Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Punjab News: मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला से 10 हजार और मोबाइल लेकर फरार, विरोध करने पर हुई घायल, देखें वीडियो
बठिंडा: त्योहारों के सीजन में बठिंडा पुलिस की बाजारों में सतर्कता बढ़ाने के बावजूद लुटेरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। परसराम नगर इलाके के वार्ड नंबर 45, गली नंबर 26 में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी अनुसार गीता रानी नामक महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। उसके हाथ में एक लिफाफे में मोबाइल और 10 हज़ार रुपये नकद थे।
वह गली से गुज़र रही थी कि अचानक मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे आए और महिला का लिफाफा छीनकर भागने लगे। लेकिन गली बंद थी, इसलिए लुटेरों को वापस मुड़ना पड़ा। उसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। कोशिश के दौरान महिला मोटरसाइकिल से टकराकर ज़ोर से ज़मीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह पूरी घटना नज़दीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ़ दिखाई देता है कि किस तरह लुटेरे बेखौफ़ होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की मां ऊषा देवी ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। डीएसपी संदीप सिंह भाटी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

आज का राशिफल, 28 सितंबर 2025
राशिफल: मेष, वृष, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं। इस हफ्ते आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी?
मेष राशि: आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा और आप अपने साथी के साथ एक मज़बूत रिश्ता बना पाएंगे। मुसीबत में एक-दूसरे का साथ दें और कारगर समाधान खोजें। इस सप्ताह आप दोनों के जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं, लेकिन गलतफहमी से बचने के लिए मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें।
वृषभ राशि: आपका साथी एक प्यार करने वाला व्यक्ति है जो हर स्थिति में आपका ख्याल रखेगा। हालाँकि, आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। साथ में एक अच्छी योजना बनाएँ ताकि आप एक साथ अच्छा समय बिता सकें।
मिथुन राशि: आपका प्रेम जीवन आनंद और खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन तरीके से जुड़ पाएँगे। साथ में कुछ अच्छा समय बिताएँ ताकि आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकें।
कर्क राशि: आपको अपने साथी के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने की आवश्यकता है, अन्यथा आपका प्रेम जीवन अपनी चमक खो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप लगातार संवाद करते रहें ताकि आप किसी भी गलतफहमी से बच सकें। बाकी सब अपने आप हो जाएगा क्योंकि आपका साथी एक प्यार करने वाला व्यक्ति है।
सिंह राशि: अपने जीवन में ऐसे प्यारे व्यक्ति के लिए बहुत आभारी रहें जो आपकी परवाह करता है और हर स्थिति में आपका साथ देता है। आपको भी उसी तरह प्यार देना चाहिए ताकि आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकें और साथ में बेहतर तरीके से रह सकें।
कन्या राशि: आपके प्रेम जीवन में लगातार आ रही समस्याएं आपको निराश कर सकती हैं, इसलिए समस्या को शुरू में ही हल करने का प्रयास करें। वार्तालाप करके बड़े से बड़ा मुद्दा सुलझ सकता है।
तुला राशि: आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में काफी हद तक सुधार आने वाला है। आप एक अंतरंग बंधन साझा करने में सक्षम होंगे जो आपको बेहतर ढंग से जुड़ने में मदद कर सकता है।
वृश्चिक राशि: अपने रिश्ते को लेकर बहुत आश्वस्त रहें और किसी भी तरह से एक-दूसरे पर शक न करें। अगर आप पार्टनर से बातचीत करेंगे तो उलझे हुए मुद्दों को सुलझा सकते हैं।
धनु राशि: आपका प्रेम जीवन बेहतरीन रहेगा और आप बेहतर बंधन में भी बंध पाएंगे। यह एक संवेदनशील रिश्ता होगा जिसमें आप दोनों समान रूप से योगदान दे सकते हैं। आपका साथी हर तरह से आपका साथ देगा, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।
