Blog

  • कपूरथलाः घर के बाहर गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरा हुआ फरार 

    कपूरथलाः घर के बाहर गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरा हुआ फरार 

    कपूरथलाः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्रॉफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामलों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ऐसा की एक मामला गुरु नानक नगर कॉलोनी से सामने आया है। जहां वेईं किनारे अपने घर के बाहर मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चे से दिनदहाड़े लुटेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि वह एसडीएम कार्यालय में तैनात है।

    बीते दिन उसका बेटा घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था कि अचानक एक लुटेरा सामने गली से आकर जबरन उसके बेटे से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जब लुटेरे को बच्चे से हाथापाई होते थोड़ी दूर सैर करती बच्चे की मां ने देखा तो तेजी से भागकर उसके पाई लेकिन तब तक आरोपी मोबाइल छीनकर भाग निकला। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी जा रही है। वह खुद भी लुटेरे की तलाश में लगे हुए है।

  • कपूरथलाः DC ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया सस्पेंड 

    कपूरथलाः DC ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया सस्पेंड 

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर कम ज़िला कलेक्टर विशेष सारंगल ने तहसील कपूरथला के अंतर्गत आते गांव कांजली के पटवारी तलविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सस्पेंड किए जाने वाले पटवारी पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और इंतक़ाल दर्ज ना करने के आरोप लगे थे।

    उसके खिलाफ जांच चल रही थी। डीसी द्वारा पंजाब दंड एवं अपील नियम 1970 की धारा 4 के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीसी ने बताया कि सस्पेंड समय के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय तहसील दफ्तर सुल्तानपुर लोधी होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

  • पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, करियाना स्टोर के मालिक की तोड़ी गाड़ी

    पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, करियाना स्टोर के मालिक की तोड़ी गाड़ी

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक रोड स्थित मोहन प्लाजा पैलेस के सामने जमींदारों की करियाना स्टोर पर अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग करने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार वाहन की पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि इसी दौरान युवकों ने करियाना स्टोर मालिक हरजिंदर सिंह के वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी और फायरिंग शुरू कर दी।

    घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मौके से पुलिस ने तीन खोल भी बरामद किए है।

  • ED का बड़ा एक्शनः सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

    ED का बड़ा एक्शनः सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधाी दिल्ली में शराब घोटाले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने आंध्र प्रदेश में YSR सांसद मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे मगुंता राघव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने हैदराबाद से ही चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 9 फरवरी को दिल्ली के शराब घोटाला मामले में चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

    गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राजेश जोशी से पहले शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा की गिरफ्तारी हुई थी। राजेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी दिनेश अरोड़ा के जरिए गोवा चुनाव के लिए अपनी विज्ञापन कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से 30 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। दिनेश अरोड़ा आप के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। ईडी ने पाया है कि यह 30 करोड़ रुपये अवैध रूप से बनाए गए थे जब दिल्ली में आप द्वारा नई आबकारी नीति लाई गई थी।

    ईडी ने कथित शराब घोटाले की चार्जशीट में लिखा है कि इस केस की अब तक की जांच से पता चला है कि इन फंडों का हिस्सा गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आप के चुनाव अभियान में इस्तेमाल किया गया था। ईडी ने आगे कहा कि सर्वे टीमों का हिस्सा रहे वॉलिंटियर्स को 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया था। आरोपी विजय नायर ने स्वयं अभियान से संबंधित कार्य में शामिल कुछ व्यक्तियों को नकद में भुगतान प्राप्त करने के लिए कहा था। वहीं गौतम मल्होत्रा पर आरोप है कि वो आबकारी नीति के तहत मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे। इसके अलावा होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। ईडी ने कहा कि गौतम मल्होत्रा से 22 सितंबर, 26 अक्टूबर और 13 दिसंबर को अमित अरोड़ा से आमने सामने बैठकर पूछताछ  गई थी। आखिरी बार 7 फरवरी को बयान दर्ज किया गया।

  • प्लेटिनम होम्स सोसाइटी को बदनाम करने वालों के खिलाफ हुए एकजुट, दी शिकायत, देखें वीडियो

    प्लेटिनम होम्स सोसाइटी को बदनाम करने वालों के खिलाफ हुए एकजुट, दी शिकायत, देखें वीडियो

    जीरकपुर (अजीत झा): ओल्ड अम्बाला रोड पर, गाजीपुर, ढकोली स्थित प्लेटिनम होम्स के निवासियों ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया एवं अखबारों में सोसाइटी के बारे में दुष्प्रचार करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। सभी निवासी एकजुट होकर धरने पर बैठे और अब इस मामले में अदालत जाने की तैयारी में हैं। 

