ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने वीरवार को ऊना जिला के प्रेम आश्रम और ऑवर्ज्वेशन होम समूरकलां का दौरा किया और प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य धरातल पर जाकर यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को दिए गए मानवीय अधिकार उन्हें मिल रहे हैं या नहीं। नागरिकों को दिए गए मानवीय अधिकारों का कोई उल्लंघन तो नही हो रहा।
इसके साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं और सभी कानून एवं एक्टों की पूर्ण रूप से पालना हो रही है या नही। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा प्रवास के दौरान उनका मुख्य औचित्य बच्चों के शैक्षणिक संस्थान, जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी सहित कारागार का निरीक्षण करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवास के दौरान उनके द्वारा पूरी जानकारी हासिल की जाएगी कि नागरिकों को कोई भी परेशानी न हो।
यदि नागरिकों के अधिकारों का किसी प्रकार से उल्लंघन/हनन होता पाया जाता है तो एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी जिस आधार पर आगामी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि संविधान में आर्टिकल 21 के तहत नागरिकों को अपनी मानव गरिमा और जीवन के सभी पहलुओं के साथ रहने का अधिकार है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय अधिनियम के तहत पाई गई बारे ज़िला उपायुक्त को अवगत करवाया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त उन्होंने देर रात तक संस्थान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीपीओ नरेंद्र कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, सीडब्लूसी चेयर पर्सन ऊना, प्रिंसिपल सिस्टर संजना, सिस्टर नीलम मीनाक्षी राणा उपस्थित रहे।
Blog
-
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने किया ऊना जिला के प्रेम आश्रम व ऑवर्ज्वेशन होम समूरकलां का दौरा
-
पंजाब : Alpine Dhaba के मालिक और करिंदो ने सिपाहियों को पीटा, देखे वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब: भरतगढ़ में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद ढाबा मालिकों और कर्मचारियों द्वारा मेजर सहित सेना के जवानों को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले मे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच के दौरान अल्पाइन ढाबा भरतगढ़ में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और सी.सी.टी.वी. फुटेज में 10-11 लोग घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। दो लोगों की पहचान अल्पाइन ढाबा भरतगढ़ के वेटर रजनीश कुमार और तनय कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मेजर सचिन सिंह मद्रास रेजिमेंट के बयानों के अनुसार वह मंगलवार की रात अपने साथी सैनिकों के साथ टेंपो ट्रैवलर द्वारा मनाली से चंडी मंदिर की यात्रा कर रहे थे। वह अल्पाइन ढाबे में खाना खाने के लिए रुके। ढाबे के लोगों ने उनसे नकद भुगतान करने को कहा, तो इस बात पर उनका झगड़ा हो गया। इस दौरान ढाबे के मालिक और उनके कर्मचारियों ने मेजर सचिन सिंह और उनके सहयोगियों से मारपीट की गई। जिसमें मेजर और उनके दो साथी घायल हो गए।
11 मार्च की रात को रोपड़ कीरतपुर साहिब के मुख्य मार्ग पर गांव भरतगढ़ स्थित टूरिस्ट ढाबे पर खाना खाने के बाद सेना के जवानों का एक ग्रुप वर्दी में आया। जब उन्होंने ढाबा मालिक से क्यूआर कोड या स्कैनर मांगा तो ढाबा मालिक ने उनसे पैसे छीने और उनके साथ मारपीट की, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया।
इस मामले मे सचिन सिंह कुंडल के बयानों पर पुलिस ने अल्पाइन ढाबा के मालिक करिंदों के खिलाफ धारा 307, 323, 341, 506, 148 आईपीसी दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर दी है।
-
जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित
जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जारी की अधिसूचना
ऊना/ सुशील पंडित: आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम विक्रय मूल्य निर्धारित किये हैं ताकि जिला में कोई भी विक्रेता अथवा दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सके।अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रूपये प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रूपये प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रूपये प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रूपये प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डैªस्ड 210 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।
जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रूपये, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रूपये, स्पेशल दाल 70 रूपये, चावल फुल प्लेट 50 रूपये, रायता 50 रूपये प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट के साथ करी 130 रूपये, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट करी के साथ निर्धारित किया गया है।इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रूपये, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 रूपये प्रति प्लेट बिक सकेगी।
इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रूपये प्रति लीटर, पनीर 320 रूपये व दही 70 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांड की कोल्ड डिंक अधिकतम खुदरा मूल्य की निर्धारित दरों के हिसाब से बेच सके।जतिन लाल ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित की गई मूल्यों की दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी। -
चिट्टे सहित चार युवक पकड़े
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस ने 17.60 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों को काबू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुरियला मोड़ स्थित वरनोह में नाकाबंदी करवाई। सूचना मिली थी कि एक कार में यूवक चिट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना के अनुसार सफेद रंग की अल्टो कार संख्या( एचपी 23डी-1267 )जो कि ऊना से हमीरपुर की तरफ आ रही थी तो हैड कांस्टेबल गुरमुख सिंह ने रूकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार रोक दी, जिसमें चार युवक सवार थे।
कार की गहनता से जांच करने पर 17.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान कार चालक अजय कुमार पुत्र सूरम सिंह निवासी रोहल तह0 झंडूता जिला बिलासपुर व उसके साथ गौरव सिंह पुत्र सुरिन्द्र पटियाल गांव झहड़ी डा0 नसवाल तह0 घुमारवीं जिला बिलासपुर तथा अक्षय पटियाल पुत्र प्यार सिंह निवासी मुहाणा डा0 गाहर तह0 घुमारबीं जिला बिलासपुर तथा अंकित पटियाल पुत्र जगदेव सिंह गांव झहड़ी डा0 नसवाल तह0 घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों अजय कुमार, गौरव सिंह, अक्षय पटियाल व अंकित पटियाल के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -
17 मार्च की बजाये 4 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन
बीदरवाल में उचित मूल्य की दुकान खोलने हेतू ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि बढ़ीऊना/ सुशील पंडित: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रों के गांव बीदरवाल में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तिथि को 17 मार्च से बढ़ाकर 4 अप्रैल तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते इच्छुक लोग ऑनलाईन आवेदन नही हो पा रहे थे जिसके चलते आवेदन करने की तारीख को बढ़ाया गया है।इसके अतिरिक्त यदि कोई आवेदक किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना चहता है तो वे किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -
गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतू निविदाएं 27 मार्च तक आमंत्रित
ऊना/ सुशील पंडित: गेहूं खरीद केंद्रों टकारला व रामपुर से जिला के विभिन्न स्थानों तक गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतू मांगी गई ऑनलाईन निविदाओं को रद्द करते हुए निविदाओं को पुनः 27 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि निविदाएं 26 मार्च को सांय 5 बजे तक ऑनलाईन पोर्टल ीजजचेरूध्ीचजमदकमतण्हवअण्पद पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 27 मार्च को प्रातः 11 बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष अतिरिक्त उपायुक्त या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी व गठित समिति के सामने खोली जाएंगी। -
नशामुक्त अभियान के तहत गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में 65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के साथ बैठकें की गईं। यह जानकारी वीरवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव की अध्यक्षता में आयोजित नशामुक्त ऊना अभियान की समीक्षा बैठक में दी गई। उन्होंने बताया कि ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान को बड़े प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनवरी माह में 40 तथा फरवरी में 25 विद्यालयों में स्कूल टास्क फोर्स के साथ इंट्रेक्शन किया गया। एसडीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत माह मार्च व अप्रैल में खण्ड स्तर पर ‘नशे से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव’ थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा ‘मेरा फैसला, नशे को न, ज़िन्दगी को हां’ कार्यक्रम के तहत 5000 युवाओं, 5000 अभिभावकों, 100 स्कूलों प्रधानाचार्यों तथा 300-400 शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित कर नशे के विरूद्ध व्यापक अभियान छेड़ा जाएगा। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व आशावर्कर ‘हर घर दस्तक’ मुहित के तहत डोर टू डोर अभिभावकांे व बच्चों में नशावृत्ति रोकने के लिए जागरुकता पैदा करेंगी। बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम पाल शर्मा, जिला युवा एवं खेल अधिकारी उत्तम दियोल, सीडीपीओ कुलदीप दयाल तथा निशा गुप्ता ने भाग लिया। -
