Blog

  • पंजाब: अकाली दल का दिग्गज नेता भाजपा में हुआ शामिल 

    लुधियाना: अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। अकाली नेता विपन काका सूद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा राहुल सिद्धू भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। काका को करीब ढाई साल पहले अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना से उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आए अकाली दल ने लुधियाना से रंजीत सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार ऐलान कर दिया है।

    लोक इन्साफ पार्टी से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके विपन सूद काका लोक इन्साफ पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए थे। इसके बाद शहर में कई बैठकें हुईं और विपन सूद काका पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफी करीबी हो गए। लोक इन्साफ पार्टी से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके विपन सूद काका लोक इन्साफ पार्टी छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए हैं। इसके बाद शहर में कई बैठकें हुईं और विपन सूद काका पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफी करीबी हो गए।

  • हाई मास्क लाईटे खराब, शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है बद्दी शहर

    बस अड्डे पर शौचालय व लाईट की व्यवस्था न होने से  यात्री परेशान

    प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोले भाजपा के जिला सचिव

    बद्दी/ सचिन बैंसल : दून भाजपा के सचिव गुरमैल चौधरी ने कहा कि बद्दी में हाई मास्क लाईट बंद पड़ी है। शाम होते ही पूरे बद्दी अंधेरे  में डूब जाता है। नप के पास न तो लाईट है और न हीं इलेक्ट्रिशियन है। जिससे लोग परेशान है। जिला सचिव प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बद्दी की सभी चौक इन दिनों रात के समय अंधेरे में डूबे रहते है। कई बार नगर परिषद को इस बारे में अवगत कराया गया है लेकिन परिषद की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय विधायक ने बद्दी को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी लेकिन वर्तमान में बद्दी का हाल तो पहले से भी बेकार हो गया है। अंधेरे के चलते बच्चे व महिलांएं शाम के समय घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रहे है। 

    गुरमैल चौधरी  ने कहा कि सफाई का बूरा हाल है। नप ने जहां पर कूड़ादान रखे है वह भरे पड़े रहते है। लोग कूड़दान भरने के बाद उसके साथ ही ढेर लगाना शुरू कर देते है। इसे आवारा जानवर पूरे गलियों व बाजार में फैला रहे है। पूरा शहर गंदगी का अड्ढा बना हुआ है। पुरानी सब्जी मंडी व नए सब्जी मंडी में नियमित रूप से सफाई न होने से यहां पर सड़ी गली सब्जियों के चलते गंदगी फै ली हुई है। 

    दून भाजपा के महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद बस अड्ढे को सनसिटी रोड पर शिफ्ट कर दिया है। यहां पर यात्रयिों को बैठने के लिए  कोई  सुविधा नहीं है। शौचालय की भी यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही यह बस अड्डा अंधेर में डूब जाता है। अब यह अड्डा से डेढ किमी दूरी पर होने से यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। टेंपू संचालक अपनी मन मर्जी से किराया वसूल रहे है। स्थानीय विधायक ने यहां पर मुद्रिका बस चलाने की बात कही थी लेकिन यह मात्र घोषणा बन कर ही रह गई है। इस मौके पर  जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल भी उपस्थित रहे। 
  • पंजाब : शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल को लगी आग, देखें वीडियो

    अमृतसर : गांव नौशेरा कलां में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के खेतों से गुजर रहे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ। मीडिया को जानकारी देते हुए गांववासियों ने बताया कि नौशेरा कलां गांव में करीब 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली के तारों के शॉर्ट सर्किट के कारण पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई है।

    उन्होंने कहा कि यह सारी गलती बिजली विभाग के अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि आज हमारी छह माह से तैयार की फसल जल गई। साथ ही किसान नेता ने सरकार से कहा कि बिजली विभाग इसकी सुध ले। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हमें फसल का मुआवजा दिया जाए।