मकर राशि: अपने साथी के साथ बेहतर बातचीत करें ताकि आप अपने रिश्ते को मजबूत कर सकें। इस अवधि के दौरान छोटी-मोटी परेशानियाँ और झगड़े हो सकते हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि इसका असर आपके रिश्ते पर न पड़े।
कुंभ राशि: अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद लें ताकि आप दोनों मिलकर अपने रिश्ते को बेहतर बना सकें। अगर आप साथ मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे, तो आप देखेंगे कि चीजें कैसे सुचारू रूप से चलती हैं।
मीन राशि: आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके रिश्ते में काफी हद तक सुधार आने वाला है। आप बेहतर तरीके से संवाद कर पाएंगे और आपको साथ में बिताने के लिए बहुत समय भी मिलेगा। इससे आपके बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं।
-

अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 31 की मौत, PM Modi ने जताया दुख, देखें वीडियो
नई दिल्ली: तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 31 लोगों की की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी। मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है।
उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने का कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” वहीं हादसे के बाद राज्य के मंत्री, शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए। इस बीच मुख्यमंत्री स्टालिन ने करूर में हुए हादसे के बाद आम जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन के कल रविवार को करूर जाने की उम्मीद है।
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय की अगुवाई में आज शनिवार को आयोजित एक रैली में भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए। विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई। इस बीच भीड़ की वजह से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। लोगों के बेहोश होते देख कई कार्यकर्ताओं ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर विजय ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर खासतौर से तैयार की गई प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी।
हालांकि भारी भीड़ की वजह से एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते से गुजरने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। बेहोश लोगों को एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया और उनमें से कुछ कथित तौर पर अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विजय ने बेकाबू होती स्थिति को समझा और अपना भाषण छोटा करते हुए पहले ही खत्म कर दिया।करूर में जनसभा के दौरान भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने X पर पोस्ट किया, “करूर से आ रही खबर चिंताजनक है।
मैंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, मंत्री सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में फंसकर बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अनबिल महेश को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, मैंने एडीजीपी से वहां स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए बात की है।मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।”
-

Jalandhar News: 14 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, कार्रवाई ना होने पर परिवार ने चौक में लगाया धरना, देखें वीडियो
जालंधर: माडल टाउन के पास लिंक रोड में शुक्रवार शाम 14 साल का बच्चा घर का सामान लेने के लिए बाजार गया लेकिन वह लौटा नहीं। बच्चे के परिवार ने थाना छह में शिकायत दी लेकिन कार्रवाई ना होने पर परिवार ने शनिवार मसंद चौक में धरना लगा कर पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर किया। धरने के दौरान लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा और राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।