जालंधर : इस दिन से शुरू होगी उड़ान
जालंधर (ENS): कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का वर्चुअल उद्घाटन किया था। वही आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार आदमपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की ओर जाने वाली फ्लाइट जल्द शुरू हो रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 23 मार्च से आदमपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। अभी तक फ्लाइट के समय की जानकारी जारी नहीं की गई है
लेकिन पता चला है कि आदमपुर से ये फ्लाइट दोपहर के बाद उड़ान भरेगी तथा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेगी। स्टार एयर कंपनी की यह फ्लाइट रोजाना चलेगी। इसकी समय सारणी अगले एक-दो दिन में जारी हो जाएगी।
-
कुपोषण से निदान के लिए विशेष मुहित चलाई जाएगी: जतिन लाल
ऊना/ सुशील पंडित: ज़िला ऊना में बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत ज़िला के विभिन्न स्थानों से कुपोषित बच्चों की पहचान करके उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। यह बात उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि सीएसआईआर-हिमालयन जैवसंस्था प्रोद्योगिकी संस्थान, पालमपुर के माध्यम से बच्चों के लिए तैयार पोष्टिक तत्वयुक्त उत्पादों को क्रय करके ज़िला के समस्त कुपोषित बच्चों तथा बीपीएल की धात्री महिलाओं को प्रदान करेगी।
प्राथमिकता तौर पर प्रथम तीन माह में बच्चों में आने वाले अन्तर का विश्लेषण किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे छः माह तक बढ़ाया जाएगा। ज़िला में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व आशावर्कर के माध्यम से बच्चों की सेहत में होने वाले सुधार बारे फीडबैक लेकर डाटा तैयार किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि ज़िला ऊना के लोगों की आर्थिक स्थिति व जीवन शैली के दृष्टिगत यहां अन्य ज़िलों की अपेक्षा कुपोषित बच्चों की संख्या ज्यादा नहीं है। उन्होंने बाल विकास संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिये।
कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व आशावर्कर के माध्यम से पूरे ज़िला में कुपोषित बच्चों तथा बीपीएल परिवारों की धात्री महिलाओं की पहचान करके 31 मार्च से पहले पूरी फील्ड रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि इसी आधार पर उत्पादों के क्रय हेतु आगामी कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को शिशु पोष्टिक आहार में मिलेट्स प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने सीएसआईआर-हिमालयन जैवसंस्था प्रोद्योगिकी संस्थान, पालमपुर तथा जिला के सभी सीडीपीओ व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ एक वर्कशॉप का आयोजन करके इस मुहिम के सफल कार्यान्वयन के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।
बैठक में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नरेन्द्र कुमार, डॉ. रिचा कालिया, सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल, धुंधला के रूपेश कुमार व अम्ब के विजय कुमार, सीएसआईआर-हिमालयन जैवसंस्था प्रोद्योगिकी संस्थान पालमपुर से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. महेश गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर श्रीवतसन व डॉ. सुखजिन्दर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। -
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया: रायजादा
रायजादा के निशाने पर अनुराग ठाकुरऊना/ सुशील पंडित: कांग्रेस कमेटी के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी द्वारा घोषित प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को निशाने पर लिया। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। पूर्व विधायक ने कहा कि अनुराग ठाकुर अगले लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर पिछले चार कार्यकाल का हिसाब जनता को देने का कष्ट करें।संसदीय क्षेत्र में कभी पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तो कभी मंदली-लठियाणी पुल को लेकर जनता को गुमराह किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अनुराग ठाकुर को शिकस्त देकर संसदीय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी।
सतपाल रायज़ादा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले चार कार्यकाल में केवल मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया है। रायजादा कहा कि अनुराग ठाकुर ने सिर्फ योजनाओं के शिलान्यास ही करवाए लेकिन किसी भी योजना का लोकार्पण नहीं करवा पाए। कभी पीजीआई सैटलाइट सेंटर के नाम पर राजनीति हुई तो कभी मंदली पुल के नाम पर, लेकिन जनता अब बीजेपी के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में पांच गारंटी पूरी करते हुए कांग्रेस ने दृढ़ इच्छा शक्ति का उदाहरण पेश किया है लेकिन बीजेपी के लोग पिछले 20 सालों से किए जा रहे वायदे भी भूल गए हैं।