Blog

  • आज का राशिफल, 22 मई 2023

    आज का राशिफल, 22 मई 2023

    आज का राशिफल, 22 मई 2023

    मेष: पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। नए कार्य में लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    वृष: व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

    कर्क: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

    तुला: दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    वृश्चिक: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

    धनु: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकर: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।

    मीन: यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।

  • जालंधर : बीच सड़क बीयर पीने लगा पुलिसकर्मी, रोका तो दिखाया वर्दी का रौब, देखें वीडियो

    जालंधर : बीच सड़क बीयर पीने लगा पुलिसकर्मी, रोका तो दिखाया वर्दी का रौब, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष :शहर के लम्मा पिंड चौक के पास स्थित एक होटल के बाहर रविवार देर रात को उस समय हंगामा हो गया, जब एक पुलिसकर्मी बीच सड़क बीयर पीने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को बीयर पीने से रोका तो वह अपनी वर्दी को रौब झाड़ता नजर आया। इतना ही नहीं, वह लोगों के रोकने के बावजूद बीयर पीता रहा। इतना ही नहीं, वह लोगों के रोकने के बावजूद बीयर पीता रहा, जिसकी लोगों ने वीडियो भी बना लिया।

    सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात को होटल में एक शादी की पार्टी चल रही थी। इसमें एक कद्दावर भाजपा नेता भी पहुंचे थे। उनके साथ गनमैन भी था। वही गनमैन होटल से बाहर आकर सड़क पर ही बीयर पीने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे कहा कि वह होटल के अंदर चला जाए। इस पर पुलिसकर्मी उल्टा उन्हीं लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ने लगा। इसी दौरान किसी ने उससे पूछा कि आप वर्दी में बीयर पी रहे हो।

    आपकी ड्यूटी कहां पर है। इस पर पुलिस कर्मी ने जवाब दिया कि उसकी ड्यूटी ही शादी में है तो वह तो बीयर ही पिएगा। इतना कहकर वह फिर से बीयर पीने लगा। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा होने लगा। लोगों का बढ़ता विरोध देख उक्त पुलिसकर्मी तुरंत वहां से भाग गया।

  • जालंधर : मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने मेन गेट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर : मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने मेन गेट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: मकसूदां सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने मंडी के मेन गेट को बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दरअसल, सब्जी विक्रेताओं की मांग है कि सब्जी मंडी के दोनों मेन गेटों पर सरकारी रेट की बजाए मनमर्जी के रेट की पर्ची काटी जाती है, जिसके रोष में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मांग की है कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

    सब्जी विक्रेताओं के प्रधान सूबेदार यादव ने कहा कि सरकारी दाम 10 रुपए हैं जबकि ठेकेदार मनमर्जी से रेहड़ी वाले सब्जी विक्रेताओं से 30 से 40 रुपए की मांग करते हैं। यह सरासर धक्के शाही है उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और ठेकेदारी प्रथा को बंद करना चाहिए । वहीं सब्जी मंडी के प्रधान डिंपी सचदेवा ने कहा कि ठेकेदार सब्जी विक्रेताओं से सरकारी दाम जो कि 15 रुपए हैं उससे 3 गुण ज्यादा पैसा लेकर सब्जी विक्रेताओं के साथ धक्का कर रहा है।

    जो सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि जो छोटे सब्जी विक्रेता हैं उन्हें 100 रुपए देने ही होते हैं चाहे उनका सामान बिके या ना बिके। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रेहड़ी वालों या टेंपो वालों की पर्ची काटनी है तो इनको प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी में पार्किंग की जगह भी मुहैया करवाई जाए। 

  • पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन को कॉन्स्टेबल ने मारी गोली

    पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन को कॉन्स्टेबल ने मारी गोली

    बिहार: मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को बिहार के एक पुलिस कांस्टेबल ने गोरी मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में युवती को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दुल्हन की रविवार को शादी थी। जिस कारण वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गोली मारने वाला कांस्टेबल युवती का प्रेमी था। वह प्रेमिका की शादी को लेकर उससे नाराज था।

    मामला कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती को उसी के प्रेमी कांस्टेबल ने गोली मारी। गोली लड़की के बाएं कंधे के पीछे लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर भी बंदूक तानी और फायर करने लगा। लेकिन घबराहट के कारण उसके हाथ से पिस्टल गिर गई। इससे पहले कि आरोपी मौके से फरार हो पाता, ब्यूटी पार्लर में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया। लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया। वहीं, अन्य लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल अमन कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