    उन्होंने कहा कि आसपास के ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, कोई जानी नुकसान नही हुआ। लेकिन आग लगने से फसल पूरी तरह जल गई है। किसानों ने कहा कि उन्हें सरकार से मुआवजे की उम्मीद नहीं है। लेकिन कम से कम इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • जालंधरः सरेआम DC दफ्तर के सामने तेजधार हथियार के बल हुई लूट 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर एक ओर भारी मात्रा में पुलिस सड़कों पर तैनात होने के दावे कर रही है। दूसरी ओर लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। हैरानी की बात यह है कि लुटेरों तो वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है, लेकिन इस मामले में पुलिस लुटेरों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं कर रही है।

    ऐसा ही एक लूट का मामला डीसी दफ्तर के सामने से आया है। जहां 22 अप्रैल को अलसुबह 4 बजे बाइक सवार 3 लुटेरों ने 2 व्यक्तियों से नगदी और फोन छीन लिया। इस दौरान एक व्यक्ति पर किरपाण से हमला कर उसे घायल कर दिया। मंडी रोड़ प्रताप बाग के पास रहने वाले पीड़ित अनिल ने बताया कि वह 22 अप्रैल को अपने साथी प्रेम चंद्र के साथ कुल्लू से वापिस जालंधर आया था।

    जिसके बाद बस स्टैंड से ई-रिक्शा लेकर वह साथी प्रेम चंद्र के साथ घर जा रहा था। इस दौरान डीसी दफ्तर के सामने 21 अप्रैल को अलसुबह 4 बजे हथियारों से लैस बाइक सवार 3 लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। अनिल ने बताया कि लुटेरों ने उसकी गर्दन पर किरपाण रख दी। जिसके बाद लुटेरे उससे और उसके साथी से नगदी और फोन छीन लिया। इस दौरान जाते समय लुटेरों ने उसे तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस मामले को लेकर वह 21 अप्रैल से शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना बारादरी पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे है। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है।

    इससे पहले आज सुबह अवतार नगर की गली नंबर 2 से 7वीं कक्षा के बच्चे के लापता होने का मामला एनकाउंटर न्यूज ने प्रकाशित किया था। मां का आरोप है कि एक सप्ताह पहले सुबह 7 बजे से उसका बेटा लापता हो गया है। लेकिन इस मामले को लेकर वह पुलिस को फोन भी कर चुकी है और थाने में जाकर शिकायत भी दे चुकी है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ना तो बच्चे का कुछ पता चला है और ना ही एक सप्ताह हो जाने के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए गई है।

    पीड़ित मां का कहना है कि पुलिस का फोन आता है और पूछते है कि आपका बच्चा मिल गया। पीड़ित मां ने कहा कि उसे जहां कहीं भी बच्चे की सूचना मिलती है वह खुद उसे ढूंढने के लिए जा रही है। पीड़ित मां अब तक अवतार नगर से लेकर डेरा बाबा मुराद शाह तक बेटे को खुद ही ढूंढने के लिए जा चुकी है, लेकिन अभी तक उसका बेटा नहीं मिला है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में एम.कॉम.के छात्रों का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा  एम.कॉम. प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के एम.कॉम. प्रथम ब तृतीय सत्र के छात्रों का परीक्षा परिणाम 100% रहा। हर साल 30 विद्यार्थियो को मेरिट आधार पर महाविद्यालय में प्रवेश मिलता है। यह जानकारी वाणिज्य विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर अनिल शर्मा ने देते हुए कहा है कि एम,कॉम मैं प्रथम तथा तृतीय सत्र की परीक्षा, नवंबर 2023 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित करवाई गई थी इस तरह का परिणाम प्राचार्य, डॉक्टर रमेश चंद राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, के कुशल नेतृत्व तथा दिशा निर्देशों के अनुसार तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही संभव हो पाया है।

