं की गई। जिसके बाद एएसआई कह रहा है कि मैं नहीं करता कार्रवाई, जिसे कहना है कह दो। उसके बाद एएसआई कह रहा है कि आप अफसर को कह दो जाकर।

    महिला ने कहा कि एसएचओ से बात हो गई। महिला ने कहा कि जब दोनों पार्टियों में झगड़ा बढ़ गया, उसके बाद दोनों में सिर फट जाएंगे, फिर आप पुलिस वाले लंबे केस बनाने में लग जाएंगे। इस दौरान एएसआई कह रहा है कि बनने दो लेंगे लंबे केस, बनाने के लिए वह बैठे हैं। उसके बाद एएआई महिला को कह रहा हैकि आप मुझे ऐसे दबके मार रहे हो कि जैसे मैंने आपसे कुछ लेना है। महिला ने कहा कि आप पुलिस वाले हम लोगों की सहायता के लिए होते है। जिसके बाद एएसआई महिला के साथ तू करके बात करने लगा। इस दौरान महिला ने कहा कि मैं आपसे आप करके बात कर रही हूं, ऐसे वह आप भी मुझसे तू करके बात ना करें। जिसके बाद एएसआई ने यह कहकर फोन काट दिया की तू फोन बंद कर। इस मामले को लेकर महिला मोर्चा की प्रधान ने आरोप लगाए है कि थाना 1 की पुलिस जानबूझकर हमलावारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसको लेकर वह थाना 1 के बाहर कुछ देर में इंसाफ को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

  • ममता हुई शर्मसार : मां ने अपने 2 मासूम बच्चों को उतारा मौ’त के घाट

    सोनीपत : एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने 2 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। रूबी नाम की महिला ने अपने आशिक नितिन के साथ अपने 10 साल के बेटे वंश और 7 साल के बेटे यश की हत्या कर दी। महिला रूबी ने कल दोनों बेटो के अपहरण का संवाग रचा था। इस मामले का खुलासा सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने किया।

    सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच की पूछताछ में महिला रूबी और उसके आशिक ने खुलासा किया। वंश और यश की बेरहमी से हत्या कर दोनों के शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गांव गोरीपुर के गन्ने के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों के शवों को रूबी और नितिन की निशानदेही पर बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

  • पंजाब : भारी मात्रा में हेरोइन हुई बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गांव गुरुचक्क में पुलिस द्वारा किसान की सूचना पर गन्ने के खेत में से हैरोइन बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार किसान गुरलालदीप सिंह निवासी गुरु चक्क ने पुलिस चौकी धर्मकोट को सूचना दी कि उसके खेतों संदिग्ध अवस्था में एक पैकेट पड़ा हुआ है। एसएचओ यदविंदर ने बताया कि पुलिस पार्टी सहित किसान गुरलालदीप सिंह के खेत में सर्च की और उनको एक पैकेट बरामद हुआ।

    उन्होंने बताया कि किसान की सूचना पर यह पैकेट बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पैकेट पीले रंग की टेप से लपेटा हुआ था और उस पर एक कुंडी भी लगी हुई थी।

    उन्होंने बताया कि यह पैकेट ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में फेंका गया है। इस संबंधी पुलिस ने हवाई उल्लंघना और भारतीय क्षेत्र में नशा भेजने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अब किसानों पर लगेगा NSA एक्ट, पुलिस ने की ये तैयारी

    अंबालाः न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसएपी) और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन के बीच शुक्रवार (23 फरवरी, 2024) को किसान ‘आक्रोश दिवस’ मनाएंगे। किसान 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत करने वाले हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे हरियाणा में किसान संगठनों के पदाधिकारियों और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ वहां की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर NSA एक्ट को लेकर हरियाणा के IGP कविराज का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर किसान शांति बनाए रखेंगे तो NSA किसी पर भी नहीं लगाया जाएगा। 

    अंबाला रेंज के आईजीपी सिबास कविराज ने कहा कि स्पष्द सभी संबंधितों को यह स्पष्ट किया जाता है कि जिला अंबाला के कुछ फार्म यूनियन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के प्रावधानों को लागू करने के मामले पर पुनर्विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदर्शनकारियों और उनके नेताओं से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील करती है।

    दरअसल, अभी तक किसानों और सरकार के बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है। मगर इन वार्ताओं का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। रविवार को सरकार के साथ जब चौथे दौर की वार्ता विफल रही, तो किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली मार्च का ऐलान कर दिया। हालांकि, खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के बाद मार्च का प्लान टल गया. इसके बाद गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में अहम बैठक की, जिसमें शुक्रवार को देशभर में आक्रोश दिवस मनाने पर सहमति बनी।

    हरियाणा पुलिस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया, ’13 फरवरी से किसान संगठनों के जरिए दिल्ली कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस आंदोलन में कई किसान नेता सक्रिय भूमिका में हैं और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण सर्कुलेट किए जा रहे हैं। आंदोलन की आड़ में उपद्रव मचाया जा रहा है।’

    खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा सरकार से खासा नाराज है। एसकेएम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। एसकेएम ने ऐलान किया है कि किसान की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को आक्रोश दिवस मनाया जाएगा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे।

