Blog

  • जालंधरः DSP मर्डर केस के आरोपी को मेडिकल के लिए लाई पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह के मर्डर केस के आरोपी ऑटो चालक विजय कुमार को आज पुलिस सिविल अस्पताल लेकर आई। जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आज आरोपी विजय कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक विजय कुमार निवासी लांबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सरकारी पिस्टल बरामद की।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी और डीएसपी दलबीर ने मामे के ढाबे पर शराब पी थी। जिसके बाद डीएसपी का उसके साथ घर छोड़कर आने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ऑटो चालक पर थप्पड़ मारने के बाद आरोपी गुस्से में आ गया और उसने सरकारी पिस्टल से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान डीएसपी के माथे पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

  • पंजाबः 5वीं कक्षा की बच्चियों के साथ टीचर ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज कर छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा 5वीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 2 बेटियां सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। मजीठा उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाली 3 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है और टीचर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब स्कूल खुला तो एक बच्ची की मां ने उसे डांटा कि वह स्कूल जाने के लिए तैयार क्यों नहीं है, तो बच्ची ने रोते हुए टीचर के खराब व्यवहार के बारे में बताया। थाना प्रभारी मजीठा अमलोक सिंह ने बताया कि टीचर के खिलाफ धारा 354, 354 ए आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया की टीचर फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, सरकार को भेजा नोटिस 

    चंडीगढ़ः सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में सुनाम कोर्ट ने 21 दिसंबर 2023 को अमन अरोड़ा के साथ-साथ उनकी माता परमेश्वरी देवी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व संगरूर जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा को भी दो-दो साल की कैद और एक-एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इन तीनों के अलावा सजा पाने वाले एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखने के बाद अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट एसचसी अरोड़ा ने पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है।

    दरअसल, एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने मंत्री अमन अरोड़ा की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने अमन अरोड़ा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा साल 2013 में लिली थॉमस मामले में दिए गए फैसले के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा है। नोटिस की कॉपी पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और विधानसभा स्पीकर को भी भेजी है। वरना वह इस मामले में जनहित याचिका दायर करेंगे। एडवोकेट एसची अरोड़ा ने अपने पत्र में कहा है कि अदालत ने अमन अरोड़ा को IPC की धारा 452 के तहत दो साल का कारावास और 323, 148, 149 के तहत एक एक साल की कैद की सजा सुनाई है। वहीं, फैसले पर अभी स्टे भी नहीं लगी है।

    ऐसे में लिली थॉमस केस के फैसले के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। एडवोकेट ने बताया है कि फैसले के मुताबिक मंत्री अमन अरोड़ा ने अपनी विधानसभा सदस्यता स्वचालित रूप में खो दी है। वह तब तक मंत्रियों के मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के हकदार नहीं हैं, जब तक की अपील में उस फैसले पर रोक नहीं लगा दी जाती है। वह कैबिनेट मंत्री की पावर का प्रयोग करने के अधिकारी नहीं हैं। ऐसे में आप सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक कार्य करें। वरना आप आदेशों की अवमानना के दोषी होंगे।

  • पंजाबः साईकिल सवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, मौ’त

    लुधियानाः जगराओं बद्दोवाल के नजदीक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने साइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी बद्दोवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता की आंखों के सामने यह घटना हुई। इस घटना के दौरान कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। दूसरी ओर पुलिस ने कार नंबर से मालिक का पता कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज कर लिया।

    आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी मकान नंबर 537 वार्ड नंबर 5 नजदीक सतसंग घर दशमेश नगर जलालाबाद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई हमीर सिंह ने बताया कि पीड़ित चरणजीत सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह और उसका बेटा गुरदीप सिंह अपनी अपनी साइकिल पर सवार होकर बद्दोवाल से मंडी मुल्लापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा आगे जा रहा था। जबकि, वह अपने बेटे से 100 गज पीछे था। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से उसके बेटे की साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधरः इस बीमारी का मरीज आने से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: देश में कोरोना के नए वेरिंएट से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पंजाब में स्वाइन फ्लू के दस्तक ने सेहत विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी दौरान जालंधर में स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय युवती को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। पता चला है कि उक्त युवती काजी मंडी की रहने वाली है और पिछले लगभग एक महीने से उसका पीजीआई चंडीगढ़ में ईलाज चल रहा था।

    बताया जा रहा हैकि वह 30 दिसंबर को अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। लेकिन अगले दिन जब उसकी तबियत एकदम फिर खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण नए साल के दिन परिजन उसे दोबार पीजीआई में भर्ती करवाने के लिए ले गए। जिसके बाद युवती की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 

  • पंजाब : फ्लाई ओवर डिवाइडर से टकराया ऑटो, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में कड़ाके की ठंड और घनी धुंध का कहर जारी है। पंजाब में धुंध का सितम कम नहीं हो रहा। धुंध की वजह से कई हादसे होने की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां बस स्टैंड फ्लाईओवर पर ऑटो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था।