    प्राचार्य, डॉक्टर रमेश चंद ने एम.कॉम. प्रथम ब तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के परीक्षा परिणाम से दूसरे विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन मिलता है और कहा कि ये  विद्यार्थि भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगें, उन्होंने बताया बंगाणा महाबिदयालय के लगभग सभी विद्यार्थियों ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी 70% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान तृतीय सेमेस्टर से नित्तिका ने 78% प्राप्त किया है। अंजलि 77% लेकर दितिय स्थान हासिल किया तृतिय स्थान रिशु धीमान ने 77% हासिल किए है, प्रथम सेमेस्टर से दीक्षा 75%लेकर प्रथम स्थान दितीय स्थान तमन्ना ने 74% तृतीय स्थान नीतू 74%हासिल किऐ हैं। प्रिंसीपल डा रमेश चंद ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद बड़ोगा ओर कमलेश कुमार को इस उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी। इस अवसर पर महाविधालय के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक ब विद्यार्थी उपस्थित थे।
  • ऊना विस क्षेत्र के पीआरओ और एपीआरओ के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव 2024 और दो विधानसभा उप चुनावों के दृष्टिगत वीरवार को विधानसभा क्षेत्र ऊना के लिए चुनावी डयूटी देने वाले पीआरओ और एपीआरओ को प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यायल ऊना में करवाया गया। प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त ने चुनावी डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। इस प्रथम पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 101 पीआरओ और 113 एपीआरओ ने भाग लिया।

    चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन का प्रेक्टिल अभ्यास कराया गया। इसके अलावा चुनावी डयूटी के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • बद्दी के प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठक

    बद्दी के प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठक

    बद्दी/ सचिन बैंसल : इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ हिमाचल इकाई की बैठक प्रांतीय कार्यालय बददी में प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बीबीएन में बरसात से पहले गिर रहे कई पुलों पर चिंता जाहिर की गई वहीं जर्जर हो चुके पुलों की दशा पर भी चर्चा हुई। महादेव पुल के धंसने से जहां उद्योगों के विकास पर असर पडेगा वहीं बरसात में दिक्कतें बढेंगी। 15 जुलाई से बरसात आने वाली है वहीं रत्ता नदी मलकूमाजरा पुल भी गिरने की कगार पर है और एनएचएआई सोया हुआ है। इसके बाद जुलाई 2023 में जमींदोज हुए दभोटा पुल की मुरम्मत न होने पर रोष जाहिर किया गया।

    हाऊस ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पंजाब सरकार को जगाने के लिए 27 अप्रैल को दभोटा में क्षतिग्रस्त पुल के सामने एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन लघु उद्योग संघ द्वारा अन्य औद्योगिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा मिलकर किया जाएगा। इसका एकमात्र मकसद होगा कि किसी भी तरह पंजाब सरकार जाग जाए और हिमाचल सरकार भी अपनी ओर से पंजाब पर दबाव बनाए क्योंकि यह पुल पंजाब को हिमाचल से जोडता है। इसके क्षतिग्रस्त होने से लोगों, उद्यमियों, व्यापारियों व किसानों को नदियों से कई किलोमीटर घूमकर आना पडता है। इस पुल का सिर्फ एक पिल्लर दबा है जो कि मुररम्मत हो सकता है लेकिन पंजाब सरकार गौर नहीं कर रही। 

    अनिल नालागढ़ तो पटियाल होंगे परवाणु के प्रभारी
    संगठन का विस्तार करने के लिए लघु उद्योग संघ का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम इंडस्ट्रियल एरिया परवाणु व इंडस्ट्रियल एरिया नालागढ़ में चैप्टर बनाने का निर्णय हुआ। इसी निमित्त उद्यमी अनिल मलिक को नालागढ़ का प्रभारी, हरीश खजूरिया सह प्रभारी की कमान सौंपी गई वहीं उद्यमी विचित्र सिंह पटियाल को परवाणु का प्रभारी व यशपाल ठाकुर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, मनजीत सिंह, दीपक कुमार, विनय गौतम, सचिव हरीश खजूरिया, दीपक वर्मा, केडी शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।  
  • अवैध गतिविधियों पर नकेल को 59 उड़न दस्ते और 22 स्टैटिक टीमें तैनात

