Blog

  • पंजाबः सीएम मान ने पूर्व सीएम को दी चेतावनी, दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम, जानें मामला

    पंजाबः सीएम मान ने पूर्व सीएम को दी चेतावनी, दिया इस दिन तक का अल्टीमेटम, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- माननीय चरणजीत सिहं चन्नी जी मैं आपको सम्मानपूर्वक मौका देता हूं कि 31 मई को दोपहर 2 बजे तक भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक कर दें. ..नहीं तो फिर 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो…नाम और मिलने वाली जगह सहि सबकुछ पंजाबियों के सामने रख दूंगा। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते दिन सीएम मान ने चन्नी के भांजे जरिये पूर्व सीएम पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में IPL का मैच देखने के दौरान एक खिलाड़ी ने उन्हें चन्नी के भांजे द्वारा नौकरी के बदले पैसे मांगने के बारे में बताया था। सीएम मान ने कहा कि चन्नी के भांजे ने उसे नौकरी के लिए 2 करोड़ रुपए मांगे थे।

    हालांकि इस मामले को लेकर चरणजीत चन्नी चमकौर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे थे। चन्नी ने जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास कर अपनी सफाई दी थी। चन्नी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने खड़े होकर कहा था कि उन्होंने न तो कभी किसी से किसी काम के लिए पैसा लिया और न ही अपने रिश्तेदारों को तबादलों या नौकरियों के नाम पर पैसे लेने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा था कि वह जब भी कुछ करते हैं, तो उनकी फोटो आ जाती है और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से डॉक्टरेट की डिग्री मिली तो भगवंत मान पीछे पड़ गए। भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान ने मुझ पर संगीत आरोप लगाए इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाकर अपने मन की बात कहूं। इसलिए मैं शहीदों की धरती, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब आकर अरदास कर रहा हूं। चन्नी ने गुरु साहिब के आगे अरदास करने के बाद कहा कि यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहा। सूबे के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह मुझे किसी भी तरीके से जेल में बंद करना चाहता है।

    हालांकि पूर्व सीएम चन्नी के इस बयान के बाद दोबारा सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया था। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चन्नी साहिब एक बार अपने  भांजे और भतीजे से इस मामले को लेकर बातचीत कर लें। इस मामले में वह दो-चार दिन और लगा लें। नहीं तो मैं उक्त खिलाड़ी को सामने लेकर आ जाऊंगा। फिर आपकी कुछ नहीं रहेगी। इस मामले की जांच जरूर होगी और पूछा जाएगा कि हाथ से 2 का ईशारे करने का क्या मतलब है। सीएम मान ने पलटवार करते हुए कहा कि चन्नी का अपने भांजे और भतीजो पर कंट्रोल नहीं है। इसलिए घर से 8-8 करोड़ रुपए मिलते थे। इसके बाद आज सीएम मान ने ट्वीट के जरिए पूर्व सीएम को 31 मई दोपहर 2 बजे तक सारी जानकारी सार्वजनिक कर देने की चेतावनी दी है।

  • जालंधरः WWS, Leadmaster, Unified, Hi-Times Holidays के दफ्तर हुए सील, जानें मामला

    जालंधरः WWS, Leadmaster, Unified, Hi-Times Holidays के दफ्तर हुए सील, जानें मामला

    जालंधर,वरुण/हर्ष: महानगर में ट्रेवल एजेंटों पर प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आज प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमिग्रेशन की महिला एजेंट रश्मि नेगी उर्फ रश्मि सिंह के WWS सहित Leadmaster Immigration & Education Service Private Limited, Unified Education Consultants, Hi-Times Holidays के दफ्तर सील कर दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स को अदायगी ना होने के चलते  पूरी बिल्डिंग के अधीन आते दफ्तरों पर यह कार्रवाई की है। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की टीम ने सभी दफ्तरों को सील कर वहां पर नोटिस भी चिपका दिया है। 

    बता दें कि आज इस कार्रवाई के बाद रश्मि नेगी की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। दरअसल, इससे इससे पहले 15 मई को पुलिस ने रशमी सिंह नेगी और रूबल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस दौरान थाना 5 के प्रभारी एसीपी सहित इलेक्शन के दौरान इवनिंग कॉलेज बस्ती 9 में मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रशमी नेगी उर्फ रशमी सिंह निवासी 202 बी ब्लॉक हेमिल्टन टॉवर और रूबल कुमार पुत्र सतपाल निवासी 109 गीता कॉलोनी काला संघिया रोड़ के दोनों भोले-भाले लोगों के नकली दस्तावेज तैयार कर नकली वीजे को असली बताकर थमा देते है और उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लेते है।

    इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बबरीक चौक पर नाकेबंदी की हुई थी। जिस दौरान रूबल कुमार गाड़ी नंबर पीबी10 डीजी 0082 डस्टर में सवार होकर आया और एसीपी वेस्ट ने नाकाबंदी दौरान आरोपी रूबल को गाड़ी सहित मौके पर काबू कर लिया। तालाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट से एक बैग बरामद हुआ था। उस समय रूबल की गाड़ी से 118 पासपोर्ट बरामद हुए थे। पुलिस ने जब रूबल से इन पासपोर्ट की जानकारी मांगी तो वह कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं दे पाया था। पुलिस ने रूबल के ऊपर आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी, 13 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद रूबल ने पुलिस को बताया था कि वह ट्रेवल एंजेट का काम रशमी सिंह के साथ मिलकर करता है। पुलिस ने इस मामले में रशमी सिंह को भी नामजद कर लिया था। 

  • पंजाबः नगर कौंसिल के प्रधान सहित 8 कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः नगर कौंसिल के प्रधान सहित 8 कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद लगातार अपनी पार्टी का वर्चस्व कायम करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तायों एवम नेतायों द्वारा निरंतर प्रसार किये जा रहा है ताकि 2024 के लोकसभा चुनावों में पंजाब की लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की जा सके। इसी के चलते आज कैबिनेट मंत्री लाल चन्द कटारूचक द्वारा चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पठानकोट के हलका सुजानपुर की नगर कौंसिल के प्रधान सहित 8 कौंसलर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जोकि कोंग्रेस के साथ सबंधित थे और सुजानपुर में जो कोंग्रेस की नगर कौंसिल थे। यहां ज़िक्र योग्य है कि कोंग्रेस के जिला प्रधान सुजानपुर से सबंधित है जोकि सुजानपुर के विधायक भी है। जिनका नाम नरेश पूरी है जोकि स्वर्गीय रघुनाथ सहाय पूरी के बेटे है। जो पंजाब कैबिनेट में मंत्री रह चुके है। ऐसे में मौजूद हल्का विधायक सुजानपुर से होने के बावजूद इन लोगो का आम आदमी पार्टी में जाना जिले में बड़े सवाल खड़े करता दिख रहा है।

    आम आदमी पार्टी में शामिल हुई नगर कौंसिल की अध्यक्षा अनुराधा बाली ने कहा कि वह पिछले 14 महीनों से मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामो से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपने साथियों सहित कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई है।

    वहीं पार्टी में शामिल होने पर केबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सब साथी आम आदमी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा की बाली परिवार की सुजानपुर में अपनी एक अलग पहचान है, उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को सुजानपुर में और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है, अपने 14 महीनों के कार्यकाल में ही उन्होंने कई इतिहासिक फैसले लिए है, जिन के लोगो को बहुत राहत मिली है, आने वाले समय मे भी जनता की भलाई के लिये लगातार काम किये जाते रहेंगे।

  • जालंधरः स्क्रैप की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः स्क्रैप की दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत आते गुरु रामदास नगर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां स्क्रैप की दुकान व गोदाम का शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए एके ट्रेडर्स के मालिक अरविंद ने बताया कि उन्हें सुबह किसी परिचित ने फोन करके सूचना दी कि उनके दुकान व गोदाम के शटर टूटे हुए है। अरविंद ने बताया कि चोर शटर उखाड़कर तांबा व अन्य धातु का सामान चोरी करके ले गए हैं।

    पीड़ित के अनुसार चोर इसके अलावा गल्ले में पड़ी एक लाख के करीब नकदी भी चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि चोर इतने शातिर थे कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व अन्य सामान भी साथ ले गए ताकि चोरी के सारे सबूतों को मिटायें जा सकें। घटना की सूचना अरविंद द्वारा पुलिस को सूचना दे दी है और उसका कहना है कि इस चोरी में संभवत किसी भेदी का हाथ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • बददी: प्लास्टिक बैग नहीं बल्कि पेपरबैक का इस्तेमाल करें

