Blog

  • पंजाब: आप विधायक ने रिश्वत लेने के आरोप में लेबर डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारी और युवक को पकड़ा

    पंजाब: आप विधायक ने रिश्वत लेने के आरोप में लेबर डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारी और युवक को पकड़ा

    लुधियाना: खन्ना में पायल विधान सभा से आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कार में बैठी महिला और उसके साथी युवक को रंगे हाथों रिश्वत लेते काबू किया। दोनों लेबर डिपार्टमेंट से संबंधित बताए जा रहे हैं और कार में बैठकर रिश्वत की रकम गिन रहे थे तो इन्हें काबू कर लिया गया। जानकारी के अनुसार विधायक के पास शिकायतें आ रही थीं कि लेबर डिपार्टमेंट में काफी ज्यादा रिश्वत चल रही है। मेडिकल क्लेम पास कराने समेत अन्य कामों के बदले पैसे लिए जाते हैं। 

    एक ताजा केस सामने आया था जिसमें 3 लाख 80 हजार रुपए का मेडिकल क्लेम पास कराने बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। संबंधित व्यक्ति ने इसकी जानकारी विधायक ग्यासपुरा को दी गई। विधायक ने ट्रैप लगाकर रिश्वत मांगने वालों को पायल में बुलाया। पहले से ही नोट फोटो स्टेट करवाए गए। कार में लेबर डिपार्टमेंट से एक महिला और एक युवक आए। जिन्होंने 10 हजार रुपए रिश्वत ली। 

    अभी दोनों कार में रिश्वत के नोट गिन रहे थे तभी अपनी गाड़ी में विधायक ग्यासपुरा टीम समेत मौके पर पहुंच गए। कार में नोट गिन रहे युवक और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।  विधायक ग्यासपुरा ने मौके पर डीएसपी निखिल गर्ग को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया। रिश्वत लेने वाले दोनों आरोपी पुलिस के हवाले किए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया। 

    जल्द आरोपियो के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस एक्शन के बाद विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि लेबर डिपार्टमेंट से काफी शिकायतें आ रही थीं। यह दोनों आगे किसे पैसे देते थे उसका भी पता लगाया जा रहा है। अभी और भी शिकंजे में आएंगे। रिश्वतखोर किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएंगे।

  • जालंधर : DC विशेष सारंगल ने दकोहा अंडर पास की सर्विस लेन बनाने के आदेश किए जारी

    जालंधर : DC विशेष सारंगल ने दकोहा अंडर पास की सर्विस लेन बनाने के आदेश किए जारी

    जालंधर : दकोहा व्हीकल अंडर पास के निर्माण की धीमी रफ़्तार, जिस कारण जालंधर-पानीपत राष्ट्रीय राज मार्ग पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है, का गंभीर नोटिस लेते डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने मंगलवार को राष्ट्रीय हाईवे अथारटी को अंडर पास में दोनों तरफ सर्विस लेनज़ बनाने के लिए 15 दिनों का समय दिया, ताकि ट्रैफिक के सुचारू परवाह को यकीनी बनाया जा सके। ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि काम कर रही एजेंसी की लापरवाही कारण इस विशेष जंक्शन पर यातायात में विघ्न पड़ता है। यह प्राजैकट पहले ही कम रफ़्तार से चल रहा है और ख़राब सर्विस लेनज़ कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और एन.एच.ए. आई को अगले 15 में सर्विस लेनज़ बनाने के लिए सम्बन्धित एजेंसी को तुरंत हिदायतें जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद यदि टूटीं सर्विस लेनज़ कारण सड़क पर कोई हादसा होता है तो प्रशासन की तरफ से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

    उपरांत एन.एच.ए.आई के अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि सम्बन्धित एजेंसी को नोटिस जारी किया जा चुका है और काम को समय पर मुकम्मल करने को यकीनी बनाने के लिए निगरानी के लिए एक टीम को भी तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि प्रशासन और एनएचएआई द्वारा 4 अक्तूबर को सांझे तौर पर दौरा करके साइट का निरीक्षण किया जायेगा। इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को 6 मार्गीय जालंधर बाइपास, अमृतसर- बठिंडा प्राजैकट, दिल्ली- कटरा ऐक्सप्रैस सहित एनएचएआई के अलग- अलग प्रोजेक्टों के अंतर्गत एक्वायर की ज़मीन के मुआवज़े की जल्द से जल्द बाँट करने के निर्देश दिए।