    स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने कहा कि हिमाचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। विभाग ने 59 उड़न दस्ते और 22 स्टैटिक दल बनाए हैं तथा प्रदेश में सभी जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अवैध शराब के कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही  है। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

    प्रदेश में पकड़ी 4 लाख लीटर अवैध शराब
    डॉ. यूनुस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान विभाग ने पड़ोसी राज्यों की टीमों व प्रदेश पुलिस की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर लगभग 4 लाख लीटर देसी व अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी है। इस पकड़ में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। लोगों ने विभाग के टोल फ्री नम्बर पर सूचनाएं प्रदान की थीं, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई।

    इसी क्रम में चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद से लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने ऊना जिला में लगभग डेढ़ लाख लीटर अवैध शराब पकड़ी है, वहीं बॉटलिंग प्लांट को भी बंद कराया गया है। बॉटलिंग प्लांट में धांधलियां मिलने पर उसे सील किया गया है और संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की एसआईटी गठित कर दी गई है, जोकि कार्रवाई कर रही है। अभी पिछ्ले दिन भी कार्रवाई करते हुए जिला में लगभग 900 के करीब अवैध शराब की पेटियां जब्त की गई हैं।

    शराब माफिया पर कसा शिकंजा
    राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने बताया कि गतदिवस नूरपुर के मंड क्षेत्र में काफी बडे़ स्तर पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख लीटर से ज्यादा कच्ची व पक्की लाहन पकड़ी है तथा भट्ठियों को भी नष्ट किया गया और स्थानीय पुलिस के साथ शराब माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला की टीम ने लीड लेते हुए ढेरमंजारी में अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई की है। इस दौरान 10 हजार लीटर से ज्यादा देशी शराब पकड़ी है और हिमाचल प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस
    डॉ. यूनुस ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में अवैध शराब व कर चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे कार्य करने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    50 हजार के माल का ई-वे बिल जरूरी
    डॉ. यूनुस ने बताया कि 50 हजार कीमत से ज्यादा का सामान परिवहन करने पर ई-वे बिल अनिवार्य है। ईवे बिल नहीं नहीं होने की स्थिति में कानून सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    टोल फ्री नम्बर 18001808062 पर दें सूचना
    राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने बताया कि अवैध शराब व कर चोरी के मामलों की सूचना सांझा करने के लिए विभाग ने टोल फ्री नम्बर 18001808062 जारी किया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की ज्यादा से ज्यादा सूचना इस नम्बर के माध्यम से विभाग को दें ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। सूचना देने वाले लोगों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
  • फगवाड़ा: चोर ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर रोड का सामने आया है। जहां पर चोरों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगदी उड़ा कर ले गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह उनके पड़ोसी ने उनको फोन कर बताया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।

    ब दुकान के अंदर देखा तो दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से माग की है कि वह जल्द से जल्द चोरों को पकड़े। ताकि किसी के साथ ऐसा हादसा दोबारा ना हो।

  • विदेश में पंजाबी व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले के गांव रामपुर के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह (37) पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव रामपुर फिरोजपुर के तौर पर हुई है। कनाडा के शहर सरी के नजदीक बीसी हाईवे-5 के पास क्लियरवॉटर के पास 2 ट्रकों के बीच भयानक टक्कर होने के कारण ट्रकों में आग लग गई।

    इस दौरान धर्मिंदर सिंह की मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव रामपुर निवासी बख्शीश सिंह के बेटे धरमिंदर सिंह (37 वर्ष) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और 8 साल की बेटी को छोड़ गया।

    उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह ने 11 साल सिंगापुर में बिताए और पिछले डेढ़ साल से कनाडा में रह रहा था । उन्होंने उन्हें बताया कि कल रात धर्मेंद्र सिंह के दोस्त ने उन्हें फोन किया और इस सड़क दुर्घटना की खबर दी।