मॉडल टाउन के पास लिंक रोड की रहने वाली अनुराधा ने बताया कि उसका बेटा सिद्धार्थ शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे घर से सामान लेने के लिए बाहर गया, लेकिन वापिस नहीं लौटा, जिसके बाद उन्होंने आस पास और रिश्तेदारों के घरों में बच्चे को ढूंढा लेकिन बच्चा नहीं मिला। उन्होंने बच्चे के लापता होने की शिकायत थाना छह पुलिस को दी। शिकायत को एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने बच्चे का कोई पता नहीं किया, इसके बाद कार्रवाई न होते देख वह रिश्तेदारों व इलाका निवासियों के साथ पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए मसंद चौक में पहुंचे और मजबूरी में उन्हें चौक में धरना देना पड़ा।
-

Jalandhar News: रूस में चंद रुपयों के लिए नौजवानों से खेला जा रहा है मौत का खेल, बूटा सिंह का खुलासा, देखें वीडियो
आरोप: रशियन आर्मी महिला को प्रति व्यक्ति की भर्ती के मिलते हैं 10 लाख रुपए
इस नर्क से वापिस लाने के लिए बूटा सिंह ने भारत सरकार से लगाई गुहार
जालंधर: रूस और यूक्रेन में लगातार जंग चल रही है। इस जंग में दोनों देशों के कई नागरिकों सहित भारतीय नौजवानों की भी मौत हो चुकी है। दरअसल, दोनों देशों की जंग में कई भारतीय नौजवानों को रूस की सेना द्वारा नौकरी का लालच देकर आर्मी में भर्ती किया जा रहा है। जहां आर्मी के फ्रंट लाइन में भेजकर भारतीय नौजवानों को मौत के हवाले में किया जा रहा है। इसका खुलासे जंग में घायल हुए मौका के रहने वाले बूटा सिंह ने किए हैं। बूटा सिंह ने चौकाने वाले खुलासे करते हुए बताया कि रशियन आर्मी महिला द्वारा भारतीय नौजवानों की जिंदगी और मौत का सौदा लाखों रुपए में किया जाता है।
बूटा सिंह का आरोप है कि आर्मी सेना में भारतीय नौजवानों की भर्ती के लिए रशियन आर्मी महिला को वहां की सरकार से 10 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से मिलते हैं। यही नहीं भारतीय नौजवानों को भी अन्य भारतीयों की आर्मी में भर्ती करने के लिए एक लाख रुपए प्रति व्यक्ति का ऑफर दिया जाता है। बूटा सिंह ने कहा कि रूस में आने से पहले वह सिंगापुर में रह रहा था, जहां उसने 4 साल काम किया। जिसके बाद वह रशिया में आया था। जहां पर वह पहले स्टडी के साथ काम करता रहा। इस दौरान उसे रशियन अर्मी में हैल्पर की जरूरत होने के लिए नौकरी का ऑफर दिया गया। ऐसे में उसे विश्वास दिलाया गया कि उसकी जान को कोई खतरा नहीं होगा। इस दौरान 3 दोस्त उनकी बातों में आ गए। जब वह महिला के साथ उनके दफ्तर पहुंचे तो देखा कि वहां पर जम्मू सहित अन्य राज्य के कई भारतीय पहले से मौजूद थे।
बूटा सिंह ने बताया कि एक रशियन के साथ भारतीय लोग फ्रंट लाइन पर रहते थे। यूक्रेन के अंदर 300 किलो मीटर दूर लेकर गए, वहां आर्मी ने कब्जा किया हुआ है। उस जगह पर आर्मी द्वारा 15 दिन की हथियारों की ट्रेनिंग दी गई। जिसके बाद उन्हें फ्रंट लाइन पर लड़ने के आदेश जारी किए गए। जब मना किया तो कमांडर ने कहाकि वह उन्हें शूट कर देंगे और उनके शव का किसी को कुछ पता नहीं चल पाएगा। 15 लोगों का ग्रुप फ्रंट लाइन पर लड़ने के लिए भेजा गया। इस दौरान नए हथियार दिए गए और 200 किलो मीटर आगे लड़ने के लिए फ्रंट लाइन भेजा गया। बूटा सिंह ने बताया कि युद्ध में मिसाइल और ग्रेनेड से हमले होना आम बात है। बूटा सिंह सिमरजीत सिंह, रशियन सहित 14 लोगों की मौत हो गई। बूटा सिंह ने बताया कि उसक युद्ध में मौजूद के दौरान घटना गुरसेवक सिंह, सचिन सहित कुछ लोग जिंदा थे, लेकिन अभी उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो रहा।
बूटा सिंह ने बताया कि उन्हें झूठ बोलकर ले जाया गया। आर्मी में भर्ती करवाने के लिए रशियन आर्मी को 10 लाख रुपए मिलते है। वहीं भारतीय को रूसी सेना में भर्ती करवाने के लिए एक लाख रुपए ऑफर दिया जाता है। बूटा सिंह ने कहा कि नौकरी के साथ उन्हें 5 लाख रुपए, रहने के लिए घर सहित अन्य सुविधाएं देने का ऑफर दिया गया। इस दौरान एक 5 लाख रुपए भी उसके खाते में डाले गए।