    इन प्रोजेक्टों में और देरी से बचने के लिए मुआवज़े के मामलों को जल्द निपटाने के लिए कहा।अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के लिए एन.एच.ए.आई के साथ मिल कर काम करने के लिए कहा जिससे इन प्रमुख प्रोजेक्टों को पूरा करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को उत्साह मिल सके। राष्ट्रीय महत्व के यह प्राजैकट ट्रैफ़िक जाम को दूर करन, सैर सपाटे और सड़क सुरक्षा को उत्साहित करने और रोज़गार के मौके बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमित महाजन, एस डी एमज और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੇ ਹੋਏ ਹਾਲਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੇ ਹੋਏ ਹਾਲਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਾਰ ਦਾ ਖਤਰਾ ਵਧ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ’ਚ ਪੈ ਰਹੇ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਲਰਟ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ ਪਹਾੜਾਂ ’ਤੇ ਪਏ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਹੁਣ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ’ਤੇ ਹੈ। ਡੈਮਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਾੜਾਂ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਆਮਦ ’ਚ ਇਕਦਮ ਵਾਧਾ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਅੱਜ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਉੰਨਾ ਦੇ ਉੱਪਰੀ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਹ ਪੈਣ ਅਤੇ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਥੇ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੇ ਹਾਲਾਤ ਬਣ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਰਾਪਾਣੀ ਹਿਮਾਚਲ ਦੀ ਸਵਾਂਨਦੀ ਵਿੱਚੋ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ। ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚਦਾ ਹੈ ਜਿਥੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ।

  • पहाड़ी पर अटकी 15 टन वजनी चट्टान, खिसकी तो हो सकता है भारी नुकसान

    पहाड़ी पर अटकी 15 टन वजनी चट्टान, खिसकी तो हो सकता है भारी नुकसान

    बिलासपुरः उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के तहत डून गांव के साथ सटी पहाड़ी पर स्थित भारी भरकम चट्टान से न केवल लोगों की जान खतरे में बल्कि मकानों को भी खतरा बना हुआ है। सुन्हाणी माता सोहणी देवी मंदिर की पहाड़ी पर मौजूद यह चट्टान धीरे धीरे अपना स्थान छोड़ रही है। हालांकि, अब बारिश न होने के कारण यह चट्टान थमी हुई है, लेकिन बारिश के बाद भूस्खलन होता है तो यह कई लोगों की जान ले सकती है। बता दें कि घुमारवीं उपमंडल के तहत बरठीं क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के साथ सुन्हाणी माता का मंदिर है और इसी के साथ एक पहाड़ी पर करीब 15 टन से अधिक वजनी चट्टान अटकी हुई है।

    मंदिर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी से इस बरसात में एक भारी भरकम ल्हासा गिरने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके साथ ही एक भारी भरकम चट्टान भी इस पहाड़ी से नीचे की तरफ खिसक गई तथा यह चट्टान वहीं पर ही थोड़ा से खिसक कर रह गई। क्षेत्र के लोगों में पंडित कांसी राम, रामजीदास, पवन कुमार, संजय कुमार, नानक चंद, देशराज, अमीचंद, विनोद कुमार, वार्ड सदस्य रेखा देवी, सूरजीत सिंह सहित अन्यों के अनुसार अगर यह चट्टान अचानक ही नीचे की तरफ गिरती है।

    तो डून के कुछ घरों को भी अपने चपेट में ले सकती है। उन्होंने बताया कि जब करीब एक महीना पहले भारी बारिश हो रही थी तो दस बजे के करीब जोरदार धमाका होने की आवाज आई थी। वहीं, इस पंचायत के प्रधान पुष्पा देवी व उपप्रधान विवेक सांख्यान ने बताया कि यह चट्टान काफी बड़ी है। हालांकि यह जमीन में धंसी हुई दिखाई दे रही है, लेकिन अगर यह नीचे की तरफ गिरती है तो डून गांव के करीब सात आठ घरों व लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है।

  • ਜਲੰਧਰ :  ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਆਗੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਆਗੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਵਾਂਟੇਡ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਦੀ ਇਸ ਸਾਲ 18 ਜੂਨ ਨੂੰ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਨਿੱਝਰ ਨੂੰ ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਕੋਲੰਬੀਆ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਨੈਸ਼ਨਲ ਇਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ ਏਜੰਸੀ (ਐਨਆਈਏ) ਨੇ 2022 ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹਿੰਦੂ ਪੁਜਾਰੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੀ

    ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਨਿੱਝਰ ਉੱਤੇ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਇਨਾਮ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਫਿਲੌਰ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁਰਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਿੱਝਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਸੈਟਲ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ।

  • पंजाबः कुछ घंटों में सुलझी डॉक्टर के घर हुई चोरी की गुत्थी, करोड़ों रुपए सहित 4 गिरफ्तार

    पंजाबः कुछ घंटों में सुलझी डॉक्टर के घर हुई चोरी की गुत्थी, करोड़ों रुपए सहित 4 गिरफ्तार