    बददी: प्लास्टिक बैग नहीं बल्कि पेपरबैक का इस्तेमाल करें

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के कालू झींडा समीप अटल शिक्षा कुंज स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी में क्वालिटी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड लिबरल आर्ट्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक का नारा देकर इस कार्यक्रम को चलाया गया ।फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अध्यापक चित्रा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वाइस चांसलर केशव शर्मा ने कहा की हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और आने वाले समय में इसके बहुत से हानिकारक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें इक्फाई यूनिवर्सिटी के कैंपस में मार्च किया गया और हाथों में बैनर लेकर प्लास्टिक के होने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सभी को जागरूक किया गया ।रैली के बाद पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई और लोगों को पेपरबैक का इस्तेमाल करने की प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर रजिस्टर एमके सोनी, डीन भारत भूषण, जगजीत सिंह बामरा, निशा चानना, प्रियंका ओर सुरभि रनोट मुख्य रूप से मौजूद रहे।
  • कपूरथलाः इस धाक्कड़ कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    कपूरथलाः इस धाक्कड़ कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    कपूरथलाः मिलान में कबड्डी खेल जगत को उस वक्त बड़ा झटका लगा। जब कबड्डी के धाक्कड़ जाफी मुख्तियार सिंह भुल्लर बेट (घोना) का अचानक निधन हो गया। 38 वर्षीय धाक्कड़ जाफी की मौत की खबर सामने आई। इटली, यूरोप और अन्य देशों में कबड्डी के प्रशंसक शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुख्तियार सिंह पंजाब के भुल्लर बेट कपूरथला का रहने वाला है। जो करीब तीन साल पहले इटली आया था और करीब एक साल पहले इटली के कागजात लिए थे।

    वह इटली के नोवारा के पास रहता था, उनकी अचानक मृत्यु की खबर आई है। जाफी मुख्तियार सिंह ने पिछले साल कबड्डी सीजन के दौरान शहीद बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब रोमा के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। मुख्तियार सिंह के आकस्मिक निधन पर विभिन्न स्पोर्ट्स क्लब, खिलाड़ियों और शहीद बाबा दीप सिंह स्पोर्ट्स क्लब रोमा के द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • पंजाब : इस हाईवे पर अदजली लाश मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब : इस हाईवे पर अदजली लाश मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियाना: गोराया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेडियो स्टेशन के नजदीक हाईवे पर एक आधी जली हुई लाश मिली। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।  दरअसल, गांव चचरारी का एक युवक हाईवे से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी नजर हाईवे पर पड़ी एक व्यक्ति की लाश कर पड़ी। युवक ने बताया कि उक्त व्यक्ति की अदजली लाश पड़ी हुई थी और उसके शव से दुआं निकल रहा था।

    इसकी सूचना तुरंत गांव गोहावर की महिला सरपंच को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ गोराया सुरेंद्र कुमार ने अपनी टीम सहित जांच शुरू की तो सामने आया कि व्यक्ति एक सरदार है जो उल्टे मुंह गिरा हुआ था जिसको जलाया गया है। जो पीछे से बुरी तरह से जल चुका था।  

    इस दौरान जब शव को सीधा किया गया तो उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। उक्त मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष की बताई जा रही है।  मृतक के पास एक छोटी कंघी व उसका परना गिरा हुआ मिला और व फुटपाथ पर खून गिरा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है। जहां पर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

  • ਪੰਜਾਬ – ਗੁਰਸਿੱਖ ਵਿਧਵਾ ਔਰਤ ਦੀ ਦਿਓਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ – ਗੁਰਸਿੱਖ ਵਿਧਵਾ ਔਰਤ ਦੀ ਦਿਓਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਰੁਕਣੇ ਵਾਲਾ ਤੋਂ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਅਮ੍ਰਤਧਾਰੀ ਔਰਤ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਦਿਓਰ ਵੱਲੋਂ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਔਰਤ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਭਰਤੀ ਵਿਧਵਾ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਦੀ ਕੁਝ ਦੇਰ ਪਹਿਲਾਂ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਕੋਲੋਂ ਤਕਰੀਬਨ ਇੱਕ ਕਿੱਲਾ ਜਮੀਨ ਹੈ, ਜਮੀਨ ਤੇ ਮੇਰੇ ਦਿਓਰ ਵੱਲੋਂ ਕਬਜ਼ਾ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਜਦੋ ਮੈ ਇਸ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ ਮੇਰੇ ਦਿਓਰ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਬੰਦੇ ਬੁਲਾ ਕੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਮੈਨੂੰ ਜਾਨਵਰਾਂ ਵਾਂਗ ਕੁੱਟਿਆ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਦਿਓਰ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਦੇ  ਆਰੋਪ ਵੀ ਲਗਾਏ। ਵਿਧਵਾ ਔਰਤ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦੁਆਇਆ ਜਾਵੇ ।