    प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के प्रेसीडेंट मुकेश चौहान ने कहा कि वे दो साल से भी अधिक समय से प्लेटिनम होम्स में रह रहे हैं और वहां की बुनियादी सुविधाओं से संतुष्ट हैं। कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके एनजीओ – एसएसटी चंडीगढ़ के सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थीं, जिनका विरोध करने पर ये तत्व और अधिक सक्रिय हो गए। ऐसे तत्वों के खिलाफ हम अदालत में केस करने पर विचार कर रहे हैं। 

    सोसाइटी के महासचिव हरमनदीप सिंह ने कहा कि प्लेटिनम होम्स निवासियों ने आरडब्ल्यूए के चुनाव में हारने वाले गुट पर आरोप लगाया है कि वे सोसायटी फंड, जीपीए और अन्य दस्तावेज नहीं दे रहे हैं और न ही हस्ताक्षरित एमओयू का पालन कर रहे हैं। विरोध करने पर आये दिन फर्जी खबरें फैलाते हैं। शिकायत दर्ज कराने वालों में सोसाइटी के सदस्य मनीष कुमार, संजीत नैन, विनोद कुमार और सत्यावली सहित अन्य निवासी शामिल हैं। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है उनमें ओंकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर और वरिंदर सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

  • RBI का बड़ा फैसला, इन देशों के यात्री यूज कर सकेंगे UPI

    RBI का बड़ा फैसला, इन देशों के यात्री यूज कर सकेंगे UPI

    नई दिल्ली : RBI ने यूपीआई के इस्‍तेमाल को लेकर बड़ा फैसला ल‍िया है। जी-20 देशों के यात्रियों को भारत में रहने के दौरान मोबाइल बेस्‍ड यूपीआई (UPI) का यूज करने की अनुमति देने से जुड़ा सर्कुलर जारी कर दिया गया। आपको बता दें यूपीआई एक पेमेंट प्‍लेटफॉर्म है, जिसपर कई बैंक खातों को एक मोबाइल ऐप पर एग्रीगेट कर सकते हैं।

    इसके जर‍िये कहीं से भी अपने बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं और मंगा सकते हैं। RBI ने विदेशी नागरिकों और भारत आने वाले प्रवासी भारतीयों को इसे यूज करने की अनुमति पहले ही घोषणा कर दी थी। आरबीआई की तरफ से कहा गया था क‍ि इस सुविधा की शुरुआत चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले जी-20 देशों के यात्रियों से होगी। इसके बाद यह सुविधा देश में सभी प्रवेश बिंदुओं पर जारी कर दी जाएगी। भारत ने एक दिसंबर, 2022 को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। जी-20 दुनिया के विकसित और विकासशील देशों का मंच है।

    जी-20 देशों की लिस्ट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। यूपीआई के जरिये भुगतान जनवरी में मासिक आधार 1.3 प्रतिशत बढ़कर करीब 13 लाख करोड़ रुपये रहा है।

  • सीएम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी, जांच में जुटी पुलिस

    सीएम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी, जांच में जुटी पुलिस

    करनालः हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ है। इसका पता चलते ही उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक खलबली मच गई है। इसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। सर्टिफिकेट की कॉपी वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    वेबसाइट पर अपलोड किए प्रमाण पत्र में मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 बताई गई है। खास बात यह है कि इस डेथ सर्टिफिकेट पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) पन्नूगंज उर्फ शाहगंज के रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) की मुहर लगी है। हालांकि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के प्रशासन का दावा है कि ऐसी कोई वहां है ही नहीं। शाहगंज में एक पीएससी जरूर है लेकिन वहां से लंबे समय से कोई डेथ सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किया गया है।

    इस डेथ सर्टिफिकेट के सामने आने के बाद सोनभद्र के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने अफसरों को बुलाकर पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने इसमें केस दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह सर्टिफिकेट उनके यहां से जारी नहीं हुआ, यह किसी की शरारत है। इसकी जांच कराई जा रही है। इस बारे में हरियाणा के सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि सीएम के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर हमारे पास कोई औपचारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं होती।

  • बंदी सिंहों की रिहाई दौरान तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें , रखा ईनाम

    बंदी सिंहों की रिहाई दौरान तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें , रखा ईनाम

    चंडीगढ़ः बंदी सिंहों की रिहाई के दौरान 8 फरवरी को चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर जिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया था। आज पुलिस ने उनकी कुछ तस्वीरें जारी की है। पुलिस ने हमलावरों की तस्वीरें जारी करते हुए इनकी जानकारी देने को कहा है। बता दें कि सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