  • पंजाब प्रांत को मिलेगी पहली महिला CM

    लाहौरः पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। पहली बार पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री पद महिला को मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज पंजाब प्रांत में मुख्यमंत्री बनेंगी। बता दें कि बीते आठ फरवरी को पाकिस्तान में संसदीय और प्रांतीय चुनाव के लिए मतदान कराए गए थे। केंद्र में भी पीएमएल-एन गठबंधन सरकार बना रही है। पंजाब प्रांत में मरियम नवाज को सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ मरियम मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली देश की पहली महिला नेता होने का गौरव भी हासिल करेंगी।

    50 वर्षीय नेता मरियम पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। मरियम के शपथ ग्रहण की चर्चा इसलिए भी अधिक हो रही है क्योंकि आठ फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद देश के पांच प्रांतों में पंजाब पहली प्रांतीय विधानसभा है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाने की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र की शुरुआत के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी के साथ नई सरकार का गठन शुरू होगा।

    गवर्नर हाउस के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, पंजाब प्रांत के गवर्नर बालीघुर रहमान ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का सत्र आहूत किया है। खबरों के मुताबिक मरियम को पहले ही मुख्यमंत्री को मिलने वाली सुरक्षा दी जा चुकी है। आमतौर पर मुख्यमंत्री को मिलने वाला प्रोटोकॉल मरियम को दे दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रांत में अलग-अलग पदों पर सेवा दे रहे नौकरशाहों के साथ बैठकें भी शुरू कर दी हैं। बता दें कि पीएमएल-एन ने नवाज के भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नामित किया है। पंजाब प्रांत में पीएमएल-एन को 137 सीटें मिली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से समर्थन पाने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों ने 113 सीटें जीतीं।

  • पंजाबः किसान शुभकरन के परिवार को एक करोड़ और एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

    चंडीगढ़: खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। जिसको लेकर विपक्ष ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। वहीं बीते दिन एसकेएम यूनियन ने भी शुभकरन की मौत को लेकर आज काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। वहीं उसके परिवार को एक करोड़ रुपए देने की अपील की। इसी दौरान आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए ऐलान किया है कि किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इतना ही नहीं शुभकरण की छोटी बहन को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    साथ ही सी.एम. मान ने ट्वीट करते लिखा कि जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी.. दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ..फर्ज निभा रहे हैं… 

  • पंजाब : कैंटर और बाइक में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    अबोहर :  मलोट रोड स्थित बल्लूआना कालोनी के निकट देर रात कैंटर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सरांवा बोदला निवासी दीपा कल शाम अपने बाइक पर सवार होकर बल्लूआना के पास जा रहा था तो इसी दौरान केंटर चालक राजू निवासी हनुमानगढ ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपा की मौके पर ही मौत हो गइ।

    आसपास के लेागों ने इसकी सूचना एसएसएफ टीम को हैल्प लाईन नंबर पर दी। जिसके बाद इंचार्ज कांशीराम, कांस्टेबल गौरव कुमार व राजीव कंबोज तुरंत मौके पर पहुंचें और मौके से भागे केंटर चालक राजू को काबू किया। जिसके बाद दीपा के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • जालंधरः बल्ली और बंटी में हुई खूनी झड़प की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 6 के अंतर्गत श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबा चालक बल्ली पर बंटी और कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बदमाशों में हफ्ता ना देने पर उनके बेटे पर हमला किया गया है। हमले के दौरान युवक खून से लथ-पथ होकर बल्ली फुटपाथ के पास गिर गया। जिसके बाद घटना स्थल के आस पास लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायल युवक की पहचान बूडापेस्ट के रहने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली के रूप में हुई है।

    पीड़ित के पिता सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबे के साथ टैक्सी ड्राइवर का काम भी करता है और उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आबादपुरा के रहने वाला बंटी नामक अक्सर दुकान पर आकर डराता धमका उससे पैसों की मांग करता था। जब उसका बेटे ने पैसे देने से मना कर करता था, जिसके चलते  उसके बेटे ने ढाबे का काम बंद करके टैक्सी चलानी शुरू कर दी थी। इस दौरान मंगलवार दोपहर वह माता चिंतपूर्णी में सवारी को छोड़कर आया था और ढाबे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान बंटी ने उस पर अपने साथियों सहित तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित बल्ली की पत्नी के बयानों एफआईआर 31 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 324, 307 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें बंटी उर्फ गंड, त्रिलोक, चोपड़ा और बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बंटी अभी फरार चल रहा है। 

  • दर्दनाक हादसा : MLA की सड़क हादसे में मौ’त

    नई दिल्ली : बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की एक दर्दनाक कार हादसे में मौत हो गई। लस्या तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से विधायक थीं। बताया जा रहा है कि संगारेड्डी में अमीनपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र के तहत सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर BRS विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में एक मारुति सुजुकी XL6 कार ने कंट्रोल खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    बताया जा रहा है कि हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि लस्या की कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। विधायक लस्या नंदिता महज 36 साल की थीं। नंदिता सायान्ना की बेटी थीं, जो सिकंदराबाद कैंट सीट से पांच बार के विधायक रहे थे।