बूटा सिंह ने कहा कि बेसमेंट में आर्मी ने जगह बनाई हुई है, जिसमें उन सभी को रखा गया। इस दौरान जब उन्हें फ्रंट लाइन भेजा जाता था तो 2 रशियन उनके साथ होते है। इस दौरान वॉकी-टॉकी, हथियार सहित अन्य सामान दिए गए। पुल को क्रॉस करने के लिए वह छिप-छिपकर पहुंचे। इस दौरान ड्रोन के जरिए हमले किए जा रहे थे। जिसके चलते वह एक दिन वहीं पर रूक गए। जिसके बाद अगले दिन वह दोबारा फ्रंट लाइन निकले। जब उनके साथी रशियन ने ड्रोन पर अटैक करके धवस्त करना शुरू किया तो उस पर ड्रोन के कुछ पुर्जे लगे। घटना में मुंह उसका पूरी तरह से फट गया और हादसे में शरीर के कई अंगों पर चोटें आई।
जिसके बाद उसने आर्मी को गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी। आर्मी के साथियों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान वह जंगल में समय बिताया कुछ घंटे के बाद यूक्रेन के अस्पताल में एक दिन के लिए भर्ती करवाया गया। जिसके बाद सेहत में कुछ सुधार होने के बाद आर्मी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बूटा सिंह ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है और फूड पाइप भी निकाल दी गई है। बूटा सिंह ने बताया कि वह पता नहीं कैसे बच गए, लेकिन वहां हालात इतने भयानक है कि कोई भी बच नहीं पाता। लगातार ड्रोन, मिसाइल गिरते रहते है। बूटा सिंह ने भारतीय एजेंसी से उसे भारत वापिस लाने की अपील की है। वहीं युवाओ से रूस में ना आने की अपील की है।
-

Food Poisoning का कारण बना कुट्टू का आटा, डॉक्टर से जानें कैसे करें सही आटे की पहचान?
सेहत: नवरात्रि के इन 9 दिनों में कुछ लोग उपवास करके मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं। नौ दिनों तक व्रत वाला खाना खाते हैं। व्रत वाले खाने में कुट्टू का आटा भी मुख्य तौर पर शामिल होता है। दिल्ली के साथ-साथ कई आस-पास के जिलों में नवरात्रि व्रत के दौरान इस आटे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कुछ इलाकों में लोग सिंघाड़े का आटा भी इस्तेमाल करते हैं। कुट्टू का आटा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है परंतु यदि यह आटा मिलावटी या पुराना हो जाए तो ये लोगों के बीमार पड़ने के कारण बन सकता है। हर साल बहुत से लोगों में कुट्टू का आटा खाने के कारण फूड पॉइजिंग होती है। इस साल भी कुछ ऐसा भी हुआ नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली में कुट्टू का आटे से बना खाना खाने के कारण 200 लोग बीमार हो गए। यह लोग जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरुप नगर जैसे इलाकों के रहने वाले थे। डॉक्टरों का यह कहना है कि ज्यादातर लोगों को आटे के कारण फूड प्वॉइजनिंग हो गई क्योंकि उन्होंने मिलावटी या फिर पुराना कुट्टू का आटा खा लिया था। ऐसे में अब यहां यह सवाल आता है कि कितने समय तक कुट्टू का आटा खाने लायक रहता है और इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं? आइए जानते हैं डॉक्टर्स का क्या कहना है।2-3 महीने तक ही रहता है फ्रेश
डॉक्टर्स की मानें तो कुट्टू का आटा सिर्फ 2-3 महीने तक ही फ्रेश रहता है परंतु नवरात्रि के महीने में इसकी मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदार इसको लंबे समय तक रखते हैं। पुराना या मिलावटी आटा खाने के कारण लोग बीमार पड़ सकते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इस आटा को चेक करने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं जिनसे यह पता लग जाएगा कि आटा खाने के लायक है या नहीं।धूप से रखें दूर
कुट्टू के आटे को सीधी धूप या नमी से दूर रखें। इससे यह जल्दी खराब हो सकता है।रंग देखें
फ्रेश कुट्टू का आटा गहरा भूरा होता है परंतु यदि आपको आटा धूसर या फिर हल्का हरा लग रहा है तो यह मिलावटी हो सकता है।फ्रिज में रख दें
यदि आप चाहते हैं कि आटा लंबे समय तक फ्रेश रहे और आटे की शेल्फ लाइफ बढ़े तो इसको फ्रिज में रख दें।क्वालिटी देखें
मिलावटी आटे को गूंथना और बांधना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आपको ऐसी परेशानी आ रही है तो इसका मतलब है कि आटा खराब है। -

Punjab News: ड्रेस परेड मेले में हुआ हंगामा, ठेकेदार ने विधायक पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