  • बड़ी खबर : यूके सरकार ने विद्यार्थियों के स्पाउस वीजा पर लगाया प्रतिबंध 

    बड़ी खबर : यूके सरकार ने विद्यार्थियों के स्पाउस वीजा पर लगाया प्रतिबंध 

    नई दिल्ली : पढ़ाई के लिए ब्रिटेन (यूके) जाने वाले विद्यार्थियों को अब स्पाउस वीजा की सुविधा नहीं मिलेगी। यूके सरकार ने अब यह सुविधा बंद कर दी है। इस फैसले से पढ़ाई के लिए यूके जाने वाले विद्यार्थी अपने जीवनसाथी को साथ नहीं ले जा सकेंगे। हालांकि, यह फैसला इस साल सितंबर में जाने वाले विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा। अगले साल जनवरी में जो विद्यार्थी यूके में दाखिला लेंगे, उन पर यह नियम लागू होगा। पहले यूके में स्टडी के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को स्पाउस वीजा भी दिया जाता था। पढ़ाई के बाद छात्र और उसके जीवनसाथी को भी दो साल का वर्क वीजा मिलता था।

    पिछले साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में यूके की आंतरिक मंत्री सुवेला ब्रेवरमैन ने यह कहकर भारतीय खासकर पंजाबी मूल के विद्यार्थियों में हड़कंप मचा दिया था कि स्पाउस वीजा पर प्रतिबंध लग सकता है, क्योंकि ऐसे बहुत से लोग यूके आ रहे हैं, जिनके पास प्रतिभा नहीं है। इतना ही नहीं, उनके पास कोई तकनीकी शिक्षा भी नहीं है, जिससे यूके को फायदा हो सके। दरअसल, ब्रिटिश सरकार ने जनवरी 2021 में वहां काम करने वालों के लिए कम से कम 25 हजार 600 पाउंड प्रतिवर्ष की आय निर्धारित कर दी थी, लेकिन भारतीय खासकर पंजाब से ऐसे लोग यूके पहुंच गए, जो खेतीबाड़ी के अलावा हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में कम पगार पर काम करने लगे। इससे वहां पर सिस्टम गड़बड़ा गया और यूके में राइट टू वर्क पर असर पड़ने लगा। यूके के मूल निवासी कम पगार पर काम करने के लिए मजबूर होने लगे। इससे वहां की सरकार खासा दबाव महसूस कर रही थी।

    ब्रिटेन में 2020 में 48,639 भारतीय छात्र पहुंचे थे। 2021 में 55903 व 2022 मार्च तक 200978 लोग यूके में पहुंचे, जिसमें 80 प्रतिशत पंजाब मूल थे। इस साल यह आंकड़ा मार्च 2023 तक दो लाख पार कर गया, जिसमें 85 प्रतिशत विद्यार्थी शादीशुदा थे, जिनका मकसद किसी तरह ब्रिटेन पहुंचना था। वहां जाकर विद्यार्थी के जीवनसाथी कम पगार पर काम धंधे में लग गए।

  • ਕਬੱਡੀ ਖ਼ੇਡ ਪ੍ਰਮੋਟਰ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਦੀ ਮੌਤ

    ਕਬੱਡੀ ਖ਼ੇਡ ਪ੍ਰਮੋਟਰ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਦੀ ਮੌਤ

    ਸੈਕਰਾਮੈਂਟੋ – ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਕਬੱਡੀ ਖ਼ੇਡ ਨੂੰ ਪ੍ਰਮੋਟ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਮਾਜਿਕ ਕੰਮਾਂ ਵਿਚ ਵੱਧ ਚੜ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਉਰਫ਼ ਮੈਨੀ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਪੁੱਤਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਰਾਤ ਨੂੰ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ, ਸਮੁਚੇ ਖੇਡ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ, ਖ਼ੇਡ ਕਲੱਬਾਂ ਤੇ ਕੈਲੀਫ਼ੋਰਨੀਆ ਕਬੱਡੀ ਫ਼ੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦਾ ਸਦਮੇ ’ ਹੈ। ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ 30 ਮਈ ਨੂੰ ਦੁਪਿਹਰ 12 ਵਜੇ ਲੇਕਵੁਡ ਫਿਊਨਰਲ ਹੋਮ 900 ਸੈਂਟਾ ਫ਼ੀ ਐਵਨੀਊ ਹਗਸਨ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਵਰਨਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਮੈਨੀ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚਲੇ ਸ਼ਹਿਰ ਬੰਗਾ ਨੇੜੇ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਬਿਲਗਾ ਹੈ।