    मुंगेर के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमन बिहार पुलिस का जवान है और वह पटना में पोस्टेड है। वह मूल रूप से महेशपुर गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, ब्यूटी पार्लर की मैनेजर निधि ने बताया कि रविवार की शाम को युवती अपनी शादी के लिए तैयार होने वहां आई थी। उसे ब्यूटी पार्लर वाले तैयार कर ही रहे थे कि अचानक से रात करीब साढ़े आठ बजे कांस्टेबल अमन वहां आ धमका। उसने युवती को देखते ही उस पर गोली चला दी। उस समय किसी को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है।‌ फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर पिस्टल रखी। वह फायर करने ही वाला था कि पिस्टल उसके हाथ से गिर गई।

  • पंजाब : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, 3 की मौत, 34 घायल

    पंजाब : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, 3 की मौत, 34 घायल

    नवांशहर: पंजाब के नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारिकपुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गांव बस्सी में 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई और करीव 34 लोग घायल हैं। घायलों को हिमाचल प्रदेश के सयान अस्पताल बाथड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल नवांशहर रेफर कर दिया है। गांव परागपुर व मुबारिकपुर से 40 श्रद्धालु रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आए थे। तपोस्थल में माथा टेककर चरन छो गंगा को जाते समय गांव बस्सी की पहाड़ियों में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पहाड़ी के नीचे करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई।

    सूचना मिलते ही वहां भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस चौकी प्रभारी लखबीर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारी पहुंचे। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर निकटवर्ती हिमाचल के सयान अस्पताल बाथड़ी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल नवांशहर में डाक्टरों ने भूपिंद्र कौर पुत्री हरबंस (23) निवासी मुबारिकपुर, महिंद्र कौर (60) पत्नी प्यारे लाल व सुखप्रीत कौर (19) पुत्री दविंद्र सिंह निवासी परागपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर को मृत बता दिया। वहीं कुलविंदर, महिला भागों व गुरमीत कौर को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। ये सभी नवांशहर के गांव मुबारिकपुर के रहने वाले हैं।

    वहीं नवप्रीत कौर (10), सीमा रानी (35), बबीता (10), पूनम (25), भोली (23), जसवीर कौर, शिंदो देवी, कुलविंदर कौर (35), सुनीता (32), भागो (60), शिंदो (32), हरदीप कौर (9), बलजीत कौर (60), परमवीर सिंह (10), लवप्रीत सिंह, पुनीत (15), शादी राम (46), रामपाल (25), नछत्तर सिंह (12), चमन लाल (27), हर्ष (21) समेत करीब 34 श्रद्धालु घायल हैं। इनका नवांशहर के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    बता दें कि अप्रैल में हुए दो हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 31 से ज्यादा घायल हुए थे। 

  • पंजाब : रिटायर ASI सहित 3 सदस्यों का कत्ल

    पंजाब : रिटायर ASI सहित 3 सदस्यों का कत्ल

    लुधियाना : जिले में लाडोवाल के नूरपुर बेट से बड़ी सामने आई है। जहां पुलिस से रिटायर्ड ASI और उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। रविवार देर रात कोठी से तीनों के शव मिला। मृतकों पर लोहे के भारी हथियार से हमला किया गया है। हमलावरों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (65), उनकी पत्नी परमजीत कौर (61) और उनके बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली ग्रेवाल (32) के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह 2019 में रिटायर्ड हुए थे। कुलदीप सिंह वूमेन सेल में तैनात थे। गुरविंदर सिंह की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। पाली अभी दो दिन पहले ही पत्नी को ससुराल पायल गांव के पास छोड़ कर आया था।

    बताया जा रहा है कि ये तीनों कत्ल शनिवार रात 7 बजे के बाद हुए है। शनिवार 7 बजे तक उनकी बेटी समन से फोन पर बातचीत हुई थी। अगले दिन बेटी ने माता-पिता और भाई को कई फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया है। फोन न उठाने के बाद समन ने रिश्तेदार को फोन किया। जिसने गांव के सरपंच से बातचीत की। गांव के सरपंच मौके पर पीसीआर दस्ता लेकर पहुंचे। पीसीआर दस्ते ने कोठी का ताला तोड़कर देखा तो तीन लोगों को मृत देखकर सन्न रह गए। रिटायर्ड एएसआई का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा था। जबिक बेटे और मां का शव कमरे में बेड़ पर पड़ा था। पीसीआर दस्ते ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।

