Blog

  • युवा मोर्चा ऊना शहर के सदस्यों की घोषणा

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ऊना सदर से विधायक व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती, ऊना मंडल से मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊना मंडल के अध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल से विस्तृत चर्चा के उपरांत युवा मोर्चा ऊना शहर के अध्यक्ष शुभम सैणी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना शहर के सदस्यों की घोषणा की है। शुभम ने बताया कि वार्ड न.1 से चक्षु सिधवानी, गुरप्रीत जग्गा, इंदरजीत व रजत सदस्य होंगे वही वार्ड न.2 से निशांत कपिला, सौरव धीमान, सागर, सौरव, राहुल, वार्ड न.3 से साहिल ओहरी, दीपांश, अंकित शर्मा, रिशव ओहरी, कृष ओहरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, वार्ड न.4 से गगन सैनी, विक्की कुमार, अनूप, अंशुमन सैनी, देव्यांग, आशीष बस्सी, रजत सैनी, अंकित राजपूत, विनोद सैनी , जगजीत सैनी, बलजीत सैनी, अभिनन्दन एवं व्यंत सिंह सदस्य होंगे।

    इसी प्रकार वार्ड न 5 से आदित्य खजांची, शिवम सामा, अवदेश ओहरी, शुभम साम्बर, शिवांश ओहरी, अनमोल ठाकुर, कोमल चड्डा, आर्यन कपिला, अमित जान्नु, अनुज, हिमांशु, सुधांशु को सदस्य बनाया गया है वार्ड न.6 से दिशांत पूरी, चन्दन खुराना, केशव खुल्लर व वार्ड न.7 से केशव चौधरी, सागर अंगरा, आशुतोष, अभिषेक, विक्की एवं नरिंदर  कुमार सदस्य होंगे। इसी कड़ी में  वार्ड न.8 से रमित चौधरी, साजन चौधरी, रवि चौधरी, हरीश चौधरी, नितीश चौधरी व वार्ड न. 9 से विक्रम, राजेश जसवाल, शिवा पुरी, इशान पुरी, निखिल कपूर, सुमीत कपिला, अभय शर्मा, शिवा शेखरी, शुभम शेखरी, समीर सहानी को सदस्य बनाया है व वार्ड न. 10 से वरुण कुमार, करण सिंह, वंश, अकाश, कुमार,हरविंदर, बलविंदर सिंह, संदीप कुमार व वार्ड न.11 से दिनेश, अक्षय, राघव, करण, निशांत, दीपक, गौरव चौधरी, जसविंदर सोहल एवं मोहित कुमार सदस्य होंगे।

    शुभम ने बताया कि सभी सदस्यों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा पर्वकता विनय शर्मा, शहरी इकाई भाजपा महामंत्री खामोश जैतक, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर मोनू, जिला युवा मोर्चा उपाधक्ष अनीश ठाकुर, युवा मोर्चा शहरी इकाई महामंत्री विवेक मेहता व शिवम ओहरी उपस्थित थे।
  • हटली श्री राम कथा में प्रभु श्री राम जी ने किया मारीच सुबाहू का बध

    संतो को रक्षा के लिए प्रभु श्री राम जी ने लिया था अवतार, इसलिए संतो का करें मान सम्मान: आचार्य डॉ सुमन शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में कल रही श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि जब प्रभु श्री राम जी को मुनि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा करने के लिए अयोध्या आए। तो पहले तो राजा दशरथ ने बड़ी टालमटोल की। लेकिन बाद में श्री राम लक्ष्मण जी को मुनि विश्वामित्र के साथ भेज डीएम और प्रभु श्री राम जी ने पहले ताड़का फिर मारीच सुबाहू का बध किया। और देवी अहिल्या का उद्धार किया। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु अपने भक्तो का हर समय दुख हरते हैं।