    लुधियाना : शहर के नामी डॉक्टर के घर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने 96 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि 14 सितम्बर को डॉ. हरकमल बग्गा, पत्नी डॉ. वाहगुरु पाल सिद्धू अपनी क्लिनिक बंद कर के जब घर पहुंचे तो उनके घर में 4 अज्ञात लोग दाखिल हुए।

    जिन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। उन्होंने इनके हाथ बांध दिए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी से सोने चांदी के गहने और नकदी उठा ली। इसके साथ ही उनके हाथ से सोने की ब्रेस्लेट भी ले ली और जाते समय घर में लगा डीवीआर भी ले गए। जिसके बाद करोड़ों रुपये की लूट की घटना का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की जांच करते हुए 96 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

    आरोपियों के नाम गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू, पवनीत सिंह उर्फ ​​शालू, जगप्रीत सिंह और साहिलदीप सिंह है। उनसे लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी हुंडई आई-20 और चोरी की कार मारुति भी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा अमृतसर के होटल फेयरवे से 3 करोड़ 51 लाख 3 हजार 700 रुपये नकद, 271.35 ग्राम सोने के गहने, 88 ग्राम चांदी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और अधिक गहन पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा।

  • 44 मामलों पर कार्रवाई करके 16,83,387 रूपये कर वसूला: विनोद डोगरा

    44 मामलों पर कार्रवाई करके 16,83,387 रूपये कर वसूला: विनोद डोगरा

    आगामी त्यौहारी सीज़न के दृष्टिगत की जा रही चैकिंग
    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आगामी त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र जिला में दिन-रात चैंकिंग की जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 44 मामले चोरी के पकड़े गए जिससे 16 लाख 83 हज़ार 387 रूपये कर के रूप में वसूले गए जिसमें 11 मामले सोना-चांदी की चोरी के थे।
    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गगरेट बाज़ार में स्थित दो स्वर्णकारों की दुकानों पर दबिश देकर स्टॉक व रिकॉड सहित उनके बैंक खातों की स्टेटमेंटस को भी जांचा। उन्होंने बताया कि एक स्वर्णकार के लॉकर में से भारी मात्रा में सोना मिला है जिसका मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं मिला जिसके लिए विभाग द्वारा वस्तु एवं सेवा कर/जीएसटी नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    इसके अतिरिक्त सितम्बर माह में विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जिला में अवैध शराब के 2 मामलें पकडे़ गए जिसमें 324 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि गगरेट क्षेत्र के एक बार के स्टॉक व रिकॉर्ड की जांच भी की गई। यह बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपित व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। बार लाईसेंस उक्त आरोपित व्यक्ति के निकट रिश्तेदार के नाम पर है। इस दौरान वहां पर बिना आबकारी परमिट के शराब बरामद की गई जिसके उपरांत शराब को मौके पर ही सील कर दिया गया तथा बार लाईसेंस को रद्द करने हेतु मामला समाहर्ता पालमपुर को भेज दिया गया है।
  • होशियारपुर: चौअ में डूबी युवती, तलाश में जुटी टीम

    होशियारपुर: चौअ में डूबी युवती, तलाश में जुटी टीम

    टांडा उड़मुड़: गांव मोहा में बरसाती चौअ में आए पानी के उफान में आज दोपहर एक महिला डूब गई। पानी में डूबी गुज्जर परिवार की लगभग 20 वर्षीय युवती को बचाने के लिए बाबा दीप सिंह सेवा दल के प्रधान भाई मनजोत सिंह तलवंडी की टीम मोटरबोट की मदद से जुटी हुई है। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

  • बड़ा हादसा : 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

    बड़ा हादसा : 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

    रिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबकर एक साथ चार बच्चियों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार घटना जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 5 बच्चियां कर्मा पर्व को लेकर बालू लाने के लिए सोनरा आहर गई हुई थी। तालाब में नहाने के क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी और सहयोग के लिए आवाज लगाने लगी।

    स्थानीय लोगों ने पांचों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चार बच्चियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 वर्षीय बेटी संध्या कुमारी और 15 वर्षीय दिव्या कुमारी समेत दो अन्य शामिल है। दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी थी और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया 

  • गुरदीप सिंह और जिया ठाकुर ने चमकाया वी.पी.एस. का नाम

    गुरदीप सिंह और जिया ठाकुर ने चमकाया वी.पी.एस. का नाम

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र गुरदीप सिंह तथा कक्षा दसवीं की छात्रा जिया ठाकुर हिमाचल प्रदेश इंटर स्कूल 25 मीटर शूटिंग इवेंट  चैंपियनशिप के विजेता रहे। अब ये दोनों ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है कि स्कूल के छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने जिया ठाकुर तथा गुरदीप सिंह और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।