Blog

  • पंजाबः सरकार की मनाही के बावजूद शादी समारोह में हो रही फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार की मनाही के बावजूद शादी समारोह में हो रही फायरिंग, दो युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने या सार्वजिनक स्थलों पर चलाने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद राज्य में शादी में गोली चलाने और सोशल मीडिया पर गोली चलाने की वीडियो अपलोड करने के मामले सामने आ रहे है।

    वहीं अब राजासांसी से दो अलग-अलग मामले सामने आए है। एक शादी समारोह में 32 बोर की रिवॉल्वर से गोली चलाने का मामला सामने आया है वहीं दूसरा 315 बोर की घर पर सरेआम राइफल से फायरिंग करने के मामला सामने आने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया मामला दर्ज कर दोनों गिरफ्तार कर लिया है।

    युवकों की पहचान गोपी वासी उठिया और हैप्पी वासी उठिया के रूप में हुई है। दरअसल, दोनों युवकों का गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके तहत पुलिस ने दोनों युवकों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शादी में हवा में फायर करने वाला युवक मंत्री कुलदीप धालीवाल का करीबी है। युवक की तस्वीर भी मंत्री के साथ सामने आई है। 

  • जालंधरः गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में Kuhlad Pizza Couple के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधरः गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में Kuhlad Pizza Couple के खिलाफ मामला दर्ज

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने या सार्वजिनक स्थलों पर चलाने को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद राज्य में शादी में गोली चलाने और सोशल मीडिया पर गोली चलाने की वीडियो अपलोड करने के मामले सामने आ रहे है।

    वहीं बीते दिन नकोदर रोड पर स्थित मशहूर Kuhlad Pizza Couple की एक वीडियो सामने आई थी। जिसमें Kuhlad Pizza Couple के नाम से मशहूर सहज और रूप की ओर से सोशल मीडिया पर हथियार को लेकर वीडियो शेयर की गई थी। इसको लेकर आज पुलिस ने Kuhlad Pizza Couple सहज और रूप के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


    बता दें कि बीते दिन दोनों ने ” जट्ट खबी सीट ते बंदूक रखदा ” गाने पर पिस्तौल दिखाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। वहीं इस मामले को लेकर भले ही दोनों ने सफाई दी है कि दोनों ने वीडियो में टॉय गन का इस्तेमाल किया था। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि गन कल्चर को प्रमोट के मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में इस्तेमाल की गई टॉय गन की जांच जारी है। Kuhlad Pizza Couple को टॉय गन थाने में पेश करने के लिए कहा गया है। गौर हो कि दोनों सोशल मीडिय के जरिए मशहूर हुए थे वहीं अब सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में विवादों में घिरने से मामला दर्ज हो गया।

  • रिसेप्शन पार्टी में गोली चलाना पड़ा भारी, दूल्हे के दोस्त की हुई मौत

    रिसेप्शन पार्टी में गोली चलाना पड़ा भारी, दूल्हे के दोस्त की हुई मौत

    बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय में रिसेप्शन पार्टी में युवक को खुशी के माहौल में गोली चलाना महंगा पड़ा गया। दरअसल, खुशी के मौके पर युवक द्वारा गोली चलाने से दूल्हे के दोस्त की जान चली गई। खुशी में चलाई गई गोली दोस्त के सीने में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान फायरिंग करने वाले भाग निकले। पार्टी में भगदड़ मच गई। युवक खगड़िया का रहने वाला है। युवक की पटना में पढ़ाई के दौरान दूल्हे से दोस्ती हुई थी।

    घटना सोमवार को बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया फूल चौक शेरन चक दुर्गा मंदिर के पास की है। युवक की पहचान खगड़िया जिला के महेशखूंट बिचली टोला वार्ड नंबर 10 का रहने वाले सच्चिदानंद चौरसिया के बेटा रवि कुमार (26) के रूप में की गई है। वह अपने भाई अमित कुमार के साथ अपने दोस्त संजय शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने आया था। अमित कुमार ने बताया कि रवि कुमार अपने दोस्त की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अपने भाई के साथ बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया फूल चौक शेरन चक गांव पहुंचे थे। रिसेप्शन के दौरान ही कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी।

    अमित ने बताया कि उसने फायरिंग कर रहे लोगों को गोली चलाने से मना किया एवं अपने भाई को अलग ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे लोगों ने सामने से गोली चला दी। इससे रवि कुमार को सीने में गोली लग गई। गोली लगते ही रवि कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फायरिंग करने वाले बंदूक लेकर भाग गए। घटना की सूचना बलिया थाने को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

    बताया जा रहा है कि रवि कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता था। उसी दौरान संजय कुमार से दोस्ती हुआ था। फिर बाद में लॉकडाउन लग जाने से रवि कुमार अपने गांव आ गया। गांव में ही रहकर छोटा-मोटा बिजनेस करने लगा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सजावट वाले और हलवाई तक भाग निकले। टेंट और लाइट वाले अपना सामना खोलकर ले गए। उन्हें डर था कि कहीं पुलिस पूछताछ न कर दे। पुलिस अब पार्टी में मौजूद वीडियो कैमरा और फोटो खींचने वालों से पूछताछ करके फायरिंग करने वाले की पहचान करेगी।