    और संतो की रक्षा के लिए भगवान विष्णु जी ने महाराजा दशरथ के घर माता कौशल्या के गर्व से श्री राम अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि अवतार लेने से पूर्व भगवान विष्णु ने अपने चतुर्थभुज के रूप में माता कौशल्या को दर्शन दिए थे। और उन्हे बताया था। कि किस प्रकार आपने पिछले जन्म मुझे बेटे के रूप में पाने के लिए मेरे सामने प्रार्थना की थी। कथा व्यास ने कहा कि महाराजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं। जिसमे रानी कौशल्या सबसे बडी थी। उन्होंने प्रभु श्री राम जी को जन्म दिया। रानी सुमित्रा के बीर लक्ष्मण और शत्रुघ्न हुए।

    और रानी कैकेई ने भरत को जन्म दिया था। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु श्री राम की हमेशा अपनी मर्यादा में रहे। और श्री रामायण में प्रभु श्री राम जी को पर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से प्रसिद्ध दी है। उन्होंने कहा कि वह धरती पवित्र बन जाती है। जहा पर निरंतर प्रभु का भजन कीर्तन होता है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाम ही मनुष्य को भाव सागर पार लगाता है। इसलिए हर प्राणी को श्री राम नाम का जाम करना चाहिए। तभी मुक्ति संभव है। ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण मंचन करता आ रहा है।

    और हर वर्ष नवरात्रों में श्री राम जी की मर्यादाओं का मंच से लीलाओं का बखान करता है। और हर वर्ष मार्च माह में श्री राम कथा का आयोजन करवाता है। इस मौके पर क्लव के निदेशक बिपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली, महिला बिग की अध्यक्ष ज्योति वर्जाता, हंसराज वर्जाता अंकुश बरजाता, कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा,महासचिव, कामलदेव शास्त्री, मदन गोपाल, रिंकू रिवाड, पूर्ण सिंह राणा, विवेकशील शर्मा, किशन देव शर्मा, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी के अलावा सभी सदस्य मौजूद रहे। 
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਂਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ : ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਫਲੈਂਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਭਗੀਰਥ ਮੀਨਾ ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਪਾਰਕ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ਤੋਂ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਵਾਪਸ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਭਗੀਰਥ ਮੀਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਵਾਰ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢੇ ਗਏ ਹਨ ਤੇ ਇਹ ਫਲੈਂਗ ਮਾਰਚ ਚੋਣ ਜਾਪਤਾ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ 100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕੱਠਿਆਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਐਸਐਸਪੀ ਮੁਕਤਸਰ ਭਾਗੀਰਥ ਮੀਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਬਿਨਾਂ ਡਰੇ ਵੋਟਿੰਗ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਤੁਹਾਡੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब : पार्किंग में खड़ी गाड़ी को लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : फिरोजपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट की पार्किंग में अचानक लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में आग लग गई। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज गुरु नगर में पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि आग से ज्यादा नुकसान नही हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर आईओ को बुलाया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • जालंधरः ढन्न मोहल्ले में हुई लाखों की लूट, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: ढन्न मोहल्ले में देर रात लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जहां देर रात व्यक्ति से 3.45 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने थाना 3 की पुुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चिंटू और उसके 2 साथियों के खिलाफ मामला के तहत दर्ज कर लिया है।

    हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक यह लूट पैसों के लेन-देन को लेकर हुई है। जबकि इलाके में लूट की कहानी कुछ ओर ही बयां कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तालाश में छापेमारी कर रही है।

  • पंजाब : पूर्व पार्षद ने किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा : पूर्व पार्षद की तरफ से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी अंदर खाते आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ है और चुनाव लड़ रही हैं पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। लोगों से की अपील करते हुए पूर्व पार्षद विजय कुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस और आप दिल्ली में तो इकट्ठा है और पंजाब में अलग-अलग होने का ड्रामा किया जा रहा है।