लुधियाना: शहर का मशहूर ड्रेस परेड मेला इस बार विवादों की भेंट चढ़ गया। मेले के ठेकेदार ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आरोप लगाया कि विधायक अशोक ने उससे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। ठेकेदार ने कहा कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक मेला बंद रहेगा।
इस घटना के चलते मेले की रौनक पूरी तरह फीकी पड़ गई और लोगों में निराशा का माहौल देखने को मिला वहीं, विधायक अशोक पराशर पप्पी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे और न ही किसी ठेकेदार को जानता हूं। मेले को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
-

इस दिन मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
धर्म: हर साल अश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि वाले दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इसको अश्विन पूर्णिमा, कोजगारी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह दिन साल की सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर आकाश में आते हैं। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की चांदनी अमृतयमयी होती है और इसमें दिव्य औषधीय गुण समाए होते हैं।6 अक्टूबर को मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा
हिंदू पंचागों के अनुसार, अश्विनी महीने की पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:23 मिनट पर शुरु होगी और इसका समापन अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 9:16 पर होगा। द्रिक पंचाग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा का त्योहार 6 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 5:27 पर होगा।मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा
इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे पास होते हैं। मान्यताओं के अनुसार, रात के समय यदि चांद की रोशनी में दूध या खीर रखी जाए तो उसमें अमृत के गुण आ जाते हैं और इसको ग्रहण करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है और रोगों से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।ऐसे करें पूर्णिमा पर पूजा
इस दिन सुबह उठकर नहाएं और घर की साफ-सफाई करें। घर के मंदिर या पूजा स्थान को गंगाजल के साथ शुद्ध करें। फिर पूजा सामग्री तैयार करें। एक चौकी पर लाल या पीला रंग का साफ कपड़ा डालें। इस पर मां लक्ष्मी या भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें। धूप-दीप जलाकर पूजा शुरु करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल, सफेद कपड़े और मिठाई अर्पित करें। शरद पूर्णिमा की रात आंगन या छत पर खीर बनाकर रखें। चंद्रमा की चांदनी में रखी हुई यह खीर अमृतयमयी हो जाती है और इसको खाने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। -

Haryana News: Cyber Crime के प्रति लोगों को किया गया जागरुक, देखें वीडियो
पंचकूला: साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसके प्रति युवाओं को जागरुक करने के लिए सेक्टर-1 गर्वनमेंट कॉलेज में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा की सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर पंचकूला और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर एंड डीसीपी क्राइम भी मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान एक नाटक का मंचन भी किया गया।
इस मंचन में साइबर अपराध से कैसे बचा जाए उसको लेकर अहम जानकारी दी गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्यसंभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि पंचकूला पुलिस की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए और इस पर पुलिस कैसे काम करे इस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
बच्चों को इस दौरान जागरुक किया गया। एक वैन भी शुरु की गई जो जगह-जगह जाकर लोगों को जागरुक करेगी। इससे लोगों में साइबर क्राइम को लेकर सतर्कता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल के अंतर्गत हम पूरे राज्य को साइबर क्राइम से बचाने का प्रयास करेंगे।