    घटना स्थल का मौका देखने से लग रहा है कि हमलावरों ने परिवार को मारने के बाद इसे लूट दिखाने के लिए घर में काफी सामान की तोड़फोड़ की और कपड़े बिखेर दिए । लेकिन पुलिस को इस ट्रिपल हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का अंदेशा लग रहा है। मरने वाले तीनों के शरीर का खून सूख गया था और शरीर सड़ने लगा था। पुलिस को शक है कि 24 घंटे पहले इनकी हत्या की गई है। पुलिस को घर में काम पर लगी लेबर पर शक है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फिर हत्या करने के बाद खिड़की से फरार हो गए।

    बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, लेकिन मृतकों के पुलिस को मोबाइल मिले हैं। इन मोबाइल पर पुलिस तकनीकी तौर पर वर्क कर रही है। पुलिस कमिश्नर मुताबिक कई थ्योरियों पर काम चल रहा है। इलाके के कई अन्य सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि रिटायर्ड एएसआई का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा मिला। परमजीत कौर और गुरविंदर सिंह बिस्तर पर मृत पड़े थे। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर वार किए हैं। ज्यादातर वार उनके चेहरों पर किए गए हैं। हमलावरों नेदर्दनाक तरीके से तीनों की हत्या की है।

  • पंजाब : 39 IAS, 24 PCS सहित एक IFS अधिकारियों के हुए तबादले, देखे List

    पंजाब : 39 IAS, 24 PCS सहित एक IFS अधिकारियों के हुए तबादले, देखे List

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 39 IAS, 24 PCS व एक IFS अधिकारियों के किये तबादले हो गए है। इसी कड़ी के तहत जालंधर डी.सी. का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के डी.सी. जसप्रीत सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब उनकी जगह विशेष सारंगल को जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सारंगल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर पद सौंपा गया है। देखे List

  • जालंधरः IPL Match में सट्टा लगवाता सट्टेबाज़ अमित गिरफ्तार

    जालंधरः IPL Match में सट्टा लगवाता सट्टेबाज़ अमित गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः  कमिशनरेट पुलिस ने  आईपीऐल मेचों में सट्टा लगाने वाले एक सट्टेबाज को गिरफ्तर किया है। आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र शाम सुंदर अरोड़ा वासी मकान नं. 356 सुर्य इंकलेव के रुब में हुई है। जानकारी देते हुऐ सुर्य इंकलेव के थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि उक्त सट्टेबाज़ लोगों को आईपीऐल के मेच में सट्टा लगाता है जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को घर से ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से लेपटाप, दर्जन के करीब मोबाइल और अन्य समान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के उपर मामला दर्ज कर इस कारोबार में जुड़े अन्य लोगों की छानबीर करनी शुरू कर दी है।  

  • रोड रेज मामले मे , चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर 21 के निवासी आरोपी को किया गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    रोड रेज मामले मे , चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर 21 के निवासी आरोपी को किया गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पिछली दिनों चंडीगढ़ में हुए एक रोड रेज मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है । इस  पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आज शहर की एसएसपी कंवरदीप कौर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मिडिया को बताया की दिनांक 17.5.2023 को सायं लगभग 5.52 बजे पुलिस थाना सारंगपुर के कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि चण्डीगढ़ के धनास स्थित मछली बाजार के पास  एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना पाते ही  पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पीबी23-जे-0001 नंबर की वोक्सवैगन बीटल कार ने पहले एक लाल रंग की बाइक सीएच01-सीएन-3221 को टक्कर मारी फिर सड़क किनारे बैठे 6/7 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

    उन्होंने बताया की दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को पीजीआई और सैकटर-16 अस्पताल मे  भर्ती करवा दिया गया था । जिनमें से 3 घायलों ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया और 4 घायलों को जिन्हें सैकटर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया था उनमें से 3 उपचाराधीन है और एक महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है ।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है, जिसकी पहचान परमवीर सिंह ढोला पुत्र कमलजीत सिंह निवासी मकान नंबर 352, सेक्टर-21, पंचकुला, हरियाणा उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है । जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और कस्टडी रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 171 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 171 चालान

    ऊना सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की  अवहेलना करने पर 171 चालान काटे गए। जिनमें से 07 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूल किये गये हैं।
    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में  400/- रूपये वसूल किए गए हैं तथा इसी कड़ी के अंतर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 04 वाहनों के चालान  कर जुर्माने के रूप में कुल 27,200/- रूपये वसूल किए गए हैं।