    केजरीवाल की फोटो चिपका कर और खुद जुगाड़ू मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने चेहरे पर राहुल गांधी का फोटो लगाकर प्रदर्शन किया। हमारी तो लोगों से इस प्रदर्शन से यही अपील है कि आने वाले दिनों में आप सोच समझकर वोट डाले। क्योंकि इन दोनों ने ना ही केजरीवाल और ना ही राहुल गांधी ने पंजाब का कुछ करना है।

  • जालंधरः राजनीतिक विज्ञापनों लेकर DC Vishesh Sarangal ने जारी किए आदेश 

    जालंधर, ENS: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही जालंधर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए मानक चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए 16 लाख से अधिक मतदाता 1 जून 2024 को 1951 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक में कहा कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर में आदर्श चुनाव प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। उन सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/नोडल अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से कहा कि जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर गठित सभी टीमें जैसे आदर्श एली जाब्ता, चुनाव व्यय मॉनिटर, नकद लेनदेन, पेड न्यूज, एमसीएमसी और शिकायत निवारण समितियां तुरंत चालू कर दिया गया।

    उन्होंने आदर्श चुनाव प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त गौतम जैन से कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा होर्डिंग/यूनीपोल/बैनर आदि के माध्यम से किये गये विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर तत्काल हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद 24 घंटे के भीतर सभी दीवार पेंटिंग, पोस्टर/कागज या अन्य जैसे कटआउट/होर्डिंग/बैनर/झंडे आदि को सरकारी संपत्तियों से हटा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सी-व्हिसल या अन्य माध्यम से विरूपण संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया में युवाओं की अधिकतम भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री सारंगल ने अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 18 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है और वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं लगन से करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है और इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) अमित महाजन, अतिरिक्त उपायुक्त शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम अमरजीत बैंस, अतिरिक्त उपायुक्त लखविंदर सिंह और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

  • पंजाब : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, मोटरसाइकिल को लगाई आग, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लड़ाई- झगड़े के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। झड़प के दौरान 5 लोग घायल हो गए। जिसके बाद मोटरसाइकिल को आग भी लगा दी।

    दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर आए डीएसपी सिटी यादविंदर सिंह ने कहा कि पैसे के लेन-देन को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हुआ है। इस दौरान कुल 5 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : लोगों ने सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    तरनतारन : गांव जोहल ढाहेवाला के लोगों ने सरकार की घर-घर राशन वितरण योजना से परेशान होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गांववासियों और शहीद भगत सिंह युवा परिषद के नेता सुलखन सिंह तूर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा घर-घर सरकारी राशन बांटने के लिए सरकारी राशन योजना शुरू की गई है।

    जिसमें जोहल गांव के गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है और नरेगा मजदूरों से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों को पैसे भी नहीं दिए जा रहे है। वहीं सुलखान सिंह तूर ने कहा कि अगर गरीब लोगों को सरकारी सुविधाएं सही तरीके से नहीं दी गई तो आने वाले समय में संघर्ष तेज होगा।

  • जालंधरः हेरोइन, आइस और 8 लाख की ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम आइस और 8 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह शहर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और उनकी टीम ने आकाश गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी नजदीक बड़िंग गेट, जालंधर को गिरफ्तार किया है।

     पुलिस ने उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है और आगे की जांच के दौरान महिला आरोपी कर्मी पत्नी बंटी निवासी प्रीतम नगर फगवाड़ा कपूरथला को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 150 ग्राम आइस और 8 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गईं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आकाश के पास से 160 ग्राम हेरोइन और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आकाश गुप्ता ने ड्रग्स के पैसों के साथ खरीदी गई आई-20 कार की लोकेशन भी बताई। स्वपन शर्मा ने कहा कि दोनों कारों को जांच के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

    पुलिस ने कैंट थाने में एफआईआर नंबर 26 दिनांक 11-03-2024, 21/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।   कुल बरामदगी में 260 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम आइस, 8 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक फॉर्च्यूनर कार पीबी 91-9408 और एक आई20 कार सीएच01-बीजी-3837 शामिल है।  स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है,  मामले की आगे की जांच की जा रही है।