Blog

  • सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी को पन्नू ने इतने लाख रुपए देने का किया ऐलान

    सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी को पन्नू ने इतने लाख रुपए देने का किया ऐलान

    अमृतसर: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की कुछ दिन पहले अमृतसर में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आज सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू ने आरोपी संदीप को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पन्नू ने एक वीडियो सोशल मीडिया डाली है। इस वीडियो में उन्होंने सूरी को गोलियां मारने वाले आरोपी संदीप को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पन्नू ने कहा कि यह 10 लाख रुपए की राशि कानूनी लड़ाई लड़ने में संदीप की सहयता करेगी। इसके साथ ही पन्नू ने कहा कि संदीप कोई आंतकवादी नहीं है, उसने सार्वजनिक जगह पर बम ब्लास्ट नहीं किया है। उसने कहा कि सिखों के खिलाफ बात करने वाले को मारना गलत नहीं है। गौरतलब है कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबरः मशहूर सिंगर व रैपर का बाथरूम में मिला शव

    म्यूजिक इंडस्ट्री से बुरी खबरः मशहूर सिंगर व रैपर का बाथरूम में मिला शव

    मुंबई : म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। पॉपुलर सिंगर, रैपर और एक्टर एरोन कार्टर का निधन हो गया। वह ‘बैकस्ट्रीट बॉयज़’ बैंड के मेंबर निक कार्टर के भाई थे और वह 34 साल के थे। रिपोर्ट के मुताबिक वह कैलिफोर्निया के लैंकेस्टर स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एरोन की टीम के एक प्रतिनिधि ने कहा कि अभी यह बहुत बुरा समय है, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ और इसका कारण क्या था। बताया ये भी जा रहा है कि वह डिप्रैशन का शिकार भी थे।

    प्रतिनिधि ने आगे कहा कि हम सभी की तरह ही परेशान हैं और उम्मीद करते हैं कि फैंस उनके लिए प्रार्थना करें और उनके परिवार को सांत्वना दें। एरोन कार्टर की मौत की खबर सामने आने के तुरंत बाद, सिंगर टायलर हिल्टन ने ट्विटर पर इसे ‘दिल तोड़ने वाला’ बताया। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और एक लंबा ट्वीट किया।

    टायलर हिल्टन ने लिखा, “नहीं… एरोन कार्टर की यह खबर दिल दहला देने वाली है…इस बच्चे में बहुत चिंगारी थी। मैं उसे सालों से जानता था। सब हमेशा उन्हें सच में पसंद करते हैं, वह खुशमिजाज और मजाकिया था। एक शो करना पसंद करता था और वह इसमें अच्छे थे। मैं हमारी कुछ तस्वीरें ढूंढूंगा और बाद में पोस्ट करूंगा… दुखद है.. आरआईपी दोस्त।

    एरोन कार्टन के निधन पर बॉय बैंड ‘न्यू किड्स ऑन द ब्लॉक’ ने दुख जताया। उन्होंने एरोन की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “हम एरोन कार्टर के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हैं। कार्टर के फैमिली को सांत्वना देते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू…

    पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू…

    अमृतसर : जय श्री राम के जयकारों से शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इस समय इलाके में दुख की लहर नजर आ रही है। शिवसेना नेता सुधीर सुरी ने घर के आगे एक साईं जी का मंदिर बनाया गया था जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया और इसके बाद अंतिम रस्में पूरी की गई।

    सुधीर सूरी की मां अपने बेटे के शव यात्रा के साथ है। इस दौरान भारी संख्या में शिव सेना नेता के समर्थकों द्वारा नारे लगाए जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया और रूट डायर्वट किए गए हैं। 

  • पंजाब: 16 हिंदू नेताओं और 25 सियासी नेताओं की सुरक्षा की होगी समीक्षा, विशेष कमेटी गठित

    पंजाब: 16 हिंदू नेताओं और 25 सियासी नेताओं की सुरक्षा की होगी समीक्षा, विशेष कमेटी गठित

    यह कमेटी इसी हफ्ते डीजीपी को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