    बेगूसराय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवक का शव खगड़िया के महेशखूंट के बिचली टोला पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। लोगों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। महिलाएं फूट-फूटकर रो रही थीं। मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान असामाजिक लोगों ने जानबूझकर रवि के सीने में गोली मार दी। उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है।

  • बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol पर लगे गंभीर आरोप, जाने क्या है मामला 

    बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol पर लगे गंभीर आरोप, जाने क्या है मामला 

    मुंबई: सीनियर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) पिछले कुछ सालों से फिल्म मेंकिंग से दूर हैं. हालांकि, सीनियर सनी देओल (Sunny Deol) पर कुछ गंभीर आरोप लगाने के बाद फिल्म निर्माता अब हेडलाइन में बने हुए हैं। हाल ही में सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान, सुनील ने आरोप लगाया कि सनी देओल ने एक फिल्म की साइनिंग अमाउंट वापस न करके उन्हें धोखा दिया। इंटरव्यू में सीनियर डायरेक्टर ने ये भी आरोप लगाया कि गदर: एक प्रेम कथा के एक्टर में काफी घमंड है।

    फिल्म ‘अजय’ के सेट पर हुए थे मतभेद

    बता दें कि 1996 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अजय’ के सेट पर एक्टर और डायरेक्टर के बीच मतभेद हो गए थे. सुनील के साथ गरमागरम बहस के बाद सनी देओल सेट से बाहर चले गए थे और फिर कभी नहीं लौटे, इस तरह फिल्म अधूरी रह गई। एक्टर ने बाद में फिल्म के क्लाइमेक्स को शूट करने से भी इनकार कर दिया, और फिल्ममेकर को कथित तौर पर बिना एंड के इसे रिलीज करने के लिए मजबूर किया गया। ये दोनों के बीच 25 साल की लंबी कानूनी लड़ाई की वजह भी बना।

    सनी देओल को बहुत अहंकार था

    बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनील दर्शन ने कहा, “सनी देओल को बहुत अहंकार था. 26 साल बाद, उनके खिलाफ मेरा मुकदमा अभी भी जारी है। पहले, उन्होंने पैसे वापस करने का वादा किया. फिर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, इसलिए मुझे उनके साथ एक फिल्म बनानी चाहिए. इस मामले को रिटायर्ड चीफ जस्टिस भरूचा के सामने रखा गया था” सनी ने कहा कि उनके पास मेरी राशि वापस करने के लिए नकदी नहीं है और वे मेरे लिए एक फिल्म करने के लिए तैयार हो गए. मैं उनके भाई बॉबी देओल के साथ काम कर रहा था और उनके साथ मैंने बैक टू बैक तीन फिल्में कीं। मुझे उनके खिलाफ अब भी कोई शिकायत नहीं है लेकिन उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया।

    क्यों हुए सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच मतभेद

    सुनील दर्शन ने बताया कि, सनी देओल अपनी फिल्म को तब तक टालते रहे, जब तक उनके कॉन्ट्रैक्ट में दी गई टाइम लिमिट खत्म नहीं हो गई। उसके बाद फिल्म निर्माता की कानूनी टीम ने एक्टर को नोटिस भेजा था। लेकिन सनी देओल की टीम ने जवाब दिया कि फिल्म के डायलॉग्स एक्टर को मंजूर नहीं हैं। यह आखिरकार दोनों के बीच 26 साल पुरानी कानूनी लड़ाई की वजह बना। करियर की बात करें, तो सनी को हाल ही में आर बाल्की की चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में देखा गया था, जबकि सुनील दर्शन कमबैक के लिए तैयार हैं।

  • पंजाब: सोशल मीडिया पर हथियार लहरा रहा था अमृतपाल का सहयोगी, FIR दर्ज

    पंजाब: सोशल मीडिया पर हथियार लहरा रहा था अमृतपाल का सहयोगी, FIR दर्ज

    मोगा: पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों के मुताबिक सोशल मीडिया पर अथवा सार्वजनिक जगह पर हथियार प्रमोट करने या ले जाने को लेकर सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई कर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वही आज पुलिस ने अमृतपाल सिंह के समर्थक भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री बाजेके’ पर उनके सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने के कारण भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके के खिलाफ़ मोगा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

    मोगा जिले के के धरमकोट मंडल के बाजेके गांव के निवासी भगवंत सिंह कट्टरपंथी सिख कार्यकर्ता अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी हैं। उन्हें अक्सर विभिन्न धार्मिक समारोहों में उनके साथ देखा गया है। भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके ‘विरासत पंजाब दे’ स्वर्गीय दीप सिद्धू के भी पक्के समर्थक थे, जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान 2021 में लाल किले पर ‘निशान साहिब झंडा’ फहराया था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हजारों फॉलोअर्स हैं। वह पिछले कुछ वर्षों में सत्ता में राजनेताओं के खिलाफ बोलने और विशेष रूप से गरीब और सीमांत कृषक समुदाय की दुर्दशा से संबंधित मुद्दों को उजागर करने के लिए सुर्खियों में आए हैं।

    उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 29 और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई देविंदर जीत सिंह ने कहा कि जब वह दो होमगार्ड जवानों गोपाल सिंह और गुरबख्श सिंह के साथ धरमकोट, ढोलेवाला और बाजेके गांवों में नियमित गश्त पर थे, तब उन्हें सूचना मिली कि बाजेके सोशल मीडिया पोस्ट पर भी हथियार लहराते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। जबकि उसके पास अपना कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है।

  • जालंधर:  आज डीसी आफिस के बाहर सीएम का पुतला फूकेंगे किसान 

    जालंधर:  आज डीसी आफिस के बाहर सीएम का पुतला फूकेंगे किसान 

    जालंधर/ वरुण: किसानों के धरना प्रदर्शनों को लेकर दिए गए बयान और इसके विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता की सेहत बिगड़ने के बाद किसान संगठन भड़क उठे हैं। जालंधर में आज सरकार की खिलाफत में किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। जालंधर डीसी आफिस के बाहर किसान इकट्ठा होंगे और मुख्यमंत्री का पुतला फूकेंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान कुलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ उनकी मानी गई मांगों से मुकर रही है।

    अपने पांव पीछे खींच रही है किसान इसके लिए सरकार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ वादाखिलाफी कर रही है और यदि किसान इसका विरोध करते हैं तो मुख्यमंत्री सच्चाई का साथ देने के बजाय अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के कारण बुजुर्ग नेता की सेहत बिगड़ गई है लेकिन सरकार के इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि मानी हुई किसानों की मांगों को लागू न किया तो उन्हें दोबारा फिर से सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इसके अलावा जो मुख्यमंत्री ने अपनी ख़्वाहिश उनके और मंत्री-विधायको के घरों के बाहर धरने की जाहिर की है उसे भी पूरी कर देंगे।

  • आज का राशिफल, 23 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 23 नवंबर 2022

    मेष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

    वृष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

    मिथुन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    तुला: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।

    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।

    मकर; कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

    मीन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित तस्कर बाबा गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित तस्कर बाबा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पुत्र इंदपाल वासी 65 न्यू राजन नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस टीम बाबा बुड्ढा जी पुल पर मौजूद थी, तभी उक्त आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो उससे 5 ग्राम हैरोईन और 155 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद हुआ। आरोपी के ऊपर 3 मुकद्दमे एनडीपीएस एक्ट, 8 मुकद्दमें आबकारी एक्ट और 2 मुकद्दमें गैंबलिंग एक्ट के तहत पहले भी दर्ज हैं।

  • जालंधरः विवादों में आया मशहूर Kuhlad Pizza Couple, सोशल मीडिया पर शेयर की हथियारों की वीडियो

    जालंधरः विवादों में आया मशहूर Kuhlad Pizza Couple, सोशल मीडिया पर शेयर की हथियारों की वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब सरकार ने शादी-विवाह पर हथियार चलाने और सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड करने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद हथियारों को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड कर रहे है। इसी कड़ी में  नकोदर रोड पर  स्थित Kuhlad Pizza Couple की एक वीडियो विवादों में आ गई है। Kuhlad Pizza Couple के नाम से मशहूर सहज और रूप ने सोशल मीडिया पर हथियार को लेकर वीडियो शेयर की है।

    जिसमें वह दोनों ” जट्ट खबी सीट ते बंदूक रखदा ” गाने पर पिस्तौल दिखा रहे है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव ने हथियारों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने या शादी-विवाह व सार्वजनिक स्थलों पर हथियार ले जाने व चलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इन सबके बावजूद Kuhlad Pizza Couple सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में हथियार को प्रमोट करते दिखाई दे रहे है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के पास पिस्तौल असली है या नकली। लेकिन अब दोनों की इस वीडियो को लेकर देखना यह होगा कि क्या कमिश्नरेट पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगी या नहीं ?

    गौर हो कि जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  •  नेशनल  चैस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ चयन 

     नेशनल  चैस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का हुआ चयन 

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के दो बच्चों का चयन नेशनल  चैस चैंपियनशिप  के लिए हुआ है ।हाल ही में  हिमाचल सीनियर स्टेट फाइड रेट्ड चैस चैंपियनशिप,2022 जो कि हिमाचल प्रदेश चैस एसोसिएशन के तत्वाधान में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक ठियोग, जिला शिमला में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के प्रणव ठाकुर ने अंडर- 9 वर्ग में प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के एक ओर छात्र विवेक ठाकुर का भी सब जूनियर अंडर-15 वर्ग में नेशनल चेस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है कि आगामी दिनों में कोल्हापुर महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल चेस प्रतियोगिता में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के 2 छात्र हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने इस  उपलब्धि के लिए विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।