    पुलिस ने कहा है कि इन आरोपियों की जानकारी ईमेल firno.63@gmail.com या वॉट्सऐप नंबर 98759-84001 पर दी जा सकती है। वहीं पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। सूचना देने वाले की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने 10 हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें से 3 के नाम नाम हरदीप सिंह बराड़, हरमनदीप सिंह तूफान और लुधियाना का सतवंत सिंह संधू है।

    बता दें कि इस हिंसक वारदात में चंडीगढ़ पुलिस के कई जवान घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी वाहनों को तोड़ दिया था। कई हमलावर चेहरा छुपा कर हमला कर रहे थे। कई घोड़ों और ट्रैक्टर पर आकर हमला करने पहुंचे थे। पुलिस के दर्जन भर के लगभग बैरिकेड्स और गाड़ियों में से एम्यूनिशन और बाकी सामान लूट लिया गया था। हमलावरों के पास तलवारें, गंडासी, डंडे और अन्य हथियार थे।

  • जालंधरः डंप पर कूड़ा फेंकने का तय हुआ समय

    जालंधरः डंप पर कूड़ा फेंकने का तय हुआ समय

    जालंधर/वरुण: नगर निगम ने सिटी के मैन रोड पर बने डंप पर कूड़ा फेंकने का समय तय कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए हेल्थ अफसर डॉक्टर श्री कृष्ण शर्मा ने बताया कि मेन रोड पर बने डंप पर कूड़ा फेंकने और सफाई करने का समय निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस डंप पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कूड़ा फेंकने का समय निर्धारित किया गया है।

    उनका मानना है कि इससे करीब 70 फीसदी डंप की समस्या खत्म हो जाएगी। हेल्थ अफसर ने कहा कि इस दौरान काम की निगरानी के लिए डंप पर स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल टीवी सैंटर के पास और फिश मार्कीट में बने डंप पर फोकस किया गया है। इस पर सुधार होने के बाद दूसरे डंप पर फोकस करने का काम शुरू किया जाएगा।

  • पंजाबः गायक अमृत मान के शो दौरान हुआ भारी हंगामा

    पंजाबः गायक अमृत मान के शो दौरान हुआ भारी हंगामा

    मोगाः शहर में शादी के प्रोग्राम में गायक अमृत को बुलाया गया था। शो दौरान अमृत मान का विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेश से आए युवक की मोगा के सिटी पार्क पैलेस में शादी थी। जिसमें पंजाबी सिंगर अमृत मान को 6 लाख रुपए में बुलाया था। दूल्हे के रिश्तेदार द्वारा सिंगर के साथ फोटो करवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया सिंघम फोटो करवाने से मना किया तो बराती भड़क गई ऐसे में सिंगर प्रोग्राम से एक घंटा पहले ही गाने बंद कर पहले से चला गया इस पर दूल्हे के रिश्तेदारों द्वारा सिंगर के मैनेजर व अन्य से 1 घंटे की पेमेंट वापस मांग रहे हैं।

    विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव घला कलां निवासी प्रभजोत सिंह शादी के लिए कुछ दिन पहले ही कनाडा से वापस लौटा था। शुक्रवार को मोगा के जीरा रोड स्थित सिटी पार्क पैलेस में शादी का प्रोग्राम चल रहा था। दूल्हे वालों की ओर से पंजाब के मशहूर सिंगर अमृत मान को 6 लाख रुपए में बुक किया गया था। दूल्हे के एक रिश्तेदार द्वारा शराबी हालत में पंजाबी सिंगर के साथ स्टेज पर जाकर फोटो करवानी चाहिए। लेकिन सिंगर फोटो करवाने से मना कर दिया।

    इस पर गुस्साए बाराती ने सिंगर अमृत मान को माइक पकड़कर गालियां निकाली शुरू कर दी। ऐसे में सिंगर प्रोग्राम को बीच में ही खत्म कर एक घंटा पहले से चला गया। इस उपरांत बारातियों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया, और उनके द्वारा सिंगर के मैनेजर व उसके साथियों से एक घंटा प्रोग्राम पहले बंद करने के चलते अपनी पेमेंट वापस मांगने शुरु कर दी। सिंगर की द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई जिसके चलते 2 थानों के एसएचओ डीएसपी सिटी एसपी हेडक्वार्टर मनमीत सिंह बिल्लो सिटी पार्क पैलेस विवाद का हल निकालने पहुंचे। एसपी हेड क्वार्टर का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।