    चंडीगढ़: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या और गैंगस्टरों व खालिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा नेताओं को दी जा रही धमकियों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं के साथ-साथ सियासी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। शनिवार को डीजीपी गौरव यादव ने एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया, जो उन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करेगी, जिन्हें विभिन्न संगठनों से धमकियां मिल रही हैं। पूलिस सूत्रों के अनुसार, यह कमेटी अपने रिपोर्ट इसी हफ्ते डीजीपी को सौंपेगी, जिसके बाद नेताओं को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी और जिन नेताओं को वर्तमान में सुरक्षा मिली हुई है, उनकी हिफाजत में सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जा सकते हैं।

    डीजीपी ने प्रदेश के 16 हिंदू नेताओं के साथ-साथ 25 वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा का काम विशेष कमेटी को सौंपा है। कमेटी इन सभी नेताओं को राज्य के भीतर और विदेश में छिपे अपराधियों से मिलने वाले धमकी भरे काल्स की जांच करेगी और इस संबंध में इंटेलिजेंस विंग से इनपुट भी हासिल करेगी। हिंदू नेताओं के अलावा सियासी नेताओं में सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी। फिलहाल राज्य पुलिस द्वारा शिअद के दो बड़े नेताओं को जेड प्लस और तीन सीनियर नेताओं को वाई श्रेणी, पंजाब भाजपा के पांच सीनियर नेताओं को वाई श्रेणी, कांग्रेस के एक सीनियर नेता को जेड श्रेणी, तीन नेताओं को वाई श्रेणी और कुछ अन्य नेताओं को साधारण सुरक्षा मुहैया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने इनकी सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है, जिस पर विशेष कमेटी की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा।

  • इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप केस के आरोप में शनिवार को सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम शनिवार को इंग्लैंड से हार कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी । दनुष्का की गिरफ्तारी इंग्लैंड – श्रीलंका मैच के बाद हुई। दनुष्का फिलहाल श्रीलंकाई टीम के 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में शामिल नहीं है। वह क्वालिफाइंग राउंड में इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि वह टीम के साथ ही ट्रैवल कर रहे थे। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में सिडनी के एक आवास पर हुई थी । दनुष्का को रात को होटल से गिरफ्तार किया गया और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • पंजाब से बड़ी खबर: अब मंड को इस गैंगस्टर की धमकी, कहा- सूरी तो गया, अब तेरी बारी

    पंजाब से बड़ी खबर: अब मंड को इस गैंगस्टर की धमकी, कहा- सूरी तो गया, अब तेरी बारी

    लुधियाना: पंजाब के अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सुरी की हत्या के बाद अब लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेशी नंबर + 351 961 137 448 से कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकियां दे रहा है। 21 और 22 अक्तूबर को भी मंड को धमकी मिली थी।

    गैंगस्टर ने वॉट्सऐप पर भेजे मैसेज में लिखा है मंड तेरे समय अब आ गया। अब तू भी अपने रब को याद कर ले, अब तेरी बारी है। बहुत गलत बोल लिया। अब सूरी तो गया, तैयार रहे। ये मेरी तेरे को चेतावनी है। जय बलकारी । मैं देखता हूं तू और कितना समय जिंदा रहता है। तेरे पीछे लगा हूं, अब सूरी मार दिया, अब बारी तेरी । तेरे तो सिर में गोली मारेंगे। जितनी सिक्योरिटी चाहिए ले ले, तुझे वहीं गोली मारेंगे। 

    इस धमकी के बाद गुरसिमरन मंड ने कहा कि पहले मूसेवाला, फिर सूरी और अब मेरी जान को खतरा है। मेरी सुरक्षा में लगातार हो रही लापरवाही से यदि कोई अनहोनी घटती है तो सीधे तौर पर सुरक्षा कर्मचारी जिम्मेवार होंगे। जानबूझ कर मेरी सुरक्षा में 55 वर्ष की आयु से अधिक के गनमैन लगाए गए हैं। बुजुर्ग गनमैन पहले से बीमरियों से पीड़ित हैं। मंड ने कहा इतने ज्यादा धमकियां भरे संदेश आ रहे हैं कि समझ नहीं आ रहा कि कौन-कौन सा संदेश डिलीट करूं।