    हालांकि जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां मौजूद लोगों ने यह कहकर उसे डराना शुरू कर दिया कि उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। युवक ने बताया कि उसने किसी की मदद की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो ड्राइवर को अस्पताल ले जाया जा चुका था। फिलहाल वे ऑटो को साइड में लगा रहे हैं ताकि आगे कोई हादसा न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः मां वैष्णों देवी माथा टेकने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    टांडा उड़मुड़ : होशियापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गांव कुराला के पास हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में  एक्सयूवी गाड़ी सवार 5 लोगों में से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को टांडा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोग मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक उनके सामने एक गाड़ी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

  • ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, टॉप-61 माफिया लिस्ट में था शामिल

    सुल्तानपुरः यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मार गिराया। विनोद उपाध्याय प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। उसका नाम यूपी के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में भी शमिल था। ढेर हुआ बदमाश अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र में यह मुठभेड़, हुई जिसमें STF की गोली लगने से विनोद उपाध्याय घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि विनोद उपाध्याय का निशाना काफी सटीक था। उसकी मौत को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।

    जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे के करीब डिप्टी एसपी STF दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह मुठभेड़ हुई। विनोद उपाध्याय पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। विनोद उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था और काफी समय से एसटीएफ को उसकी तलाश थी। सुल्तानपुर जिले में हनुमानगंज बाईपास के पास मुठभेड़ हुई थी। मौके से पुलिस को एक स्टेनगन, मैगजीन, 30 एमएम की चाइनीज पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया है। विनोद उपाध्याय पर 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल गोरखपुर के गुलरिहा थाने में दर्ज मामले में वह फरार चल रहा था।

  • पति की मौ’त के 2 दिन बाद नव विवाहिता ने लगाई फांसी

    नई दिल्ली :  उत्‍तर प्रदेश के इटावा में एक कपल की शादी के महज एक महीने बाद ही घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जिले के बकेबर कस्बे में 2 दिन पहले अपने पति की हादसे में हुई मौत से गमजदा एक नवविवाहिता ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बकेवर कस्बे के गंज मुहल्ले में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय तृप्ति ने अपने कमरे में दीवार की खूंटी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बीते महीने तृप्ति की शादी बकेबर कस्बे के गंज मुहल्ला निवासी शेखर गुप्ता के साथ हुई थी। शेखर की मंगलवार को प्रयागराज जाते समय कानपुर देहात में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से तृप्ति सदमे में थी।

    उसने बुधवार को कमरे में फांसी लगा ली। जब परिवार वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि पति की मृत्यु से आहत होकर तृप्ति ने आत्महत्या कर ली।   घटना का पता चलते ही पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार बेटे की मौत के दुख से ऊबर नहीं पाया था कि अब बहू ने भी घातक कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि युवती अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी इसलिए खुदकुशी की। मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः FIR मामले में कांग्रेसी MLA खैहरा की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः भुलत्थ क्षेत्र से कांग्रेसी MLA सुखपाल सिंह खैहरा को बीते दिन एनडीपीएस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन उसके बाद भी खैहरा को जेल में रहना पड़ा। दरअसल, उनके खिलाफ रिहाई से पहले ही पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली थी। सुभानपुर थाने में 195 ए और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसकी पुष्टि एडिशनल SHO बलजीत सिंह ने की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक खैरा के खिलाफ एफआईआर संख्या 3/24 दर्ज की गयी है। वहीं इस मामले में आज दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। 

    बता दें कि बीते दिन एफआईआर दर्ज करने के मामले को लेकर एक दिन के रिमांड दौरान MLA सुखपाल खेहरा को रात कपूरथला के CIA स्टाफ में रखा गया। सुखपाल सिंह खैहरा पर 4 जनवरी को सुबह थाना सुभानपुर में एक महिला रणजीत कौर की शिकायत पर धारा 195 – A और 506 IPC के तहत FIR दर्ज की गई थी। जिसकी सुनवाई दौरान जज सुप्रीत कौर की अदालत में MLA सुखपाल को पेश करने के बाद अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया था। अदालत में पेश करने के समय मीडिया से दूरी बनाए रखी और सुखपाल खैहरा को बात नहीं करने दी गई।

    वहीं दूसरी तरफ सुखपाल खैहरा के वकील सुखमण सिंह ने सारे मामले को झूठा तथा राजनीति से प्रेरित बताया। वही उन्होंने यह भी शक जाहिर किया कि सरकार इसके बाद भी कुछ कर नया प्लान सकती है। सरकार चाहती है कि वह जेल से बाहर ना आए। कपूरथला के सुभानपुर थाना के गांव डोगरांवाल वासी महिला रणजीत कौर के बयान पर MLA सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ धारा 195 – A और 506 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जिसमें आरोप लगाया गया है कि सुखपाल सिंह ने शिकायतकर्ता को झूठी गवाही देने के लिए धमका रहे है। यह भी बताने योग्य है कि आज सुबह ही पुराने NDPS मामले में सुखपाल सिंह खेहरा को माननीय हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद कपूरथला पुलिस ने नाभा जेल से सुखपाल सिंह को अरेस्ट कर लिया और कपूरथला की अदालत में देर शाम पेश किया गया था।