  • पंजाब: सुधीर सूरी के परिजनों ने फिर किया अंतिम संस्कार करने से इंकार, रखी यह मांग

    पंजाब: सुधीर सूरी के परिजनों ने फिर किया अंतिम संस्कार करने से इंकार, रखी यह मांग

    अमृतसर। शिवसेना नेता सुधीर सूरी के अंतिम सस्कार को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुधीर सूरी के छोटे भाई बृजभूषण सूरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमे पता चला है कि पुलिस ने अलग-अलग शहरों में कुछ हिन्दू नेताओं को नजरबन्द किया है और जब तक अमृतसर पुलिस अपने प्रोटेक्शन पर उन्हें लेकर नहीं आती तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा।

    बता दें कि शुक्रवार को अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर धरना दे रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह मंदिर के बाहर लगे कूड़े के ढेर को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान संदीप नाम के व्यक्ति ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक ऐलान कर दिया। इसी मामले को लेकर पंजाब में शनिवार को बंद का ऐलान किया गया था।

  • जालंधर: अमृतपाल को नजर बंद किए जाने के विरोध में समर्थकों ने किया इकटठ, देखें वीडियो 

    जालंधर: अमृतपाल को नजर बंद किए जाने के विरोध में समर्थकों ने किया इकटठ, देखें वीडियो 

    सूरी हत्याकांड को लेकर अमृतलाल ने कहा, देखे विडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में बीते दिन निकाले गए कीर्तन विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को सिख जत्थेबंदियों की ओर से जालंधर आने का न्योता दिया गया था। जबकि 2 दिन पहले अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या को लेकर माहौल खराब होने की आशंका के चलते पंजाब पुलिस ने जालंधर में माहौल खराब ना होने को लेकर विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंघा वाला में पुलिस ने गुरुद्वारा के नजदीक नजरबंद कर लिया था। दरअसल, जालंधर दौरे को लेकर अमृतपाल सिंह ने फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट और अपील की गई थी  कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वहां पहुंचे।

    अमृतपाल को मोगा में पुलिस द्वारा नजर बंद किए जाने को लेकर उनके समर्थको ने  देर रात इकट्ठा होकर शक्ति प्रर्दशन किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमृतपाल के पुलिस द्वारा नजर बंद किए जाने को लेकर किस तरह लोग इकट्ठे होना शुरू हो गए। 

    वहीं दूसरी ओर गुरुद्वारा साहिब में संगतों से रूबरू होते हुए अमृतपाल ने कहा कि पंजाब में यदि किसी मौत हो जाती है तो सभी उनका नाम एफआईआर में दर्ज करवाने को लेकर प्रशासन पर दबाव डालना शुरू कर देते है।

  • भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    धार। मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। यहां के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। धार पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

    धामनोद थानाप्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार बाइक पर सवार होकर धामनोद से बाकानेर गांव जा रहा था। उसी दौरान भाटी ढाबे के सामने ए बी रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका ने गंभीर रूप से घायल हो गई।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल बालिका को धामनोद अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान घायल बालिका ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है. मृतकों की शिनाख्त देवी सिंह उनकी पत्नी अनिता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है. ये बाकानेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को धामनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धामनोद पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश में बीते दिनों में सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश में हुए इन सड़क हादसों में कई लोग रफ्तार के कहर के शिकार होकर अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण कई घरों के चिराग असमय बुझ चुके हैं। पलिस ने धामनोद हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    मोकामा: बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की मतगणना जारी है. बिहार की मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी और गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता आगे बने हुए हैं.  वहीं, हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई, ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज और यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे बने हुए हैं. महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे हैं. वहीं, तेलंगाना  मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 

    इन सभी सातों सीटों के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी. पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. बिहार की दोनों ही सीटों पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

    बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है, जबकि हरियाणा में भगवा दल का मुकाबला कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी (AAP) से है। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) से है.